logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर ने दिखाई हरी झंडी, अग्नि सुरक्षा रथ के जरिए जागरूकता अभियान शुरू आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा समाहरणालय परिसर से अग्नि सुरक्षा रथ को रवाना किया गया। इस रथ को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी और पछुआ हवा के कारण खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां फूस और झोपड़ी के मकान अधिक हैं, अगलगी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह रथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों में घूम-घूमकर लोगों को आग से बचाव और राहत उपायों की जानकारी देगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भोजन सुबह 9 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद ही बनाएं, चूल्हे की आग को पूरी तरह बुझाएं और रसोई में पानी अवश्य रखें। बिजली की वायरिंग की नियमित जांच, टेंट-पंडाल के पास बिजली तारों से दूरी, तथा जलती सामग्री को इधर-उधर न फेंकने की भी सलाह दी गई। मौके पर अपर समाहर्ता आपदा संजय कुमार सिन्हा, सहायक आपदा पदाधिकारी कमल किशोर, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नंबर 101 या 112 पर तुरंत संपर्क करें, क्योंकि “सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव है।”

2 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर ने दिखाई हरी झंडी, अग्नि सुरक्षा रथ के जरिए जागरूकता अभियान शुरू आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा समाहरणालय परिसर से अग्नि सुरक्षा रथ को रवाना किया गया। इस रथ को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी और पछुआ हवा के कारण खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां फूस और झोपड़ी के मकान अधिक हैं, अगलगी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह रथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों में घूम-घूमकर लोगों को आग से बचाव और राहत उपायों की जानकारी देगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भोजन सुबह 9 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद ही बनाएं, चूल्हे की आग को पूरी तरह बुझाएं और रसोई में पानी अवश्य रखें। बिजली की वायरिंग की नियमित जांच, टेंट-पंडाल के पास बिजली तारों से दूरी, तथा जलती सामग्री को इधर-उधर न फेंकने की भी सलाह दी गई। मौके पर अपर समाहर्ता आपदा संजय कुमार सिन्हा, सहायक आपदा पदाधिकारी कमल किशोर, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नंबर 101 या 112 पर तुरंत संपर्क करें, क्योंकि “सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव है।”

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार बांका- जिला सभागार में आज प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए विद्युत विभाग बांका एवं जिला प्रशासन बांका की संयुक्त पहल पर विशेष ऋण मेला आयोजित किया गया। मेले में लोगों को सोलर पैनल लगाने, बैंक ऋण लेने और सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने की जानकारी दी गई। अब आम लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर खुद बिजली बना सकेंगे और हर महीने बिजली बिल में बड़ी बचत कर सकेंगे। योजना को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है।
    1
    बिहार बांका- जिला सभागार में आज प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए विद्युत विभाग बांका एवं जिला प्रशासन बांका की संयुक्त पहल पर विशेष ऋण मेला आयोजित किया गया। मेले में लोगों को सोलर पैनल लगाने, बैंक ऋण लेने और सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने की जानकारी दी गई।
अब आम लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर खुद बिजली बना सकेंगे और हर महीने बिजली बिल में बड़ी बचत कर सकेंगे। योजना को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    41 min ago
  • मेरा नाम सुबोध कुमार है, मैं आयुष मंत्रालय के आरसीएफसी विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट हूँ।मैं सफेद कोच के बारे में जानकारी साझा करना चाहता हूँ।
    1
    मेरा नाम सुबोध कुमार है, मैं आयुष मंत्रालय के आरसीएफसी विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट हूँ।मैं सफेद कोच के बारे में जानकारी साझा करना चाहता हूँ।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • ​जमालपुर में प्रशासन की सुस्ती से 24 घंटे में ही हवा-हवाई हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
    1
    ​जमालपुर में प्रशासन की सुस्ती से 24 घंटे में ही हवा-हवाई हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • गोगरी पुल के पास ई रिक्शा पलटने से एक किशोर घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद रेफर खगड़िया जिले के गोगरी पुल के पास मंगलवार की दोपहर में एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मुंगेर जिला अंतर्गत हरिनमार थाना क्षेत्र निवासी राजो महतों के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हरिनमार से ई रिक्शा गोगरी आ रही थी। इसी दौरान गोगरी पुल के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। ई रिक्शा पर पांच लोग सवार थे। मामले में पीड़ित के परिवार के लोगों ने बताया कि मामले में थाने में भी आवेदन दिया जा रहा है।
    1
    गोगरी पुल के पास ई रिक्शा पलटने से एक किशोर घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद रेफर 
खगड़िया जिले के गोगरी पुल के पास मंगलवार की दोपहर में एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मुंगेर जिला अंतर्गत हरिनमार थाना क्षेत्र निवासी राजो महतों के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हरिनमार से ई रिक्शा गोगरी आ रही थी। इसी दौरान गोगरी पुल के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। ई रिक्शा पर पांच लोग सवार थे। मामले में पीड़ित के परिवार के लोगों ने बताया कि मामले में थाने में भी आवेदन दिया जा रहा है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • सन्हौला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की एक गंभीर घटना सामने आई है। मुर्गिया चक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल (BR51 F4464) सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान प्रीतम कुमार (28 वर्ष), पिता सुधाकर हरिजन, निवासी ग्राम नीमा, थाना पंजवारा, जिला बांका के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्हौला पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही घायल के भाई सूरज कुमार अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रीतम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    सन्हौला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की एक गंभीर घटना सामने आई है। मुर्गिया चक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल (BR51 F4464) सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान प्रीतम कुमार (28 वर्ष), पिता सुधाकर हरिजन, निवासी ग्राम नीमा, थाना पंजवारा, जिला बांका के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्हौला पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया।
