Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajendra Kumar Verma
More news from राजस्थान and nearby areas
- अजमेर के गुलाब बाड़ी में ‘सांड देवता’ का नाइट विजिट, पलंग पर कब्जा कर किया आराम। अजमेर के गुलाब बाड़ी इलाके में शनिवार रात उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक आवारा सांड ने सड़कों पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए सीधे एक मकान में एंट्री मार दी। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब सांड प्रेमचंद के घर में घुस गया और मानो मेहमान बनकर सीधे कमरे में पहुंचकर पलंग पर चढ़ गया। मकान मालिक और आसपास के लोग पहले तो घबरा गए, लेकिन कुछ ही देर में यह नजारा ‘डर के साथ हल्की कॉमेडी’ में बदल गया। किसी ने रोटी दिखाकर सांड को बाहर निकालने की कोशिश की, तो कोई पानी डालकर भगाने में जुटा रहा, लेकिन ‘सांड देवता’ पूरी शांति के साथ पलंग पर खड़े होकर जुगाली करते रहे, जैसे कह रहे हों थोड़ा आराम तो करने दो। करीब एक घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद सांड खुद ही घर से बाहर निकल गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में आवारा पशुओं की समस्या कोई नई बात नहीं है। कई बार स्थानीय पार्षद को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर समय रहते व्यवस्था की जाती, तो “सांड का यह वीआईपी दौरा” देखने को नहीं मिलता। फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग मजाक में कह रहे हैं कि अगली बार दरवाजे पर “नो एंट्री फॉर सांड” का बोर्ड लगाना पड़ेगा।1
- जयपुर में शुक्रवार शाम को अंधड़ के चलते ब्रह्मपुरी इलाके में एक घर की टीनशेड की छत ढह गई। टीनशेड की छत के नीचे गिरने से घर में मौजूद महिला दब गई। महिला के बने की सूचना के बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर महज कुछ ही मिनटों में दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की ओर से प्राथमिक उपचार के लिए महिला को हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया- तेज अंधड़ के चलते शुक्रवार शाम को जोरावर सिंह गेट पर टीनशेड का घर ढह गया। अंधड़ के चलते टीनशेड की छत पूरी तरह से टूटकर नीचे आ गिरी। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद महिला टीनशेड के नीचे दब गई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाने की चेतक मौके पर पहुंची। चेतक में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टूटे बिजली तारों को देखने के बाद भी पुलिसकर्मी अंदर घुसे। काफी मशक्कत कर टीनशेड के नीचे दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस चेतक की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया।1
- राजस्थान के हाइवे पर रोडवेज को ओवरटेक करने से पहले रोडवेज के पीछे लिखे स्लोगन को जरूर पढ़ना आ रोड़वेज है प्रधान ठंड रख ठंड...1
- जयपुर से बड़ी खबर राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में तेज अंधड़ और बारिश के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। जोरावर सिंह गेट स्थित सुरेश स्मृति पार्क के पास टीन शेड का एक मकान अचानक ढह गया, जिसके मलबे में एक महिला दब गई। घटना की सूचना मिलते ही चेतक ब्रह्मपुरी टीम मौके पर पहुंची। हालात बेहद गंभीर थे—टूटे हुए बिजली के तारों में करंट दौड़ रहा था और मलबे के नीचे महिला फंसी हुई थी। इस दौरान हेड कांस्टेबल भागीरथ और कांस्टेबल हंसराज ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना अंदर प्रवेश किया। उन्होंने सावधानीपूर्वक टीन शेड हटाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद महिला को तुरंत चेतक वाहन से भारी भीड़ के बीच निकालकर एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। यह साहसिक कार्य पुलिस के कर्तव्यनिष्ठा और आमजन की सुरक्षा के प्रति समर्पण का जीता-जागता उदाहरण है।1
- Post by Kishan Lal jangid1
- Post by Just Jaipur Live1
- Post by Kailash Fulwari1
- NSUI कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए ले गई पुलिस:राजस्थान यूनिवर्सिटी में बैरिकेड्स पर चढ़े, धक्का-मुक्की की, कहा-RSS की विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा1
- ╔═╦╗╔╦╗╔═╦═╦╦╦╦╗╔═╗ ║╚╣║║║╚╣╚╣╔╣╔╣║╚╣═╣ ╠╗║╚╝║║╠╗║╚╣║║║║║═╣ ╚═╩══╩═╩═╩═╩╝╚╩═╩═╝ Transform Your Home with These Cool Tools! 🔧 #shorts #gadgets Welcome to our latest video where we explore an array of cutting-edge gadgets, versatile utensils, and must-have tools that are transforming everyday life. Whether you're looking for innovative solutions for your home, kitchen, or daily routines, we've got you covered with the coolest and most practical items available in 2024. In this video, you'll discover: • Revolutionary gadgets that simplify tasks and boost productivity • Versatile utensils that make cooking and dining a breeze • Essential tools perfect for DIY projects and household chores Don't forget to like, comment, and subscribe for more exciting gadget reviews and tech updates! Made By: Ramesh Singh Rajput | Zddi Sonu | Smart Vicky #gadgets #tools #hometools #kitchenutensils #coolgadgets #shorts #2024gadgets #diytools #smartgadgets1