logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Jaipur,फसल खराबे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार को लेकर ये बात क्यों कह दी

14 hrs ago
user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
Sikar, Rajasthan•
14 hrs ago

Jaipur,फसल खराबे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार को लेकर ये बात क्यों कह दी

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झुंझुनूं, झुंझुनूं जिले की सिंघाना थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने ईश्कपुरा गांव में हुए चर्चित मुकेश उर्फ टिंकू हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात के मात्र चार दिन के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पहाड़ियों में छिपे हुए पकड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं फूलचंद मीणा के मार्गदर्शन तथा पुलिस उप अधीक्षक नोपाराम भाकर के सुपरविजन में थाना अधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को मृतक के चाचा ने सिंघाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भतीजे मुकेश उर्फ टिंकू की विजय उर्फ मिंटू गुर्जर से पुरानी रंजिश चल रही थी। उसी दिन मुकेश अपने दोस्तों से मिलने ईश्कपुरा गया था, जहां विजय ने अपने साथियों सोमवीर और अजीत सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से हमला किया। आरोपियों ने पहले लाठियों से हमला कर उसे बाइक से गिराया और बाद में सीने से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। जांच में सामने आया कि करीब एक वर्ष पूर्व शादी समारोह में हुई मारपीट और सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स को लेकर किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स के कारण आरोपियों ने रंजिश पाल रखी थी। इसी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और आसपास के कई थाना क्षेत्रों में दबिश दी। पुलिस ने करीब 150 से 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा एफएसएल और एमओबी टीम की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। लगातार प्रयासों के बाद 7 अप्रैल को सूचना मिली कि आरोपी भैंसावता कलां की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विजय उर्फ मिंटू (26) निवासी ईश्कपुरा, सोमवीर (22) निवासी भोदन तथा अजीत (23) निवासी नानूवाली बावड़ी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियारों एवं अन्य पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राजस्थान पुलिस “अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है तथा आमजन से अपराध संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
    1
    झुंझुनूं, झुंझुनूं जिले की सिंघाना थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने ईश्कपुरा गांव में हुए चर्चित मुकेश उर्फ टिंकू हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात के मात्र चार दिन के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पहाड़ियों में छिपे हुए पकड़ा।
जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं फूलचंद मीणा के मार्गदर्शन तथा पुलिस उप अधीक्षक नोपाराम भाकर के सुपरविजन में थाना अधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को मृतक के चाचा ने सिंघाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भतीजे मुकेश उर्फ टिंकू की विजय उर्फ मिंटू गुर्जर से पुरानी रंजिश चल रही थी। उसी दिन मुकेश अपने दोस्तों से मिलने ईश्कपुरा गया था, जहां विजय ने अपने साथियों सोमवीर और अजीत सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से हमला किया। आरोपियों ने पहले लाठियों से हमला कर उसे बाइक से गिराया और बाद में सीने से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
जांच में सामने आया कि करीब एक वर्ष पूर्व शादी समारोह में हुई मारपीट और सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स को लेकर किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स के कारण आरोपियों ने रंजिश पाल रखी थी। इसी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और आसपास के कई थाना क्षेत्रों में दबिश दी। पुलिस ने करीब 150 से 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा एफएसएल और एमओबी टीम की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। लगातार प्रयासों के बाद 7 अप्रैल को सूचना मिली कि आरोपी भैंसावता कलां की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में विजय उर्फ मिंटू (26) निवासी ईश्कपुरा, सोमवीर (22) निवासी भोदन तथा अजीत (23) निवासी नानूवाली बावड़ी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियारों एवं अन्य पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राजस्थान पुलिस “अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है तथा आमजन से अपराध संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • झुंझुनूं जिले के बामनवास गांव में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की निर्मम हत्या का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इस चर्चित हत्याकांड में अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी सक्रियता दिखाते हुए पीड़ित परिवार से फोन पर बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी। झुंझुनूं के आरएलपी नेता दिनेश सहारण ‘फौजी’ जयपुर स्थित हनुमान बेनीवाल के आवास पर पहुंचे। वहीं से उन्होंने मृतक उदयवीर सिंह के बड़े भाई योगेंद्र से सांसद बेनीवाल की फोन पर बात करवाई। बातचीत के दौरान हनुमान बेनीवाल ने बताया कि घटना के दिन ही उन्होंने दिनेश सहारण सहित अपनी टीम को बामनवास भेज दिया था। उन्होंने कहा कि वह लगातार इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही बामनवास पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि 29 मार्च को बामनवास गांव में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की उन्हीं के गांव के अकरम द्वारा धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। झुंझुनूं जिला पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पीड़ित परिवार और ग्रामीण आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
