logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बच्चों के सपनों में दिखी विकसित भारत की नई तस्वीर, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा-युवा पीढ़ी है राष्ट्र की आधारशिला लखनपुर में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद, बच्चों की जिज्ञासा और सीखने की ललक को बताया देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बच्चों के सपनों में दिखी विकसित भारत की नई तस्वीर, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा-युवा पीढ़ी है राष्ट्र की आधारशिला लखनपुर में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद, बच्चों की जिज्ञासा और सीखने की ललक को बताया देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत अम्बिकापुर 27 अगस्त 2026/  युवा पीढ़ी राष्ट्र की आधारशिला है। बच्चों की जिज्ञासा, ऊर्जा, उत्साह और कुछ नया सीखने की ललक ही देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। यह बात पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्थित अपने निवास पर विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद के दौरान कही। श्री अग्रवाल ने बच्चों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनसे उनकी पढ़ाई, रुचियों, सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत की। सहज और खुशनुमा माहौल में हुई इस बातचीत में बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी बातें साझा कीं। किसी बच्चे ने अपनी पसंदीदा विषय के बारे में बताया, तो किसी ने भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, अधिकारी अथवा अन्य क्षेत्र में जाने की इच्छा व्यक्त की। बच्चों की बातों और उनकी जिज्ञासाओं को सुनकर मंत्री श्री अग्रवाल ने उन्हें प्रोत्साहित किया और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने की सीख दी। बच्चों की जिज्ञासा में दिखा भविष्य का आत्मविश्वास संवाद के दौरान श्री अग्रवाल ने बच्चों से कहा कि जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित करना और उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करना सफलता की पहली सीढ़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, खेल, कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का समय ज्ञान और तकनीक का समय है। बच्चों को बदलती दुनिया के अनुरूप नई चीजें सीखने के अवसर मिल रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी जिज्ञासा को बनाए रखते हुए हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। “आज के नन्हे सपने कल गढ़ेंगे राष्ट्र की नई तस्वीर” मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के सपने केवल उनके व्यक्तिगत भविष्य से जुड़े नहीं हैं, बल्कि उनमें समाज और राष्ट्र के भविष्य की दिशा भी छिपी होती है। आज जो बच्चे सीख रहे हैं, सवाल पूछ रहे हैं और नए सपने देख रहे हैं, वही आने वाले समय में देश की विकास यात्रा को नई गति देंगे। उन्होंने कहा, “हमारी युवा पीढ़ी राष्ट्र की आधारशिला है। उनकी जिज्ञासा, ऊर्जा, उत्साह और कुछ नया सीखने की ललक ही हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। आज के यही नन्हे सपने कल हमारे समाज और राष्ट्र की नई तस्वीर गढ़ेंगे।” गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता श्री अग्रवाल ने कहा कि सुशासन की सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उचित मार्गदर्शन और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें। सरकार ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को अपनी प्रतिभा विकसित करने के लिए समान अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे की प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए, यह समाज और सरकार दोनों की साझा जिम्मेदारी है। बच्चों को बेहतर शिक्षा, संस्कार और सही दिशा मिले तो वे भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी, संवाद ने बढ़ाया उत्साह मंत्री श्री अग्रवाल के साथ हुए इस आत्मीय संवाद से विद्यार्थी भी काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों ने मंत्री से खुलकर बातचीत की और अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। श्री अग्रवाल ने बच्चों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें, नियमित रूप से अध्ययन करें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी लगन के साथ प्रयास करें। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है। बच्चों के साथ हुई यह आत्मीय मुलाकात शिक्षा, संवाद और प्रेरणा का सुंदर अवसर बनी। विद्यार्थियों की चमकती आंखों और उत्साह से भरे चेहरों में भविष्य के एक सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर समाज की तस्वीर साफ दिखाई दी।

8 hrs ago
user_Himanshu raj Raj
Himanshu raj Raj
Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
8 hrs ago
757cd0b6-ec03-403f-a380-021ab4558b43

