हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा ब्यावर जिला सेन्दडा/ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत जिलेभर में निकली तिरंगा रैलियां, जनभागीदारी से गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश; जैतारण में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने रैली में लिया भाग ब्यावर जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को ब्यावर जिले में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा रैलियां निकाली गईं । जिनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। जैतारण में कैबिनेट मंत्री ने लिया तिरंगा रैली में भाग जैतारण में आयोजित तिरंगा रैली में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने भाग लिया। उन्होंने आमजन के साथ हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। देशभक्ति के नारों एवं हाथों में लहराते तिरंगे से जैतारण का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। केबिनेट मंत्री ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। ब्यावर में नगर परिषद की ओर से निकली रैली नगर परिषद ब्यावर की और से भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। नगर परिषद आयुक्त कीर्ति कुमावत के नेतृत्व में निकली रैली में नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। जिलेभर में दिखा उत्साह हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। तिरंगा रैलियों एवं अन्य गतिविधियों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ जिलेभर में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा। कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में जनभागीदारी ने हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।
हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा ब्यावर जिला सेन्दडा/ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत जिलेभर में निकली तिरंगा रैलियां, जनभागीदारी से गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश; जैतारण में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने रैली में लिया भाग ब्यावर जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को ब्यावर जिले में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा रैलियां निकाली गईं । जिनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। जैतारण में कैबिनेट मंत्री ने लिया तिरंगा
रैली में भाग जैतारण में आयोजित तिरंगा रैली में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने भाग लिया। उन्होंने आमजन के साथ हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। देशभक्ति के नारों एवं हाथों में लहराते तिरंगे से जैतारण का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। केबिनेट मंत्री ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। ब्यावर
में नगर परिषद की ओर से निकली रैली नगर परिषद ब्यावर की और से भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। नगर परिषद आयुक्त कीर्ति कुमावत के नेतृत्व में निकली रैली में नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। जिलेभर में दिखा उत्साह हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में
भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। तिरंगा रैलियों एवं अन्य गतिविधियों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ जिलेभर में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा। कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में जनभागीदारी ने हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।
- जेठाना के मोतीपुरा में पुष्कर से कावड़ लेकर पहुंचे कांवडिया, जगह-जगह हुआ स्वागत, महिलाओं ने नाचते गाते किया कांवड़ियों का स्वागत, सोमवार को किया जाएगा शिव मंदिरों में जलाभिषेक जेठाना के मोतीपुरा में पुष्कर से कावड़ लेकर पहुंचे कांवडिया, जगह-जगह हुआ स्वागत, महिलाओं ने नाचते गाते किया कांवड़ियों का स्वागत, सोमवार को किया जाएगा शिव मंदिरों में जलाभिषेक1
- पीसांगन मे तिरंगा रैली का हुआ आगाज,पीसांगन उपखण्ड अधिकारी राजीव बदगुजर, EO राजेश रेवाड़ सहित प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद पीसांगन में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देशभक्ति के अभूतपूर्व उत्साह के साथ एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशाल रैली में समूचा पीसांगन कस्बा देशप्रेम के रंग में रंगा नजर आया और भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।राजकीय विद्यालय से हुआ शंखनादरैली का विधिवत शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (GSSS) पीसांगन परिसर से हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित कतारों में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान सुरक्षा और गरिमापूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे।कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरी तिरंगा यात्रादेशभक्ति गीतों की धुनों के बीच रैली ने पीसांगन के प्रमुख ऐतिहासिक और सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण किया:पुराना थाना व बाजार: विद्यालय से रवाना होकर रैली सबसे पहले पुराना थाना मार्ग पहुंची, जहाँ से वह मुख्य बाजार में दाखिल हुई। बाजार में स्थानीय व्यापारिक संगठनों और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर रैली का जोरदार स्वागत किया।बस्सी मोहल्ला व गढ़: इसके बाद रैली बस्सी मोहल्ला होते हुए ऐतिहासिक गढ़ क्षेत्र की ओर बढ़ी, जहाँ युवाओं और महिलाओं ने छतों से भारत माता की जय के नारे लगाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।पंचायत समिति: यात्रा अपने अंतिम पड़ाव में पंचायत समिति परिसर पहुंची, जहाँ देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को नमन करते हुए रैली वापस अपने प्रस्थान बिंदु की ओर लौट गई।2
