logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जय चौबे और जगत जायसवाल की अगुवाई में कांवरियों का भव्य जत्था अयोध्या रवाना गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच शिव भक्तों को दी गई शानदार विदाई तेरस पर बाबा भदेश्वरनाथ में जलाभिषेक, भक्ति में डूबा पूरा माहौल संतकबीरनगर। नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था शिव भक्ति और उल्लास के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुआ। भाजपा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल की अगुवाई में समय माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कारवां निकला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यह कारवां गोला बाजार स्थित शिव मंदिर तक पहुंचा, जहां शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और चेयरमैन जगत जायसवाल ने कांवरियों को फूल-माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर सम्मानपूर्वक अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान हर-हर महादेव के गूंजते जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। श्रद्धालु अयोध्या से पवित्र जल भरकर तेरस के दिन बस्ती स्थित बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर कांवरियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

7 hrs ago
user_Ashwini Kumar Pandey
Ashwini Kumar Pandey
पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
7 hrs ago

जय चौबे और जगत जायसवाल की अगुवाई में कांवरियों का भव्य जत्था अयोध्या रवाना गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच शिव भक्तों को दी गई शानदार विदाई तेरस पर बाबा भदेश्वरनाथ में जलाभिषेक, भक्ति में डूबा पूरा माहौल संतकबीरनगर। नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था शिव भक्ति और उल्लास के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुआ। भाजपा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल की अगुवाई में समय माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कारवां निकला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यह कारवां गोला बाजार स्थित शिव मंदिर तक पहुंचा, जहां शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और चेयरमैन जगत जायसवाल ने कांवरियों को फूल-माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर सम्मानपूर्वक अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान हर-हर महादेव के गूंजते जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। श्रद्धालु अयोध्या से पवित्र जल भरकर तेरस के दिन बस्ती स्थित बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर कांवरियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच में मुकेश सहनी का हल्लाबोल! DM ऑफिस पहुंचे, बोले- “आरक्षण नहीं तो वोट नहीं” | Bahraich News
    1
    बहराइच में मुकेश सहनी का हल्लाबोल! DM ऑफिस पहुंचे, बोले- “आरक्षण नहीं तो वोट नहीं” | Bahraich News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गोरखपुर के कौड़ीराम बाजार में खुली जगदंबा आयुर्वेदिक उपचार केंद्र की दूसरी ब्रांच....
    1
    गोरखपुर के कौड़ीराम बाजार में खुली जगदंबा आयुर्वेदिक उपचार केंद्र की दूसरी ब्रांच....
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा में 9 अगस्त को कायस्थ युवा समागम का होगा,आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों के मेधावियों का होगा सम्मान श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा गोरखपुर के तत्वाधान में आगामी 9 अगस्त दिन रविवार को शाम 5 बजे से कायस्थ युवा समागम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल होंगे।सभा के संयुक्त मंत्री विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कायस्थ समाज के युवाओं में सामाजिक राजनीतिक एवं आर्थिक चेतना का विकास करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराना है।समागम के दौरान शिक्षा, चिकित्सा,प्रशासन,न्याय,उद्योग सहित समाज सेवा खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कायस्थ समाज के 25 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।इसके बाद युवाओं का भारत और कायस्थ युवाओं की भूमिका विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित होगी।जिसमें युवाओं की राजनीतिक आर्थिक एवं राष्ट्रीय विकास में भागीदारी पर विस्तृत मंथन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कायस्थ युवा समागम केवल एक आयोजन नहीं बल्कि समाज के युवाओं को नेतृत्व जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त अभियान है।