logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुंदर नगर व इंद्रा कॉलोनी में पहुंचे पाली विधायक, गलियों में घूमकर देखे सड़क व बिजली व्यवस्था के हालात। सुंदर नगर एवं इंद्रा कॉलोनी वार्ड में पाली विधायक के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने क्षेत्र की विभिन्न गलियों में पैदल घूमकर सड़क, रोड लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर 11 नवंबर 2025 को भी ज्ञापन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ है।

1 hr ago
user_PAVAN PANDE PRESS
PAVAN PANDE PRESS
पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
1 hr ago
f250cc22-8f92-4873-968f-5b05aae5276d
c9af0a43-d757-4a47-8e81-e47c85a9a45a

सुंदर नगर व इंद्रा कॉलोनी में पहुंचे पाली विधायक, गलियों में घूमकर देखे सड़क व बिजली व्यवस्था के हालात। सुंदर नगर एवं इंद्रा कॉलोनी वार्ड में पाली विधायक के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने क्षेत्र की विभिन्न गलियों में पैदल घूमकर सड़क, रोड लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर 11 नवंबर 2025 को भी ज्ञापन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सुंदर नगर व इंद्रा कॉलोनी में पहुंचे पाली विधायक, गलियों में घूमकर देखे सड़क व बिजली व्यवस्था के हालात। सुंदर नगर एवं इंद्रा कॉलोनी वार्ड में पाली विधायक के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने क्षेत्र की विभिन्न गलियों में पैदल घूमकर सड़क, रोड लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर 11 नवंबर 2025 को भी ज्ञापन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ है।
    4
    सुंदर नगर व इंद्रा कॉलोनी में पहुंचे पाली विधायक, गलियों में घूमकर देखे सड़क व बिजली व्यवस्था के हालात।
सुंदर नगर एवं इंद्रा कॉलोनी वार्ड में पाली विधायक के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने क्षेत्र की विभिन्न गलियों में पैदल घूमकर सड़क, रोड लाइट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
इस दौरान मोहल्लेवासियों ने क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर 11 नवंबर 2025 को भी ज्ञापन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ है।
    user_PAVAN PANDE PRESS
    PAVAN PANDE PRESS
    पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजेश जी दवेरा एवं अजय सिंह भाटी का पाली जिला कबड्डी संघ ने किया सम्मान आम बैठक में कबड्डी के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं आगामी प्रतियोगिताओं की कार्ययोजना पर हुआ मंथन वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। पाली जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह एवं आम बैठक में संघ के संरक्षक राजेश जी दवेरा एवं सचिव अजय सिंह भाटी की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों, विभिन्न कबड्डी क्लबों के अध्यक्षों, सदस्यों एवं कबड्डी खेल से जुड़े लोगों ने दोनों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संघ के संरक्षक राजेश जी दवेरा को Central Mine Planning & Design Institute Limited (CMPDI), भारत सरकार के उपक्रम में गैर-सरकारी स्वतंत्र निदेशक के पद पर नियुक्त किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिष्ठित सरकारी उपक्रम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त करना उनकी योग्यता, अनुभव एवं कार्यक्षमता का प्रमाण है तथा यह उपलब्धि पाली जिले के लिए गौरव का विषय है। इसी अवसर पर संघ के सचिव अजय सिंह भाटी के राजस्थान उच्च न्यायालय में अधिवक्ता बनने पर संघ की ओर से उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि पाली जिला कबड्डी संघ द्वारा खेल के साथ-साथ जिले की प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। खेल विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा सम्मान समारोह के पश्चात पाली जिला कबड्डी संघ की आम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राजस्थान