Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kashi Ram
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- थाना डिलारी में रमजान और होली को लेकर हुआ शांति समिति की बैठक का आयोजन ।1
- बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक टकराईं, चार छात्र गंभीर घायल आज की इलाज के दौरान मौत। बरेली के आंवला-अलीगंज मार्ग पर शुक्रवार सुबह बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर बिशारतगंज पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो छात्रों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान आंवला कस्बा के कच्चा कटरा निवासी राघव, थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव वीवनी निवासी नितिन और ग्राम अंतपुर निवासी यामीन व पिंटू के रूप में हुई है। ये चारों छात्र अपनी दो बाइकों पर सवार होकर बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। दुर्घटना आंवला से अलीगंज मार्ग पर लोहारी पुल के पास बिशारतगंज थाना क्षेत्र में हुई। अनियंत्रित होकर दोनों बाइकें आपस में भिड़ गईं, जिससे चारों छात्र गंभीर रूप से चोटिल हो गए। मझगवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने नितिन और यामीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां यामीन की इलाज के दौरान मौत हो गई है।1
- बता दें कि भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) लागू के पूर्ण समर्थन में उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में नायव तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई कि उक्त नियमों को किसी भी परिस्थिति में वापस न लिया जाए तथा देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों, विशेषकर IIT और IIM में भी तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि निहित समानता, गरिमा और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जमीन पर उतारने की दिशा में यह नियम एक ऐतिहासिक और आवश्यक कदम है। संगठन का आरोप है कि देश की उच्च शिक्षण संस्थाओं में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय, महिलाओं और दिव्यांग छात्रों के साथ जातिगत भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और शैक्षणिक बहिष्कार की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्ष 2012 में भी भेदभाव रोकने हेतु नियम बनाए गए थे, लेकिन उनका प्रभावी पालन नहीं हो सका। मुख्य मांगों में प्रत्येक कॉलेज और विश्वविद्यालय में “समता समिति” का गठन, UGC स्तर पर 24×7 राष्ट्रीय हेल्पलाइन की शुरुआत, सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के उपकुलपतियों की जनसंख्या अनुपात में नियुक्ति तथा लंबित आरक्षित पदों को तत्काल भरने की मांग शामिल है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि वर्तमान में देश के 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से केवल 7 में ही SC/ST/OBC वर्ग से उपकुलपति नियुक्त हैं। साथ ही आरोप लगाया गया कि विभिन्न विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्ग के हजारों पद वर्षों से खाली हैं। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि नियमों को वापस लेने का प्रयास किया गया तो इसे सामाजिक न्याय के विरुद्ध कदम माना जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि UGC के नए नियमों को देश के सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, IIT और IIM सहित प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान में अनिवार्य रूप से लागू कराया जाए।2
- मुरादाबाद मानपुर ठेलियादान मुंडिया किसी भी तरह से कोई भी सफाई नहीं होती है कम से कम 1 साल के बाद सफाई होती है और कचरा उठा कर नहीं लेकर जाते यहीं पर छोड़ देते हैं1
- चुनावी होली को लेकर सतर्कता: भमोरा पुलिस ने ग्राम प्रधानों संग की पीस कमेटी बैठक भमोरा। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भमोरा पुलिस द्वारा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष चुनावी माहौल के चलते संभावित विवादों की आशंका को देखते हुए बैठक में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। बैठक में ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र के खुराफाती एवं असामाजिक तत्वों को पहले से चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। प्रधानों ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है, इसे शांति एवं सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। ग्राम पंचायत हिम्मतपुर ताहरपुर के प्रधान चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि उनके गांव में वर्ष भर होलिका स्थल पर दो लोगों का अवैध कब्जा बना रहता है और त्योहार के दिन केवल थोड़ी सी जगह छोड़ी जाती है, जिससे होलिका दहन एवं पूजन में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा शरारती तत्वों को पहले ही चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे गांवों में आपसी समन्वय बनाए रखें और किसी भी विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस अवसर पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार, हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, प्रवीण महाराज, नरेंद्र पाल सिंह, रामनिवास, आदेश यादव, रविंद्र यादव, राजेश कश्यप, प्रमोद राजपूत, रामवीर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।2
- Ankleshwar, Gujarat में एक बुज़ुर्ग इमाम के साथ उस समय मारपीट की गई, जब वे ट्रेन में बैठकर पवित्र कुरआन की तिलावत कर रहे थे। इबादत में डूबे एक बुज़ुर्ग पर हाथ उठाना सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि इंसानियत और आपसी सम्मान की भावना पर चोट है। अभी कोई मुस्लिम ये कर दे तो लिंचिंग हो जाएगी !1
- बरेली के लालफाटक स्थित परशुराम धाम मंदिर के सामने एक बारातियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला और एक बच्चे सहित चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ। बस पलटने के बाद उसमें सवार बारातियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का हालचाल जाना। बस का चालक मौके से फरार हो गया। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली निवासी प्रदीप साहू ने बताया कि यह बस बिशारतगंज निवासी उनके साले सत्येंद्र की बारात लेकर सीबीगंज के खड़ौआ गांव जा रही थी। हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब बस में लगभग 30 बाराती सवार थे।1
- दिल्ली के नंद नगरी में 15 साल के नाबालिग बेटे तहजीम को बचाने पहुँचे पिता मोहम्मद उमरदीन (35 वर्ष) की दबंगों ने सरेआम सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई पत्नी की हालत गंभीर, बी-1 सरकारी स्कूल के पास बेटे तहजीम जब भीड़ ने हमला किया तो अपने पिता को एक कॉल कर बोला "पापा मुझे बचा लो" मोहम्मद उमरदीन जब बेटे को बचाने पहुंचे दबंगों ने पहले हवा में गोलियां चलाईं और फिर करीब से उमरदीन को निशाना बनाया। GTB अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कब तक बेगुनाह पिता अपने बच्चों को बचाने की कीमत अपनी जान देकर चुकाएंगे? दोषियों को फांसी की सजा मिले! #tending #indian #Marriages_In_17Minutes #vairalpost #ramjanmubarak #AIMIM #UttarPradesh #दिल्ली1
- mundiya manpur मुरादाबाद1