3.100 किलोग्राम गांजा, नकदी, एटीएम कार्ड व इटियोस कार समेत तस्कर गिरफ्तार* *कप्तानगंज पुलिस की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर कसा गया शिकंजा* *बस्ती।* कप्तानगंज पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान गांजा की तस्करी करने की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम गांजा, 970 रुपये नकद, एटीएम कार्ड तथा तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इटियोस लीवा कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना कप्तानगंज पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम नारायणपुर तिवारी मोड़ के आगे फरेंदा सेंगर बगीचे के पास वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरैया की ओर से एक व्यक्ति कार में गांजा लेकर नारायणपुर तिवारी मोड़ होते हुए भुड़कुलगंज बाजार की तरफ जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भैरोपुर गांव के आगे घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मनोज कुमार त्रिपाठी (33) पुत्र शिव प्रसाद त्रिपाठी, निवासी सरैंया मिश्र, थाना कप्तानगंज बताया। वाहन की तलाशी लेने पर डिग्गी से 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते में गांजा बेचने के उद्देश्य से इसे लेकर जा रहा था तथा कुछ मात्रा पहले ही छोटी- छोटी पुड़ियों के रूप में बेच चुका था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 970 रुपये नकद और एक एटीएम कार्ड भी बरामद किया। गांजा तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इटियोस लीवा (यूपी-32 डीडब्ल्यू-9736) को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट, धोखाधड़ी, सड़क दुर्घटना सहित विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को भी विवेचना में शामिल किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्लाम खान, उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश सिंह, कांस्टेबल श्यामजीत यादव, कांस्टेबल अमरजीत कन्नौजिया, कांस्टेबल अभिमन्यु शर्मा, आरक्षी अतुल वर्मा तथा आरक्षी सौरभ वर्मा शामिल रहे।
3.100 किलोग्राम गांजा, नकदी, एटीएम कार्ड व इटियोस कार समेत तस्कर गिरफ्तार* *कप्तानगंज पुलिस की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर कसा गया शिकंजा* *बस्ती।* कप्तानगंज पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान गांजा की तस्करी करने की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम गांजा, 970 रुपये नकद, एटीएम कार्ड तथा तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इटियोस लीवा कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना कप्तानगंज पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम नारायणपुर तिवारी मोड़ के आगे फरेंदा सेंगर बगीचे के पास वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरैया की ओर से एक व्यक्ति कार में गांजा लेकर नारायणपुर तिवारी मोड़ होते हुए भुड़कुलगंज बाजार की तरफ जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भैरोपुर गांव के आगे घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मनोज कुमार त्रिपाठी (33) पुत्र शिव प्रसाद त्रिपाठी, निवासी सरैंया मिश्र, थाना कप्तानगंज बताया। वाहन की तलाशी लेने पर डिग्गी से 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते में गांजा बेचने के उद्देश्य से इसे लेकर जा रहा था तथा कुछ मात्रा पहले ही छोटी- छोटी पुड़ियों के रूप में बेच चुका था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 970 रुपये नकद और एक एटीएम कार्ड भी बरामद किया। गांजा तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इटियोस लीवा (यूपी-32 डीडब्ल्यू-9736) को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट, धोखाधड़ी, सड़क दुर्घटना सहित विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को भी विवेचना में शामिल किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्लाम खान, उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश सिंह, कांस्टेबल श्यामजीत यादव, कांस्टेबल अमरजीत कन्नौजिया, कांस्टेबल अभिमन्यु शर्मा, आरक्षी अतुल वर्मा तथा आरक्षी सौरभ वर्मा शामिल रहे।
