logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अम्बेडकरनगर! गोविंद साहब में आयोजित मुख्यमंत्री कार्यक्रम की सच्चाई महिला ने सुनाई! देखिए पूरी खबर........

7 hrs ago
user_Utkarsh Kumar Priyadarshi
Utkarsh Kumar Priyadarshi
Media house अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

अम्बेडकरनगर! गोविंद साहब में आयोजित मुख्यमंत्री कार्यक्रम की सच्चाई महिला ने सुनाई! देखिए पूरी खबर........

More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
  • मुख्यमंत्री ने आज महात्मा गोविंद साहब के समाधि पर दर्शन करने पहुंचे
    1
    मुख्यमंत्री ने आज महात्मा गोविंद साहब के समाधि पर दर्शन करने पहुंचे
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    9 hrs ago
  • जयसिंहपुर में व्यापारियों को सरकारी योजनाओं व व्यापारिक नियमों की दी गई जानकारी दैनिक अयोध्या टाईम्स सुल्तानपुर सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के राजाराम विद्यालय में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के विभिन्न बाजारों के व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने खाद्य, विद्युत, जीएसटी और श्रम विभाग से जुड़े नियमों की जानकारी देते हुए व्यापारियों से कानून के अनुरूप व्यापार करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, ओडीओपी सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरी ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने शीघ्र ही तहसील कार्यकारिणी के गठन और निष्क्रिय बाजार इकाइयों के पुनर्गठन की घोषणा की। कार्यशाला में जिला व तहसील स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
    1
    जयसिंहपुर में व्यापारियों को सरकारी योजनाओं व व्यापारिक नियमों की दी गई जानकारी
दैनिक अयोध्या टाईम्स सुल्तानपुर 
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के राजाराम विद्यालय में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के विभिन्न बाजारों के व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने खाद्य, विद्युत, जीएसटी और श्रम विभाग से जुड़े नियमों की जानकारी देते हुए व्यापारियों से कानून के अनुरूप व्यापार करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, ओडीओपी सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी।
जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरी ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने शीघ्र ही तहसील कार्यकारिणी के गठन और निष्क्रिय बाजार इकाइयों के पुनर्गठन की घोषणा की।
कार्यशाला में जिला व तहसील स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *सपा के बैनर तले रिमझिम बारिश में हरीराम निषाद के नेतृत्व में बदरुद्दीनपुर में हुआ निषाद सम्मेलन* 2 *_देश-दुनिया के मार्ग की खोज करने वाला निषाद लोकतंत्र में भटक गया : शिक्षक श्यामलाल_ सत्ता में भागीदारी के लिए मलाहों में बैठी सलाह, अपने धन-बल से श्यामलाल को विधायक बनाने का लिया संकल्प_* *सुलतानपुर।* दिनांक 06.08.2026 को लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बदरुद्दीनपुर, भदैयां में पूर्व प्रधान हरीराम निषाद व सेठी निषाद के संयुक्त नेतृत्व में रिमझिम बारिश में निषाद जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निषाद समाज के हजारों लोगों ने भाग लेकर सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के संभावित प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने अपने संबोधन में कहा कि देश-दुनिया के मार्ग की खोज करने वाले लोकतंत्र और कलम के युग में भटके निषादों को सत्ता में भागीदारी दिलाकर समाज की मुख्य धारा में लाने तक संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम मुन्नीलाल निषाद की अध्यक्षता एवं प्रधान सरोजा निषाद के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    3
    *सपा के बैनर तले रिमझिम बारिश में हरीराम निषाद के नेतृत्व में बदरुद्दीनपुर में हुआ निषाद सम्मेलन* 2

*_देश-दुनिया के मार्ग की खोज करने वाला निषाद लोकतंत्र में भटक गया : शिक्षक श्यामलाल_
सत्ता में भागीदारी के लिए मलाहों में बैठी सलाह, अपने धन-बल से श्यामलाल को विधायक बनाने का लिया संकल्प_*
*सुलतानपुर।* दिनांक 06.08.2026 को लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बदरुद्दीनपुर, भदैयां में पूर्व प्रधान हरीराम निषाद व सेठी निषाद के संयुक्त नेतृत्व में रिमझिम बारिश में निषाद जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निषाद समाज के हजारों लोगों ने भाग लेकर सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के संभावित प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने अपने संबोधन में कहा कि देश-दुनिया के मार्ग की खोज करने वाले लोकतंत्र और कलम के युग में भटके निषादों को सत्ता में भागीदारी दिलाकर समाज की मुख्य धारा में लाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम मुन्नीलाल निषाद की अध्यक्षता एवं प्रधान सरोजा निषाद के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    user_Brijesh Tiwari
