चम्पावत में गूंजा मां नंदा-सुनंदा का जयकारा, स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य झांकी चम्पावत में गूंजा मां नंदा-सुनंदा का जयकारा, स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य झांकी चम्पावत, 17 सितंबर। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को जनपद मुख्यालय में आस्था और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर भव्य झांकी निकाली। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों और उत्साह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। झांकी में स्कूली बच्चों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्था को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। झांकी के दौरान माहौल भक्तिमय होने के साथ ही लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री ने दी महोत्सव की शुभकामनाएं महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां नंदा-सुनंदा देवभूमि उत्तराखंड की आस्था, देव संस्कृति और जन-आकांक्षाओं की प्रतीक हैं। ऐसे पारंपरिक आयोजनों से प्रदेश की पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के सफल आयोजन की बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। उन्होंने स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत की गई झांकी की भी सराहना की। बालेश्वर मंदिर में डीएम ने की पूजा-अर्चना कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने ऐतिहासिक बालेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जनपद की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद जिलाधिकारी ने झांकी का अवलोकन किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों में नई पीढ़ी की भागीदारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। युवाओं को बांटी संस्कृति संवर्धन किट युवाओं और बच्चों को अपनी लोक संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने तथा उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बालेश्वर मंदिर समिति, स्थानीय युवाओं और बच्चों को ‘मा. मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन किट’ भेंट की। जिलाधिकारी ने कहा कि मां नंदा-सुनंदा महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि युवा पीढ़ी अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। साथ ही युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें समाज और संस्कृति के प्रति जिम्मेदार बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य नागरिकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, आयोजन समिति के सदस्यों, स्थानीय युवाओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
चम्पावत में गूंजा मां नंदा-सुनंदा का जयकारा, स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य झांकी चम्पावत में गूंजा मां नंदा-सुनंदा का जयकारा, स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य झांकी चम्पावत, 17 सितंबर। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को जनपद मुख्यालय में आस्था और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर भव्य झांकी निकाली। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों और उत्साह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। झांकी में स्कूली बच्चों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्था को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। झांकी
के दौरान माहौल भक्तिमय होने के साथ ही लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री ने दी महोत्सव की शुभकामनाएं महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां नंदा-सुनंदा देवभूमि उत्तराखंड की आस्था, देव संस्कृति और जन-आकांक्षाओं की प्रतीक हैं। ऐसे पारंपरिक आयोजनों से प्रदेश की पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के सफल आयोजन की बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। उन्होंने स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत की गई झांकी की भी सराहना की। बालेश्वर मंदिर में डीएम ने की पूजा-अर्चना कार्यक्रम में जिलाधिकारी
मनीष कुमार ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने ऐतिहासिक बालेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जनपद की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद जिलाधिकारी ने झांकी का अवलोकन किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों में नई पीढ़ी की भागीदारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। युवाओं को बांटी संस्कृति संवर्धन किट युवाओं और बच्चों को अपनी लोक संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने तथा उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बालेश्वर मंदिर समिति, स्थानीय युवाओं और बच्चों को ‘मा. मुख्यमंत्री संस्कृति
संवर्धन किट’ भेंट की। जिलाधिकारी ने कहा कि मां नंदा-सुनंदा महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि युवा पीढ़ी अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। साथ ही युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें समाज और संस्कृति के प्रति जिम्मेदार बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य नागरिकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, आयोजन समिति के सदस्यों, स्थानीय युवाओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
- उत्तराखंड :चंपावत जिले के रीठा साहिब में 01 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार1
- baby can I give it to 50°Dubai baby you're scary Georgia lottery what's coming1
- बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट1
- नशा मुक्ति अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई, 1.155 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद *डॉ0 मंजूनाथ टी.सी.,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15-09-2026 को *श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम* के नेतृत्व में *काठगोदाम पुलिस एवं STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम* द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए *02 चरस तस्करों को वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर, काठगोदाम* के पास अभियुक्तों को मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया। *अभियुक्त मनोज चंद्र के कब्जे से 609 ग्राम* अवैध चरस तथा *अभियुक्त संजय चंद्र के कब्जे से 546 ग्राम* अवैध चरस बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से *कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस* बरामद हुई। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में *प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402* को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण* *1.* मनोज चंद्र पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 29 वर्ष। *बरामदगी: 609 ग्राम अवैध चरस।* *2.* संजय चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी अनरिया, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 30 वर्ष। *बरामदगी: 546 ग्राम अवैध चरस।* *बरामदगी का विवरण* - कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस - तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 - इस संबंध में -कोतवाली काठगोदाम में *मु0अ0सं0 116/26, धारा 08/20/60 NDPS Act* के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *पुलिस टीम* *1.* श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम *2.* व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार कोतवाली काठगोदाम *3.* हे0का0 प्रताप गड़िया कोतवाली काठगोदाम *4.* उ0नि0 चंदन सिंह बिष्ट, STF कुमाऊं रेंज *5.* उ0नि0 प्रकाश भगत STF *6.* हे0का0 मोहित वर्मा STF2
- अमरिया में धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, ब्लॉक प्रमुख ने काटा केक1
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पर भाजपा नेता मनोज पाठक ने ग्रामीणों को सम्मान पत्र सहित फिजियोथैरेपी मशीन दान की कोटाबाग के बुजुनियाहल्दू में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मनोज पाठक के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘ग्रामश्री सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। वही इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर एक मनोज पाठक ने ग्राम वासियों की सुविधा के लिए फिजियोथैरेपी मशीन दान की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं सहित सैकड़ों प्रतिष्ठितजनों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।3
- पिथौरागढ़ फटाफट: जिले की 5 बड़ी खबरेंपिथौरागढ़ फटाफट: जिले की 5 बड़ी खबरेंपिथौरागढ़ फटाफट: जिले की 5 बड़ी खबरें पिथौरागढ़ फटाफट: जिले की 5 बड़ी खबरें1
- नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा* *विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा* *नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके। *मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख* सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे1
- both the naked images School Sun academy pattern Move online1