Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर पालिका परिषद अमरोहा के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य मे नगर मे निकलने वाली श्री रामडोल शोभायात्रा हेतु नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा सफाई, प्रकाश, जलापूर्ति आदि के विशेष प्रबंध किये गए हैं, वर्षा ऋतु के दृष्टिगत पालिका अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने आज पालिका सफाई टीम का अवकाश निरस्त कर वर्षा की सम्भावना को देखते हुए पालिका अधिकारियो, कर्मचारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों सहित तैयार रहने के निर्देश दिए गए थे। Mashkoor Amrohvi JPN 7NEWS 8630442201
Jpn7 News
नगर पालिका परिषद अमरोहा के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य मे नगर मे निकलने वाली श्री रामडोल शोभायात्रा हेतु नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा सफाई, प्रकाश, जलापूर्ति आदि के विशेष प्रबंध किये गए हैं, वर्षा ऋतु के दृष्टिगत पालिका अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने आज पालिका सफाई टीम का अवकाश निरस्त कर वर्षा की सम्भावना को देखते हुए पालिका अधिकारियो, कर्मचारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों सहित तैयार रहने के निर्देश दिए गए थे। Mashkoor Amrohvi JPN 7NEWS 8630442201
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के बीच बवाल, DJ के गाने को लेकर दो गुट आमने-सामने अमरोहा। रामडोल शोभायात्रा के दौरान अमरोहा नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के चकली मोड़ के पास रामडोल शोभायात्रा निकल रही थी। इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर विवाद में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।2
- सब्जी लेकर लौट रहे कैंटीन संचालक को रोककर मारपीट पत्नी से अभद्रता, कैंटीन संचालक ने दी तहरीर * सब्जी लेकर लौट रहे कैंटीन संचालकको रोककर मारपीट, पत्नी से अभद्रता, तहरीर पर जांच शुरू* जोया / अमरोहा।थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम बुढनपुर में सब्जी लेकर घर लौट रहे कैंटीन संचालक के साथ गांव के ही दो लोगों द्वारा मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अर्जुन सिंह पुत्र नंदराम सिंह निवासी ग्राम बुढनपुर ने तहरीर में बताया कि दिनांक शनिवार को शाम लगभग 7:30 बजे वह गांव फ्लावर ओवर के नीचे से सब्जी लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही राजू पुत्र करतार अबतार पुत्र करतार और दिलीप पुत्र करतार सिंह निवासी बुढनपुर ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कुर्ता फाड़ दिया। शोर-शराबा सुनकर उसकी पत्नी चंचल और भाई अनिकेत मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए, उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि मारपीट में उसे चोटें आई हैं और गुम चोट भी लगी है। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना डिडौली पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- बुलंदशहर: नर्सिंग होम में दो पक्षों के बीच मारपीट। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर भिड़ गया ससुराल और मायका पक्ष। हॉस्पिटल में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। थाना कोतवाली नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के सोहम नर्सिंग होम का मामला1
- नगर पालिका परिषद अमरोहा के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य मे नगर मे निकलने वाली श्री रामडोल शोभायात्रा हेतु नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा सफाई, प्रकाश, जलापूर्ति आदि के विशेष प्रबंध किये गए हैं, वर्षा ऋतु के दृष्टिगत पालिका अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने आज पालिका सफाई टीम का अवकाश निरस्त कर वर्षा की सम्भावना को देखते हुए पालिका अधिकारियो, कर्मचारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों सहित तैयार रहने के निर्देश दिए गए थे। Mashkoor Amrohvi JPN 7NEWS 86304422011
- कंगना रनोट की अधिकारियों को फटकार! 11 करोड़ पर गरमाई Disha बैठक 🔥 #KanganaRanaut #Mandi #ViralNews #DishaMeeting #MPFund मंडी में कंगना रनोट ने अधिकारियों को ऐसी फटकार लगाई कि दिशा बैठक में माहौल गरमा गया! आखिर 11 करोड़ रुपये को लेकर कंगना इतनी नाराज क्यों हुईं? मंडी की सांसद कंगना रनोट ने विकास समन्वय और निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक में सांसद निधि के इस्तेमाल में देरी पर अधिकारियों से तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि करीब 11 करोड़ रुपये की निधि में से अभी तक आधी राशि भी खर्च नहीं हुई है। कंगना ने सभी बीडीओ को खड़ा होने के लिए कहा और पूछा कि पिछली बैठकों में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई थी, उन पर अब तक काम क्यों नहीं हुआ। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बैठकें सिर्फ खानापूर्ति के लिए नहीं होनी चाहिए। फैसलों पर कार्रवाई और उसकी प्रगति भी दिखाई देनी चाहिए। कंगना ने कहा कि मीडिया में खबरें चलती हैं कि उन्होंने 11 करोड़ रुपये दिए, लेकिन काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर उन्हें निठल्ली तक कह रहे हैं। सांसद ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने फंड लेने के बाद काम शुरू नहीं किया, जबकि कुछ जगह काम पूरा होने के बावजूद रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया गया। कंगना ने अधिकारियों से लंबित काम जल्द पूरा करने और जिम्मेदारी तय करने को कहा। अब देखना होगा कि इस फटकार के बाद विकास कार्यों में कितनी तेजी आती है। आपको कंगना का यह अंदाज कैसा लगा? कमेंट में बताइए, वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और ऐसी खबरों के लिए बेल आइकन जरूर दबाएं।1
- अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के दौरान जमकर बवाल हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के चकली मोड़ पर डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते सड़क पर लात-घूंसे और बेल्टें चलने लगीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है। अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के दौरान बवाल! DJ पर गाना बजाने को लेकर दो गुट भिड़े, सड़क पर चले लात-घूंसे और बेल्टें, VIDEO वायरल1
- MP में ज़हरीली शराब का कहर 9 लोगों को मौत सागर ज़िले के बंडा की घटना मृतक अलग-अलग गांव के निवासी शनिवार रात को शराब पीने के बाद बिगड़ी थी तबीयत #1
- नशे में धुत पति ने पत्नी बच्चों से की मारपीट गला दबाकर जान से करने का किया प्रयास *नशे में धुत पति ने पत्नी-बच्चों से की मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास* *जोया/ अमरोहा।* थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम डिडौली में एक महिला ने अपने ही पति पर शराब के नशे में मारपीट और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पूनम पत्नी राकेश निवासी ग्राम डिडौली, थाना डिडौली, जिला अमरोहा ने दी तहरीर में बताया कि दिनांक शनिवार की रात्रि लगभग 9 बजे उसका पति राकेश पुत्र गजराम शराब के नशे में घर पर आया और आते ही उसे तथा उसके बच्चों को गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि गाली देने से मना करने पर पति ने उसके तथा बच्चों के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबाने लगा। बच्चों ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मारपीट में महिला को शरीर पर खुली व गुम चोटें आई हैं तथा बच्चों को भी गुम चोटें आई हैं। पीड़िता पूनम ने थाना डिडौली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।2