- 3.100 किलोग्राम गांजा, नकदी, एटीएम कार्ड व इटियोस कार समेत तस्कर गिरफ्तार* *कप्तानगंज पुलिस की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर कसा गया शिकंजा* *बस्ती।* कप्तानगंज पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान गांजा की तस्करी करने की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम गांजा, 970 रुपये नकद, एटीएम कार्ड तथा तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इटियोस लीवा कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना कप्तानगंज पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम नारायणपुर तिवारी मोड़ के आगे फरेंदा सेंगर बगीचे के पास वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरैया की ओर से एक व्यक्ति कार में गांजा लेकर नारायणपुर तिवारी मोड़ होते हुए भुड़कुलगंज बाजार की तरफ जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भैरोपुर गांव के आगे घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मनोज कुमार त्रिपाठी (33) पुत्र शिव प्रसाद त्रिपाठी, निवासी सरैंया मिश्र, थाना कप्तानगंज बताया। वाहन की तलाशी लेने पर डिग्गी से 3 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते में गांजा बेचने के उद्देश्य से इसे लेकर जा रहा था तथा कुछ मात्रा पहले ही छोटी- छोटी पुड़ियों के रूप में बेच चुका था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 970 रुपये नकद और एक एटीएम कार्ड भी बरामद किया। गांजा तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इटियोस लीवा (यूपी-32 डीडब्ल्यू-9736) को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट, धोखाधड़ी, सड़क दुर्घटना सहित विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को भी विवेचना में शामिल किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्लाम खान, उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश सिंह, कांस्टेबल श्यामजीत यादव, कांस्टेबल अमरजीत कन्नौजिया, कांस्टेबल अभिमन्यु शर्मा, आरक्षी अतुल वर्मा तथा आरक्षी सौरभ वर्मा शामिल रहे।1
- संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी मेंहदावल, संतकबीरनगर। गुरुवार को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौरब्यास के एक तालाब में एक 20 वर्षीय युवती का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पर पुलिस को दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बौरव्यास ग्राम निवासी राम रामरेखा पुत्री प्रीति उम्र लगभग 20 वर्ष गुरुवार की सुबह से घर से लापता थी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं मिला। दोपहर बाद लगभग 3 बजे ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा। शव देखकर आसपास भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दिया गया सुचना मिलते ही धर्मसिहवा थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त रामरेखा पुत्री प्रीति के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि प्रीति के डूबने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आत्महत्या है या हादसा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दिया है।1
- खलीलाबाद में नवयुवक कांवरिया संघ के जत्थे को जय चौबे व नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने किया रवाना शिवभक्ति के जयघोष के बीच अयोध्या के लिए पैदल निकले कांवरिये, सरयू जल से करेंगे बाबा भदेश्वरनाथ का जलाभिषेक संतकबीरनगर। सावन मास की पावन बेला में खलीलाबाद के समय माता मंदिर परिसर में नवयुवक कांवरिया संघ के छठे कांवर यात्रा जत्थे का शुभारंभ पूर्व विधायक जय चौबे एवं नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने विधिवत फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद सभी कांवरियों ने गोला बाजार स्थित भगवान शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात शिवभक्तों का जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पैदल अयोध्या के लिए रवाना हुआ। कांवरिये अयोध्या से पवित्र सरयू जल लेकर बस्ती जनपद स्थित प्रसिद्ध बाबा भदेश्वरनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति अद्भुत होती है। कांवर यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, समर्पण और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत प्रेरणादायक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे, आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्त, नवयुवक कांवरिया संघ के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा।1
