logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चलते मैजिक वाहन में लगी भीषण आग, कुरकुरे से भरा वाहन जलकर क्षतिग्रस्त अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चौधरपुर फ्लाईओवर पर चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन कुरकुरे से भरा हुआ था और जोया से बरेली की ओर जा रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैअमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर फ्लाईओवर की हैं, जहां रविवार तड़के करीब चार बजे चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई।बताया जा रहा है कि मोहम्मद हसीब पुत्र कल्लू निवासी भीकनपुर मूढ़ा मैजिक वाहन संख्या UP37AT4986 में कुरकुरे भरकर जोया से बरेली जा रहे थे। जैसे ही वाहन चौधरपुर फ्लाईओवर पर पहुंचा, उसमें अचानक आग लग गई।प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।वहीं आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और वाहन के साथ उसमें रखा कुरकुरे का सामान भी आग की चपेट में आ गया। राहगीरों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में मैजिक वाहन और उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

1 hr ago
user_Kapil kumar Chawla Amroha
Kapil kumar Chawla Amroha
Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
1 hr ago

चलते मैजिक वाहन में लगी भीषण आग, कुरकुरे से भरा वाहन जलकर क्षतिग्रस्त अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चौधरपुर फ्लाईओवर पर चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन कुरकुरे से भरा हुआ था और जोया से बरेली की ओर जा रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैअमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर फ्लाईओवर की हैं, जहां रविवार तड़के करीब चार बजे चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई।बताया जा रहा है कि मोहम्मद हसीब पुत्र कल्लू निवासी भीकनपुर मूढ़ा मैजिक वाहन संख्या UP37AT4986 में कुरकुरे भरकर जोया से बरेली

जा रहे थे। जैसे ही वाहन चौधरपुर फ्लाईओवर पर पहुंचा, उसमें अचानक आग लग गई।प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।वहीं आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और वाहन के साथ उसमें रखा कुरकुरे का सामान भी आग की चपेट में आ गया। राहगीरों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में मैजिक वाहन और उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बुलंदशहर: नर्सिंग होम में दो पक्षों के बीच मारपीट। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर भिड़ गया ससुराल और मायका पक्ष। हॉस्पिटल में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। थाना कोतवाली नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के सोहम नर्सिंग होम का मामला
    1
    बुलंदशहर: नर्सिंग होम में दो पक्षों के बीच मारपीट।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर भिड़ गया ससुराल और मायका पक्ष।

हॉस्पिटल में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई।

थाना कोतवाली नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के सोहम नर्सिंग होम का मामला
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • मुरादाबाद में 5 सेकंड में जमींदोज हुआ चार मंजिला जर्जर मकान, बड़ा हादसा टला मुरादाबाद। शहर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चार मंजिला जर्जर मकान देखते ही देखते महज 5 सेकंड में भरभराकर जमींदोज हो गया। इमारत के गिरते ही आसपास मलबा फैल गया और बिजली के तार भी टूटकर नीचे जा गिरे। गनीमत रही कि नगर निगम ने करीब 24 घंटे पहले ही मकान को खाली कराकर सील कर दिया था। इसके चलते मकान ढहने के समय अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और एक बड़ा हादसा टल गया। मकान के अचानक धराशायी होने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर मलबा फैल गया और बिजली के तार टूटने से स्थिति और भी संवेदनशील हो गई। नगर निगम की ओर से जर्जर भवन को पहले ही खाली कराए जाने की कार्रवाई के चलते संभावित जनहानि को टाला जा सका। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चार मंजिला इमारत कुछ ही सेकंड में ढहती दिखाई दे रही है।
    1
    मुरादाबाद में 5 सेकंड में जमींदोज हुआ चार मंजिला जर्जर मकान, बड़ा हादसा टला
मुरादाबाद। शहर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चार मंजिला जर्जर मकान देखते ही देखते महज 5 सेकंड में भरभराकर जमींदोज हो गया। इमारत के गिरते ही आसपास मलबा फैल गया और बिजली के तार भी टूटकर नीचे जा गिरे।
गनीमत रही कि नगर निगम ने करीब 24 घंटे पहले ही मकान को खाली कराकर सील कर दिया था। इसके चलते मकान ढहने के समय अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और एक बड़ा हादसा टल गया।
मकान के अचानक धराशायी होने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर मलबा फैल गया और बिजली के तार टूटने से स्थिति और भी संवेदनशील हो गई।
नगर निगम की ओर से जर्जर भवन को पहले ही खाली कराए जाने की कार्रवाई के चलते संभावित जनहानि को टाला जा सका। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चार मंजिला इमारत कुछ ही सेकंड में ढहती दिखाई दे रही है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हापुड़ से बड़ी खबर बदनौली गोलीकांड में बड़ी खबर, दीपक उर्फ गोलू घायल व्यक्ति की मौत परिवार में मचा कोहराम हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में दो पूर्व हुए बवाल, पत्थरबाजी और गोलीकांड के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए दीपक उर्फ गोलू नाम के एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत होने की खबर है।सामने आई मौत की खबर के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले पर पुलिस-प्रशासन की नजर बनी हुई है। बदनौली गोलीकांड में अब तक तीन लोगों के घायल होने की जानकारी थी, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसी बीच एक घायल की मौत की खबर सामने आई है।
    1
    हापुड़ से बड़ी खबर बदनौली गोलीकांड में बड़ी खबर, दीपक उर्फ गोलू घायल व्यक्ति की मौत परिवार में मचा कोहराम 

 हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में दो पूर्व हुए बवाल, पत्थरबाजी और गोलीकांड के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए दीपक उर्फ गोलू नाम के एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत होने की खबर है।सामने आई मौत की खबर के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले पर पुलिस-प्रशासन की नजर बनी हुई है।

 बदनौली गोलीकांड में अब तक तीन लोगों के घायल होने की जानकारी थी, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसी बीच एक घायल की मौत की खबर सामने आई है।
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संभल व्यूरो रिपोर्ट संभल मे जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान
    1
    संभल व्यूरो रिपोर्ट संभल मे जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sambhal, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • श्री जन्माष्टमी पर भजनों से झूमे श्रद्धालु, शिव मंदिर में सजा भव्य कार्यक्रम गजरौला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में आंचल चौधरी किन्नर एवं ज्योति किन्नर ने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु झूमने और नृत्य करने पर विवश हो गए। देर तक चले भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, नवीन गर्ग, पंडित विजय शर्मा, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, चौधरी ऊधम सिंह, डॉ. एलसी गहलौत, एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन, सोनू कश्यप, सतपाल पाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की
    2
    श्री जन्माष्टमी पर भजनों से झूमे श्रद्धालु, शिव मंदिर में सजा भव्य कार्यक्रम
गजरौला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में आंचल चौधरी किन्नर एवं ज्योति किन्नर ने भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु झूमने और नृत्य करने पर विवश हो गए। देर तक चले भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, नवीन गर्ग, पंडित विजय शर्मा, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, चौधरी ऊधम सिंह, डॉ. एलसी गहलौत, एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन, सोनू कश्यप, सतपाल पाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • डिडौली थाना क्षेत्र वेज तथा नॉनवेज होटल पर परोसा जा रहा है कई दिन पुराना वासी भोजन उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ *डिडौली क्षेत्र में नॉनवेज होटलों पर परोसा जा रहा कई दिन पुराना बासी चिकन, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़* *जोया /अमरोहा संवाददाता ।* डिडौली थाना क्षेत्र में हाईवे पर संचालित नॉनवेज होटलों के संचालक खुलेआम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। आरोप है कि कई होटलों पर ग्राहकों को कई-कई दिन पुराना बासी चिकन परोसा जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर दर्जनों वेज और नॉनवेज होटल व ढाबे संचालित हैं, लेकिन इन होटलों पर खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता की कोई जांच नहीं होती। होटल संचालक फ्रिज में रखे कई दिन पुराने चिकन व अन्य मांसाहारी व्यंजनों को दोबारा गर्म करके ग्राहकों को परोस देते हैं। बासी भोजन खाने से कई बार ग्राहकों को पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी शिकायतें भी हो चुकी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरे मामले पर अमरोहा के फूड विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। विभाग द्वारा न तो हाईवे पर संचालित इन होटलों पर छापेमारी की जाती है और न ही खाने-पीने की वस्तुओं के सैंपल लिए जाते हैं। अधिकारियों की इस लापरवाही के चलते होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं और वे अपनी मनमानी से बासी भोजन बेच रहे हैं। इसी बात को लेकर एक उपभोक्ता ने शनिवार की रात्रि 12:00 बजे डायल 112 पर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई और उसने मांग की है हाईवे पर स्थित वेज तथा नॉनवेज होटल की भोजन की गुणवत्ता की जांच की जाए। जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ ना हो।सबसे बड़ी बात यह रही की डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उपभोक्ता पर दबाव बनाकर उसके द्वारा की गई शिकायत को वापस लेकर कार्रवाई न करने का दावा बनाकर उसके द्वारा दी गई सूचना को वापस दिलवा कर उपभोक्ता को दांत कर घर भेज दिया जिससे उपभोक्ता डरा व सहमा है। ग्रामीणों और राहगीरों ने जिलाधिकारी अमरोहा से मांग की है कि फूड विभाग की टीम द्वारा डिडौली थाना क्षेत्र के हाईवे पर संचालित सभी वेज व नॉनवेज होटलों की सघन जांच कराई जाए, खाने-पीने की वस्तुओं के सैंपल लेकर लैब में जांच कराई जाए और बासी व खराब भोजन परोसने वाले होटल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ पर रोक लग सके।
    2
    डिडौली थाना क्षेत्र वेज तथा नॉनवेज होटल पर परोसा जा रहा है कई दिन पुराना वासी भोजन उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ 
*डिडौली क्षेत्र में नॉनवेज होटलों पर परोसा जा रहा कई दिन पुराना बासी चिकन, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़*
