Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेंदूपत्ता संग्राहकों को सौगात मिली है। प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना और किसान सम्मान निधि के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी, गरीब परिवारों को पक्के मकान, निःशुल्क राशन और गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। अब 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' के माध्यम से प्रदेशवासियों को सुलभ सार्वजनिक परिवहन की सौगात भी मिली है : CM
Amrendra Shukla पत्रकार
तेंदूपत्ता संग्राहकों को सौगात मिली है। प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना और किसान सम्मान निधि के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी, गरीब परिवारों को पक्के मकान, निःशुल्क राशन और गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। अब 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' के माध्यम से प्रदेशवासियों को सुलभ सार्वजनिक परिवहन की सौगात भी मिली है : CM
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- तेंदूपत्ता संग्राहकों को सौगात मिली है। प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना और किसान सम्मान निधि के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी, गरीब परिवारों को पक्के मकान, निःशुल्क राशन और गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। अब 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' के माध्यम से प्रदेशवासियों को सुलभ सार्वजनिक परिवहन की सौगात भी मिली है : CM1
- रात के अंधेरे में भी खनिज विभाग की चौकस नजर! सोन नदी घाट पर संयुक्त निरीक्षण, 200 घन मीटर रेत स्टॉक नष्ट, घड़ियाल संरक्षण क्षेत्र में खनन गतिविधियों पर निगरानी तेज, सिंगरौली- सोन नदी के घड़ियाल संरक्षण क्षेत्र में अवैध खनन एवं रेत के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। इसी क्रम में 26 अक्टूबर की रात गढ़वा थाना अंतर्गत सोन घड़ियाल क्षेत्र में सोन नदी के घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरीक्षण अभियान में सोन नदी घड़ियाल वन अमला, पुलिस अमला तथा खनिज विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम ने रात के समय नदी घाट क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संभावित अवैध खनन एवं रेत परिवहन के रास्तों पर निगरानी की। घाट पर नहीं मिला वाहन या मशीनरी संयुक्त निरीक्षण के दौरान नदी घाट क्षेत्र में किसी भी वाहन अथवा खनन मशीनरी की मौजूदगी नहीं पाई गई। इससे यह स्पष्ट हुआ कि निरीक्षण के समय घाट पर प्रत्यक्ष रूप से रेत के अवैध उत्खनन की गतिविधि संचालित नहीं थी। इसके बावजूद टीम ने आसपास के क्षेत्रों में रेत के भंडारण और संभावित अवैध परिवहन की स्थिति की भी जांच की। पिपरझर में मिला करीब 200 घन मीटर रेत का स्टॉक निरीक्षण के दौरान ग्राम पिपरझर में लगभग 200 घन मीटर रेत का स्टॉक पाया गया। रात के समय इस भंडारित रेत से खनिज रेत के अवैध परिवहन की आशंका को देखते हुए संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई की और रेत के स्टॉक को मौके पर ही नष्ट कर दिया। संरक्षित क्षेत्र में रात की निगरानी बनी जरूरी कदम सोन नदी का यह क्षेत्र घड़ियाल संरक्षण की दृष्टि से संवेदनशील है। ऐसे में रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन की गतिविधियों पर रात के समय भी निगरानी रखना महत्वपूर्ण है। संयुक्त निरीक्षण से यह संदेश भी गया है कि नदी घाटों पर ही नहीं, बल्कि आसपास किए गए रेत भंडारण पर भी विभाग की नजर है। समीक्षात्मक रूप से देखें तो यह कार्रवाई केवल अवैध रेत मिलने पर की गई कार्रवाई नहीं, बल्कि संभावित अवैध परिवहन की श्रृंखला को उसके स्रोत पर ही रोकने का प्रयास है। वन, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त निगरानी से सोन नदी के संवेदनशील घाटों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रभावी दबाव बनाया जा सकता है। .........2
- सोन नदी घाट पर संयुक्त निरीक्षण, 200 घन मीटर रेत का स्टॉक नष्ट सोन नदी घाट पर संयुक्त निरीक्षण, 200 घन मीटर रेत का स्टॉक नष्ट सिंगरौली। दिनांक 26 अक्टूबर 2026 की रात गढ़वा थाना अंतर्गत सोन घड़ियाल क्षेत्र के सोन नदी घाट का सोन घड़ियाल वन अमले, पुलिस और खनिज विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी घाट क्षेत्र में कोई वाहन या मशीन नहीं मिली। वहीं, ग्राम पिपरझर में लगभग 200 घन मीटर रेत का स्टॉक पाया गया। रात में उक्त स्टॉक से रेत के अवैध परिवहन की आशंका के चलते रेत को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।2