बच्चों के सपनों में दिखी विकसित भारत की नई तस्वीर, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा-युवा पीढ़ी है राष्ट्र की आधारशिला लखनपुर में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद, बच्चों की जिज्ञासा और सीखने की ललक को बताया देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बच्चों के सपनों में दिखी विकसित भारत की नई तस्वीर, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा-युवा पीढ़ी है राष्ट्र की आधारशिला लखनपुर में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद, बच्चों की जिज्ञासा और सीखने की ललक को बताया देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत अम्बिकापुर 27 अगस्त 2026/  युवा पीढ़ी राष्ट्र की आधारशिला है। बच्चों की जिज्ञासा, ऊर्जा, उत्साह और कुछ नया सीखने की ललक ही देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। यह बात पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्थित अपने निवास पर विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद के दौरान कही। श्री अग्रवाल ने बच्चों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनसे उनकी पढ़ाई, रुचियों, सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत की। सहज और खुशनुमा माहौल में हुई इस बातचीत में बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी बातें साझा कीं। किसी बच्चे ने अपनी पसंदीदा विषय के बारे में बताया, तो किसी ने भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, अधिकारी अथवा अन्य क्षेत्र में जाने की इच्छा व्यक्त की। बच्चों की बातों और उनकी जिज्ञासाओं को सुनकर मंत्री श्री अग्रवाल ने उन्हें प्रोत्साहित किया और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने की सीख दी। बच्चों

3de2bfa3-7ea0-465d-93c6-f6b4b3c8cc0a

की जिज्ञासा में दिखा भविष्य का आत्मविश्वास संवाद के दौरान श्री अग्रवाल ने बच्चों से कहा कि जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित करना और उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करना सफलता की पहली सीढ़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, खेल, कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का समय ज्ञान और तकनीक का समय है। बच्चों को बदलती दुनिया के अनुरूप नई चीजें सीखने के अवसर मिल रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी जिज्ञासा को बनाए रखते हुए हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। “आज के नन्हे सपने कल गढ़ेंगे राष्ट्र की नई तस्वीर” मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के सपने केवल उनके व्यक्तिगत भविष्य से जुड़े नहीं हैं, बल्कि उनमें समाज और राष्ट्र के भविष्य की दिशा भी छिपी होती है। आज जो बच्चे सीख रहे हैं, सवाल पूछ रहे हैं और नए सपने देख रहे हैं, वही आने वाले समय में देश की विकास यात्रा को नई गति देंगे। उन्होंने कहा, “हमारी युवा पीढ़ी राष्ट्र की आधारशिला है। उनकी जिज्ञासा, ऊर्जा, उत्साह और कुछ नया सीखने की ललक ही हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। आज के यही नन्हे सपने कल हमारे समाज और राष्ट्र की नई तस्वीर गढ़ेंगे।” गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता श्री अग्रवाल ने कहा कि सुशासन की सरकार का

087f5bd9-9ed4-4161-827e-60be622ffb99

प्रयास है कि प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उचित मार्गदर्शन और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें। सरकार ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को अपनी प्रतिभा विकसित करने के लिए समान अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे की प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए, यह समाज और सरकार दोनों की साझा जिम्मेदारी है। बच्चों को बेहतर शिक्षा, संस्कार और सही दिशा मिले तो वे भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी, संवाद ने बढ़ाया उत्साह मंत्री श्री अग्रवाल के साथ हुए इस आत्मीय संवाद से विद्यार्थी भी काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों ने मंत्री से खुलकर बातचीत की और अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। श्री अग्रवाल ने बच्चों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें, नियमित रूप से अध्ययन करें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी लगन के साथ प्रयास करें। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं है। बच्चों के साथ हुई यह आत्मीय मुलाकात शिक्षा, संवाद और प्रेरणा का सुंदर अवसर बनी। विद्यार्थियों की चमकती आंखों और उत्साह से भरे चेहरों में भविष्य के एक सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर समाज की तस्वीर साफ दिखाई दी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • आदिवासी छात्र छात्राएं को जाति सूचक गाली देने का मामला सामने आने छात्रों का बयान
    1
    आदिवासी छात्र छात्राएं को जाति सूचक  गाली देने का मामला सामने आने छात्रों का बयान
    user_Santlal Urre
    Santlal Urre
