Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में होली के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम, बॉक्स फॉर्मेट में निकाला जाएगा जुलूस, शाही जामा मस्जिद वाले मार्ग से भी निकलेगा जुलूस, जुलूस मार्ग में पड़ने वाली मस्जिदों को रंग से बचाने के लिए लगाया गया तिरपाल। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में होली के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम, बॉक्स फॉर्मेट में निकाला जाएगा जुलूस, शाही जामा मस्जिद वाले मार्ग से भी निकलेगा जुलूस, जुलूस मार्ग में पड़ने वाली मस्जिदों को रंग से बचाने के लिए लगाया गया तिरपाल।
Nitin Sagar
जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में होली के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम, बॉक्स फॉर्मेट में निकाला जाएगा जुलूस, शाही जामा मस्जिद वाले मार्ग से भी निकलेगा जुलूस, जुलूस मार्ग में पड़ने वाली मस्जिदों को रंग से बचाने के लिए लगाया गया तिरपाल। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में होली के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम, बॉक्स फॉर्मेट में निकाला जाएगा जुलूस, शाही जामा मस्जिद वाले मार्ग से भी निकलेगा जुलूस, जुलूस मार्ग में पड़ने वाली मस्जिदों को रंग से बचाने के लिए लगाया गया तिरपाल।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद संभल की गुन्नौर तहसील क्षेत्र के नंदरौली गांव में होली दहन के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। गांव में जलती होली के बीच एक ग्रामीण अचानक जाकर खड़ा हो गया। करीब 20 सेकंड तक वह आग की लपटों के बीच हाथ जोड़कर खड़ा रहा। इस दौरान मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए आग के बीच जाकर उसे बाहर खींच लिया। इस घटना में व्यक्ति के कपड़े जल गए और वह झुलस गया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना 4 मार्च की बताई जा रही है, जब गांव में परंपरागत तरीके से होली दहन किया गया था। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां मौजूद थे। होली जलने के बाद लोग गन्ना भून रहे थे और परिक्रमा कर रहे थे। इसी दौरान कुछ महिलाएं घरों की छतों से इस पूरे आयोजन का वीडियो और तस्वीरें बना रही थीं। माहौल पूरी तरह उत्सव का था, तभी अचानक एक ग्रामीण सीधे जलती होली के बीच पहुंच गया।1
- rohit kumar.81269404391
- gram ballmpur pur jila Sambhal gaon Ke kharanje2
- gram pipli rehmanpur me bhut hi kharab road h nhi nale h vane hue isse jaldi se jaldi karavai hone chaiye isse Bimari fel rhe h1
- ब्रेकिंग न्यूज : बदायूँ होली के मौके पर बदायूँ में दो पक्षों के बीच जमकर हुआ विवाद । देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से चलते लगे ईंट-पत्थर । किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल । तेजी से हो रहा है वायरल । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है । फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस द्वारा संबंधित लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना का वायरल वीडियो बदायूँ जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया का है2
- उत्तर प्रदेश बिल्सी नगर पालिका की लापरवाही शिकायत करने पर भी कोई संज्ञा नहीं लिया गया जिसकी गहराई कम से कम 10 फीट से ज्यादा है आए दिन जान जाने का खतरा बना रहता है लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है1
- बिल्सी में विकास के दावों की खुली पोल, एक साल से नरकीय जीवन ज़ी रहे लोग, होली पर भी नहीं मिली राहत-नए कपड़े, नए जूते पहने … लेकिन रास्ता है होली पर भी नाले में तब्दील सड़क से गुजरने को मजबूर लोग, सब्र टूटा तो मोहल्ले वालों ने उखाड़ दी सड़क, चेयरमैन के व्यान पर भड़का गुस्सा -कार्रवाई जनता पर या जिम्मेदारों पर? लोगों ने पूछा तीखा सवाल बिल्सी : होली जैसा त्योहार का दिन, नए कपड़े, नए जूते और परिवार के साथ खुशियां मनाने की उम्मीद—लेकिन जब उसी दिन लोगों को गंदे नाले के पानी से होकर गुजरना पड़े, तो सवाल सिर्फ सड़क का नहीं, बल्कि नरकीय जीवन का बन जाता है। यही हाल बिल्सी के मोहल्ला नंबर 5, वार्ड नंबर 8 के लोगों का है, जहां पिछले एक वर्ष से सड़क नाले में तब्दील हो चुकी है। मोहल्ला वासी लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क पर पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी पूरे समय भरा रहता है। बरसात के दिनों में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि वे कई बार इस गंभीर समस्या की शिकायत नगर पालिका प्रशासन से कर चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। आज होली जैसे पावन पर्व पर भी जब स्थिति जस की तस रही, तो मोहल्ले वासियों का सब्र का बांध टूट गया। विरोध स्वरूप उन्होंने सड़क की इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़कर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया और ईंटों को सड़क के दोनों ओर लगा दिया। इसके चलते पूरे मोहल्ले का आवागमन ठप हो गया और लोगों को मजबूरी में घूमकर निकलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सड़क एक साल से नाले के रूप में पड़ी हो, तो ऐसी सड़क का क्या मतलब? त्योहार के दिन भी यदि लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़े, तो यह सीधे तौर पर पालिका प्रशासन की विफलता नहीं तो और क्या है? इधर इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने सड़क उखाड़ी है, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस बयान पर मोहल्ले वासियों ने कड़ा सवाल किया है। लोगों का कहना है कि अगर जनता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है, तो फिर उस नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं, जिसने एक साल से सड़क को नाला बनाकर रखा है? इस लापरवाही के कारण जो लोग रोज़ाना इस नरकीय स्थिति में जीवन जी रहे हैं, उनकी सुध कौन लेगा? मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वे कानून तोड़ना नहीं चाहते थे, लेकिन जब बार-बार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो मजबूरी में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। अब सवाल यह है कि पालिका प्रशासन पहले अपनी जिम्मेदारी निभाएगा या सिर्फ कार्रवाई की धमकी देकर मामले को दबाने की कोशिश करेगा? यह मामला अब सिर्फ सड़क का नहीं, बल्कि जनता के धैर्य, अधिकार और प्रशासनिक जवाबदेही का बन गया है।1
- जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में होली के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम, बॉक्स फॉर्मेट में निकाला जाएगा जुलूस, शाही जामा मस्जिद वाले मार्ग से भी निकलेगा जुलूस, जुलूस मार्ग में पड़ने वाली मस्जिदों को रंग से बचाने के लिए लगाया गया तिरपाल।1