अमेठी में पत्रकार को जेल भेजने की धमकी, न्याय के लिए हाईकोर्ट पहुंचा मामला खबर: अमेठी जनपद के थाना इन्हौना क्षेत्र में पत्रकार मारूफ अहमद के साथ हुई धमकी और अभद्रता का मामला अब न्याय की लड़ाई बन चुका है। मारूफ अहमद के अनुसार, हाल ही में रात के समय आमिर हुसैन नामक व्यक्ति द्वारा फोन कर उन्हें खुलेआम धमकी दी गई कि “एक हफ्ते के अंदर जेल भेज देंगे।” इतना ही नहीं, आरोप है कि फोन करने वाले ने यह भी कहा कि यह सब थाना प्रभारी के कहने पर किया जा रहा है। इस घटना से आहत पत्रकार ने जब थाना प्रभारी इन्हौना से शिकायत करने की कोशिश की, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और थाने से भगा दिया गया। आरोप है कि बाद में दोबारा बुलाकर भी उन्हें अपमानित किया गया और गाली-गलौज की गई। पूरे मामले का ऑडियो साक्ष्य भी पीड़ित के पास मौजूद होने की बात सामने आई है। न्याय की उम्मीद लेकर पत्रकार एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां दो दिन तक इंतजार करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन की इस अनदेखी से निराश होकर अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है, जहां से न्याय की उम्मीद जताई जा रही है। यह पूरा घटनाक्रम न केवल एक पत्रकार की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा या फिर मामला यूं ही दबा दिया जाएगा।

- खबर: अमेठी जनपद के थाना इन्हौना क्षेत्र में पत्रकार मारूफ अहमद के साथ हुई धमकी और अभद्रता का मामला अब न्याय की लड़ाई बन चुका है। मारूफ अहमद के अनुसार, हाल ही में रात के समय आमिर हुसैन नामक व्यक्ति द्वारा फोन कर उन्हें खुलेआम धमकी दी गई कि “एक हफ्ते के अंदर जेल भेज देंगे।” इतना ही नहीं, आरोप है कि फोन करने वाले ने यह भी कहा कि यह सब थाना प्रभारी के कहने पर किया जा रहा है। इस घटना से आहत पत्रकार ने जब थाना प्रभारी इन्हौना से शिकायत करने की कोशिश की, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और थाने से भगा दिया गया। आरोप है कि बाद में दोबारा बुलाकर भी उन्हें अपमानित किया गया और गाली-गलौज की गई। पूरे मामले का ऑडियो साक्ष्य भी पीड़ित के पास मौजूद होने की बात सामने आई है। न्याय की उम्मीद लेकर पत्रकार एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां दो दिन तक इंतजार करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन की इस अनदेखी से निराश होकर अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है, जहां से न्याय की उम्मीद जताई जा रही है। यह पूरा घटनाक्रम न केवल एक पत्रकार की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा या फिर मामला यूं ही दबा दिया जाएगा।1
- जिला अयोध्या क्राइम ब्यूरो चीफ संवाददाता अतुल तिवारी मिल्कीपुर के ग्राम परसपुर सथरा पूरे विद्या पांडे का पुरवा चौकी हैरिंग्टनगंज थाना इनायत नगर में जमीनी विवाद को लेकर हुई दो परिवारों में मरपीट पीड़ित ममता व अर्चना को पड़ोस के ही दबंग किस्म के संतोष पांडे , मनोज पांडे पुत्र भारत पांडे, विश्वनाथ पांडे पुत्र राम अभिलेख पांडे, कंचन पत्नी मनोज पांडे, जमुना पत्नी भारत पांडे के द्वारा धार दार हथियार ,ईट के टुकड़े से फेक कर सर पर वार किए गए वह 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर कुल्हाड़ी से वार किया गया जिसमें बुजुर्ग महिला का हाथ कट गया व हड्डी टूट कर अलग हो गई इस संबंध में चौकी हैरिंग्टनगंज को पीड़ित द्वारा कई बार सूचना दी गई जिस पर 2025 में विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा भी पजीकृत इनायत नगर थाने में हुआ उसके बाद 17 /4 /2026 को दोबारा वही वारदात दोहराई गई जिसमें पीड़ित ममता अर्चना व 75 वर्षीय बुजर्ग महिला को गंभीर चोट आई है जिस पर इनायत नगर में f.I.R दोबारा पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई है पीड़ित परिवार का अयोध्या दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज मे चल रहा है2
- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक डॉक्टर के घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर देर रात दीवार काटकर घर में घुसे और अलमारी तोड़कर नकदी व जेवरात सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही मामले के खुलासे का आश्वासन दिया गया है।1
- अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 अभियुक्त गिरफ्तार...... जनपदीय स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना लोहियानगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शस्त्र निर्माण इकाई का खुलासा किया गया। मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद करते हुए 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ द्वारा बयान जारी किया गया। #MeerutPolice #IllegalArms #CrimeControl #UPPolice #BreakingNews #LawAndOrder #PoliceAction #CrimeNews #JusticeServed1