राज्य कबड्डी संघ के सचिव मूल सिंह भाटी ने की। बैठक में संघ की गतिविधियों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कबड्डी खेल के विकास को लेकर आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मेवाड़ा ने पिछले दो वर्षों के आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा एवं वित्तीय विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही संघ द्वारा आयोजित विभिन्न कबड्डी प्रतियोगिताओं की समीक्षा तथा आगामी प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पाली जिले में कबड्डी खेल को और अधिक प्रोत्साहित करने, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने तथा आगामी सत्र में विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताओं के आयोजन सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश मेवाड़ा ने किया। अंत में संघ अध्यक्ष चुन्नीलाल पटेल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
    1
    राजेश जी दवेरा एवं अजय सिंह भाटी का पाली जिला कबड्डी संघ ने किया सम्मान
आम बैठक में कबड्डी के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं आगामी प्रतियोगिताओं की कार्ययोजना पर हुआ मंथन
वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली। पाली जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह एवं आम बैठक में संघ के संरक्षक राजेश जी दवेरा एवं सचिव अजय सिंह भाटी की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों, विभिन्न कबड्डी क्लबों के अध्यक्षों, सदस्यों एवं कबड्डी खेल से जुड़े लोगों ने दोनों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संघ के संरक्षक राजेश जी दवेरा को Central Mine Planning & Design Institute Limited (CMPDI), भारत सरकार के उपक्रम में गैर-सरकारी स्वतंत्र निदेशक के पद पर नियुक्त किए जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिष्ठित सरकारी उपक्रम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त करना उनकी योग्यता, अनुभव एवं कार्यक्षमता का प्रमाण है तथा यह उपलब्धि पाली जिले के लिए गौरव का विषय है।
इसी अवसर पर संघ के सचिव अजय सिंह भाटी के राजस्थान उच्च न्यायालय में अधिवक्ता बनने पर संघ की ओर से उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि पाली जिला कबड्डी संघ द्वारा खेल के साथ-साथ जिले की प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है।
खेल विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा
सम्मान समारोह के पश्चात पाली जिला कबड्डी संघ की आम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राजस्थान राज्य कबड्डी संघ के सचिव मूल सिंह भाटी ने की। बैठक में संघ की गतिविधियों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कबड्डी खेल के विकास को लेकर आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मेवाड़ा ने पिछले दो वर्षों के आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा एवं वित्तीय विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही संघ द्वारा आयोजित विभिन्न कबड्डी प्रतियोगिताओं की समीक्षा तथा आगामी प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पाली जिले में कबड्डी खेल को और अधिक प्रोत्साहित करने, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने तथा आगामी सत्र में विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताओं के आयोजन सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश मेवाड़ा ने किया। अंत में संघ अध्यक्ष चुन्नीलाल पटेल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पाली आयोजित हुआ सावन उत्सव रायल रजवाड़ी जिसमें महिलाओं ने भाग लिया पाली रोटरी क्लब में आयोजित होगा सावन उत्सव रॉयल रजवाड़ी जिसमें पाली शहर की महिलाओं ने बढ़कर भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख वह पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा पूर्व सभापति कुसुम सोनी कार्यक्रम का आयोजन रेखा सोलंकी ने कि
    1
