Shuru
Apke Nagar Ki App…
*नटेरन* *जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और नामांतरण को लेकर शिकायत सामने आई है। ग्राम पलालकपूर निवासी राजकुमार यादव ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीन दोबारा बेचने का आरोप लगाया* *C NEWS BHARAT* *मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़* *📡📡📡*
PRAYAS vishwakarma
*नटेरन* *जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और नामांतरण को लेकर शिकायत सामने आई है। ग्राम पलालकपूर निवासी राजकुमार यादव ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीन दोबारा बेचने का आरोप लगाया* *C NEWS BHARAT* *मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़* *📡📡📡*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शमशाबाद में किरार धाकड़ समाज ने निकाला भव्य चल समारोह, धरणीधर भगवान बलराम के जयकारों से गूंजा नगर। एंकर :- शमशाबाद में धरणीधर भगवान बलराम जयंती के अवसर पर( किरार )धाकड़ समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से सराबोर इस भव आयोजन में नगर सहित आसपास के ग्रामों और नगरों से बड़ी संख्या में धाकड़ समाजजन शामिल हुए। चल समारोह की शुरुआत महानीम चौराहा नवनिर्मित भगवान बलराम मंदिर से शुरू हुई। भगवान बलरामजी की पूजा-अर्चना के बाद निकला यह चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रसिद्ध भगवान द्वारिकाधीश, रामदेव बाबा मंदिर पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। चल समारोह में बाहर से आए कलाकार धरणीधर भगवान बलराम के भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। इस दौरान ‘जय धरणीधर जय बलराम’ के जयकारों से सारा शमशाबाद नगर गूंज उठा । चल समारोह का नगर में जगह-जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने धरणीधर भगवान बलरामजी की आरती कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।1
- शमशाबाद में धाकड़ समाज का भव्य चल समारोह #शमशाबाद #बलरामजयंती #धाकड़समाज #जनताखबर शमशाबाद में धाकड़ समाज का भव्य चल समारोह #शमशाबाद #बलरामजयंती #धाकड़समाज #जनताखबर1
- बिच का मोहल्ला मुना साहू के घर के बस बगल में इतनी परशानी हो रही है यहां पर गाड़ियां गिर जाती है निकालने की बहुत समस्या है बहुत परेशनियों से गुजरने काफी पताः ग्राम रुसल्ली साहू, पोस्ट रुसल्ली साह, लटेरी, विदिशा, लाटरी, मध्य प्रदेश, 464114 news gram rusalli Sahu Laxman Vishwakarma ki1
- प्रदर्शन मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! सुप्रीम कोर्ट ने 20 से 25 जुलाई के बीच हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने आर्टिकल 142 के तहत अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि इन मामलों में आगे जांच या कार्रवाई नहीं होगी। साथ ही 20 से 26 जुलाई के बीच हुई घटनाओं पर नई FIR दर्ज नहीं करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को आवेदन में बताए गए 2,873 लोगों के खिलाफ नई FIR दर्ज करने की छूट दी गई है। प्रदर्शन मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! सुप्रीम कोर्ट ने 20 से 25 जुलाई के बीच हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने आर्टिकल 142 के तहत अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि इन मामलों में आगे जांच या कार्रवाई नहीं होगी। साथ ही 20 से 26 जुलाई के बीच हुई घटनाओं पर नई FIR दर्ज नहीं करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को आवेदन में बताए गए 2,873 लोगों के खिलाफ नई FIR दर्ज करने की छूट दी गई है।1
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 01 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *24 घंटे में शासकीय महाविद्यालय कुरवाई की चोरी का खुलासा, समरसेबल पंप व 80 फीट केबल सहित ₹55 हजार का मशरूका बरामद* *कुरवाई पुलिस ने 01 आरोपी एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर की कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरवाई पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना कुरवाई क्षेत्र अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय कुरवाई परिसर स्थित बोरिंग से चोरी हुए समरसेबल पंप एवं बिजली की केबल के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा किया। मामले में 01 आरोपी एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर चोरी गया ₹55,000/- कीमत का संपूर्ण मशरूका शत-प्रतिशत बरामद किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण:* फरियादी निहाल द्वारा थाना कुरवाई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 27.08.2026 की शाम से 28.08.2026 की सुबह के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा शासकीय महाविद्यालय भवन के पीछे स्थित बोरिंग से पानी का समरसेबल पंप एवं लगभग 80 फीट बिजली की केबल डोरी, कुल कीमत करीब ₹55,000/-, चोरी कर ली गई है।