logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार के अस्पताल में नर्सें पहनती हैं छोटी ड्रेस? जानें वायरल वीडियो का सच बिहार के अस्पताल का बताकर नर्सों का एक वीडियो वायरल हुआ। दावा था कि मरीजों को लुभाने के लिए उन्हें मिनी स्कर्ट पहनाई गई। असल में यह वीडियो किसी फिल्म या वेब सीरीज की शूटिंग का है, जिसे गलत दावे के साथ फैलाया गया। पटना: पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दावा है कि यह वीडियो बिहार के किसी प्राइवेट अस्पताल का है। कहा जा रहा है कि मरीजों को लुभाने और उन्हें ज्यादा दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखने के लिए नर्सों को ऐसी ड्रेस पहनाई जा रही है। वीडियो में मिनी स्कर्ट और स्लीवलेस टॉप पहने कुछ महिला नर्सें अस्पताल में घूमती दिख रही हैं। ज्यादातर लोग वीडियो के साथ किए जा रहे दावे को सच मानकर गुस्से में कमेंट कर रहे हैं। लेकिन इन वीडियो की असलियत कुछ और ही है। असल में ये वीडियो किसी अस्पताल के हैं ही नहीं। कुछ एडिटेड वीडियो को गलत जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जिसके बाद ये वायरल हो गए। इसे सच मानकर कई यूजर्स ने कमेंट किया, 'हम तो नर्सों को सिस्टर बुलाते हैं, लेकिन ऐसी ड्रेस पहनाकर अस्पताल ने बहुत गिरी हुई हरकत की है।' वहीं कुछ लोग मजे लेते हुए पूछ रहे हैं, 'भाई, ये अस्पताल कहां है? हमें भी भर्ती होना है।' एक ने तो यहां तक लिख दिया, 'इन्हें देखकर तो हमें बुखार आ जाएगा।'

2 hrs ago
user_श्री प्रताप सिंह
श्री प्रताप सिंह
अल्पसंख्यक अध्यक्ष Patna Rural, Bihar•
2 hrs ago

बिहार के अस्पताल में नर्सें पहनती हैं छोटी ड्रेस? जानें वायरल वीडियो का सच बिहार के अस्पताल का बताकर नर्सों का एक वीडियो वायरल हुआ। दावा था कि मरीजों को लुभाने के लिए उन्हें मिनी स्कर्ट पहनाई गई। असल में यह वीडियो किसी फिल्म या वेब सीरीज की शूटिंग का है, जिसे गलत दावे के साथ फैलाया गया। पटना: पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दावा है कि यह वीडियो बिहार के किसी प्राइवेट अस्पताल का है। कहा जा रहा है कि मरीजों को लुभाने और उन्हें ज्यादा दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखने के लिए नर्सों को ऐसी ड्रेस पहनाई जा रही है। वीडियो में मिनी स्कर्ट और स्लीवलेस टॉप पहने कुछ महिला नर्सें अस्पताल में घूमती दिख रही हैं। ज्यादातर लोग वीडियो के साथ किए जा रहे दावे को सच मानकर गुस्से में कमेंट कर रहे हैं। लेकिन इन वीडियो की असलियत कुछ और ही है। असल में ये वीडियो किसी अस्पताल के हैं ही नहीं। कुछ एडिटेड वीडियो को गलत जानकारी के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जिसके बाद ये वायरल हो गए। इसे सच मानकर कई यूजर्स ने कमेंट किया, 'हम तो नर्सों को सिस्टर बुलाते हैं, लेकिन ऐसी ड्रेस पहनाकर अस्पताल ने बहुत गिरी हुई हरकत की है।' वहीं कुछ लोग मजे लेते हुए पूछ रहे हैं, 'भाई, ये अस्पताल कहां है? हमें भी भर्ती होना है।' एक ने तो यहां तक लिख दिया, 'इन्हें देखकर तो हमें बुखार आ जाएगा।'

More news from Bihar and nearby areas
  • राजधानी पटना के जय मां शीतला इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय में हुई तोड़फोड़, क्या कुछ कहा आईये सुनते हैं।।
    1
    राजधानी पटना के जय मां शीतला इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय में हुई तोड़फोड़, क्या कुछ कहा आईये सुनते हैं।।
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    14 hrs ago
  • पटना के फतुहा -दनियावां एनएच 30ए पर फतुहा आरओ बी से पांच सौ गज पहले  फतुहा में कृष्णा सर्जरी अस्पताल का शुभारंभ किया गया.जिसका उद्घाटन फतुहा के उपमुख्य पार्षद अंजनी कुमारी और कबीर मठ के महंथ आचार्य परमानंद दास ने फीता काट कर और द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया. अस्पताल के निदेशक डॉ किसलय कांत ने उद्घाटन पर आए दर्जनों गणमान्य अतिथियों को अंग वस्त्र  और पुष्प हार देकर सम्मानित किया. साथ ही उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में ओपीडी सेवा तीन महीने तक फ्री रहेगी.साथ ही आपरेशन चार्ज भी तीन माह तक फिफ्टी परसेंट लगेगा.इस अवसर पर डॉ उमेश प्रसाद , श्याम नंदन यादव,नवल किशोर यादव,श्याम बाबू सिंह,राजबलभ प्रसाद यादव, देवनी यादव, शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों के साथ साथ महिला समाज सेवी, कई चिकित्सक, प्रेस प्रतिनिधि, जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
    3