- जय चौबे और जगत जायसवाल की अगुवाई में कांवरियों का भव्य जत्था अयोध्या रवाना गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच शिव भक्तों को दी गई शानदार विदाई तेरस पर बाबा भदेश्वरनाथ में जलाभिषेक, भक्ति में डूबा पूरा माहौल संतकबीरनगर। नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था शिव भक्ति और उल्लास के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुआ। भाजपा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल की अगुवाई में समय माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कारवां निकला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यह कारवां गोला बाजार स्थित शिव मंदिर तक पहुंचा, जहां शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और चेयरमैन जगत जायसवाल ने कांवरियों को फूल-माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर सम्मानपूर्वक अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान हर-हर महादेव के गूंजते जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। श्रद्धालु अयोध्या से पवित्र जल भरकर तेरस के दिन बस्ती स्थित बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर कांवरियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।1
- संतकबीरनगर- धनघटा विधानसभा में सुभासपा की सेक्टर समीक्षा बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर मंथन: डॉ. अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं से कहा- बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर की अध्यक्षता में 314 विधानसभा क्षेत्र धनघटा में सेक्टर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र धनघटा के प्रभारी माला देव पासवान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अरविंद राजभर का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में सफलता के लिए संगठन की मजबूती सबसे अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान सेक्टरवार संगठन की स्थिति की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। डॉ. राजभर ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- विश्व हिंदू महासंघ संतकबीरनगर की मासिक बैठक संपन्न, विभिन्न प्रकोष्ठों में बड़ी संख्या में हुए मनोनयन खलीलाबाद, संतकबीरनगर। विश्व हिंदू महासंघ संतकबीरनगर की मासिक बैठक एवं मनोनयन कार्यक्रम शुक्रवार को खलीलाबाद स्थित होटल शिवाय में आयोजित किया गया। बैठक में प्रदेश, जिला, तहसील, ब्लॉक एवं नगर स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मनोनयन की घोषणा की गई। नवमनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया तथा शीघ्र ही उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों के संयोजक मनोज प्रजापति एवं मंडल प्रभारी सतीश चंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री गौ रक्षा प्रकोष्ठ श्याम नारायण तिवारी तथा प्रदेश मंत्री छेदी प्रसाद यादव की विशेष उपस्थिति रही।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सोनू गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संयोजन जिला संयोजक संजय चौहान ने किया तथा सोशल मीडिया की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष जय हिंद प्रजापति ने निभाई।मनोनयन कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी भिखारी प्रजापति के निर्देश पर चंद केश उपाध्याय को प्रदेश मंत्री, डॉ. मयंक राय को प्रदेश मंत्री (चिकित्सा प्रकोष्ठ), शिखा अग्रहरि को प्रदेश मंत्री (मातृशक्ति प्रकोष्ठ), धर्मेंद्र मिश्रा को जिला प्रभारी (गौ रक्षा प्रकोष्ठ), बृजनंदन मिश्रा को जिला अध्यक्ष (धर्माचार्य प्रकोष्ठ), डॉ. अजीत अग्रहरी को जिला अध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोष्ठ), श्रीमती शीला सिंह को जिला अध्यक्ष (मातृशक्ति प्रकोष्ठ), अरुण तिवारी, आलोक राय, राजेश कुमार राय, बाल केश शुक्ला, लक्ष्मी शंकर शुक्ला एवं रवि उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।