सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार युवक गिरफ्तार, 20,180 रुपये व ताश पत्ते जब्त सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार युवक गिरफ्तार, 20,180 रुपये व ताश पत्ते जब्त, झुंझुनूं जिले के गुढागौड़जी थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20,180 रुपये की जुआ राशि एवं ताश पत्ते बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर हुक्मपुरा रोड टोडी क्षेत्र में पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां कुछ लोग ताश पत्तों पर रुपये दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। मौके से पुलिस ने सुनिल पुत्र शेरसिंह निवासी सिथल, सुनिल पुत्र धुडाराम निवासी चंवरा चौफुल्या, मुकेश पुत्र गीरधारी लाल निवासी टोडी तथा चतरूराम पुत्र यादराम निवासी चंवरा चौफुल्या को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20,180 रुपये नकद व ताश पत्ते जब्त कर लिए हैं तथा सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

- घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में 15 माह से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, झुंझुनूं। पुलिस थाना गोठड़ा ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामले में करीब 15 माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पुलिस टीम ने कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र से दस्तयाब किया। जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सुभाषचंद सामोता के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 3 नवंबर 2024 को परिवादी श्रवण सिंह पुत्र देवीसिंह निवासी फुलसिंह जी का बाग, रामरायका की ढाणी (बागोरियां की ढाणी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि शाम करीब 4:30 बजे वह घर पर बैठा चाय पी रहा था। इसी दौरान पांच कैंपर गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोग उसके घर पहुंचे और जबरन घर में घुस गए। आरोपियों ने सरियों, लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया तथा घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमले में परिवादी को पैरों और पेट में चोटें आईं। जाते समय आरोपियों ने दोबारा आकर घर जलाने और जान से मारने की धमकी भी दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान नामजद कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। हालांकि घटना के बाद आरोपी राहुल कुमार मीणा निवासी मौथवा की ढाणी, टोडपुरा फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।1
- झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक हिस्ट्रीशीटर ने तेज रफ्तार पिकअप से पुलिस के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जबकि टक्कर मारने वाला हिस्ट्रीशीटर रोहित महला खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं हिस्ट्रीशीटर रोहित महला को पहले झुंझुनूं रेफर किया गया। जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। घटनाक्रम को लेकर मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान बांडीयां नाले के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने पुलिस वाहन को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।।हादसे में पुलिस वाहन चालक भूपेंद्र, एएसआई सज्जन, कांस्टेबल अशोक और कांस्टेबल रविकांत घायल हो गए। हादसे में हिस्ट्रीशीटर रोहित महला भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को तुरंत गुढ़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाला व्यक्ति रोहित महला है, जो गुढ़ा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के खिलाफ पूर्व में कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह करीब एक महीने पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था। *पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर* घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाया गया और घटनास्थल की जांच की गई। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।1
- Churu के नई सड़क स्थित झारियां वाला मोहल्ला (वार्ड नंबर 26) में नौजवान कमेटी और क्षेत्रवासियों की ओर से रमज़ान के 22वें रोजे पर सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कोम काज़ियांन के पूर्व सदर Zakir Jhariyawala ने दुआ कराकर रोजा खुलवाया और रमज़ान की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि इंसान को अपने व्यवहार, विचार और शब्दों पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। रमज़ान के पवित्र महीने में इबादत, दया और नेक कार्यों का विशेष महत्व होता है। कार्यक्रम में कोम काज़ियांन के सदर संजय भाटी, कांग्रेस नेता जमील चौहान, पार्षद शाहरूख खान, तौफीक खान, शाहिद खान चौहान, तारीख नागौरी, इस्माइल भाटी, पार्षद नोमान सैय्यद सहित कई लोग मौजूद रहे। नौजवान कमेटी वार्ड नंबर 26 के युवाओं ने रोजेदारों का स्वागत कर भाईचारे और एकता का संदेश दिया।1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- गैस की किल्लत पड़ जाएं तो अधिक जानकारी के लिए विश्व गुरु के बताए गए कारनामे अपनाए.... उपभोक्ता के लिए विश्व के महानतम वैज्ञानिक का सस्ता परामर्श।1
- Post by Bolti Awaaz news1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- सुधीर जोशी होंगे झुंझुनूं के नए पुलिस अधीक्षक, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की उम्मीद, झुंझुनूं जिले को जल्द ही नए पुलिस अधीक्षक के रूप में सुधीर जोशी मिलेंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के अनुसार सुधीर जोशी को झुंझुनूं जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के साथ ही जिले में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में नई ऊर्जा और सख्ती आने की उम्मीद जताई जा रही है। सुधीर जोशी इससे पहले भी विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और एक अनुशासित तथा कर्मठ अधिकारी के रूप में उनकी पहचान रही है। अपराध नियंत्रण, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना और त्वरित कार्रवाई उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएं मानी जाती हैं। झुंझुनूं जिले में यातायात प्रबंधन, साइबर अपराधों पर नियंत्रण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनके सामने प्रमुख चुनौतियां रहेंगी। नई नियुक्ति की खबर सामने आते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। आम नागरिकों ने भी उम्मीद जताई है कि नए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। जानकारी के अनुसार सुधीर जोशी जल्द ही पदभार ग्रहण कर जिले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और प्राथमिकताओं के आधार पर नई कार्ययोजना तैयार करेंगे।1