- **याद रखें! तेज रफ्तार का शौक जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।** ओवरस्पीडिंग न सिर्फ बाइक सवार, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान भी खतरे में डाल सकती है। 🚨 **बाइक की आवाज़ सुनिए… रफ्तार का अंदाज़ा लगाइए!** 🏍️💥🚗 बाइक की जोरदार टक्कर से कार की डिक्की बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंटती नजर आ रही है। वायरल वीडियो ने तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ⚠️ **याद रखें! तेज रफ्तार का शौक जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।** ओवरस्पीडिंग न सिर्फ बाइक सवार, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान भी खतरे में डाल सकती है। 📢 **आपकी क्या राय है?** क्या ऐसे मामलों में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #ViralVideo #Overspeeding #RoadSafety #BikeAccident #सड़कसुरक्षा #तेजरफ्तार #TrafficRules #सावधानीहीसुरक्षा1
- घिवही में गृह प्रवेश समारोह पर पूर्व ग्राम प्रधान राम नारायण शर्मा एवं पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित। घिवही में गृह प्रवेश समारोह पर पूर्व ग्राम प्रधान राम नारायण शर्मा एवं पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित। घिवही निवासी छोटू चन्दवशी ने गृह प्रवेश के अवसर पर अतिथियों का किया सम्मान, पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम। घिवही, सोनभद्र। सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत घिवही निवासी छोटू चन्दवशी के मकान के गृह प्रवेश समारोह के अवसर पर सम्मान एवं आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पंचायत घिवही के पूर्व ग्राम प्रधान राम नारायण शर्मा जी एवं पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। गृह प्रवेश के इस शुभ अवसर पर छोटू चन्दवशी ने दोनों अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान प्रकट किया। इस दौरान आपसी मेल-मिलाप, सम्मान और सामाजिक सौहार्द की भावना देखने को मिली। गृह प्रवेश किसी भी परिवार के जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार अवसर होता है। ऐसे आयोजनों में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं परिचितों को आमंत्रित कर सम्मान देना आपसी संबंधों को मजबूत बनाने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का माध्यम बनता है। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान राम नारायण शर्मा एवं पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद को सम्मानित किए जाने की चर्चा रही। कार्यक्रम ने क्षेत्र में आपसी सद्भाव, सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। रिपोर्ट: जितेन्द्र प्रसाद | भारत दृष्टि लाइव न्यूज़4
- पौराणिक हनुमान मंदिर झींगुर्दा की भव्यता दिव्यता प्रभुता को शत शत प्रणाम करते हुए आप सभी दर्शकों तक ये वीडियो पंहुचा रहा हू संगीतमय सुंदरकांड पाठ पश्चात विशाल भंडारा सिंगरौली चितरंगी देवसर के हनुमान जी बैढ़न के विशेष कृपा पात्र भक्तों द्वारा आयोजन1
- गैस सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी जली, परिवार बाल-बाल बचा,आर्थिक सहायता की मांग दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के बोम गांव के वार्ड नंबर 10 स्थित अगरिया बस्ती में सोमवार रात गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घर के मुखिया की सूझबूझ से परिवार के सभी सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरजीत चेरो पुत्र स्व. मोती लाल चेरो के घर पर रात करीब सवा नौ बजे उनकी 58 वर्षीय पत्नी लालती देवी गैस चूल्हे पर चावल पका रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। अमरजीत ने बताया कि आग किस कारण लगी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। घटना के समय अमरजीत अपनी पत्नी और नातियों के साथ घर में मौजूद थे। आग लगते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए पत्नी और नातियों को सुरक्षित बाहर निकाला। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी संख्या पहुंच गई। ग्रामीणों ने बालू, बाल्टी और डिब्बों से पानी लाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि आग लगने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा आसपास के इलाके में भारी तबाही हो सकती थी। आग में परिवार का खाने पीने का सामान, बिस्तर और अन्य घरेलू सामग्री पूरी तरह जल गई। हजारों रुपये के नुकसान की आशंका है, लेकिन परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ। पड़ोसियों राय सिंह, श्रवण कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि अमरजीत दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर है और इस दुर्घटना ने परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। अमरजीत ने बताया कि गांव की ग्राम प्रधान नकछेदी का लगभग 10 दिन पूर्व निधन हो गया था। परिवार इस समय शोक और कर्मकांड में व्यस्त होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका है। पीड़ित परिवार और पड़ोसियों ने शासन प्रशासन, राजस्व विभाग तथा लेखपालों से मामले में संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है।1
- ‘राहवीर योजना’ के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करने वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से ₹25,000 का पुरस्कार दिया जाएगा : CM1