    Waiter/Waitress सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • भू माफियाओं ने आधा बोल के पूरा जमीन बेच डाली प्रार्थी को पैसा भी नहीं दिया हो रहा परेशान कब्जा करने के लिए आ रहे दलाल भू माफियाओं ने आधा बोल के पूरा जमीन बेच डाली प्रार्थी को पैसा भी नहीं दिया हो रहा परेशान कब्जा करने के लिए आ रहे दलाल अनपढ़ समझ के सब जमीन को बेच डाले जमीन मालिक को पैसा भी नहीं दिए परेशान हो रहा है उसका सुनने वाला कोई नहीं रो-रो कर बता रहा दुखड़ा
    1
    भू माफियाओं ने आधा बोल के पूरा जमीन बेच डाली प्रार्थी को पैसा भी नहीं दिया हो रहा परेशान कब्जा करने के लिए आ रहे दलाल
भू माफियाओं ने आधा बोल के पूरा जमीन बेच डाली प्रार्थी को पैसा भी नहीं दिया हो रहा परेशान कब्जा करने के लिए आ रहे दलाल अनपढ़ समझ के सब जमीन को बेच डाले जमीन मालिक को पैसा भी नहीं दिए परेशान हो रहा है उसका सुनने वाला कोई नहीं रो-रो कर बता रहा दुखड़ा
    user_Fatafat news
    Fatafat news
    उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • जेल प्रशासन की पहल से बंदियों के बीच पहुंची रक्षाबंधन की खुशियां
    1
    जेल प्रशासन की पहल से बंदियों के बीच पहुंची रक्षाबंधन की खुशियां
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ 60 लाख रु तथा जप्त वाहनों की कीमत लगभग 40 लाख रु है।* *➡️ मामले में आरोपियों के विरुद्ध 20 (बी )(;;)(सी)एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।* --00-- ➡️जशपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 02 प्रकरण एवं थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत 01 प्रकरण कुल तीन प्रकरणों में पुलिस के द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए कुल 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है तथा प्रकरणों में एक महिला सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है। *➡️थाना कुनकुरी क्षेत्र की कार्यवाही* थाना कुनकुरी पुलिस दिनांक 27.08.2026 को प्रातः करीब 04:00 बजे रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान तपकरा की ओर से आती हुई एक बिना नंबर की सोल्ड बोलेरो पिकअप वाहन की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा थाना के सामने उक्त वाहन की घेराबंदी कर उसे रोका गया। थाना परिसर में लाकर वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम *अनवर अंसारी उम्र 45 वर्ष, निवासी नेकरा, थाना अंगडे, जिला रोहतास, बिहार एवं दिनेश कुमार केसरी उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम दादर, थाना मोहनिया, जिला कैमूर, बिहार बताया*। पुलिस टीम द्वारा जब बोलेरो पिकअप वाहन की डाला की तलाशी ली गई तो उसमें सब्जी के ट्रे नीचे छिपाकर रखा छह बोरी मिला, संदेह होने पर पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध बोरी को चेक किया जाता तो उसमें पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटे *कुल 120 पैकेट मिले। पैकेटों की जांच करने पर उनमें करीब 246 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।* गांजे के संबंध में आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसी दौरान पुलिस टीम के सामने से एक बिना नंबर की सोल्ड किया सेल्टोस कार तेज गति से गुजरती दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया। पुलिस को पीछे आते देख सेल्टोस कार का चालक सालियाटोली के पास वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल *20 बैगों में रखे 120 पैकेटों में करीब 248 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।* उक्त गांजे एवं वाहन को पुलिस द्वारा विधिवत जब्त किया गया है। फरार आरोपी की पतासाजी एवं उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रकार थाना कुनकुरी क्षेत्र में कुल 494 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन भी जब्त किए गए। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में धारा 20(बी)(;;)((सी )एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। *➡️थाना नारायणपुर क्षेत्र की कार्यवाही* इसी क्रम में थाना नारायणपुर पुलिस को दिनांक 27.08.2026 को करीब 11:30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP-33C-5625 में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नारायणपुर चौक में घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की में छिपाकर रखे *कुल 17 पैकेट बरामद हुए, जिनमें करीब 26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।* पुलिस द्वारा मौके से कार में सवार दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। *आरोपियों की पहचान कमल किशोर ओझा उम्र 56 वर्ष, निवासी शिवपुरी, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश एवं अनिता सोनी उम्र 35 वर्ष, निवासी शिवपुरी, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई।