Shuru
Apke Nagar Ki App…
देखिए छठी मैया का कैसे शूटिंग हो रहा है गाना पर सेटिंग करते समय का वीडियो छठी मैया के सॉन्ग पर बिहार के लोगों ने किस तरह से शूटिंग अपना दर्द सुनते हैं इस तरह
Pintu Bihari
देखिए छठी मैया का कैसे शूटिंग हो रहा है गाना पर सेटिंग करते समय का वीडियो छठी मैया के सॉन्ग पर बिहार के लोगों ने किस तरह से शूटिंग अपना दर्द सुनते हैं इस तरह
More news from Madhepura and nearby areas
- देखिए छठी मैया का कैसे शूटिंग हो रहा है गाना पर सेटिंग करते समय का वीडियो छठी मैया के सॉन्ग पर बिहार के लोगों ने किस तरह से शूटिंग अपना दर्द सुनते हैं इस तरह1
- मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड कार्यालय परिसर में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से अभियान बसेरा के तहत शिविर का आयोजन मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड कार्यालय परिसर में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से अभियान बसेरा के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन लिए गए। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि इसके लिए पटना जाने की जरूरत नहीं है। पात्र भूमिहीन लाभार्थी अपना आवेदन सीधे मानसी अंचल कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा बिहार भूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध है। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोग आवेदन जमा करने पहुंचे। मानसी अंचल कार्यालय में अभियान बसेरा के तहत करीब 400 आवेदन जमा किए गए। अधिकारियों ने लोगों को आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी जानकारी दी। मानसी अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी ने बताया कि अभियान बसेरा के तहत भूमिहीन लाभार्थियों को आवेदन जमा करने के लिए स्थानीय स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने लोगों से अपील की कि अभियान का लाभ लेने के लिए किसी बिचौलिए के झांसे में नहीं आएं। आवेदन स्वयं अंचल कार्यालय में जमा करें अथवा ऑनलाइन माध्यम से करें। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित कार्यालय से जानकारी ली जा सकती है।1
- बिहारीगंज बाजार को एसएच 91 सड़क मार्ग से जोड़ने वाली सड़क पर जमा पानी से एवं गड्ढा हो जाने से आम जनों को परेशानी बिहारीगंज से किशुनगंज जाने वाली सड़क मार्ग जो SH91 सड़क को जोड़ती है। नया बाजार के निकट सड़क पर गड्ढा एवं जल जमाव से आम जनों का चलना मुश्किल हो गया है। आए दिन बाइक सवार एवं वाहन चालक उस कीचरयुक्त गंदे पानी व कीचड़ में फंस जाते हैं।ऐसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।उस समस्या को दूर करने के लिए स्थानीय लोग आशांन्वित हैं की उन्हें इस समस्या से आखिर कौन निजात दिला सकते हैं।1
- सेवा में, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रखंड–बनमा इटहरी, जिला–सहरसा, बिहार विषय: प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम गलत तरीके से हटाए जाने के संबंध में। महोदय/महोदया, सविनय निवेदन है कि मोनिका कुमारी, पति–मंजीत यादव, निवासी खरासन, ग्राम पंचायत महारस, प्रखंड बनमा इटहरी, जिला सहरसा का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से गलत तरीके से हटा दिया गया है। अतः आपसे अनुरोध है कि मामले की जाँच कर मेरा नाम पुनः सूची में जोड़ने तथा नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की कृपा करें। नाम: मोनिका कुमारी पति का नाम: मंजीत यादव घर/ग्राम: खरासन पंचायत: महारस प्रखंड: बनमा इटहरी जिला: सहरसा मोबाइल नंबर: ____________ दिनांक: ____________ सेवा में, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रखंड–बनमा इटहरी, जिला–सहरसा, बिहार विषय: प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम गलत तरीके से हटाए जाने के संबंध में। महोदय/महोदया, सविनय निवेदन है कि मोनिका कुमारी, पति–मंजीत यादव, निवासी खरासन, ग्राम पंचायत महारस, प्रखंड बनमा इटहरी, जिला सहरसा का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से गलत तरीके से हटा दिया गया है। अतः आपसे अनुरोध है कि मामले की जाँच कर मेरा नाम पुनः सूची में जोड़ने तथा नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की कृपा करें। नाम: मोनिका कुमारी पति का नाम: मंजीत यादव घर/ग्राम: खरासन पंचायत: महारस प्रखंड: बनमा इटहरी जिला: सहरसा मोबाइल नंबर: ____________ दिनांक: ____________1
- ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर फ्लैग मार्च, सड़क किनारे वाहन खड़ा नहीं करने की अपील* *ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर फ्लैग मार्च, सड़क किनारे वाहन खड़ा नहीं करने की अपील* लोकेशन भागलपूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला पीरपैंती पु.नि. सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत के नेतृत्व में सुंदरपुर से शेरमारी हाई स्कूल तक पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पीरपैंती अंचल के पुलिस निरीक्षक संजय कुमार भी मौजूद रहे फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने आम नागरिकों, दुकानदारों और वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग की अपील की। पु.नि. सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के मालिकों और दुकानदारों से सड़क पर वाहन नहीं खड़ा करने की अपील की, ताकि यातायात बाधित न हो थानाध्यक्ष ने कहा कि पीरपैंती में आए दिन सड़क पर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम के कारण स्कूली बसें भी लंबे समय तक फंसी रहती हैं। इसी समस्या को देखते हुए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया है उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर जागरूकता संबंधी बैनर भी लगाए जाएंगे पुलिस का उद्देश्य लोगों के सहयोग से सड़क पर जाम की समस्या को कम करना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है फ्लैग मार्च में पीरपैंती थाना के सब इंस्पेक्टर आमोद ठाकुर, अमरजीत सिंह, राहुल सिंह सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।4
- पंचायत में 1481 लोगों के लिए उपलब्ध करवाया गया प्रधानमंत्री आवास योजना खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत से जहां रविवार को पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत के हजारों की संख्या में पंचायत वासी शामिल हुए। ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की आप लोगों के सहयोग और मेरे अथक प्रयास से इस बार पंचायत के कुल 1481 लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया गया है जिसमें 232 लोग अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से शामिल हुआ है जिसमे अपने पंचायत में अनुसूचित जनजाति के लोग शून्य है जिसमें मेरा प्रयास रहेगा की इस कोटे के समुदाय के लोगों का लाभ अनुसूचित जाति के लोगों को मिले और आपको याद होगा की इतनी बड़ी संख्या में आजतक अपने पंचायत के लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा जिन जिन लोगों का नाम इस बार आवास योजना में शामिल हुआ है सबको इसका लाभ मिलेगा इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। मौके पर मौजूद पंचायत के पंचायत समिति सदस्या प्रतिनिधि सुनील शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि तारानंद विश्वास ने मुखिया द्वारा किए गए इस प्रकार के कार्य का सराहना करते हुए बताया की पंचायत के मुखिया मीरा कुमारी द्वारा जो आवास योजना को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया गया है वो आज तक किसी ने नहीं किया है जो किसी से छुपी हुई बात नहीं है। ग्राम सभा में पंचायत के पंचायत सचिव, आवास सहायक एवं पंचायत के सभी वार्ड सदस्य के अलावा हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सौर बाजार से मिथिलेश कुमार1
- खगड़िया आग में जल गई बस और यात्रियों का सामान, प्रशासन ने 64 श्रद्धालुओं को दी राहत और घर वापसी की व्यवस्था खगड़िया आग में जल गई बस और यात्रियों का सामान, प्रशासन ने 64 श्रद्धालुओं को दी राहत और घर वापसी की व्यवस्था4
- मानसी। खगड़िया जिले के मानसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चेन पुलिंग करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रेलवे सुरक्षा बल मानसी। खगड़िया जिले के मानसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चेन पुलिंग करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामले में कार्रवाई करते हुए टुनटुन यादव (27), पिता सिकंदर प्रसाद यादव, ग्राम सोहरवा, थाना चौथम, जिला खगड़िया तथा गुड्डू कुमार (24), पिता भुनेश्वर राम, निवासी मानसी वार्ड संख्या-5, जिला खगड़िया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरपीएफ के अनुसार, मामला गाड़ी संख्या 15654 डाउन में चेन पुलिंग से संबंधित है। चेन पुलिंग के कारण ट्रेन के परिचालन में बाधा उत्पन्न हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि चेन पुलिंग के मामले में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अनावश्यक रूप से ट्रेन की चेन खींचना रेलवे नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। आरपीएफ द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।1