- मिल्कीपुर अयोध्या इनायतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि देर रात वह अपने घर में अकेली थी, तभी एक युवक घर में घुस आया और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह चारपाई से गिर गई और उसे चोटें आईं। पीड़िता के मुताबिक घटना के समय उसकी मां घर पर नहीं थीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। मां के लौटने पर पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है ताकि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके1
- अमेठी जिले में गौरीगंज स्थित के नवीन पुलिस लाइन में रविवार को नव प्रशिक्षित आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह पूरे गरिमामय और भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक (इंटेलीजेंस) उपेन्द्र कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए । समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी लेने और निरीक्षण से हुई। इसके बाद नव प्रशिक्षित आरक्षियों ने बैंड की मधुर धुन पर शानदार मार्च पास्ट करते हुए कदमताल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और मुख्य अतिथि को सलामी दी। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर अंकुल यादव ने किया, जबकि आकाश यादव और दिलीप कुमार ने सहायक कमांडर के रूप में जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ मुख्यालय से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा और सुना गया, जिसमें नव आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराया गया। अपने संबोधन में आईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि अब इन आरक्षियों पर समाज की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कठिन प्रशिक्षण के बाद तैयार हुए ये जवान भविष्य में कानून-व्यवस्था की रीढ़ साबित होंगे। साथ ही उन्होंने आरटीसी प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। आनंद विश्वकर्मा को सभी आंतरिक विषयों एवं सर्वांग सर्वोत्तम का पुरस्कार मिला, जबकि बाह्य विषयों में दिलीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में मुख्य अतिथि ने सभी आरक्षियों को संविधान के प्रति निष्ठा, निष्पक्षता और ईमानदारी से जनसेवा करने की शपथ दिलाई गई और औपचारिक रूप से उन्हें पुलिस बल की मुख्यधारा में शामिल किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।1

- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज/अयोध्या। रविवार शाम करीब 5:30 बजे महिलाओं के अधिकारों पर हो रहे कथित हमलों के विरोध में क्षेत्र में “जन-आक्रोश महिला पदयात्रा” निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व शांति देवी (जिला महामंत्री) ने किया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पदयात्रा के दौरान 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के राहुल गांधी और सपा के अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान राहुल गांधी का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया गया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “महिलाओं को न्याय दो” और “अत्याचार बंद करो” जैसे नारे लगाए। यह पदयात्रा स्थानीय हनुमानगढ़ी से शुरू होकर पलिया चौराहा पर समाप्त हुई, जहां आम नागरिकों का भी समर्थन देखने को मिला। प्रतिभागियों का कहना था कि बढ़ते अपराध, महंगाई और बेरोजगारी से आम जनजीवन प्रभावित है, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर हालात और भी चिंताजनक हैं। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि जब तक उन्हें समान अधिकार, सुरक्षा और न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने, कानूनों को सख्ती से लागू करने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। इस अवसर पर सीमा यादव (जिला महिला मोर्चा मंत्री) और कोकिला तिवारी (हैरिंग्टनगंज महिला मंडल अध्यक्ष) सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहीं। साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र माणि त्रिपाठी उर्फ सल्ले भैया, किस कुमार तिवारी, मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया, राहुल सिंह, श्रीराम कोरी, पवन सिंह, फूलचंद तिवारी, अमरनाथ चौबे, उमाकांत पाठक समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।4