    पाली आयोजित हुआ सावन उत्सव रायल रजवाड़ी जिसमें महिलाओं ने भाग लिया 
पाली रोटरी क्लब में आयोजित होगा सावन उत्सव रॉयल रजवाड़ी जिसमें पाली शहर की महिलाओं ने बढ़कर भाग लिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख वह पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा पूर्व सभापति कुसुम सोनी कार्यक्रम का आयोजन रेखा सोलंकी ने कि
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • विश्व आदिवासी दिवस पर पाली में भील समाज की हुंकार, आरक्षण से लेकर छात्रावास की जमीन तक उठी मांग पारंपरिक वेशभूषा में निकली रैली, बच्चों ने थामे तीर-कमान; कलेक्ट्रेट पहुंच प्रशासन को सौंपा ज्ञापन पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़ । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को पाली में भील समाज की ओर से विशाल रैली निकाली गई। बजरंगबाड़ी स्थित भील समाज छात्रावास से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, वहीं बच्चे हाथों में तीर-कमान लेकर वनवासी वेशभूषा में रैली का आकर्षण बने रहे। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बांगड़ स्कूल, कलेक्ट्रेट, अहिंसा सर्किल और सूरजपोल पहुंची। इसके बाद रैली अंबेडकर सर्किल होते हुए वापस कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद रैली वापस बजरंगबाड़ी भील समाज छात्रावास पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। जय आदिवासी भील युवा संगठन पाली के जिलाध्यक्ष शेराराम जौहार ने बताया कि समाज की ओर से लंबे समय से शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें उठाई जा रही हैं। विश्व आदिवासी दिवस पर रैली के माध्यम से इन मांगों को प्रशासन के सामने रखा गया है। ज्ञापन में ये रही प्रमुख मांगें भील समाज के लोगों को राजकीय सेवाओं में 6 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। पाली जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक स्तर पर भील समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु जमीन आवंटित की जाए। जनजाति उपयोजना के तहत जिले को मिले बजट का 100 प्रतिशत उपयोग भील बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार पर किया जाए तथा बजट खर्च की जानकारी सार्वजनिक की जाए। राणा पूंजा भील और कालीबाई भील सहित भील समाज के महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। भील समाज के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने और समय पर भुगतान की व्यवस्था की जाए। मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय आदिवासी शहीद स्मारक का दर्जा दिलाने की मांग की गई। साथ ही इसके बजट और विकास की जिम्मेदारी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उठाने की मांग रखी गई। रैली के दौरान समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश राणा, जिलाप्रभारी शेराराम, मानाराम, शैतानराम, छोगाराम, भगाराम, वनाराम, देवाराम, बाबूलाल, वनाराम सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
    4
    विश्व आदिवासी दिवस पर पाली में भील समाज की हुंकार, आरक्षण से लेकर छात्रावास की जमीन तक उठी मांग

पारंपरिक वेशभूषा में निकली रैली, बच्चों ने थामे तीर-कमान; कलेक्ट्रेट पहुंच प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़ । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को पाली में भील समाज की ओर से विशाल रैली निकाली गई। बजरंगबाड़ी स्थित भील समाज छात्रावास से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए, वहीं बच्चे हाथों में तीर-कमान लेकर वनवासी वेशभूषा में रैली का आकर्षण बने रहे।
रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बांगड़ स्कूल, कलेक्ट्रेट, अहिंसा सर्किल और सूरजपोल पहुंची। इसके बाद रैली अंबेडकर सर्किल होते हुए वापस कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद रैली वापस बजरंगबाड़ी भील समाज छात्रावास पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