    1
    झुंझुनूं जिले के बामनवास गांव में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की निर्मम हत्या का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इस चर्चित हत्याकांड में अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी सक्रियता दिखाते हुए पीड़ित परिवार से फोन पर बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी। झुंझुनूं के आरएलपी नेता दिनेश सहारण ‘फौजी’ जयपुर स्थित हनुमान बेनीवाल के आवास पर पहुंचे। वहीं से उन्होंने मृतक उदयवीर सिंह के बड़े भाई योगेंद्र से सांसद बेनीवाल की फोन पर बात करवाई। बातचीत के दौरान हनुमान बेनीवाल ने बताया कि घटना के दिन ही उन्होंने दिनेश सहारण सहित अपनी टीम को बामनवास भेज दिया था। उन्होंने कहा कि वह लगातार इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही बामनवास पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि 29 मार्च को बामनवास गांव में रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह की उन्हीं के गांव के अकरम द्वारा धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। झुंझुनूं जिला पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पीड़ित परिवार और ग्रामीण आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • टोरड़ा-रामपुरा स्थित निर्मलनाथ आश्रम टोरड़ा में बाबा निर्मलनाथ महाराज की जयंती पर मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ । आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारा, मेला और आकर्षक रोशनी का कार्यक्रम देखा गया, मेला में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ,पुलिस बल रहा तैनात,
    1
    टोरड़ा-रामपुरा स्थित निर्मलनाथ आश्रम टोरड़ा में बाबा निर्मलनाथ महाराज की जयंती पर मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ । आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारा, मेला और आकर्षक रोशनी का कार्यक्रम देखा गया, मेला में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ,पुलिस बल रहा तैनात,
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    3 hrs ago
  • 😂😂😂 comedy
    1
    😂😂😂 comedy
    user_Lucky bero
    Lucky bero
    Artist बीदासर, चूरू, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 🌿 सोंफ (Saunf) का बेहतरीन पेड़ उपलब्ध 🌿 🌾 एक पेड़ से लगभग 10–12 किलो तक उत्पादन 💪 🌞 राजस्थान की जलवायु में शानदार क्वालिटी ✅ बीज बहुत ही बढ़िया और भरोसेमंद ✅ खेती के लिए एक नंबर विकल्प ✅ ज्यादा उत्पादन और अच्छी कमाई का मौका
    1
    🌿 सोंफ (Saunf) का बेहतरीन पेड़ उपलब्ध 🌿
🌾 एक पेड़ से लगभग 10–12 किलो तक उत्पादन 💪
🌞 राजस्थान की जलवायु में शानदार क्वालिटी
✅ बीज बहुत ही बढ़िया और भरोसेमंद
✅ खेती के लिए एक नंबर विकल्प
✅ ज्यादा उत्पादन और अच्छी कमाई का मौका
    user_Moolchand saini
    Moolchand saini
    Salesperson शाहपुरा, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    1
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • शाहपुरा कस्बे के नारायण पार्क में रविवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर जंयती समारोह समिति की बैठक हुई। समिति सदस्य सांवर मल बिवाल ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती भव्य रूप से मनाने पर विस्तृत चर्चा हुई व पोस्टर विमोचन किया गया। भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू जगजीवन राम की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक समानता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने संबोधन में कहा कि बाबू जगजीवन राम सामाजिक न्याय के सच्चे पुरोधा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी, समानता और शोषित, पीड़ित व वंचित समाज के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, साहस और सेवा भाव आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। समिति पदाधिकारीयों ने बताया कि बैठक में सर्व समाज को साथ लेकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। समिति सदस्य जगदीश नीझर, मिथलेश मंडोवरा,सीताराम बुनकर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन,विचार गोष्ठी,संबोधन, वक्ताओं का चयन,पुष्प वर्षा,पेयजल व्यवस्था जैसे आयोजन होंगे। समिति पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के समाज में समानता,शिक्षा और न्याय के लिए दिए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उनकी जयंती को सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर को भव्य बनाने के लिए एक केंद्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है,जो कार्यक्रम की तैयारियों की जिम्मेदारी संभालेगी। बैठक में रामेश्वर बुनकर, सत्यनारायण गोठवाल, मोतीलाल, ओमप्रकाश, शंकर लाल, राजेश मंडोवरा, पूरणमल बुनकर, अमरचंद चावला, राजेश वर्मा, जयराम वर्मा,विष्णु सिसोदिया, पूरणमल चौपडा, कैलाश वर्मा, शिम्भुदयाल, मनीष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    शाहपुरा कस्बे के नारायण पार्क में रविवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर जंयती समारोह समिति की बैठक हुई। समिति सदस्य सांवर मल बिवाल ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती भव्य रूप से मनाने पर विस्तृत चर्चा हुई व पोस्टर विमोचन किया गया।
भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू जगजीवन राम की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक समानता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने संबोधन में कहा कि बाबू जगजीवन राम सामाजिक न्याय के सच्चे पुरोधा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी, समानता और शोषित, पीड़ित व वंचित समाज के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, साहस और सेवा भाव आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
समिति पदाधिकारीयों ने बताया कि बैठक में सर्व समाज को साथ लेकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
समिति सदस्य जगदीश नीझर, मिथलेश मंडोवरा,सीताराम बुनकर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन,विचार गोष्ठी,संबोधन, वक्ताओं का चयन,पुष्प वर्षा,पेयजल व्यवस्था जैसे आयोजन होंगे।
समिति पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के समाज में समानता,शिक्षा और न्याय के लिए दिए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उनकी जयंती को सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर को भव्य बनाने के लिए एक केंद्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है,जो कार्यक्रम की तैयारियों की जिम्मेदारी संभालेगी।
बैठक में रामेश्वर बुनकर, सत्यनारायण गोठवाल, मोतीलाल, ओमप्रकाश, शंकर लाल, राजेश मंडोवरा, पूरणमल बुनकर, अमरचंद चावला, राजेश वर्मा, जयराम वर्मा,विष्णु सिसोदिया, पूरणमल चौपडा, कैलाश वर्मा, शिम्भुदयाल, मनीष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    3 hrs ago
  • श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन की कार्यकारिणी का विस्तार । विभिन्न पदों पर महिलाओ को दी नियुक्तियां श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन के द्वारा आज कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां दी गयी। जिसमे राष्ट्रीय व जिला स्तर की नियुक्तियां शामिल रही। संस्था के संस्थापक श्री सोहन लाल गजरा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती भगवानी देवी (उर्फ कविता गजरा) के नेतृत्व में एक भव्य बैठक आयोजित की गई। जिसमे सस्था द्वारा श्रीगंगानगर मे निकाली गयी ध्वजा यात्रा मे टीम द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गयी। साथ ही बैठक मे विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं, जिनमें डॉ. अर्चना रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वैशाली पाठक को राष्ट्रीय सचिव, साक्षी धवन को श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष तथा सिमरन कथूरिया को श्रीगंगानगर जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया, जिनमें प्रवीण नागपाल, कृष्णा बंसल, उमेश, पूनम, ममता, सोनिया, पूजा पारीक, अमन, कमलेश, वर्षा रानी, निधि कामरा एवं नीतू शामिल रहे। सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संस्था के प्रति निस्वार्थ सेवा एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
    4
    श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन की कार्यकारिणी का विस्तार ।
विभिन्न पदों पर महिलाओ को दी नियुक्तियां 
श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन के द्वारा आज कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां दी गयी। जिसमे राष्ट्रीय व जिला स्तर की नियुक्तियां शामिल रही। संस्था के संस्थापक श्री सोहन लाल गजरा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती भगवानी देवी (उर्फ कविता गजरा) के नेतृत्व में  एक भव्य बैठक आयोजित की गई। जिसमे सस्था द्वारा श्रीगंगानगर मे निकाली गयी ध्वजा यात्रा मे टीम द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गयी। 
साथ ही बैठक मे विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं, जिनमें डॉ. अर्चना रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वैशाली पाठक को राष्ट्रीय सचिव,  साक्षी धवन को श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष तथा सिमरन कथूरिया को श्रीगंगानगर जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।
इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया, जिनमें प्रवीण नागपाल, कृष्णा बंसल, उमेश, पूनम, ममता, सोनिया, पूजा पारीक, अमन, कमलेश, वर्षा रानी, निधि कामरा एवं नीतू शामिल रहे। सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संस्था के प्रति निस्वार्थ सेवा एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_जनतंत्र की आवाज
    जनतंत्र की आवाज
    City Star जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • NH 148 दौसा मनोहरपुर राजमार्ग पर एक कार को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर पहुंची सैंथल पुलिस....
    1
    NH 148 दौसा मनोहरपुर राजमार्ग पर एक कार को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर पहुंची सैंथल पुलिस....
    user_आपकी आवाज
    आपकी आवाज
    Local News Reporter आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.