logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बिग ब्रेकिंग* *बरहुआ फीडर के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना*। *कल दिनांक 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को 33/11 विद्युत वितरण उपकेंद्र सहजनवां ग्रामीण के अंतर्गत बरहुआ फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा*। *इस दौरान सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी*। *सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग एवं अन्य आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण कर लें। असुविधा के लिए खेद है*। *आज्ञा से, जेई साहब, सहजनवां ग्रामीण*

7 hrs ago
user_Vinay kumar giri
Vinay kumar giri
Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

*बिग ब्रेकिंग* *बरहुआ फीडर के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना*। *कल दिनांक 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को 33/11 विद्युत वितरण उपकेंद्र सहजनवां ग्रामीण के अंतर्गत बरहुआ फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा*। *इस दौरान सुबह 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी*। *सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग एवं अन्य आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण कर लें। असुविधा के लिए खेद है*। *आज्ञा से, जेई साहब, सहजनवां ग्रामीण*

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • जय चौबे और जगत जायसवाल की अगुवाई में कांवरियों का भव्य जत्था अयोध्या रवाना गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच शिव भक्तों को दी गई शानदार विदाई तेरस पर बाबा भदेश्वरनाथ में जलाभिषेक, भक्ति में डूबा पूरा माहौल संतकबीरनगर। नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था शिव भक्ति और उल्लास के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुआ। भाजपा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल की अगुवाई में समय माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कारवां निकला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यह कारवां गोला बाजार स्थित शिव मंदिर तक पहुंचा, जहां शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और चेयरमैन जगत जायसवाल ने कांवरियों को फूल-माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर सम्मानपूर्वक अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान हर-हर महादेव के गूंजते जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। श्रद्धालु अयोध्या से पवित्र जल भरकर तेरस के दिन बस्ती स्थित बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर कांवरियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
    1
    जय चौबे और जगत जायसवाल की अगुवाई में कांवरियों का भव्य जत्था अयोध्या रवाना

गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच शिव भक्तों को दी गई शानदार विदाई