जय आदिवासी भील युवा संगठन पाली के जिलाध्यक्ष शेराराम जौहार ने बताया कि समाज की ओर से लंबे समय से शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें उठाई जा रही हैं। विश्व आदिवासी दिवस पर रैली के माध्यम से इन मांगों को प्रशासन के सामने रखा गया है।
ज्ञापन में ये रही प्रमुख मांगें
भील समाज के लोगों को राजकीय सेवाओं में 6 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।
पाली जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक स्तर पर भील समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु जमीन आवंटित की जाए।
जनजाति उपयोजना के तहत जिले को मिले बजट का 100 प्रतिशत उपयोग भील बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और रोजगार पर किया जाए तथा बजट खर्च की जानकारी सार्वजनिक की जाए।
राणा पूंजा भील और कालीबाई भील सहित भील समाज के महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।
भील समाज के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने और समय पर भुगतान की व्यवस्था की जाए।
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय आदिवासी शहीद स्मारक का दर्जा दिलाने की मांग की गई। साथ ही इसके बजट और विकास की जिम्मेदारी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उठाने की मांग रखी गई।
रैली के दौरान समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश राणा, जिलाप्रभारी शेराराम, मानाराम, शैतानराम, छोगाराम, भगाराम, वनाराम, देवाराम, बाबूलाल, वनाराम सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • विश्व आदिवासी समाज की महर्षि गौतम सर्कील का र्निमाण आदिवासी समाज के परम आराध्य देव श्री महर्षि गौतम ऋषि की आस्था, सर्किल का नामकरण हेतु वकील गिरधारी मीणा,मनरूपराम मीणा,खीमसीह मीणा आदी ने जिला कलेक्टर को लिखित में ज्ञापन दिया गया मुख्यमंत्री, मार्फत राजस्थान सरकार विषय जिला कलेक्टर, पाली (राज.) आदिवासी समाज की प्रमुख धार्मिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक माँगों के संबंध में ज्ञापन। महोदय, उपर्युक्त विषयांतर्गत निवेदन है कि आज सर्व आदिवासी मीणा समाज द्वारा आयोजित विशाल रैली के माध्यम से समाज की लंबे समय से लंबित एवं न्यायसंगत माँगों की ओर आपका ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। आज़ादी के इतने दशकों बाद भी आदिवासी मीणा समाज अपनी बुनियादी सांस्कृतिक पहचान और युवाओं के शैक्षणिक विकास के लिए संघर्षरत है। शासन और प्रशासन द्वारा समाज की निम्नलिखित मुख्य माँगों पर तत्काल सकारात्मक कार्यवाही अपेक्षित है। 1. श्री गौतम ऋषि सर्किल का निर्माण आदिवासी समाज के परम आराध्य देव श्री गौतम ऋषि महाराज की आस्था और सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में शहर के प्रमुख स्थान / चौराहे पर श्री गौतम ऋषि सर्किल नामकरण एवं निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाए । 2. भगवान बिरसा मुंडा पार्क एवं सर्किल जननायक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में शहर में बिरसा मुंडा पार्क एवं बिरसा मुंडा सर्किल का आवंटन व निर्माण कराया जाए। 3. आदिवासी मीणा समाज के छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु छात्रावास भूमि आवंटन स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद भी आदिवासी मीणा समाज के छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु शहर में सरकारी स्तर पर छात्रावास के लिए भूमि आवंटित नहीं हुई है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उच्च शिक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रावास निर्माण हेतु अविलंब उचित भूमि का निःशुल्क / रियायती दर पर आवंटन किया जाए। Page 1 of 2
    4
    विश्व 
आदिवासी समाज की महर्षि गौतम सर्कील का र्निमाण आदिवासी समाज के परम आराध्य देव श्री महर्षि गौतम ऋषि की आस्था, सर्किल का नामकरण हेतु वकील गिरधारी मीणा,मनरूपराम मीणा,खीमसीह मीणा आदी ने जिला कलेक्टर को लिखित में ज्ञापन दिया गया 



मुख्यमंत्री,
मार्फत
राजस्थान सरकार
विषय
जिला कलेक्टर, पाली (राज.)