*जोया /अमरोहा संवाददाता ।* डिडौली थाना क्षेत्र में हाईवे पर संचालित नॉनवेज होटलों के संचालक खुलेआम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। आरोप है कि कई होटलों पर ग्राहकों को कई-कई दिन पुराना बासी चिकन परोसा जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर दर्जनों वेज और नॉनवेज होटल व ढाबे संचालित हैं, लेकिन इन होटलों पर खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता की कोई जांच नहीं होती। होटल संचालक फ्रिज में रखे कई दिन पुराने चिकन व अन्य मांसाहारी व्यंजनों को दोबारा गर्म करके ग्राहकों को परोस देते हैं। बासी भोजन खाने से कई बार ग्राहकों को पेट दर्द, उल्टी-दस्त जैसी शिकायतें भी हो चुकी हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरे मामले पर अमरोहा के फूड विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। विभाग द्वारा न तो हाईवे पर संचालित इन होटलों पर छापेमारी की जाती है और न ही खाने-पीने की वस्तुओं के सैंपल लिए जाते हैं। अधिकारियों की इस लापरवाही के चलते होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं और वे अपनी मनमानी से बासी भोजन बेच रहे हैं।
इसी बात को लेकर एक उपभोक्ता ने शनिवार की रात्रि 12:00 बजे डायल 112 पर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई और उसने मांग की है हाईवे पर स्थित वेज तथा नॉनवेज होटल की भोजन की गुणवत्ता की जांच की जाए। जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ ना  हो।सबसे बड़ी बात यह रही की डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उपभोक्ता पर दबाव बनाकर उसके द्वारा की गई शिकायत को वापस लेकर कार्रवाई न करने का दावा बनाकर उसके द्वारा दी गई सूचना को वापस दिलवा कर उपभोक्ता को दांत कर घर भेज दिया जिससे उपभोक्ता डरा व सहमा है।
ग्रामीणों और राहगीरों ने जिलाधिकारी अमरोहा से मांग की है कि फूड विभाग की टीम द्वारा डिडौली थाना क्षेत्र के हाईवे पर संचालित सभी वेज व नॉनवेज होटलों की सघन जांच कराई जाए, खाने-पीने की वस्तुओं के सैंपल लेकर लैब में जांच कराई जाए और बासी व खराब भोजन परोसने वाले होटल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ पर रोक लग सके।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दिल्ली में महिला पत्रकारों से मारपीट के विरोध में ठाकुरद्वारा एक्टिव प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन दिल्ली में महिला पत्रकारों से मारपीट के विरोध में ठाकुरद्वारा एक्टिव प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन Thakurdwara: दिल्ली में 4 PM न्यूज़ चैनल की दो महिला पत्रकारों के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर पत्रकारों में रोष देखने को मिला। घटना के विरोध में ठाकुरद्वारा एक्टिव प्रेस क्लब के पत्रकारों ने तहसील परिसर पहुंचकर नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। पत्रकारों का कहना है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों के साथ इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। इस दौरान एक्टिव प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे और उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
    1
    दिल्ली में महिला पत्रकारों से मारपीट के विरोध में ठाकुरद्वारा एक्टिव प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में महिला पत्रकारों से मारपीट के विरोध में ठाकुरद्वारा एक्टिव प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
Thakurdwara: दिल्ली में 4 PM न्यूज़ चैनल की दो महिला पत्रकारों के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर पत्रकारों में रोष देखने को मिला। घटना के विरोध में ठाकुरद्वारा एक्टिव प्रेस क्लब के पत्रकारों ने तहसील परिसर पहुंचकर नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए  पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। पत्रकारों का कहना है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों के साथ इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं।
इस दौरान एक्टिव प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे और उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • MP में ज़हरीली शराब का कहर 9 लोगों को मौत सागर ज़िले के बंडा की घटना मृतक अलग-अलग गांव के निवासी शनिवार रात को शराब पीने के बाद बिगड़ी थी तबीयत #
    1
    MP में ज़हरीली शराब का कहर 

9 लोगों को मौत 

सागर ज़िले के बंडा की घटना 

मृतक अलग-अलग गांव के निवासी 

शनिवार रात को शराब पीने के बाद बिगड़ी थी तबीयत  #
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • संभल में रविवार सुबह आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बम्नेटा गांव के पास बालू लदे डंपर ने एक टेंपो संभल में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर संभल में रविवार सुबह आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बम्नेटा गांव के पास बालू लदे डंपर ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बहजोई थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बम्नेटा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि टेंपो में कई लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आए बालू लदे डंपर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    1
    संभल में रविवार सुबह आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बम्नेटा गांव के पास बालू लदे डंपर ने एक टेंपो

संभल में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर
संभल में रविवार सुबह आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बम्नेटा गांव के पास बालू लदे डंपर ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हादसा बहजोई थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बम्नेटा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि टेंपो में कई लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आए बालू लदे डंपर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.