बहराइच मटेरा डी एस. मार्डन पब्लिक स्कूल में अंक पत्र वितरण समारोह, परमवीर बने टॉपर बहराइच मटेरा बाजार स्थित डी.एस. मार्डन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा अंक पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि करन वीर एवं भाजपा जिला मंत्री आलोक जिन्दल उपस्थित रहे। साथ ही अमरजीत सिंह, मालचंद अग्रवाल एवं अवधेश अग्रवाल सम्मानित अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात विद्यालय प्रशासन द्वारा वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अंक पत्र एवं सम्मान पत्र वितरित किए गए। इस वर्ष कक्षा 5 के छात्र परमवीर (पुत्र महेन्द्र पाल सिंह) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। परमवीर की इस उपलब्धि पर मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने उसे सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि बृजेश पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और ऐसे आयोजन छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने की सलाह दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर अभिभावक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बहराइच मटेरा डी एस. मार्डन पब्लिक स्कूल में अंक पत्र वितरण समारोह, परमवीर बने टॉपर बहराइच मटेरा बाजार स्थित डी.एस. मार्डन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा अंक पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि करन वीर एवं
भाजपा जिला मंत्री आलोक जिन्दल उपस्थित रहे। साथ ही अमरजीत सिंह, मालचंद अग्रवाल एवं अवधेश अग्रवाल सम्मानित अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात विद्यालय प्रशासन द्वारा वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अंक पत्र एवं सम्मान पत्र वितरित किए गए। इस वर्ष कक्षा
5 के छात्र परमवीर (पुत्र महेन्द्र पाल सिंह) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। परमवीर की इस उपलब्धि पर मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने उसे सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि बृजेश पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और ऐसे आयोजन छात्रों को आगे
बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने की सलाह दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर अभिभावक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
- Manoj Tripathiनानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेशजय हिंद14 hrs ago
- बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा में तेज तूफान के कारण एक घर की छत पर पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे छत टूटकर गिर गई। इस हादसे में घर के अंदर लेटे मां-बेटे छत के मलबे में दब गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां-बेटे को मलबे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान 45 वर्षीय सुशीला और 12 वर्षीय शिवांग के रूप में हुई है। दोनों का बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।4
- नोएडा के सरकारी अस्पताल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 60,000 ऐसी सिरिंज मंगवा ली गईं जो जानवरों के लिए बनी थीं… और इंसानों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली थीं 😳 अब इसे ‘गलती’ कहा जा रहा है, लेकिन सवाल ये है— क्या आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं? आज नोएडा में हुआ है… कल हमारे शहर में भी हो सकता है। अगर आपको ये गलत लगता है, तो इस वीडियो को अपने शहर के लोगों तक जरूर पहुँचाएं।1
- बहराइच जनपद के छावनी चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज आंधी के चलते एक मकान की छत पर लगा मोबाइल टावर अचानक गिर गया। हादसे में आसपास की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा और सामने खड़ी एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में लगे टावरों की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है।1
- बहराइच | पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थाना खैरीघाट पुलिस टीम को मिली सफलता, कलर प्रिंटर का इस्तेमाल कर 500-500 के जाली भारतीय नोट छापकर उपयोग करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, जाली मुद्रा व प्रिंटर बरामद । o संक्षिप्त विवरण - दिनांक 03/04.04.2026 की रात्रि को थाना खैरीघाट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी कि इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि 04 व्यक्ति अवैध जाली करेन्सी नोट लेकर नानपारा इमामगंज की तरफ से बेहड़ा बाजार की तरफ आ रहे हैं । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए रास्ते पर गुजराती पुरवा मोड़ के निकट संदिग्ध प्रतीत हो रहे 04 व्यक्तियों 1.हरिराम लोध पुत्र स्व0 बाकेलाल उम्र 42 वर्ष निवासी गुलरिहा जगतापुर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच, 2.अर्जुन पुत्र हरिराम उम्र 19 वर्ष निवासी गुलरिहा जगतापुर PS मोतीपुर जनपद बहराइच, 3.गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड पुत्र शर्मा सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी दलराजपुर थाना सिंगाही जिला लखीमपुर खीरी, 4.