Shuru
Apke Nagar Ki App…
हापुड़ से बड़ी खबर बदनौली गोलीकांड में बड़ी खबर, दीपक उर्फ गोलू घायल व्यक्ति की मौत परिवार में मचा कोहराम हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में दो पूर्व हुए बवाल, पत्थरबाजी और गोलीकांड के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए दीपक उर्फ गोलू नाम के एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत होने की खबर है।सामने आई मौत की खबर के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले पर पुलिस-प्रशासन की नजर बनी हुई है। बदनौली गोलीकांड में अब तक तीन लोगों के घायल होने की जानकारी थी, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसी बीच एक घायल की मौत की खबर सामने आई है।
Gulfam Saifi press repoter
हापुड़ से बड़ी खबर बदनौली गोलीकांड में बड़ी खबर, दीपक उर्फ गोलू घायल व्यक्ति की मौत परिवार में मचा कोहराम हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में दो पूर्व हुए बवाल, पत्थरबाजी और गोलीकांड के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए दीपक उर्फ गोलू नाम के एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत होने की खबर है।सामने आई मौत की खबर के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले पर पुलिस-प्रशासन की नजर बनी हुई है। बदनौली गोलीकांड में अब तक तीन लोगों के घायल होने की जानकारी थी, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसी बीच एक घायल की मौत की खबर सामने आई है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- चलते मैजिक वाहन में लगी भीषण आग, कुरकुरे से भरा वाहन जलकर क्षतिग्रस्त अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चौधरपुर फ्लाईओवर पर चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन कुरकुरे से भरा हुआ था और जोया से बरेली की ओर जा रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैअमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर फ्लाईओवर की हैं, जहां रविवार तड़के करीब चार बजे चलते मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई।बताया जा रहा है कि मोहम्मद हसीब पुत्र कल्लू निवासी भीकनपुर मूढ़ा मैजिक वाहन संख्या UP37AT4986 में कुरकुरे भरकर जोया से बरेली जा रहे थे। जैसे ही वाहन चौधरपुर फ्लाईओवर पर पहुंचा, उसमें अचानक आग लग गई।प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।वहीं आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और वाहन के साथ उसमें रखा कुरकुरे का सामान भी आग की चपेट में आ गया। राहगीरों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में मैजिक वाहन और उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।2
- अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के बीच बवाल, DJ के गाने को लेकर दो गुट आमने-सामने अमरोहा। रामडोल शोभायात्रा के दौरान अमरोहा नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के चकली मोड़ के पास रामडोल शोभायात्रा निकल रही थी। इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर विवाद में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।2
- सब्जी लेकर लौट रहे कैंटीन संचालक को रोककर मारपीट पत्नी से अभद्रता, कैंटीन संचालक ने दी तहरीर * सब्जी लेकर लौट रहे कैंटीन संचालकको रोककर मारपीट, पत्नी से अभद्रता, तहरीर पर जांच शुरू* जोया / अमरोहा।थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम बुढनपुर में सब्जी लेकर घर लौट रहे कैंटीन संचालक के साथ गांव के ही दो लोगों द्वारा मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अर्जुन सिंह पुत्र नंदराम सिंह निवासी ग्राम बुढनपुर ने तहरीर में बताया कि दिनांक शनिवार को शाम लगभग 7:30 बजे वह गांव फ्लावर ओवर के नीचे से सब्जी लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही राजू पुत्र करतार अबतार पुत्र करतार और दिलीप पुत्र करतार सिंह निवासी बुढनपुर ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कुर्ता फाड़ दिया। शोर-शराबा सुनकर उसकी पत्नी चंचल और भाई अनिकेत मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए, उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि मारपीट में उसे चोटें आई हैं और गुम चोट भी लगी है। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना डिडौली पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- बुलंदशहर में पुलिस और बदमाश राजा के बीच हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली बदमाश पर एक दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज होने का किया पुलिस ने दावा1
- जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 116 शिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 116 शिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण एंकर: हापुड़ जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। तीनों तहसीलों में कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वीओ: तहसील धौलाना में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा जांच संबंधी मामलों में तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए। वीओ: जिलाधिकारी ने कहा कि शासन स्तर पर समाधान दिवस की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है, इसलिए किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान किया जाए। वहीं गढ़मुक्तेश्वर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा हापुड़ तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 32 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। एंकर: समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।2
- बुलंदशहर: नर्सिंग होम में दो पक्षों के बीच मारपीट। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर भिड़ गया ससुराल और मायका पक्ष। हॉस्पिटल में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। थाना कोतवाली नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के सोहम नर्सिंग होम का मामला1
- नगर पालिका परिषद अमरोहा के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य मे नगर मे निकलने वाली श्री रामडोल शोभायात्रा हेतु नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा सफाई, प्रकाश, जलापूर्ति आदि के विशेष प्रबंध किये गए हैं, वर्षा ऋतु के दृष्टिगत पालिका अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने आज पालिका सफाई टीम का अवकाश निरस्त कर वर्षा की सम्भावना को देखते हुए पालिका अधिकारियो, कर्मचारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों सहित तैयार रहने के निर्देश दिए गए थे। Mashkoor Amrohvi JPN 7NEWS 86304422011
- अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के दौरान जमकर बवाल हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के चकली मोड़ पर डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते सड़क पर लात-घूंसे और बेल्टें चलने लगीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है। अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के दौरान बवाल! DJ पर गाना बजाने को लेकर दो गुट भिड़े, सड़क पर चले लात-घूंसे और बेल्टें, VIDEO वायरल1
- नशे में धुत पति ने पत्नी बच्चों से की मारपीट गला दबाकर जान से करने का किया प्रयास *नशे में धुत पति ने पत्नी-बच्चों से की मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास* *जोया/ अमरोहा।* थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम डिडौली में एक महिला ने अपने ही पति पर शराब के नशे में मारपीट और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पूनम पत्नी राकेश निवासी ग्राम डिडौली, थाना डिडौली, जिला अमरोहा ने दी तहरीर में बताया कि दिनांक शनिवार की रात्रि लगभग 9 बजे उसका पति राकेश पुत्र गजराम शराब के नशे में घर पर आया और आते ही उसे तथा उसके बच्चों को गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि गाली देने से मना करने पर पति ने उसके तथा बच्चों के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबाने लगा। बच्चों ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मारपीट में महिला को शरीर पर खुली व गुम चोटें आई हैं तथा बच्चों को भी गुम चोटें आई हैं। पीड़िता पूनम ने थाना डिडौली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।2