logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हाईवे पर चलते ऑटो में बुजुर्ग दंपत्ति में विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल* इटावा। हाईवे पर इकदिल कस्बे की ओर जा रहे एक ऑटो में सवार बुजुर्ग दंपत्ति के बीच आपसी विवाद अचानक उग्र हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य, पीएलवी अधिकार मित्र रामसुंदर दुबे व लालमन बाथम लखना कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से जा रहे ऑटो में बुजुर्ग दंपत्ति के बीच झगड़ा और मारपीट होती दिखाई दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीनों ने तत्परता दिखाते हुए आगे जाकर ऑटो को इकदिल से पहले ही रुकवाया और दोनों को शांत कराने का प्रयास किया। पूछताछ में बुजुर्ग पुरुष ने बताया कि वह अपनी पत्नी को इंगुर्री गांव अपने घर लेकर जा रहे हैं, जबकि महिला ने आरोप लगाया कि उसे जबरन व धोखे से ले जाया जा रहा है। बुजुर्ग पुरुष ने बताया कि वकील साहब के यहां बातचीत के बाद अपने घर ले जा रहे हैं। मामले की सत्यता जानने के लिए संबंधित वकील से फोन पर बातचीत की गई, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हुई। तीनों लोगों ने दंपत्ति को समझाया-बुझाया और आपसी सहमति से आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान बुजुर्ग महिला को सुरक्षा के मद्देनज़र हेल्पलाइन नंबर 1098, 112 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। वहीं बुजुर्ग पुरुष को भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट न करने की सख्त हिदायत दी गई। समय रहते हस्तक्षेप होने से संभावित बड़ी घटना टल गई और स्थिति शांतिपूर्वक नियंत्रित कर ली गई।

2 hrs ago
user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *(RY) UP: मथुरा के एक कार्यक्रम में भीड़ के बीच हर्ष फायरिंग का यह वीडियो वायरल है......!!* यह न्यौता है किसी बड़े हादसे का। एक युवक गोलियां चला रहा है लेकिन उसे कोई रोकता या टोकता भी नही है।
    1
    *(RY) UP: मथुरा के एक कार्यक्रम में भीड़ के बीच हर्ष फायरिंग का यह वीडियो वायरल है......!!*
यह न्यौता है किसी बड़े हादसे का।
एक युवक गोलियां चला रहा है लेकिन उसे कोई रोकता या टोकता भी नही है।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Tilakraj Raj
    1
    Post by Tilakraj Raj
    user_Tilakraj Raj
    Tilakraj Raj
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *जुए की महफिल में उमड़ा जुआरियो का मेला, सैकड़ो की संख्या में पहुंचे जुआरियो ने लगाये लाखों रुपए के दांव पेंच, फर्श पर बैठे जुआ माफियाओ का हाथों में नोटों की गड्डियां लेकर हार जीत का दांव लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में मचा हडकंप,थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत अरनोटा पुलिस चौकी के पीछे उटंगन नदी के बीहड का बताया जा रहा वायरल वीडियो*
    1
    *जुए की महफिल में उमड़ा जुआरियो का मेला, सैकड़ो की संख्या में पहुंचे जुआरियो ने लगाये लाखों रुपए के दांव पेंच, फर्श पर बैठे जुआ माफियाओ का हाथों में नोटों की गड्डियां लेकर हार जीत का दांव लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में मचा हडकंप,थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत अरनोटा पुलिस चौकी के पीछे उटंगन नदी के बीहड का बताया जा रहा वायरल वीडियो*
    user_Vidhyaram Verma Patrkar
    Vidhyaram Verma Patrkar
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अम्बेडकर जयंती जुलूस से पहले कस्बे में पुलिस का पैदल मार्च जसवंतनगर/इटावा। आगामी अम्बेडकर जयंती के मद्देनज़र कस्बा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने भारी पुलिस बल के साथ जसवंतनगर कस्बे में पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने अम्बेडकर जयंती पर निकलने वाले जुलूस के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की भी जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों को उन्हें दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए, ताकि निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनी रहे। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की बात कही। पैदल मार्च के दौरान थानाध्यक्ष कमल भाटी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। संवाददाता - सुशील कान्त
    1
    अम्बेडकर जयंती जुलूस से पहले कस्बे में पुलिस का पैदल मार्च
जसवंतनगर/इटावा। आगामी अम्बेडकर जयंती के मद्देनज़र कस्बा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने भारी पुलिस बल के साथ जसवंतनगर कस्बे में पैदल मार्च किया।
इस दौरान अधिकारियों ने अम्बेडकर जयंती पर निकलने वाले जुलूस के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की भी जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों को उन्हें दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए, ताकि निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।
पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की बात कही। पैदल मार्च के दौरान थानाध्यक्ष कमल भाटी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
संवाददाता - सुशील कान्त
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • इटावा के जिलाधिकारी व एसएसपी और यातायात प्रभारी के कार्यों पर उनके ही कर्मचारी लगा रहे हैं खुलेआम पलीता, रोडवेज बस स्टैंड तिराहे से लेकर बस स्टैंड तक लगी है लंबी कतार रोडवेज बसों की, ड्यूटी पर तैनात सिपाही ब्लूटूथ लगाकर गानों सुन रहे हैं, उन्हें नहीं मतलब किसी भी ट्रैफिक के नियमों से, जाम लगे तो लगता रहे,
    1
    इटावा के जिलाधिकारी व एसएसपी और यातायात प्रभारी के कार्यों पर उनके ही कर्मचारी लगा रहे हैं खुलेआम पलीता, रोडवेज बस स्टैंड तिराहे से लेकर बस स्टैंड तक लगी है लंबी कतार रोडवेज बसों की, ड्यूटी पर तैनात सिपाही ब्लूटूथ लगाकर गानों सुन रहे हैं, उन्हें नहीं मतलब किसी भी ट्रैफिक के नियमों से, जाम लगे तो लगता रहे,
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Tilakraj Raj
    1
    Post by Tilakraj Raj
    user_Tilakraj Raj
    Tilakraj Raj
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.