आदिवासी समाज की प्रमुख धार्मिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक
माँगों के संबंध में ज्ञापन।
महोदय,
उपर्युक्त विषयांतर्गत निवेदन है कि आज सर्व आदिवासी मीणा समाज द्वारा आयोजित विशाल रैली के माध्यम से समाज की लंबे समय से लंबित एवं न्यायसंगत माँगों की ओर आपका ध्यान आकर्षित किया जा रहा है।
आज़ादी के इतने दशकों बाद भी आदिवासी मीणा समाज अपनी बुनियादी सांस्कृतिक पहचान और युवाओं के शैक्षणिक विकास के लिए संघर्षरत है। शासन और प्रशासन द्वारा समाज की निम्नलिखित मुख्य माँगों पर तत्काल सकारात्मक कार्यवाही अपेक्षित है।
1. श्री गौतम ऋषि सर्किल का निर्माण आदिवासी समाज के परम आराध्य देव श्री गौतम ऋषि महाराज की आस्था और सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में शहर के प्रमुख स्थान / चौराहे पर श्री गौतम ऋषि सर्किल नामकरण एवं निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाए ।
2. भगवान बिरसा मुंडा पार्क एवं सर्किल जननायक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में शहर में बिरसा मुंडा पार्क एवं बिरसा मुंडा सर्किल का आवंटन व निर्माण कराया जाए।
3. आदिवासी मीणा समाज के छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु छात्रावास भूमि आवंटन स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद भी आदिवासी मीणा समाज के छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु शहर में सरकारी स्तर पर छात्रावास के लिए भूमि आवंटित नहीं हुई है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उच्च शिक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्रावास निर्माण हेतु अविलंब उचित भूमि का निःशुल्क / रियायती दर पर आवंटन किया जाए।
Page 1 of 2
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ पाली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने लगाए गगनभेदी नारे, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल पाली।। अखिलभारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक बी वी श्रीनिवासन एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देश अनुसार लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ भव्य तिरिंगा यात्रा पाली जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष मोहन हटेला व सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में एवं पाली विधायक भीमराज भाटी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ,कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई के सानिध्य में कांग्रेस कार्यलय से रवाना होकर मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय तक महात्मा गांधी,पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, बाबा साहेब अंबेडकर, शुभाष चंद्र बोस, राजीव गांधी,डॉ नारायण सुबाराव हार्डिकर सहित महापरुषो एव कांग्रेस पार्टी के गगन भेदी नारों के साथ निकाली गई साथ ही कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की गई । कार्यक्रम को पाली विधायक भीमराज भाटी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 9 अगस्त का दिन ऐतिहासिक है आज के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन किया था तब जाकर देश आजाद हुआ है वर्तमान में मोदी सरकार मे लोकतंत्र एव संविधान दोनों ख़तरे मे है ऐसे में सेवादल संगठन की महती जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं ऐसी परिस्थितियों में सेवादल के कार्यकर्ता मजबूती से मुकाबला कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का कार्य करे इस अवसर पर पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई,जिला संगठन महाचसिव जोगाराम सोलंकी, जिलाउपाध्यक्ष भंवर राव, पंचायत राज विभाग जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल,महासचिव हाजी महबूब टी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा, जिला प्रवक्ता ताराचंद चंदनानी, मांगूसिंह दुदावत, मोहनसिंह राजपुरोहित, दिलीपसिंह रावलवास,रफीक चौहान,सेवादल जिला महिला अध्यक्ष फरीदा बानो पठान, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष गिरधारी लाल मीणा, दिनेश दवे,भुराराम देवासी,पुखराज परमार, भूपेश मेवाड़ा, जस्साराम परिहार, रामसिंह इन्दा,चम्पालाल राजपुरोहित,मूलाराम मीणा, जगदीश प्रजापत,नन्देश्वर जोशी,असलम मेहर, सोहन पालीवाल,श्याम बागोरिया,विनोद चांवरिया, अशोक चौहान, धनराज आर्य,गुलाब सोढा,घनश्याम भाटी,राजू सिंह सिसोदिया,नेनाराम बंजारा,नारायणलाल पुछल, मालाराम राठौड़, खरताराम सालारिया, जगदीश गर्ग,इरशाद सिलावट,मांगीलाल पंवार,नैनाराम पंवार, सिकन्दर पठान, गणपत लाल दर्जी, मोहनलाल बावल, चुन्नीलाल सीरवी,बाबूलाल सोलंकी,मांगीलाल सोलंकी, नेमाराम सुथार,मोहनलाल पंवार,कानाराम काग, राजबहादुर भटनागर,धन्नाराम सरगरा, जितेंद्र सिंह,राजूभाई खारड़ा, चुन्नीलाल पावा,कानाराम,सहित भारी सख्या सेवादल कार्यकर्त्ताओ ने भाग लिया