इसके अलावा राकेश चौरसिया, अभिषेक अग्रहरी, समर सिंह, ओंकार सिंह, विश्वजीत, अजय मिश्रा, राम शुभग शर्मा, रामचंद्र पांडे, राजेश प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, विजय भान चौधरी, राजकुमार मिश्रा तथा राहुल प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारियों को ब्लॉक एवं जिला स्तर की जिम्मेदारियां प्रदान की गईं। बैठक में जिला कृषि प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिव बहादुर सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चिंतामणि मिश्रा, आशीष मिश्रा, राकेश शर्मा, विनोद कन्नौजिया, सत्येंद्र प्रजापति, गंगा प्रसाद गुप्ता, आशुतोष त्रिपाठी, कृष्णा सिंह, राजन पांडे, रामप्रवेश शुक्ला, राजेश पाठक, अजय कनौजिया, पंकज श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, अजय सिंह, दूध लाल प्रजापति, रमेश प्रजापति, ओम प्रकाश गुप्ता, रामधनी गुप्ता, सुरेश चौधरी, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष शीला सिंह, महामंत्री सुमन ठाकुर, आशा देवी, गुड़िया देवी, सुमन देवी, आरती देवी, माया देवी सहित जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने नवमनोनीत कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।1
- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कड़ा रुख: गोरखपुर विश्वविद्यालय में व्यवस्थाओं की खुली पोल! गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने व्यवस्थाओं की कमियों पर बेबाक और कड़े शब्दों में अपनी बात रखी। सीएम सिटी कहे जाने वाले गोरखपुर में इस तरह की कमियां होना गंभीर चिंता का विषय है। मुख्य बातें: छात्रावासों की बदहाली: यूनिवर्सिटी में कुल 9 छात्रावास हैं, जिनमें से 3 गर्ल्स हॉस्टल (एक में रिपेयरिंग जारी) और 6 बॉयज़ हॉस्टल (दो में रिपेयरिंग जारी) हैं. मेस और खान-पान की समस्या: गर्ल्स हॉस्टल में मेस चलती है, लेकिन बॉयज़ हॉस्टल में मेस न चलने के कारण छात्रों को बाहर से टिफिन मंगाना पड़ता है. बाहरी खान-पान और सुरक्षा जोखिम: राज्यपाल ने चिंता जताई कि बाहर से आने वाले टिफिन और खान-पान के माध्यम से यूनिवर्सिटी परिसरों में ड्रग्स और अन्य अवैध चीजें पहुंचने का खतरा रहता है. राज्यपाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चों को शुद्ध आहार मिलना चाहिए और अधिकारियों को इन व्यवस्थाओं में सुधार के लिए तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए. #AnandibenPatel #GorakhpurUniversity #CMStater #HigherEducationUP #GovernorUP #StudentWelfare #UPNews1
- राजा का ताज और आवारा महाराज: कमला नगर की नई 'गॉडफादर' शैली! वाह रे हमारे स्मार्ट शहर का स्मार्ट कमला नगर! यहाँ विकास की गंगा बहे या न बहे, 'एनिमल किंगडम' के नियम पूरी तरह लागू हो चुके हैं। खबर आई है कि यहाँ आवारा कुत्तों के एक झुंड ने मिलकर एक बंदर को मौत के घाट उतार दिया। भाई मान गए! अब तक तो हम यही जानते थे कि बंदरों के आतंक से इंसान परेशान रहते थे, लेकिन लगता है कुत्तों ने जीवों के बीच का 'सोशल कॉन्ट्रैक्ट' ही बदल दिया है। अब अगली बारी किसकी? वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें ऐसे खिंच गई हैं जैसे गणित का कोई कठिन सवाल हो। लोग सोच रहे हैं कि जब बंदर जैसे फुर्तीले और 'पेड़-पौधे के राजा' को ये झुंड नहीं छोड़ रहा, तो सुबह टहलने निकले हमारे बुजुर्ग दादाजी और स्कूल जाते मासूम बच्चे किस खेत की मूली हैं? नगर निगम के अधिकारी भी एसी कमरों में बैठकर सोच रहे होंगे— "चलो, बंदर-कुत्ते की इस लड़ाई में हमारा काम अपने आप आसान हो गया, कम से कम बंदरों की गिनती तो कम हुई!" लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि जब बात बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर आएगी, तब कोई फाइल काम नहीं आएगी। तब शायद हमें भी अपनी गली में निकलने से पहले जेड-प्लस सिक्योरिटी (या कम से कम एक लाठी) की जरूरत पड़ेगी। शहर का नया पावर कॉरीडोर पुराना नियम: बंदर परेशान करेंगे, कुत्ते भौंकेंगे, इंसान भगाएगा। नया नियम: कुत्ते अब सीधे 'एक्शन मोड' में हैं। वे इलाके के दादा बन चुके हैं। प्रशासनिक स्टेटस: "मामला संज्ञान में है, जांच जारी है।" (यानी जब तक कोई बड़ी अनहोनी न हो, तब तक कुंभकर्णी नींद जारी है)। कमला नगर के निवासियों, अपनी सुरक्षा अपने हाथ में रखिए! कहीं ऐसा न हो कि अगली बार स्ट्रीट डॉग्स कॉलोनी की महापंचायत बुलाकर आपका ही चालान काट दें कि आप उनके इलाके में बिना परमिशन क्यों घूम रहे हैं। #AgraNews #KamlaNagar #StrayDogs #WildlifeInCity #MunicipalCorporation #SmartCity #Vvyang #SocialSatire1