Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर में विश्व स्तनपान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम | मां का दूध अमृत समान- Dr. R.K. Pandey | Sarvang Hospital
EN Daily National
गोरखपुर में विश्व स्तनपान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम | मां का दूध अमृत समान- Dr. R.K. Pandey | Sarvang Hospital
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गोरखपुर में विश्व स्तनपान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम | मां का दूध अमृत समान- Dr. R.K. Pandey | Sarvang Hospital1
- जन्मदिन पर छात्रसंघ महामंत्री राजकुमार शर्मा ने जरूरतमंदों की सेवा कर मनाया उत्सव, जिलाधिकारी से लिया आशीर्वाद महाराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज के वर्तमान छात्रसंघ महामंत्री राजकुमार शर्मा ने अपने जन्मदिन को सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर सहायता कर मानव सेवा का संदेश दिया। जन्मदिन के अवसर पर राजकुमार शर्मा ने महाराजगंज स्थित दुर्गा मंदिर एवं बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचकर जरूरतमंदों की मदद की। इसके उपरांत उन्होंने महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी महोदय का स्नेह और आशीर्वाद मिलना उनके जीवन का एक यादगार पल है। उन्होंने कहा कि सिसवा अमृत सरोवर में हुई दुःखद घटना के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिस प्रकार स्वयं जमीनी स्तर पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी गई और प्रशासनिक स्तर पर संवेदनशीलता दिखाई गई, वह एक जनसेवक अधिकारी के रूप में अत्यंत सराहनीय है। जिलाधिकारी ने छात्रसंघ महामंत्री राजकुमार शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सकारात्मक कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए। छात्र नेताओं द्वारा जनसमस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का कार्य प्रशंसनीय है। राजकुमार शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना प्रेरणादायक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि जिलाधिकारी सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहें तथा इसी प्रकार महराजगंज की सेवा करते रहें। इस अवसर पर छात्र नेता पवन चौधरी, हिमांशु अग्रहरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राजकुमार शर्मा ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का उनका संकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेगा।4
- मरे हुए साधू की फर्जी बेटी को सामने लाकर जमीन कब्जा करने का नया खेल आया सामने। पिपराइच थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मौलाखोर गाँव में जमीन हथियाने का नया खेल आया सामने, हमारी न्यूज टीम से खास बातचीत पीड़ित ने बताया प्रशासन कर रहा है ज्यादती हम इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हर हाल में लड़ाई लड़ेंगे।1
- गोरखपुर हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के कुछ करता था लोग मीटिंग को सफल बनाने का कार्य संपन्न किये2
- *बिग ब्रेकिंग* *बरहुआ फीडर के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना*। *कल दिनांक 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को 33/11 विद्युत वितरण उपकेंद्र सहजनवां ग्रामीण के अंतर्गत बरहुआ फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा*। *इस दौरान सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी*। *सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग एवं अन्य आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण कर लें। असुविधा के लिए खेद है*। *आज्ञा से, जेई साहब, सहजनवां ग्रामीण*1
- मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह का कमिश्नरी में औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश नवागत मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को कमिश्नरी कार्यालय पहुंचकर विभिन्न अनुभागों का औचक निरीक्षण किया और वहां की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोर्ट शाखा, रिकॉर्ड रूम तथा सांख्यिकी विभाग का विस्तृत निरीक्षण करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त सबसे पहले कोर्ट शाखा पहुंचे, जहां उन्होंने लंबित वादों की स्थिति, फाइलों के निस्तारण की गति तथा अभिलेखों के रख-रखाव की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि न्यायिक मामलों से जुड़े प्रकरणों में अनावश्यक विलंब आमजन के लिए परेशानी का कारण बनता है, इसलिए सभी वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद मंडलायुक्त रिकॉर्ड रूम पहुंचे, जहां उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों का डिजिटाइजेशन तेजी से कराया जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सके और कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। सांख्यिकी विभाग के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित आंकड़ों के संकलन, संधारण और विश्लेषण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आंकड़ों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विभागीय रिपोर्ट्स तैयार करते समय त्रुटिरहित और तथ्यात्मक जानकारी ही प्रस्तुत की जाए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी अनुभागों में कार्यप्रणाली को सरल और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जाए। साथ ही, जहां कहीं भी व्यवस्थाओं में कमी दिखाई दे, उसे तत्काल दूर किया जाए।1
- गोरखपुर में 9 अगस्त को कायस्थ युवा समागम | सौरभ श्रीवास्तव होंगे मुख्य अतिथि | 25 मेधावी होंगे सम्मानित1
- गोरखपुर में सेंधमारो के बड़े गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार गोरखनाथ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कारखाने का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जटेपुर उत्तरी क्षेत्र में स्थित एक कारखाने में चोरी की घटना सामने आई थी। कारखाना मालिक के पहुंचने पर ताला टूटा मिला। अंदर जाकर जांच करने पर लोहे की कड़ाही, एल्युमिनियम की परात, एल्युमिनियम की देगची, गैल्वनाइज्ड टब, ट्रे और गैस सिलेंडर समेत कई सामान गायब मिले। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करते हुए राजन भारती पुत्र स्वर्गीय सुनील भारती निवासी झुगिया मानबेला, थाना चिलुआताल, अवधेश बाल्मीकि उर्फ गोलू पुत्र सुरेश बाल्मीकि निवासी जटेपुर उत्तरी डोमखाना, थाना गोरखनाथ, विकास गुप्ता पुत्र दिलेशर गुप्ता निवासी जटेपुर उत्तरी, प्रगति स्कूल के पास, थाना गोरखनाथ तथा विनय कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी काली मंदिर, जटेपुर उत्तरी, थाना गोरखनाथ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को 6 अगस्त की रात में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और साक्ष्य संकलन के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। विवेचना के दौरान संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी भी की गई है।1