तेरस पर बाबा भदेश्वरनाथ में जलाभिषेक, भक्ति में डूबा पूरा माहौल
संतकबीरनगर। नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था शिव भक्ति और उल्लास के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुआ। भाजपा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल की अगुवाई में समय माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कारवां निकला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
यह कारवां गोला बाजार स्थित शिव मंदिर तक पहुंचा, जहां शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे और चेयरमैन जगत जायसवाल ने कांवरियों को फूल-माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर सम्मानपूर्वक अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान हर-हर महादेव के गूंजते जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।
श्रद्धालु अयोध्या से पवित्र जल भरकर तेरस के दिन बस्ती स्थित बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर कांवरियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    7 hrs ago
  • गोरखपुर में विश्व स्तनपान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम | मां का दूध अमृत समान- Dr. R.K. Pandey | Sarvang Hospital
    1
    गोरखपुर में विश्व स्तनपान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम | मां का दूध अमृत समान- Dr. R.K. Pandey | Sarvang Hospital
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • राज्यपाल ने खोली हॉस्टलों की हैरान करने वाली पोल, बोलीं...कमियां हैं तो बतानी ही पड़ेगी डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीएम योगी के विकास मॉडल की ऐसी पोल खोली कि अतिथियों से भरा पूरा सभागार हैरान हो गया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्होंने साफ कहा, "जो हमारी कमियां हैं, वो तो मुझे बतानी ही पड़ेंगी।  राज्यपाल ने कहा यह तो गोरखपुर है, जहां स्वयं हमारे मुख्यमंत्री विराजमान हैं, वहां ऐसी कमियां रहेंगी तो क्या होगा?" इसके बाद राज्यपाल ने बिजली, पानी, पंखे, गंदगी, ड्रग्स और शराब जैसी समस्याओं का एक-एक कर जिक्र किया। जिस शहर को सरकार विकास का मॉडल बताती है, उसी सीएम सिटी की बदहाली पर राज्यपाल के बयान ने सरकारी दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री के अपने शहर का यह हाल है, तो बाकी प्रदेश की तस्वीर कैसी होगी?
    1
    राज्यपाल ने खोली हॉस्टलों की हैरान करने वाली पोल, बोलीं...कमियां हैं तो बतानी ही पड़ेगी
डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीएम योगी के विकास मॉडल की ऐसी पोल खोली कि अतिथियों से भरा पूरा सभागार हैरान हो गया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्होंने साफ कहा, "जो हमारी कमियां हैं, वो तो मुझे बतानी ही पड़ेंगी। 
राज्यपाल ने कहा यह तो गोरखपुर है, जहां स्वयं हमारे मुख्यमंत्री विराजमान हैं, वहां ऐसी कमियां रहेंगी तो क्या होगा?" इसके बाद राज्यपाल ने बिजली, पानी, पंखे, गंदगी, ड्रग्स और शराब जैसी समस्याओं का एक-एक कर जिक्र किया।
जिस शहर को सरकार विकास का मॉडल बताती है, उसी सीएम सिटी की बदहाली पर राज्यपाल के बयान ने सरकारी दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री के अपने शहर का यह हाल है, तो बाकी प्रदेश की तस्वीर कैसी होगी?
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • 2027 यूपी चुनाव से पहले अयोध्या में बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन! 100 गाड़ियों का काफिला, गूंजा- 'शेर आया, शेर आया'.. 2027 यूपी चुनाव से पहले अयोध्या में बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन! 100 गाड़ियों का काफिला, गूंजा- 'शेर आया, शेर आया'..
    1
    2027 यूपी चुनाव से  पहले अयोध्या में बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन! 100 गाड़ियों का काफिला, गूंजा- 'शेर आया, शेर आया'..
2027 यूपी चुनाव से  पहले अयोध्या में बृजभूषण सिंह का शक्ति प्रदर्शन! 100 गाड़ियों का काफिला, गूंजा- 'शेर आया, शेर आया'..
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जन्मदिन पर छात्रसंघ महामंत्री राजकुमार शर्मा ने जरूरतमंदों की सेवा कर मनाया उत्सव, जिलाधिकारी से लिया आशीर्वाद महाराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के वर्तमान छात्रसंघ महामंत्री राजकुमार शर्मा ने अपने जन्मदिन को सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर सहायता कर मानव सेवा का संदेश दिया। जन्मदिन के अवसर पर राजकुमार शर्मा ने महाराजगंज स्थित दुर्गा मंदिर एवं बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचकर जरूरतमंदों की मदद की। इसके उपरांत उन्होंने महराजगंज के लोकप्रिय जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी महोदय का स्नेह और आशीर्वाद मिलना उनके जीवन का एक यादगार पल है। उन्होंने कहा कि सिसवा अमृत सरोवर में हुई दुःखद घटना के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिस प्रकार स्वयं जमीनी स्तर पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी गई और प्रशासनिक स्तर पर संवेदनशीलता दिखाई गई, वह एक जनसेवक अधिकारी के रूप में अत्यंत सराहनीय कार्य है। जिलाधिकारी ने छात्रसंघ महामंत्री राजकुमार शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सकारात्मक कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए। छात्र नेताओं द्वारा जनसमस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का कार्य प्रशंसनीय है। राजकुमार शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना प्रेरणादायक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि जिलाधिकारी सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहें तथा इसी प्रकार महराजगंज की सेवा करते रहें। वहीं वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव, निहाल सिंह,जय सिंह, मीडिया प्रभारी गोरखपुर विकास कुमार शर्मा सहित सर्वजन हित पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने भी छात्रसंघ महामंत्री राजकुमार शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज सेवा और जनहित के कार्यों में आगे बढ़कर अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर छात्र नेता पवन चौधरी, हिमांशु अग्रहरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राजकुमार शर्मा ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का उनका संकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    4
    जन्मदिन पर छात्रसंघ महामंत्री राजकुमार शर्मा ने जरूरतमंदों की सेवा कर मनाया उत्सव, जिलाधिकारी से लिया आशीर्वाद
महाराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के वर्तमान छात्रसंघ महामंत्री राजकुमार शर्मा ने अपने जन्मदिन को सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर सहायता कर मानव सेवा का संदेश दिया।
जन्मदिन के अवसर पर राजकुमार शर्मा ने महाराजगंज स्थित दुर्गा मंदिर एवं बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचकर जरूरतमंदों की मदद की। इसके उपरांत उन्होंने महराजगंज के लोकप्रिय जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त कीं।
इस अवसर पर राजकुमार शर्मा ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी महोदय का स्नेह और आशीर्वाद मिलना उनके जीवन का एक यादगार पल है। उन्होंने कहा कि सिसवा अमृत सरोवर में हुई दुःखद घटना के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिस प्रकार स्वयं जमीनी स्तर पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी गई और प्रशासनिक स्तर पर संवेदनशीलता दिखाई गई, वह एक जनसेवक अधिकारी के रूप में अत्यंत सराहनीय कार्य है।
जिलाधिकारी ने छात्रसंघ महामंत्री राजकुमार शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सकारात्मक कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए। छात्र नेताओं द्वारा जनसमस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का कार्य प्रशंसनीय है।
राजकुमार शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना प्रेरणादायक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि जिलाधिकारी सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहें तथा इसी प्रकार महराजगंज की सेवा करते रहें।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव, निहाल सिंह,जय सिंह, मीडिया प्रभारी गोरखपुर विकास कुमार शर्मा सहित सर्वजन हित पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने भी छात्रसंघ महामंत्री राजकुमार शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज सेवा और जनहित के कार्यों में आगे बढ़कर अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर छात्र नेता पवन चौधरी, हिमांशु अग्रहरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राजकुमार शर्मा ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का उनका संकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    user_G News Journalist Vikas Sharma
    G News Journalist Vikas Sharma
    Teacher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सर्किल धनघटा के थानों की समीक्षा बैठक आयोजित* *अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं एवं जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र द्वारा धनघटा सर्किल के थानों का थाना धनघटा पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा दोनों थानों में अपराध की स्थिति, लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, जनशिकायतों, आईजीआरएस प्रकरणों, महिला संबंधी अपराधों, गुमशुदा व्यक्तियों/बालक-बालिकाओं की बरामदगी, सम्मन/वारंट तामिला तथा अन्य लंबित प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ करें। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार रखा जाए। महिला एवं बाल अपराधों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ितों की सुरक्षा एवं सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराधियों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई तथा रात्रि गश्त एवं क्षेत्र में सतर्क पुलिसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में बीट पुलिसिंग एवं जनसंवाद को और प्रभावी बनाने, संवेदनशील स्थानों पर निरंतर भ्रमण करने तथा आगामी पर्व/त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि तकनीकी संसाधनों एवं विभागीय ऐप/पोर्टल पर किए जाने वाले कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें तथा अभिलेखों को अद्यतन रखें। साथ ही पुलिसिंग में अनुशासन, टीम भावना एवं जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अंत में क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना है। थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    3
    *क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सर्किल धनघटा के थानों की समीक्षा बैठक आयोजित*

*अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं एवं जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र द्वारा धनघटा सर्किल के थानों का थाना धनघटा पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
समीक्षा बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा दोनों थानों में अपराध की स्थिति, लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, जनशिकायतों, आईजीआरएस प्रकरणों, महिला संबंधी अपराधों, गुमशुदा व्यक्तियों/बालक-बालिकाओं की बरामदगी, सम्मन/वारंट तामिला तथा अन्य लंबित प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ करें। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार रखा जाए।
महिला एवं बाल अपराधों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ितों की सुरक्षा एवं सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, साथ ही लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, अपराधियों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई तथा रात्रि गश्त एवं क्षेत्र में सतर्क पुलिसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बीट पुलिसिंग एवं जनसंवाद को और प्रभावी बनाने, संवेदनशील स्थानों पर निरंतर भ्रमण करने तथा आगामी पर्व/त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्राधिकारी  द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि तकनीकी संसाधनों एवं विभागीय ऐप/पोर्टल पर किए जाने वाले कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें तथा अभिलेखों को अद्यतन रखें। साथ ही पुलिसिंग में अनुशासन, टीम भावना एवं जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
अंत में क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना है।
थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    7 hrs ago
  • गोरखपुर: बाल विहार (चटोर गली) में भीषण आग, शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही आग लगने की वजह।
    1
    गोरखपुर: बाल विहार (चटोर गली) में भीषण आग,
शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही आग लगने की वजह।
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.