* पुलिस द्वारा गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया है। प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में धारा 20(बी)(;;)(सी )एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *➡️उड़ीसा से उत्तर प्रदेश तक गांजा तस्करी की कड़ी की जांच* प्रारंभिक पूछताछ में तीनों प्रकरणों के आरोपियों द्वारा गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाना बताया गया है। आरोपी उड़ीसा में गांजा कहां से लेकर आए थे तथा उत्तर प्रदेश में किस व्यक्ति तक गांजा पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ एवं जांच की जा रही है। जशपुर पुलिस द्वारा गांजा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, सप्लायर एवं प्राप्तकर्ताओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है। *➡️ *कुल जप्ती दोनों प्रकरणों में जशपुर पुलिस द्वारा कुल 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 करोड़ 60 लाख से अधिक है*। इसके अतिरिक्त गांजा तस्करी में प्रयुक्त कुल तीन वाहन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹40 लाख से अधिक है, भी जब्त किए गए हैं।* इस प्रकार दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा कुल लगभग ₹ तीन करोड़ की जप्ती की गई है। *➡️ कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन व एस डी ओ पी जशपुर निमितेश सिंह व डी एस पी जशपुर शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना कुनकुरी से निरीक्षक राकेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई नीलमणि निषाद, देविका मंडावी, आरक्षक मुर्शीद आलम एवं चंद्र शेखर बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना नारायणपुर: निरीक्षक कोमल नेताम, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक पुरन पटेल, आरक्षक योगेश भगत, अविनाश खलखो, महिला आरक्षक अलमा खाखा, नगर सैनिक ओम प्रकाश एवं वीरेंद्र भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *➡️मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस के द्वारा थाना कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत तीन अलग अलग मामले में कार्यवाही करते हुए अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित कुल चार आरोपी तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है।जशपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*
    1
    अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ 60 लाख रु तथा जप्त वाहनों की कीमत लगभग 40 लाख रु है।*
*➡️ मामले में आरोपियों के विरुद्ध 20 (बी )(;;)(सी)एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।*
--00--
➡️जशपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत 02 प्रकरण एवं थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत 01 प्रकरण कुल तीन प्रकरणों में पुलिस के द्वारा  अलग-अलग  कार्यवाही करते हुए कुल 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है तथा प्रकरणों में एक महिला सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त तीन वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है।
*➡️थाना कुनकुरी क्षेत्र की कार्यवाही*
थाना कुनकुरी पुलिस दिनांक 27.08.2026 को प्रातः करीब 04:00 बजे रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान तपकरा की ओर से आती हुई एक बिना नंबर की सोल्ड बोलेरो पिकअप वाहन की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा थाना के सामने उक्त वाहन की घेराबंदी कर उसे रोका गया। थाना परिसर में लाकर 
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम *अनवर अंसारी उम्र 45 वर्ष, निवासी नेकरा, थाना अंगडे, जिला रोहतास, बिहार एवं दिनेश कुमार केसरी उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम दादर, थाना मोहनिया, जिला कैमूर, बिहार बताया*।
पुलिस टीम द्वारा जब बोलेरो पिकअप वाहन की डाला की तलाशी ली गई तो उसमें सब्जी के ट्रे नीचे छिपाकर रखा  छह बोरी मिला, संदेह होने पर पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध बोरी को चेक किया जाता तो उसमें  पीले रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटे *कुल 120 पैकेट मिले। पैकेटों की जांच करने पर उनमें करीब 246 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।*
गांजे के संबंध में आरोपियों से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
इसी दौरान पुलिस टीम के सामने से एक बिना नंबर की सोल्ड किया सेल्टोस कार तेज गति से गुजरती दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया। पुलिस को पीछे आते देख सेल्टोस कार का चालक सालियाटोली के पास वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।
पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल *20 बैगों में रखे 120 पैकेटों में करीब 248 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।* उक्त गांजे एवं वाहन को पुलिस द्वारा विधिवत जब्त किया गया है। फरार आरोपी की पतासाजी एवं उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस प्रकार थाना कुनकुरी क्षेत्र में कुल 494 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त दो वाहन भी जब्त किए गए।
प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में धारा 20(बी)(;;)((सी )एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
*➡️थाना नारायणपुर क्षेत्र की कार्यवाही*
