Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सीकर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीकर जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन कांग्रेस को लोगों ने कहा कि भारत में गैस सिलेंडर की मार कहा हो सरकार
RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सीकर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीकर जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन कांग्रेस को लोगों ने कहा कि भारत में गैस सिलेंडर की मार कहा हो सरकार
More news from राजस्थान and nearby areas
- सुधीर जोशी होंगे झुंझुनूं के नए पुलिस अधीक्षक, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की उम्मीद, झुंझुनूं जिले को जल्द ही नए पुलिस अधीक्षक के रूप में सुधीर जोशी मिलेंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के अनुसार सुधीर जोशी को झुंझुनूं जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के साथ ही जिले में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में नई ऊर्जा और सख्ती आने की उम्मीद जताई जा रही है। सुधीर जोशी इससे पहले भी विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और एक अनुशासित तथा कर्मठ अधिकारी के रूप में उनकी पहचान रही है। अपराध नियंत्रण, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना और त्वरित कार्रवाई उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएं मानी जाती हैं। झुंझुनूं जिले में यातायात प्रबंधन, साइबर अपराधों पर नियंत्रण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनके सामने प्रमुख चुनौतियां रहेंगी। नई नियुक्ति की खबर सामने आते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। आम नागरिकों ने भी उम्मीद जताई है कि नए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। जानकारी के अनुसार सुधीर जोशी जल्द ही पदभार ग्रहण कर जिले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और प्राथमिकताओं के आधार पर नई कार्ययोजना तैयार करेंगे।1
- झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक हिस्ट्रीशीटर ने तेज रफ्तार पिकअप से पुलिस के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जबकि टक्कर मारने वाला हिस्ट्रीशीटर रोहित महला खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं हिस्ट्रीशीटर रोहित महला को पहले झुंझुनूं रेफर किया गया। जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। घटनाक्रम को लेकर मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान बांडीयां नाले के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने पुलिस वाहन को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।।हादसे में पुलिस वाहन चालक भूपेंद्र, एएसआई सज्जन, कांस्टेबल अशोक और कांस्टेबल रविकांत घायल हो गए। हादसे में हिस्ट्रीशीटर रोहित महला भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को तुरंत गुढ़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाला व्यक्ति रोहित महला है, जो गुढ़ा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के खिलाफ पूर्व में कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह करीब एक महीने पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था। *पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर* घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाया गया और घटनास्थल की जांच की गई। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।1
- सांभरलेक: खाड़ी देशों में युद्ध के हालातों के चलते घरेलू गैस के आयात पर असर पड़ने की आशंका और गैस एजेंसियों पर गड़बड़ी व कालाबाजारी की शिकायतों के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपखंड प्रशासन ने शुक्रवार को क्षेत्र की विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की गहन जांच की। की आशंका के बीच किसी भी प्रकार अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संकट की अनियमितता या जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- Churu में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा का जिला प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम Rajendra Singh Rathore के चूरू स्थित आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष Basant Sharma की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, Deendayal Upadhyaya और Syama Prasad Mukherjee के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के साथ की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री Ajit Madhan ने कहा कि भाजपा एक सतत और निरंतर चलने वाला राजनीतिक संगठन है और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए इस प्रकार के शिविर महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान चन्द्राराम गुरी, अभिषेक चोटिया, नरेन्द्र काछवाल, दीनदयाल सैनी और भारती मुद्गल सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।1
- छापुड़ा कलाँ स्थित पीएम श्री विद्यालय में चल रहे भवन निर्माण कार्य का हाल ही में स्थानीय शिक्षकों एवं समाजसेवियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया गया तथा विद्यालय परिसर में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं अन्य समाजसेवियों ने निर्माणाधीन भवन की तराई (पानी देकर देखभाल) भी की, ताकि निर्माण सामग्री मजबूत बनी रहे और भवन की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को भी आवश्यक निर्देश दिए और समय पर कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीएम श्री विद्यालय में नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पढ़ाई का माहौल और भी बेहतर होगा। शिक्षकों और समाजसेवियों ने कहा कि विद्यालय के विकास में समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है और सभी मिलकर इस कार्य को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य, शिक्षकगण तथा क्षेत्र के कई गणमान्य समाजसेवी मौजूद रहे।2
- holi milan samaroh mere dosto ki sat deshraj Singh shekawat panchudala viratanagar pawta kotputli bheroad rajsthan1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में शुक्रवार देर रात अचानक ऐसा बवाल मचा कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। शहर की सड़कों पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला इतना बढ़ गया कि लाठी-भाठा जंग शुरू हो गई। सड़क पर काफी देर तक मारपीट और पत्थरबाजी होती रही, जिससे आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए।1
- सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार युवक गिरफ्तार, 20,180 रुपये व ताश पत्ते जब्त, झुंझुनूं जिले के गुढागौड़जी थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20,180 रुपये की जुआ राशि एवं ताश पत्ते बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर हुक्मपुरा रोड टोडी क्षेत्र में पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां कुछ लोग ताश पत्तों पर रुपये दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। मौके से पुलिस ने सुनिल पुत्र शेरसिंह निवासी सिथल, सुनिल पुत्र धुडाराम निवासी चंवरा चौफुल्या, मुकेश पुत्र गीरधारी लाल निवासी टोडी तथा चतरूराम पुत्र यादराम निवासी चंवरा चौफुल्या को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20,180 रुपये नकद व ताश पत्ते जब्त कर लिए हैं तथा सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।1