सूचना मिलते ही घायल के भाई सूरज कुमार अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रीतम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • तारापुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतिम दिन सोमवार को अग्निशामालय के तत्वावधान में महावीर चौधरी उच्च विद्यालय, शांतिनगर में वर्ग दशम के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस वर्ष की थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज—आग की रोकथाम के लिए एक साथ” रही, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में आयुष कुमार प्रथम, हर्ष मिश्रा द्वितीय तथा सचिन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान इंडेन ग्रामीण गैस वितरक, संग्रामपुर एवं जय मां भगवती इंडेन गैस एजेंसी, बिहमा के सहयोग से गोष्ठी व प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें एलपीजी गैस से लगने वाली आग के कारण, बचाव उपाय व सावधानियों की जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग ने आपात स्थिति में 101, 112 सहित स्थानीय नंबरों पर सूचना देने की अपील की। कार्यक्रम में वंदना कुमारी सहित कई कर्मी मौजूद रहे।
    1
    तारापुर में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतिम दिन सोमवार को अग्निशामालय के तत्वावधान में महावीर चौधरी उच्च विद्यालय, शांतिनगर में वर्ग दशम के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस वर्ष की थीम “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज—आग की रोकथाम के लिए एक साथ” रही, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में आयुष कुमार प्रथम, हर्ष मिश्रा द्वितीय तथा सचिन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान इंडेन ग्रामीण गैस वितरक, संग्रामपुर एवं जय मां भगवती इंडेन गैस एजेंसी, बिहमा के सहयोग से गोष्ठी व प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें एलपीजी गैस से लगने वाली आग के कारण, बचाव उपाय व सावधानियों की जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग ने आपात स्थिति में 101, 112 सहित स्थानीय नंबरों पर सूचना देने की अपील की। कार्यक्रम में वंदना कुमारी सहित कई कर्मी मौजूद रहे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में आज दिन मंगलवार को मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी जांच शिविर का किया गया आयोजन। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 तक चला इस शिविर में कुल 105 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश, डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी, महिला डॉक्टर शोभा रानी, एवं गुंजन कुमारी की देखरेख में आयोजित की गई। इस शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और सीबीसी टेस्ट किया गया इसके अतिरिक्त उनका वजन और लंबाई भी मापी गई। यह शिविर अस्पताल के डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी एवं महिला डॉक्टर गुंजन कुमारी की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। इसमें गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें फल और चुकंदर जैसे आहार एवं गर्मी की मौसम को देखते हुए ओआरएस के घोल नींबू पानी का विशेष रूप से सेवन करने की सलाह दी गई। जांच कार्यों में डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी, महिला डॉक्टर गुंजन कुमारी, टेक्नीशियन सुधीर पाठक, मोहम्मद साबिर और आशीष रंजन ने सहयोग किया। एएनएम संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रजनी कुमारी, रंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, सहित कई आशा कार्यकर्ता और ममता भी शिविर में उपस्थिति रही।
    1
    गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में आज दिन मंगलवार को मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी  जांच शिविर का किया गया आयोजन। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 तक चला इस शिविर में कुल 105 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। 
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश, डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी, महिला डॉक्टर शोभा रानी, एवं गुंजन कुमारी की देखरेख में आयोजित की गई। इस शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और सीबीसी टेस्ट किया गया इसके अतिरिक्त उनका वजन और लंबाई भी मापी गई। 
यह शिविर अस्पताल के डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी एवं महिला डॉक्टर गुंजन कुमारी की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। इसमें गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें फल और चुकंदर जैसे आहार एवं गर्मी की मौसम को देखते हुए ओआरएस के घोल नींबू पानी का विशेष रूप से सेवन करने की सलाह दी गई।
जांच कार्यों में डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी, महिला डॉक्टर गुंजन कुमारी, टेक्नीशियन सुधीर पाठक, मोहम्मद साबिर और आशीष रंजन ने सहयोग किया। एएनएम संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रजनी कुमारी, रंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, सहित कई आशा कार्यकर्ता और ममता भी शिविर में उपस्थिति रही।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • शॉर्ट सर्किट से भीषण आग: सात घर जलकर राख, तीन बकरियों की मौत, युवक झुलसा
    1
    शॉर्ट सर्किट से भीषण आग: सात घर जलकर राख, तीन बकरियों की मौत, युवक झुलसा
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.