    2
    लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ पाली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा


कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने लगाए गगनभेदी नारे, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
पाली।।
अखिलभारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक बी वी श्रीनिवासन एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देश अनुसार लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ भव्य तिरिंगा यात्रा पाली जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष मोहन हटेला व सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में एवं पाली विधायक भीमराज भाटी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ,कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई के सानिध्य में कांग्रेस कार्यलय से रवाना होकर मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय तक महात्मा गांधी,पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, बाबा साहेब अंबेडकर, शुभाष चंद्र बोस, राजीव गांधी,डॉ नारायण सुबाराव हार्डिकर सहित महापरुषो एव कांग्रेस पार्टी के
गगन भेदी नारों के साथ निकाली गई साथ ही कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की गई ।
कार्यक्रम को पाली विधायक भीमराज भाटी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 9 अगस्त का दिन ऐतिहासिक है आज के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन किया था तब जाकर देश आजाद हुआ है वर्तमान में मोदी सरकार मे लोकतंत्र एव संविधान दोनों ख़तरे मे है ऐसे में सेवादल संगठन की महती जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं   ऐसी परिस्थितियों में सेवादल के कार्यकर्ता मजबूती से मुकाबला कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का कार्य करे
इस अवसर पर पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई,जिला संगठन महाचसिव जोगाराम सोलंकी, जिलाउपाध्यक्ष भंवर राव, पंचायत राज विभाग जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल,महासचिव हाजी महबूब टी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा, जिला प्रवक्ता ताराचंद चंदनानी, मांगूसिंह दुदावत,
मोहनसिंह राजपुरोहित, दिलीपसिंह रावलवास,रफीक चौहान,सेवादल जिला महिला अध्यक्ष फरीदा बानो पठान, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष गिरधारी लाल मीणा, दिनेश दवे,भुराराम देवासी,पुखराज परमार, भूपेश मेवाड़ा, जस्साराम परिहार, रामसिंह इन्दा,चम्पालाल राजपुरोहित,मूलाराम मीणा, जगदीश प्रजापत,नन्देश्वर जोशी,असलम मेहर, सोहन पालीवाल,श्याम बागोरिया,विनोद चांवरिया, अशोक चौहान, धनराज आर्य,गुलाब सोढा,घनश्याम भाटी,राजू सिंह सिसोदिया,नेनाराम बंजारा,नारायणलाल पुछल, मालाराम राठौड़, खरताराम सालारिया, जगदीश गर्ग,इरशाद सिलावट,मांगीलाल पंवार,नैनाराम पंवार, सिकन्दर पठान, गणपत लाल दर्जी, मोहनलाल बावल, चुन्नीलाल सीरवी,बाबूलाल सोलंकी,मांगीलाल सोलंकी, नेमाराम सुथार,मोहनलाल पंवार,कानाराम काग, राजबहादुर भटनागर,धन्नाराम सरगरा, जितेंद्र सिंह,राजूभाई खारड़ा, चुन्नीलाल पावा,कानाराम,सहित भारी सख्या सेवादल कार्यकर्त्ताओ ने भाग लिया
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • भारतीय मजदूर संघ जिला पाली की बैठक संपन्न, 17 अगस्त की रैली एवं 6 सितंबर के जिला अधिवेशन को लेकर बनी रणनीति बैठक में भारतीय मजदूर संघ द्वारा देशभर में किए जा रहे श्रमिक हितों से जुड़े आंदोलन एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान **17 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली रैली** तथा **6 सितंबर को प्रस्तावित जिला अधिवेशन** को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
    1
    भारतीय मजदूर संघ जिला पाली की बैठक संपन्न, 17 अगस्त की रैली एवं 6 सितंबर के जिला अधिवेशन को लेकर बनी रणनीति

बैठक में भारतीय मजदूर संघ द्वारा देशभर में किए जा रहे श्रमिक हितों से जुड़े आंदोलन एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान **17 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली रैली** तथा **6 सितंबर को प्रस्तावित जिला अधिवेशन** को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
    user_PAVAN PANDE PRESS
    PAVAN PANDE PRESS
    पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.