logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम बाजना में आयोजित पावन श्रीमद् भागवत कथा का समापन श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ अत्यंत

10 hrs ago
user_भीमकुंड न्यूज़ 24
भीमकुंड न्यूज़ 24
अरवल, अरवल, बिहार•
10 hrs ago

ग्राम बाजना में आयोजित पावन श्रीमद् भागवत कथा का समापन श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ अत्यंत

More news from बिहार and nearby areas
  • गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव से दहेज हत्या मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि बीते 17 जनवरी को एक विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर नहीं होने पति लालू यादव एवं अन्य परिजनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में मृतका के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं घटना में अन्य शामिल आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव से दहेज हत्या मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  ज्ञात हो कि बीते 17 जनवरी को एक विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर नहीं होने पति लालू यादव एवं अन्य परिजनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में मृतका के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
घटना के बाद से अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं घटना में अन्य शामिल आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के आंध्रा चौकी गांव के समीप NH 139 मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बिक्रम थाना की पुलिस और 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दोनों ट्रकों की टक्कर के बाद एक चालक ट्रक के केबिन में फंस गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जख्मी ट्रक चालक को इलाज के लिए बिक्रम के दतियाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पटना रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चालक वैशाली जिले के रहने वाला बताया जा रहा है।
    1
    पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के आंध्रा चौकी गांव के समीप NH 139 मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बिक्रम थाना की पुलिस और 112 डायल की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दोनों ट्रकों की टक्कर के बाद एक चालक ट्रक के केबिन में फंस गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जख्मी ट्रक चालक को इलाज के लिए बिक्रम के दतियाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पटना रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चालक वैशाली जिले के रहने वाला बताया जा रहा है।
    user_BIKKU SINGH
    BIKKU SINGH
    Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर जांच और परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बीपी, शुगर, ईसीजी समेत कई जरूरी जांचें मुफ्त में कीं और मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ऐसे शिविर जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे।
    1
    निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर जांच और परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बीपी, शुगर, ईसीजी समेत कई जरूरी जांचें मुफ्त में कीं और मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ऐसे शिविर जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • फिल्म: आखिरी गुलाम अभिनेता चिंटू तिवारी
    1
    फिल्म: आखिरी गुलाम 
अभिनेता चिंटू तिवारी
    user_Chintu Tiwari Kavi jee
    Chintu Tiwari Kavi jee
    Actor Arrah, Bhojpur•
    18 hrs ago
  • रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौली गांव के समीप मंझौली नदी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान मंझौली गांव निवासी संतोष कुमार रविदास के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे, इसी दौरान किसी तरह नदी में गिर जाने से उनकी डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रफीगंज सर्किल इंस्पेक्टर ने शनिवार रात करीब 10:30 बजे बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
    1
    रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौली गांव के समीप मंझौली नदी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान मंझौली गांव निवासी संतोष कुमार रविदास के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे, इसी दौरान किसी तरह नदी में गिर जाने से उनकी डूबकर मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रफीगंज सर्किल इंस्पेक्टर ने शनिवार रात करीब 10:30 बजे बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
वहीं, मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहटा थाना क्षेत्र के सदिसोपुर गांव में शनिवार को एक चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। किराये के मकान में रहने वाले विश्वजीत कुमार के घर से करीब दो लाख रुपये रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। ये रकम उनकी बहन की शादी के लिए संभाल कर रखी गई थी। पीड़ित का आरोप है कि इस वारदात में उनके परिचित ही शामिल हो सकते हैं। उन्होंने धनश्यामपुर के रहने वाले साहिल कुमार और विशाल कुमार पर शक जताते हुए कहा कि दोनों ने ही घर में रखी नकदी पार की है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।
    1
    बिहटा थाना क्षेत्र के सदिसोपुर गांव में शनिवार को एक चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। किराये के मकान में रहने वाले विश्वजीत कुमार के घर से करीब दो लाख रुपये रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। ये रकम उनकी बहन की शादी के लिए संभाल कर रखी गई थी।
पीड़ित का आरोप है कि इस वारदात में उनके परिचित ही शामिल हो सकते हैं। उन्होंने धनश्यामपुर के रहने वाले साहिल कुमार और विशाल कुमार पर शक जताते हुए कहा कि दोनों ने ही घर में रखी नकदी पार की है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।
    user_Reporter Satyendra
    Reporter Satyendra