    Brijesh Tiwari
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *फलदार वृक्षों की निकली 'बारात', बच्चों के हाथों में हरियाली देख खिल उठे चेहरे* 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 1000 कलमी आम के पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश लम्भुआ पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अनूठी पहल शुक्रवार को लम्भुआ क्षेत्र में देखने को मिली, जब फलदार वृक्षों की प्रतीकात्मक 'बारात' निकाली गई। बच्चों के हाथों में हरे-भरे कलमी आम के पौधे देखकर हर किसी के चेहरे खिल उठे। वरिष्ठ समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने लखनऊ के मलिहाबाद से मंगाए गए 1000 कलमी आम के पौधों का विभिन्न विद्यालयों में निःशुल्क वितरण कराया। इससे पहले भी वह 5000 पौधे वितरित कर चुके हैं। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम मरहूम सलीमुद्दीन सिद्दीकी एवं नियाज अहमद सिद्दीकी की स्मृति को समर्पित रहा। प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालय खुदऊली, शंकरपुर, बरेहता सहित कई विद्यालयों में बच्चों को फलदार पौधे सौंपे गए। विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण का संकल्प भी लिया। समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक संभाले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण की अमूल्य सौगात मिल सकती है। उन्होंने पौधरोपण के साथ सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और अमन का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में सलमान राइन, प्रमोद कुमार सिंह, नोमान अहमद सिद्दीकी, सद्दाम अंसारी, अकबर अहमद सहित कई गणमान्य लोगों ने बच्चों के बीच पौधों का वितरण किया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का प्रहरी बनने के लिए प्रेरित किया।
    3
    *फलदार वृक्षों की निकली 'बारात', बच्चों के हाथों में हरियाली देख खिल उठे चेहरे*
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 1000 कलमी आम के पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
लम्भुआ पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अनूठी पहल शुक्रवार को लम्भुआ क्षेत्र में देखने को मिली, जब फलदार वृक्षों की प्रतीकात्मक 'बारात' निकाली गई। बच्चों के हाथों में हरे-भरे कलमी आम के पौधे देखकर हर किसी के चेहरे खिल उठे। वरिष्ठ समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने लखनऊ के मलिहाबाद से मंगाए गए 1000 कलमी आम के पौधों का विभिन्न विद्यालयों में निःशुल्क वितरण कराया। इससे पहले भी वह 5000 पौधे वितरित कर चुके हैं।
"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम मरहूम सलीमुद्दीन सिद्दीकी एवं नियाज अहमद सिद्दीकी की स्मृति को समर्पित रहा। प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालय खुदऊली, शंकरपुर, बरेहता सहित कई विद्यालयों में बच्चों को फलदार पौधे सौंपे गए। विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण का संकल्प भी लिया।
समाजसेवी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक संभाले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण की अमूल्य सौगात मिल सकती है। उन्होंने पौधरोपण के साथ सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और अमन का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में सलमान राइन, प्रमोद कुमार सिंह, नोमान अहमद सिद्दीकी, सद्दाम अंसारी, अकबर अहमद सहित कई गणमान्य लोगों ने बच्चों के बीच पौधों का वितरण किया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का प्रहरी बनने के लिए प्रेरित किया।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 3.100 किलोग्राम गांजा, नकदी, एटीएम कार्ड व इटियोस कार समेत तस्कर गिरफ्तार* *कप्तानगंज पुलिस की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर कसा गया शिकंजा* *बस्ती।