सकीम उर्फ सूरज उत्तराखण्ड पुत्र अयूब उम्र 35 वर्ष निवासी चईपुरवा थाना सिगाही जिला लखीमपुर खीरी को रोककर पूछताछ व तलाशी ली गयी । तलाशी के दौरान उक्त व्यक्तियों के पास से 500-500 रुपये के कुल 23 जाली नोट (कुल कीमत 11,500 रूपये) व 01 प्रिन्टर बरामद किया गया । जिसके संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कलर प्रिंटर का उपयोग कर ₹500 मूल्यवर्ग के जाली भारतीय नोट तैयार करने, जाली नोट को असली नोट के रूप में दुकानों/बाजारों में देकर सामान व रुपये में बदलने तथा अतिरिक्त धन अर्जित करने के उद्देश्य से 01 असली नोट के बदले उसका तीन गुना अधिक जाली नोट देने की बात स्वीकार की गई । बरामदगी के आधार पर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा- 179/181 बी.एन.एस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को बरामद माल के साथ गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया । o पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 113/2026 धारा- 179/181 बी.एन.एस o आपराधिक इतिहास- * गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड - 1.मु0अ0सं0 0276/2019 धारा 323/504/506 ipc थाना सिंगाही जनपद खीरी 2. मु0अ0सं0 0276/2019 धारा 323/504/506 ipc व 3(1) (घ), 3(1) (द) sc/st act थाना सिंगाही जनपद खीरी 3. मु0अ0सं0 194/2020 धारा 3/25 arms act थाना सिंगाही जनपद खीरी 4. मु0अ0सं0 195/2020 धारा 8/21 NDPS ACT थाना सिंगाही जनपद खीरी 5. मु0अ0सं0 417/2020 धारा 323/504/506 ipc थाना सिंगाही जनपद खीरी 6. मु0अ0सं0 359/21 धारा 308,323/504/506 ipc थाना सिंगाही जनपद खीरी 7. मु0अ0सं0 0069/2022 धारा 3/25 arms act थाना सिंगाही जनपद खीरी o गिरफ्तारी का स्थान व समय- गिरफ्तारी स्थान- गुजराती पुरवा मोड़ पर अंतर्गत थाना खैरीघाट दिनांक- 04.04.2026 समय- 02.20 बजे प्रातः o बरामदगी का विवरण- - 23 अदद 500 रुपये के भारतीय जाली नोट (कीमत 11,500 रूपये) - 01 अदद नोट छापने वाली प्रिंटर मशीन o गिरफ्तारी टीम- 1. उ0नि0 हरिद्वार तिवारी 2. हे0का0 जगदीश कुमार 3. हे0का0 मित्रपाल सिंह 4. का0 नेयाज अहमद 5. का0 गौरव कुमार2
- उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच से इस वक्त की बड़ी अपडेट बहराइच में भीषड़ आंधी का कहर देखने को मिल रहा है आंधी की रफ्तार से लोग घरों में कैद हुए सुरक्षा के दृष्टिगत बिजली विभाग की तरफ से लाइट को काटा गया.!1
- Post by Onkarnathtripathi1
- बहराइच। पुलिस की सटीक कार्रवाई से जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश जाली नोट छापने वाली गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई खुफिया इनपुट पर बहराइच पुलिस को बड़ी सफलता खैरीघाट के गुजराती पूरवा मोड़ के पास दबिश देकर गिरफ्तारी गैंग बाजारों में असली नोटों के बीच जाली नोट खपाता था पुलिस ने 11,500 रुपये के जाली नोट और नोट छापने की मशीन बरामद की आरोपियों पर BNS 179/181 के तहत मुकदमा दर्ज हरिराम लोधी व अर्जुन (बहराइच), गुरुचरन सिंह व सलीम (लखीमपुर) के निवासी मुख्य आरोपी गुरुचरन पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज SC/ST, NDPS और आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल।2
- बहराइच | दिनांक को अरिफ पुत्र मुख्तार निवासी चाँदपुरा थाना को0 नगर जिला बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल को सुमैय्या माल से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है । उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रवि कुमार यादव को आवंटित की गयी । दिनांक 19.03.2026 को सचिन पुत्र जगतराम निवासी बसौना पोस्ट दहौरा जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटसाइकिल को सुमैय्या माल से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गयी है। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 60/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रवि कुमार यादव को आवंटित किया गया । दिनांक 20.03.2026 को महेश कुमार गुप्ता पुत्र मंशाराम गुप्ता नि0 हुजूरपुर थाना हुजूरपुर जिला बहराइच - द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल को सिटी कार्ट के सामने से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 61/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह को आवंटित की गयी । घटना का अनावरणः- उपरोक्त घटनाओं के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये निर्देश के क्रम में थाना स्थानीय से टीम गठित किया गया, गठित टीम द्वारा दिनांक 02.04.2026 को मु0अ0सं0 71/2026, 60/2026, 61/2026 से सम्बन्धित चोरी हुई मोटरसाइकिल को 02 अभियुक्तगण 1. मुस्लिम खान पुत्र जाबिर निवासी ग्राम नकहिया थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र करीब 45 वर्ष 2. मो0 मुस्लिम पुत्र हसमतउल्ला निवासी ग्राम हमीरपुर खैरटिया थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र करीब 23 वर्ष के कब्जे से बरामद कर आरटीओ रोड, झिंगाहा घाट के पास से रात्रि 11.55 बजे गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण का नाम व पता 1. मुस्लिम खान पुत्र जाबिर निवासी ग्राम नकहिया थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र करीब 45 वर्ष 2. मो0 मुस्लिम पुत्र हसमतउल्ला निवासी ग्राम हमीरपुर खैरटिया थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र करीब 23 वर्ष बरामदगी 03 अदद मोटरसाइकिल चोरी की गिरफ्तारी टीम का विवरण 1. उ0नि0 श्री रवि कुमार यादव 2. उ0नि0 श्री अजेश कुमार 3. उ0नि0 श्री धीरेन्द्र कुमार 4. हे0का0 अनिल यादव 5. हे0का0 सुदीप यादव 6. हे0का0 भगत सिंह 7. का0 पंकज गुप्ता 8. का0 संदीप पाल 9. का0 अजय यादव 10. का0 रूपेश चतुर्वेदी2