हमारा प्रयास है कि समाज का युवा वर्ग अपने दायित्व को समझते हुए देश और समाज के विकास में अग्रणी भूमिका निभाए।यह समागम समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी कैंट के विधायक सौरव श्रीवास्तव शामिल होंगे।वहीं मुख्य वक्ता के रूप में गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव तथा सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट मेजर डॉक्टर अभिनव श्रीवास्तव युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। बाइट- विजय कुमार श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा गोरखपुर।
    1
    श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा में 9 अगस्त को कायस्थ युवा समागम का होगा,आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों के मेधावियों का होगा सम्मान
श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा गोरखपुर के तत्वाधान में आगामी 9 अगस्त दिन रविवार को शाम 5 बजे से कायस्थ युवा समागम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल होंगे।सभा के संयुक्त मंत्री विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कायस्थ समाज के युवाओं में सामाजिक राजनीतिक एवं आर्थिक चेतना का विकास करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराना है।समागम के दौरान शिक्षा, चिकित्सा,प्रशासन,न्याय,उद्योग सहित समाज सेवा खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कायस्थ समाज के 25 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।इसके बाद युवाओं का भारत और कायस्थ युवाओं की भूमिका विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित होगी।जिसमें युवाओं की राजनीतिक आर्थिक एवं राष्ट्रीय विकास में भागीदारी पर विस्तृत मंथन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कायस्थ युवा समागम केवल एक आयोजन नहीं बल्कि समाज के युवाओं को नेतृत्व जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त अभियान है।हमारा प्रयास है कि समाज का युवा वर्ग अपने दायित्व को समझते हुए देश और समाज के विकास में अग्रणी भूमिका निभाए।यह समागम समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी कैंट के विधायक सौरव श्रीवास्तव शामिल होंगे।वहीं मुख्य वक्ता के रूप में गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव तथा सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट मेजर डॉक्टर अभिनव श्रीवास्तव युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।
बाइट- विजय कुमार श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा गोरखपुर।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • राज्यपाल ने खोली हॉस्टलों की हैरान करने वाली पोल, बोलीं...कमियां हैं तो बतानी ही पड़ेगी डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीएम योगी के विकास मॉडल की ऐसी पोल खोली कि अतिथियों से भरा पूरा सभागार हैरान हो गया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्होंने साफ कहा, "जो हमारी कमियां हैं, वो तो मुझे बतानी ही पड़ेंगी।  राज्यपाल ने कहा यह तो गोरखपुर है, जहां स्वयं हमारे मुख्यमंत्री विराजमान हैं, वहां ऐसी कमियां रहेंगी तो क्या होगा?" इसके बाद राज्यपाल ने बिजली, पानी, पंखे, गंदगी, ड्रग्स और शराब जैसी समस्याओं का एक-एक कर जिक्र किया। जिस शहर को सरकार विकास का मॉडल बताती है, उसी सीएम सिटी की बदहाली पर राज्यपाल के बयान ने सरकारी दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री के अपने शहर का यह हाल है, तो बाकी प्रदेश की तस्वीर कैसी होगी?
    1
    राज्यपाल ने खोली हॉस्टलों की हैरान करने वाली पोल, बोलीं...कमियां हैं तो बतानी ही पड़ेगी
डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीएम योगी के विकास मॉडल की ऐसी पोल खोली कि अतिथियों से भरा पूरा सभागार हैरान हो गया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्होंने साफ कहा, "जो हमारी कमियां हैं, वो तो मुझे बतानी ही पड़ेंगी। 
राज्यपाल ने कहा यह तो गोरखपुर है, जहां स्वयं हमारे मुख्यमंत्री विराजमान हैं, वहां ऐसी कमियां रहेंगी तो क्या होगा?" इसके बाद राज्यपाल ने बिजली, पानी, पंखे, गंदगी, ड्रग्स और शराब जैसी समस्याओं का एक-एक कर जिक्र किया।
जिस शहर को सरकार विकास का मॉडल बताती है, उसी सीएम सिटी की बदहाली पर राज्यपाल के बयान ने सरकारी दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री के अपने शहर का यह हाल है, तो बाकी प्रदेश की तस्वीर कैसी होगी?