- गौसेवा और बच्चों को टिफिन बांटकर मनाया जन्मदिन, समाजसेवी रमेश गुर्जर ने दिया सेवा और संस्कार का संदेश देवगढ़ में तीन गौशालाओं में भिजवाया हरा चारा, स्कूली बच्चों को वितरित किए स्टील के टिफिन देवगढ़ (राजसमंद)। समाजसेवी रमेश गुर्जर इशरमण्ड (हाल बेंगलुरु) ने रविवार, 9 अगस्त 2026 को अपने जन्मदिन के अवसर पर सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़ी अनुकरणीय पहल करते हुए जन्मदिन मनाया। उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर तीन गौशालाओं में हरा चारा भिजवाने के साथ ही स्कूली बच्चों को स्टील के टिफिन वितरित किए। रमेश गुर्जर ने जन्मदिन के अवसर पर पारंपरिक रूप से होने वाले आयोजनों के बजाय गौसेवा और जरूरतमंद बच्चों की मदद को प्राथमिकता दी। इस पहल के माध्यम से उन्होंने समाज में सेवा, संस्कार और सनातन परंपराओं से जुड़े सकारात्मक संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। तीन गौशालाओं में पहुंचाया एक एक ट्रॉली हरा चारा जन्मदिन के उपलक्ष्य में क्षेत्र की तीन गौशालाओं में गोवंश के लिए हरा चारा उपलब्ध कराया गया। - श्री गुरु शौभाग्य मदन गौशाला, देवगढ़ में एक ट्रॉली हरा चारा डलवाया गया। - श्री राधे कृष्ण गौशाला, कुआँथल में एक ट्रॉली हरा चारा भिजवाया गया। - श्री कामधेनु गौशाला, मालकोट में भी एक ट्रॉली हरा चारा गोवंश के लिए समर्पित किया गया। बच्चों को बांटे स्टील के टिफिन कार्यक्रम के दौरान गौरक्षकों ने स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें स्टील के टिफिन बॉक्स वितरित किए। बच्चों को टिफिन मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के लिए सामाजिक सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। हर वर्ष सेवा के माध्यम से मनाते हैं जन्मदिन इस अवसर पर गोरक्ष सेना के जिलाध्यक्ष निर्भयनाथ योगी जोगेला ने कहा कि रमेश गुर्जर प्रतिवर्ष अपने जन्मदिन को गौसेवा और सामाजिक सेवा के कार्यों के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन और अन्य अवसरों को समाज एवं गोवंश की सेवा से जोड़ना युवाओं के लिए प्रेरणादायी पहल है। ऐसे आयोजनों से सेवा, दया और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौरक्षक और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद सेवाभावी आयोजन के दौरान क्षेत्र के कई गौरक्षक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और समाजसेवी रमेश गुर्जर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह भाटी (गौ चेयरमैन), शंकर गुर्जर पीतमपुरा (गौ उपचेयरमैन), राम लाल गुर्जर हीरा खेड़ा (गौ सरपंच), सिंह राज रावत काछबली (गौ सरपंच), अर्जुन सिंह राजपूत माण्डावाड़ा (गौ सरपंच), एडवोकेट लादू नाथ योगी, दिनेश सिंह (वीर गौ रक्षा दल एम्बुलेंस), अम्बा लाल रेबारी, किशन रेबारी, कैलाश रावल योगी, मुकेश वन योगी, रमेश रेबारी, दिनेश रेबारी, काना नाथ योगी, मुला नाथ योगी, सज्जन नाथ योगी, मुकेश पालीवाल, अनिल जाट (पशुधन सहायक), तिलकेश चंदेल, भेरू लाल, प्रेम सिंह, सुरेश सिंह और तेज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। रमेश गुर्जर की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहनीय बताते हुए कहा कि जन्मदिन को सेवा, गौसंरक्षण और बच्चों के सहयोग से जोड़ना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।3
- सिरियारी पुलिस की NDPS एक्ट में दो बड़ी कार्रवाई 601 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्ट, 6 किलोग्राम अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार2
- छात्रसंघ चुनाव को लेकर MLV कॉलेज के बाहर छा्रों का प्रदर्शन1
- मांगलियावास हाईवे स्थित होटल-ढाबों पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मांगलियावास थाना पुलिस ने अवैध गैस रिफलिंग के मामले में चार महीने से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी। मांगलियावास हाईवे स्थित होटल-ढाबों पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मांगलियावास थाना पुलिस ने अवैध गैस रिफलिंग के मामले में चार महीने से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी। जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्ष वर्धन अग्रवाला के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजमेर डॉ. लालचन्द कायल एवं वृत्ताधिकारी ग्रामीण अजमेर समशेर खान के निकटतम सुपरविजन में पुलिस टीम गठित की गई थी। थाना क्षेत्र के केसरपुरा स्थित काका होटल पर 31 मई 2026 को पुलिस एवं जिला रसद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस रिफलिंग का खुलासा किया था। होटल की पार्किंग में कंटेनरों की आड़ में कैप्सूल गैस टैंकर जीजे-39-टीए-3948 से गैस निकालकर पिकअप आरजे-47-जीए-0022 में रखे कॉमर्शियल सिलेंडरों में अवैध रूप से भरी जा रही थी। कार्रवाई के दौरान गैस टैंकर, पिकअप वाहन और 42 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त किए गए थे। मामले में प्रवर्तन निरीक्षक पीसांगन एवं जिला रसद अधिकारी कार्यालय अजमेर के राहुल कुमार वेदवाल की रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 120/2026 धारा 125, 287, 303(2) बीएनएस-2023 एवं 3/7 ईसी एक्ट के तहत दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया1
- सुंदर नगर व इंद्रा कॉलोनी में पहुंचे पाली विधायक, गलियों में घूमकर देखे सड़क व बिजली व्यवस्था के हालात। सुंदर नगर एवं इंद्रा कॉलोनी वार्ड में पाली विधायक के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने क्षेत्र की विभिन्न गलियों में पैदल घूमकर सड़क, रोड लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर 11 नवंबर 2025 को भी ज्ञापन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ है।4
- भारत की बात हमारे साथ 👏 जय हिन्द 🇮🇳 जय भारत माता कि1