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • नौबतपुर प्रखंड के खजुरी पंचायत में 20 अप्रैल को प्रस्तावित PACS अध्यक्ष का चुनाव अचानक स्थगित कर दिया गया है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश पर यह फैसला “मतदाता सूची विवाद” के कारण लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आठ PACS पंचायतों में से केवल खजुरी PACS का चुनाव स्थगित किया गया है, जबकि शेष सात PACS में चुनाव निर्धारित तिथि पर ही होंगे। इस फैसले के बाद खजुरी पंचायत में सियासी माहौल गर्म हो गया है। PACS अध्यक्ष पद की प्रत्याशी खुशबू कुमारी ने निर्वाचन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खजुरी पंचायत की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। उनके अनुसार, करीब 150 ऐसे लोगों के नाम सूची में शामिल हैं जिनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं। इतना ही नहीं, दूसरे पंचायतों के मतदाताओं के नाम भी खजुरी की सूची में जोड़ दिए गए हैं। खुशबू कुमारी ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च को ही इस मामले की शिकायत निर्वाचन प्राधिकार से की थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक दो दिन पहले स्थगन का आदेश जारी होना एक सोची-समझी साजिश का संकेत देता है, जिससे चुनाव को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने सीधे तौर पर स्थानीय प्रशासन, विशेषकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी। फिलहाल, चुनाव स्थगन के बाद क्षेत्र में असमंजस और नाराजगी का माहौल है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मतदाता सूची विवाद की जांच कब पूरी होगी और खजुरी PACS चुनाव की नई तारीख कब घोषित की जाएगी।
    1
    नौबतपुर प्रखंड के खजुरी पंचायत में 20 अप्रैल को प्रस्तावित PACS अध्यक्ष का चुनाव अचानक स्थगित कर दिया गया है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश पर यह फैसला “मतदाता सूची विवाद” के कारण लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आठ PACS पंचायतों में से केवल खजुरी PACS का चुनाव स्थगित किया गया है, जबकि शेष सात PACS में चुनाव निर्धारित तिथि पर ही होंगे।
इस फैसले के बाद खजुरी पंचायत में सियासी माहौल गर्म हो गया है। PACS अध्यक्ष पद की प्रत्याशी खुशबू कुमारी ने निर्वाचन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खजुरी पंचायत की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। उनके अनुसार, करीब 150 ऐसे लोगों के नाम सूची में शामिल हैं जिनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं। इतना ही नहीं, दूसरे पंचायतों के मतदाताओं के नाम भी खजुरी की सूची में जोड़ दिए गए हैं।
खुशबू कुमारी ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च को ही इस मामले की शिकायत निर्वाचन प्राधिकार से की थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक दो दिन पहले स्थगन का आदेश जारी होना एक सोची-समझी साजिश का संकेत देता है, जिससे चुनाव को प्रभावित किया जा सके।
उन्होंने सीधे तौर पर स्थानीय प्रशासन, विशेषकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी।
फिलहाल, चुनाव स्थगन के बाद क्षेत्र में असमंजस और नाराजगी का माहौल है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मतदाता सूची विवाद की जांच कब पूरी होगी और खजुरी PACS चुनाव की नई तारीख कब घोषित की जाएगी।
    user_Shailesh singh
    Shailesh singh
    Local News Reporter Naubatpur, Patna•
    8 hrs ago
  • एंकर =रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में जिले भर में 'सृजन साथी' जनसंपर्क अभियान का शंखनाद किया गया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करना है। जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और वार्डों में जाकर लोगों से संवाद के साथ पार्टी से जोड़ने का कार्य आज से शुरू कर दिया है। अभियान का केंद्र बिंदु समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने से नए विचारों और ऊर्जा के साथ पार्टी का जोर है।महिला सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। वृद्धजनों के अनुभव से कांग्रेस की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जिला अध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय ने अभियान की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि यह सदस्यता और संपर्क अभियान दो चरणों में तेजी से चलाया जा रहा है। 15 मई तक सभी प्रखंडों में सघन दौरा और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 मई तक जिले के समस्त क्षेत्रों को कवर करते हुए इस अभियान का समापन किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी समावेशी विकास में विश्वास रखती है। 'सृजन साथी' अभियान के माध्यम से हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेंगे और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर एक सशक्त रोहतास का निर्माण करेंगे।अभियान की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रखंड स्तर पर छोटी-छोटी सभाएं और घर-घर जाकर संपर्क करने की रणनीति बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई जा सके। विजुवल मौजूद बाईट - जय प्रकाश पाण्डेय, जिला अध्यक्ष रोहतास कांग्रेस
    4
    एंकर =रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में जिले भर में 'सृजन साथी' जनसंपर्क अभियान का शंखनाद किया गया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करना है।
जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और वार्डों में जाकर लोगों से संवाद के साथ पार्टी से जोड़ने का कार्य आज से शुरू कर दिया है। अभियान का केंद्र बिंदु समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने से नए विचारों और ऊर्जा के साथ पार्टी का जोर है।महिला सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। वृद्धजनों के अनुभव से कांग्रेस की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय ने अभियान की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि यह सदस्यता और संपर्क अभियान दो चरणों में तेजी से चलाया जा रहा है।
15 मई तक सभी प्रखंडों में सघन दौरा और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 मई तक जिले के समस्त क्षेत्रों को कवर करते हुए इस अभियान का समापन किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी समावेशी विकास में विश्वास रखती है। 'सृजन साथी' अभियान के माध्यम से हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेंगे और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर एक सशक्त रोहतास का निर्माण करेंगे।अभियान की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रखंड स्तर पर छोटी-छोटी सभाएं और घर-घर जाकर संपर्क करने की रणनीति बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई जा सके।
विजुवल 
मौजूद 
बाईट - जय प्रकाश पाण्डेय, जिला अध्यक्ष रोहतास कांग्रेस
    user_BIHAR TV  LIVE
    BIHAR TV LIVE
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Spiderman
    1
    Post by Spiderman
    user_Spiderman
    Spiderman
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    7 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.