    पटना के फतुहा -दनियावां एनएच 30ए पर फतुहा आरओ बी से पांच सौ गज पहले  फतुहा में कृष्णा सर्जरी अस्पताल का शुभारंभ किया गया.जिसका उद्घाटन फतुहा के उपमुख्य पार्षद अंजनी कुमारी और कबीर मठ के महंथ आचार्य परमानंद दास ने फीता काट कर और द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया. अस्पताल के निदेशक डॉ किसलय कांत ने उद्घाटन पर आए दर्जनों गणमान्य अतिथियों को अंग वस्त्र  और पुष्प हार देकर सम्मानित किया. साथ ही उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में ओपीडी सेवा तीन महीने तक फ्री रहेगी.साथ ही आपरेशन चार्ज भी तीन माह तक फिफ्टी परसेंट लगेगा.इस अवसर पर डॉ उमेश प्रसाद , श्याम नंदन यादव,नवल किशोर यादव,श्याम बाबू सिंह,राजबलभ प्रसाद यादव, देवनी यादव,
शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों के साथ साथ महिला समाज सेवी, कई चिकित्सक, प्रेस प्रतिनिधि, जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • इसी तरह का वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल को फॉलो कीजिए #वायरल #ट्रेडिंग #शुरू
    1
    इसी तरह का वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल को फॉलो कीजिए #वायरल #ट्रेडिंग #शुरू
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    23 hrs ago
  • फतुहा में कांग्रेस नेता स्व. नेमन बाबू को दी गई श्रद्धांजलि। फतुहा (पटना)। वाणी पुस्तकालय, फतुहा के सभागार में रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय नेमन बाबू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर फतुहा प्रखंड के गणमान्य नागरिकों ने एकत्र होकर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. नेमन बाबू के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक कर्मठ, सरल एवं जनप्रिय नेता बताया। उन्होंने कहा कि स्व. नेमन बाबू ने अपने जीवनकाल में समाज सेवा और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल दें। — संवाददाता फतुहा
    4
    फतुहा में कांग्रेस नेता स्व. नेमन बाबू को दी गई श्रद्धांजलि। 
फतुहा (पटना)। वाणी पुस्तकालय, फतुहा के सभागार में रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय नेमन बाबू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर फतुहा प्रखंड के गणमान्य नागरिकों ने एकत्र होकर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. नेमन बाबू के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक कर्मठ, सरल एवं जनप्रिय नेता बताया। उन्होंने कहा कि स्व. नेमन बाबू ने अपने जीवनकाल में समाज सेवा और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल दें।
— संवाददाता फतुहा
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • आपके सम्मान में राष्ट्रीय अपना दल मैदान में देश को समता मूलक परिवार बनाना है आप साथ ह़ो देश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बने। बी एन चतुर्वेदी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राष्ट्रीय अपना दल
    1
    आपके सम्मान में राष्ट्रीय अपना दल मैदान में देश को समता मूलक परिवार बनाना है आप साथ ह़ो देश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बने। 
बी एन चतुर्वेदी 
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव 
राष्ट्रीय अपना दल
    user_Rashtriy apna dal
    Rashtriy apna dal
    Political party office वैशाली, वैशाली, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by Munna Kumar
    1
    Post by Munna Kumar
    user_Munna Kumar
    Munna Kumar
    मनेर, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
  • नंदगोला बड़ी देवी जी पटना सिटी चैत नवमी मे बिजयदशमी के शुभ अवसर पर जागरण का आयोजन किया गया जागरण मे आय हुए श्रोता गण भक्ति गीत से जूम उठे #ApnaCityTakNews #PatnaCity #Marufganj #Nandgola #BadiDeviJee #PatnaCity #Nangola_Badi_Devi_Jee #VairlNews #PatnaCity
    1
    नंदगोला बड़ी देवी जी पटना सिटी चैत नवमी मे बिजयदशमी के शुभ अवसर पर जागरण का आयोजन किया गया जागरण मे आय हुए श्रोता गण भक्ति गीत से जूम उठे 
#ApnaCityTakNews #PatnaCity #Marufganj #Nandgola #BadiDeviJee #PatnaCity #Nangola_Badi_Devi_Jee 
#VairlNews #PatnaCity
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • पटना की शाहजहांपुर पुलिस ने ग्रामीणों की गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के छोटी केवई गांव में छापेमारी करके शराब धंधेबाज को एक अपाचे मोटरसाइकिल और दस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार शराब धंधेबाज फतुहा थाना क्षेत्र के गौरीपुंदाह गांव निवासी राकेश कुमार है जो शनिवार को छोटी केवई गांव राधिका देवी के यहां शराब अपने बाइक से पहुंचाने आया था। इस क्रम गुप्त सूचना पर सादे लिवास में आई शाहजहांपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।साथ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में  भेज दिया।