* कप्तानगंज पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान गांजा की तस्करी करने की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम गांजा, 970 रुपये नकद, एटीएम कार्ड तथा तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इटियोस लीवा कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना कप्तानगंज पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम नारायणपुर तिवारी मोड़ के आगे फरेंदा सेंगर बगीचे के पास वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरैया की ओर से एक व्यक्ति कार में गांजा लेकर नारायणपुर तिवारी मोड़ होते हुए भुड़कुलगंज बाजार की तरफ जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भैरोपुर गांव के आगे घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मनोज कुमार त्रिपाठी (33) पुत्र शिव प्रसाद त्रिपाठी, निवासी सरैंया मिश्र, थाना कप्तानगंज बताया। वाहन की तलाशी लेने पर डिग्गी से 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते में गांजा बेचने के उद्देश्य से इसे लेकर जा रहा था तथा कुछ मात्रा पहले ही छोटी- छोटी पुड़ियों के रूप में बेच चुका था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 970 रुपये नकद और एक एटीएम कार्ड भी बरामद किया। गांजा तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इटियोस लीवा (यूपी-32 डीडब्ल्यू-9736) को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट, धोखाधड़ी, सड़क दुर्घटना सहित विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को भी विवेचना में शामिल किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्लाम खान, उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश सिंह, कांस्टेबल श्यामजीत यादव, कांस्टेबल अमरजीत कन्नौजिया, कांस्टेबल अभिमन्यु शर्मा, आरक्षी अतुल वर्मा तथा आरक्षी सौरभ वर्मा शामिल रहे।
    1
    3.100 किलोग्राम गांजा, नकदी, एटीएम कार्ड व इटियोस कार समेत तस्कर गिरफ्तार*
*कप्तानगंज पुलिस की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर कसा गया शिकंजा*
*बस्ती।* कप्तानगंज पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान गांजा की तस्करी करने की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम गांजा, 970 रुपये नकद, एटीएम कार्ड तथा तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इटियोस लीवा कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना कप्तानगंज पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम नारायणपुर तिवारी मोड़ के आगे फरेंदा सेंगर बगीचे के पास वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरैया की ओर से एक व्यक्ति कार में गांजा लेकर नारायणपुर तिवारी मोड़ होते हुए भुड़कुलगंज बाजार की तरफ जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भैरोपुर गांव के आगे घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मनोज कुमार त्रिपाठी (33) पुत्र शिव प्रसाद त्रिपाठी, निवासी सरैंया मिश्र, थाना कप्तानगंज बताया। वाहन की तलाशी लेने पर डिग्गी से 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते में गांजा बेचने के उद्देश्य से इसे लेकर जा रहा था तथा कुछ मात्रा पहले ही छोटी- छोटी पुड़ियों के रूप में बेच चुका था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 970 रुपये नकद और एक एटीएम कार्ड भी बरामद किया। गांजा तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इटियोस लीवा (यूपी-32 डीडब्ल्यू-9736) को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट, धोखाधड़ी, सड़क दुर्घटना सहित विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को भी विवेचना में शामिल किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्लाम खान, उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश सिंह, कांस्टेबल श्यामजीत यादव, कांस्टेबल अमरजीत कन्नौजिया, कांस्टेबल  अभिमन्यु शर्मा, आरक्षी अतुल वर्मा तथा आरक्षी सौरभ वर्मा शामिल रहे।
    user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सीएम योगी का आज दौरा, 700 करोड़ से अधिक योजनाओं की देंगे सौगात #viral #followers #ambedkarnagarpolice #dmambedkarnagar #ambedkar_nagar
    1
    सीएम योगी का आज दौरा, 700 करोड़ से अधिक योजनाओं की देंगे सौगात #viral #followers #ambedkarnagarpolice #dmambedkarnagar #ambedkar_nagar
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का उड़न खटोला जाते समय महात्मा गोविंद साहब तपोस्थली से
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का उड़न खटोला जाते समय महात्मा गोविंद साहब तपोस्थली से
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    10 hrs ago
  • आज अंबेडकरनगर को मिलेगी विकास की बड़ी सौगात सीएम योगी करेंगे करोड़ो की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास अंबेडकरनगर आज विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के दौरे पर पहुंचकर करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे तथा प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का संदेश देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    आज अंबेडकरनगर को मिलेगी विकास की बड़ी सौगात सीएम योगी करेंगे करोड़ो की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