इसी क्रम में थाना नारायणपुर पुलिस को दिनांक 27.08.2026 को करीब 11:30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP-33C-5625 में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नारायणपुर चौक में घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की में छिपाकर रखे *कुल 17 पैकेट बरामद हुए, जिनमें करीब 26 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।*
पुलिस द्वारा मौके से कार में सवार दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। *आरोपियों की पहचान कमल किशोर ओझा उम्र 56 वर्ष, निवासी शिवपुरी, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश एवं अनिता सोनी उम्र 35 वर्ष, निवासी शिवपुरी, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश के रूप में हुई।*
पुलिस द्वारा गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया है। प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में धारा 20(बी)(;;)(सी )एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*➡️उड़ीसा से उत्तर प्रदेश तक गांजा तस्करी की कड़ी की जांच*
प्रारंभिक पूछताछ में तीनों प्रकरणों के आरोपियों द्वारा गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाना बताया गया है। आरोपी उड़ीसा में गांजा कहां से लेकर आए थे तथा उत्तर प्रदेश में किस व्यक्ति तक गांजा पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ एवं जांच की जा रही है।
जशपुर पुलिस द्वारा गांजा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, सप्लायर एवं प्राप्तकर्ताओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
*➡️ *कुल जप्ती
दोनों प्रकरणों में जशपुर पुलिस द्वारा कुल 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2 करोड़ 60 लाख से अधिक है*।
इसके अतिरिक्त गांजा तस्करी में प्रयुक्त कुल तीन वाहन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹40 लाख से अधिक है, भी जब्त किए गए हैं।*
इस प्रकार दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा कुल लगभग ₹ तीन करोड़ की जप्ती की गई है।
*➡️ कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन व एस डी ओ पी जशपुर निमितेश  सिंह व डी एस पी जशपुर शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में 
थाना कुनकुरी से निरीक्षक राकेश कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई नीलमणि निषाद, देविका मंडावी, आरक्षक मुर्शीद आलम एवं चंद्र शेखर बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना नारायणपुर: निरीक्षक कोमल नेताम, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक पुरन पटेल, आरक्षक योगेश भगत, अविनाश खलखो, महिला आरक्षक अलमा खाखा, नगर सैनिक ओम प्रकाश एवं वीरेंद्र भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*➡️मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस के द्वारा थाना कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत तीन अलग अलग मामले में कार्यवाही करते हुए अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित कुल चार आरोपी तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है।जशपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी रहेगा। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • कोरबा: SECL गेवरा कोयला खदान में लगी आग प्रबंधन कर रहा हादसे को छुपाने का प्रयास
    1
    कोरबा: SECL गेवरा कोयला खदान में लगी आग प्रबंधन कर रहा हादसे को छुपाने का प्रयास
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Post by Khagendra Kumar
    4
    Post by Khagendra Kumar
    user_Khagendra Kumar
    Khagendra Kumar
    Korba, Chhattisgarh•
    12 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर पेड़ों को बांधी राखी, ग्रामीणों ने लिया आजीवन संरक्षण का संकल्प चैनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चैनपुर में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देखने को मिला। वन विभाग की पहल पर अपर सेमला और छतरपुर गांव में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र एवं राखी बांधकर उनकी आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिला, पुरुषों के साथ बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
    1
    रक्षाबंधन पर पेड़ों को बांधी राखी, ग्रामीणों ने लिया आजीवन संरक्षण का संकल्प
चैनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चैनपुर में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देखने को मिला। वन विभाग की पहल पर अपर सेमला और छतरपुर गांव में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र एवं राखी बांधकर उनकी आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिला, पुरुषों के साथ बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • कोरबा राखी महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन ने बहनों को साड़ियां और मिठाइयां भेंट कीं
    1
    कोरबा राखी महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन ने बहनों को साड़ियां और मिठाइयां भेंट कीं
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.