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • 2027 यूपी चुनाव से पहले अयोध्या में बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन! 100 गाड़ियों का काफिला, गूंजा- 'शेर आया, शेर आया'.. 2027 यूपी चुनाव से पहले अयोध्या में बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन! 100 गाड़ियों का काफिला, गूंजा- 'शेर आया, शेर आया'..
    1
    2027 यूपी चुनाव से  पहले अयोध्या में बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन! 100 गाड़ियों का काफिला, गूंजा- 'शेर आया, शेर आया'..
2027 यूपी चुनाव से  पहले अयोध्या में बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन! 100 गाड़ियों का काफिला, गूंजा- 'शेर आया, शेर आया'..
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹3,81,966.63 की धनराशि कराई गई वापस पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संचालित क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित अवधेश पुत्र रामशंकर राय निवासी सरौली चाहरूम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के खाते में ठगी गई धनराशि में से ₹3,81,966.63 सफलतापूर्वक वापस कराई गई। घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़ित के साथ दिनांक 26.04.2026 को बैंक कस्टमर केयर का कर्मचारी बनकर एटीएम कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर ₹6,26,000 की साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए साइबर क्राइम थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है। तत्पश्चात साइबर क्राइम थाना पुलिस के त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों से पीड़ित को ₹3,81,966.63 की धनराशि वापस दिलाई गई। रिकवर/होल्ड कराने वाले अधि0/कर्मचारी : प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उ0नि0 रमेश यादव, का0 रामप्रवेश मद्देशिया एवं का0 सौरभ यादव।
    2
    *क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹3,81,966.63 की धनराशि कराई गई वापस
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संचालित क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित अवधेश पुत्र रामशंकर राय निवासी सरौली चाहरूम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के खाते में ठगी गई धनराशि में से ₹3,81,966.63 सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़ित के साथ दिनांक 26.04.2026 को बैंक कस्टमर केयर का कर्मचारी बनकर एटीएम कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर ₹6,26,000 की साइबर ठगी की गई थी। इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए साइबर क्राइम थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है। तत्पश्चात साइबर क्राइम थाना पुलिस के त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों से पीड़ित को ₹3,81,966.63 की धनराशि वापस दिलाई गई।
रिकवर/होल्ड कराने वाले अधि0/कर्मचारी : प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उ0नि0 रमेश यादव, का0 रामप्रवेश मद्देशिया एवं का0 सौरभ यादव।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    11 hrs ago
  • गोरखपुर में विश्व स्तनपान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम | मां का दूध अमृत समान- Dr. R.K. Pandey | Sarvang Hospital
    1
    गोरखपुर में विश्व स्तनपान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम | मां का दूध अमृत समान- Dr. R.K. Pandey | Sarvang Hospital
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गोरखपुर की चटोरी गली में धधकी दुकान, चारों तरफ धुआं-लपटें; मौके पर पहुंची Fire Brigade गोरखपुर की चटोरी गली में धधकी दुकान, चारों तरफ धुआं-लपटें; मौके पर पहुंची Fire Brigade गोरखपुर के बाल विहार स्थित चटोरी गली में शुक्रवार रात कवाब-पराठा की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। #Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhpurFire #FireNews #ChatoriGali #BalVihar #GorakhpurBreaking #FireBrigade #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #DainikAdhyay
    1
    गोरखपुर की चटोरी गली में धधकी दुकान, चारों तरफ धुआं-लपटें; मौके पर पहुंची Fire Brigade
गोरखपुर की चटोरी गली में धधकी दुकान, चारों तरफ धुआं-लपटें; मौके पर पहुंची Fire Brigade
गोरखपुर के बाल विहार स्थित चटोरी गली में शुक्रवार रात कवाब-पराठा की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
#Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhpurFire #FireNews #ChatoriGali #BalVihar #GorakhpurBreaking #FireBrigade #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #DainikAdhyay
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.