    2
    पटना की शाहजहांपुर पुलिस ने ग्रामीणों की गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के छोटी केवई गांव में छापेमारी करके शराब धंधेबाज को एक अपाचे मोटरसाइकिल और दस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार शराब धंधेबाज फतुहा थाना क्षेत्र के गौरीपुंदाह गांव निवासी राकेश कुमार है जो शनिवार को छोटी केवई गांव राधिका देवी के यहां शराब अपने बाइक से पहुंचाने आया था। इस क्रम गुप्त सूचना पर सादे लिवास में आई शाहजहांपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।साथ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में  भेज दिया।
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • श्री श्री नव दुर्गा पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, कलश यात्रा संपन्न। पटना (फतुहा क्षेत्र) के अंतर्गत बिक्रमपुर गांव में आयोजित श्री श्री नव दुर्गा पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के तहत रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों मौजीपुर से महारानी चौक, गोविंदपुर होते हुए त्रिवेणी घाट पहुँची, जहाँ कलश में जल भरकर विक्रमपुर देवी स्थान तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। यात्रा के दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया, जबकि पुरुष एवं युवा वर्ग भी बढ़-चढ़कर शामिल हुए। इस भव्य शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र सजे-धजे घोड़े और ऊँट भी रहे, जिन पर पारंपरिक वेशभूषा में लोग सवार होकर चल रहे थे। इनकी उपस्थिति से यात्रा और भी मनमोहक एवं आकर्षक बन गई, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पानी की व्यवस्था (सेवा) की गई। साथ ही, कई स्थानों पर लोगों ने अपने-अपने घरों से मोटर के माध्यम से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया, जिससे धूल कम हुई और यात्रियों को गर्मी से भी राहत मिली। इस सेवा भाव ने पूरे आयोजन को और भी सराहनीय बना दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के तहत 30 मार्च 2026 (सोमवार) को अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जो 24 घंटे तक चलेगा। इसके पश्चात 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को अखंड हरिकीर्तन का समापन, हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। यह आयोजन देवी स्थान, बिक्रमपुर (फतुहा, पटना) में संपन्न हो रहा है, जिसमें आचार्य पंकज पांडेय की विशेष भूमिका है। पूरे कार्यक्रम का आयोजन बिक्रमपुर गांव के समस्त ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
    1
    श्री श्री नव दुर्गा पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, कलश यात्रा संपन्न।
पटना (फतुहा क्षेत्र) के अंतर्गत बिक्रमपुर गांव में आयोजित श्री श्री नव दुर्गा पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के तहत रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों मौजीपुर से महारानी चौक, गोविंदपुर होते हुए त्रिवेणी घाट पहुँची, जहाँ कलश में जल भरकर विक्रमपुर देवी स्थान तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
यात्रा के दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया, जबकि पुरुष एवं युवा वर्ग भी बढ़-चढ़कर शामिल हुए। इस भव्य शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र सजे-धजे घोड़े और ऊँट भी रहे, जिन पर पारंपरिक वेशभूषा में लोग सवार होकर चल रहे थे। इनकी उपस्थिति से यात्रा और भी मनमोहक एवं आकर्षक बन गई, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पानी की व्यवस्था (सेवा) की गई। साथ ही, कई स्थानों पर लोगों ने अपने-अपने घरों से मोटर के माध्यम से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया, जिससे धूल कम हुई और यात्रियों को गर्मी से भी राहत मिली। इस सेवा भाव ने पूरे आयोजन को और भी सराहनीय बना दिया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के तहत 30 मार्च 2026 (सोमवार) को अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जो 24 घंटे तक चलेगा। इसके पश्चात 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को अखंड हरिकीर्तन का समापन, हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
यह आयोजन देवी स्थान, बिक्रमपुर (फतुहा, पटना) में संपन्न हो रहा है, जिसमें आचार्य पंकज पांडेय की विशेष भूमिका है। पूरे कार्यक्रम का आयोजन बिक्रमपुर गांव के समस्त ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से किया जा रहा है।
आयोजकों की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.