अंबेडकरनगर आज विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के दौरे पर पहुंचकर करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे तथा प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का संदेश देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राजा का ताज और आवारा महाराज: कमला नगर की नई 'गॉडफादर' शैली! ​वाह रे हमारे स्मार्ट शहर का स्मार्ट कमला नगर! यहाँ विकास की गंगा बहे या न बहे, 'एनिमल किंगडम' के नियम पूरी तरह लागू हो चुके हैं। खबर आई है कि यहाँ आवारा कुत्तों के एक झुंड ने मिलकर एक बंदर को मौत के घाट उतार दिया। भाई मान गए! अब तक तो हम यही जानते थे कि बंदरों के आतंक से इंसान परेशान रहते थे, लेकिन लगता है कुत्तों ने जीवों के बीच का 'सोशल कॉन्ट्रैक्ट' ही बदल दिया है। ​अब अगली बारी किसकी? ​वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें ऐसे खिंच गई हैं जैसे गणित का कोई कठिन सवाल हो। लोग सोच रहे हैं कि जब बंदर जैसे फुर्तीले और 'पेड़-पौधे के राजा' को ये झुंड नहीं छोड़ रहा, तो सुबह टहलने निकले हमारे बुजुर्ग दादाजी और स्कूल जाते मासूम बच्चे किस खेत की मूली हैं? ​नगर निगम के अधिकारी भी एसी कमरों में बैठकर सोच रहे होंगे— "चलो, बंदर-कुत्ते की इस लड़ाई में हमारा काम अपने आप आसान हो गया, कम से कम बंदरों की गिनती तो कम हुई!" लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि जब बात बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर आएगी, तब कोई फाइल काम नहीं आएगी। तब शायद हमें भी अपनी गली में निकलने से पहले जेड-प्लस सिक्योरिटी (या कम से कम एक लाठी) की जरूरत पड़ेगी। ​शहर का नया पावर कॉरीडोर ​पुराना नियम: बंदर परेशान करेंगे, कुत्ते भौंकेंगे, इंसान भगाएगा। ​नया नियम: कुत्ते अब सीधे 'एक्शन मोड' में हैं। वे इलाके के दादा बन चुके हैं। ​प्रशासनिक स्टेटस: "मामला संज्ञान में है, जांच जारी है।" (यानी जब तक कोई बड़ी अनहोनी न हो, तब तक कुंभकर्णी नींद जारी है)। ​कमला नगर के निवासियों, अपनी सुरक्षा अपने हाथ में रखिए! कहीं ऐसा न हो कि अगली बार स्ट्रीट डॉग्स कॉलोनी की महापंचायत बुलाकर आपका ही चालान काट दें कि आप उनके इलाके में बिना परमिशन क्यों घूम रहे हैं। ​#AgraNews #KamlaNagar #StrayDogs #WildlifeInCity #MunicipalCorporation #SmartCity #Vvyang #SocialSatire
    1
    राजा का ताज और आवारा महाराज: कमला नगर की नई 'गॉडफादर' शैली!

​वाह रे हमारे स्मार्ट शहर का स्मार्ट कमला नगर! यहाँ विकास की गंगा बहे या न बहे, 'एनिमल किंगडम' के नियम पूरी तरह लागू हो चुके हैं। खबर आई है कि यहाँ आवारा कुत्तों के एक झुंड ने मिलकर एक बंदर को मौत के घाट उतार दिया। भाई मान गए! अब तक तो हम यही जानते थे कि बंदरों के आतंक से इंसान परेशान रहते थे, लेकिन लगता है कुत्तों ने जीवों के बीच का 'सोशल कॉन्ट्रैक्ट' ही बदल दिया है।
​अब अगली बारी किसकी?
​वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें ऐसे खिंच गई हैं जैसे गणित का कोई कठिन सवाल हो। लोग सोच रहे हैं कि जब बंदर जैसे फुर्तीले और 'पेड़-पौधे के राजा' को ये झुंड नहीं छोड़ रहा, तो सुबह टहलने निकले हमारे बुजुर्ग दादाजी और स्कूल जाते मासूम बच्चे किस खेत की मूली हैं?
​नगर निगम के अधिकारी भी एसी कमरों में बैठकर सोच रहे होंगे— "चलो, बंदर-कुत्ते की इस लड़ाई में हमारा काम अपने आप आसान हो गया, कम से कम बंदरों की गिनती तो कम हुई!" लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि जब बात बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर आएगी, तब कोई फाइल काम नहीं आएगी। तब शायद हमें भी अपनी गली में निकलने से पहले जेड-प्लस सिक्योरिटी (या कम से कम एक लाठी) की जरूरत पड़ेगी।
​शहर का नया पावर कॉरीडोर
​पुराना नियम: बंदर परेशान करेंगे, कुत्ते भौंकेंगे, इंसान भगाएगा।
​नया नियम: कुत्ते अब सीधे 'एक्शन मोड' में हैं। वे इलाके के दादा बन चुके हैं।
​प्रशासनिक स्टेटस: "मामला संज्ञान में है, जांच जारी है।" (यानी जब तक कोई बड़ी अनहोनी न हो, तब तक कुंभकर्णी नींद जारी है)।
​कमला नगर के निवासियों, अपनी सुरक्षा अपने हाथ में रखिए! कहीं ऐसा न हो कि अगली बार स्ट्रीट डॉग्स कॉलोनी की महापंचायत बुलाकर आपका ही चालान काट दें कि आप उनके इलाके में बिना परमिशन क्यों घूम रहे हैं।
​#AgraNews #KamlaNagar #StrayDogs #WildlifeInCity #MunicipalCorporation #SmartCity #Vvyang #SocialSatire
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.