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुरवाई में अपराध क्रमांक 441/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस कार्रवाई एवं मशरूका बरामदगी:* घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुरवाई निरीक्षक आर.के. मिश्र के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा संदेहियों की पतारसी शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना एवं उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नम्मू उर्फ रामनारायण सहरिया एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा महाविद्यालय परिसर के बोरिंग से समरसेबल पंप एवं केबल चोरी करना स्वीकार किया गया। *पुलिस ने उनके कब्जे से:* 👉लाल रंग से 'G C K' एवं 'शा.मा.कु.' अंकित समरसेबल पानी की पंप 👉लगभग 80 फीट बिजली की केबल डोरी 👉कुल कीमत ₹55,000/- का चोरी गया मशरूका शत-प्रतिशत बरामद किया। *आरोपी की जानकारी:* 👉नम्मू उर्फ रामनारायण पिता लाखन सहरिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, कुरवाई, जिला विदिशा। 👉इसके अतिरिक्त 01 विधि विरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. मिश्र, प्र.आर. वीरेन्द्र परमार, आरक्षक दिनेश, आरक्षक इन्द्राज, आरक्षक नीतेश, आरक्षक इरफान एवं आरक्षक उवेश खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- सिंरोज अधिकारियों से खफ़ा बीजेपी के नेता मंत्रियों की नाराजगी के बाद जगजाहिर हुई बीजेपी विधायक की व्यथा सिंरोज अधिकारियों से खफ़ा बीजेपी के नेता मंत्रियों की नाराजगी के बाद जगजाहिर हुई बीजेपी विधायक की व्यथा बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा की नाराजगी वायरल नेता बनना चाह रहे हैं अधिकारी कर्मचारी: उमाकांत शर्मा अधिकारियों को विधायक की नसीहत खुद नेता न बनें अधिकारी सिरोंज से बीजेपी के विधायक हैं उमाकांत शर्मा सिंरोज के नया बस स्टैंड पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया बयान1
- बेटी की मौत पर परिजन का प्रदर्शन कैंडल जलाकर कार्रवाई की मांग..ससुराल पक्ष पर हत्या की साजिश का आरोप, निष्पक्ष जांच की गुहार गंजबासौदा नगर में विगत दिनों बेटी शुभी रघुवंशी की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज पिता और परिजनों ने जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया। कैंडल जलाकर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पिता और परिजनों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे बढ़ाया जाएगा। मृतका के पिता जसवंत सिंह रघुवंशी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि शुभी को वर्ष 2021 से पति अमित रघुवंशी और उसके परिजन आर्थिक मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना भी की जाती थी। अमित की मां गौराबाई और बहन कल्पना रघुवंशी पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों के अनुसार शुभी की शादी अमित से 2018 में हुई थी। जसवंत सिंह ने बताया कि शुभी ने पहले भी ससुराल पक्ष की प्रताड़ना की शिकायत की थी। परिवार के समझाने और दोबारा परेशानी नहीं होने के भरोसे के बाद मामला आगे नहीं बढ़ा। पिता का दावा है कि मौत से पहले भी शुभी ने प्रताड़ना और कुछ लोगों से खतरे की जानकारी दी थी। परिजनों को 22 अगस्त को शुभी की मौत की सूचना मिली। पिता ने आत्महत्या की बात से इनकार करते हुए हत्या की साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने आरोपियों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की। एसडीओपी शिखा भलावी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मामले में दो महिलाएं जेल में हैं और पुलिस जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।4
- *नटेरन* *जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और नामांतरण को लेकर शिकायत सामने आई है। ग्राम पलालकपूर निवासी राजकुमार यादव ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीन दोबारा बेचने का आरोप लगाया* *C NEWS BHARAT* *मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़* *📡📡📡*1