Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड का प्रसिद्ध ऐतिहासिक महातीर्थ सतीघाट का स्वर्ण रेखा नदी का गंगा मंदिर डूबने के कगार पर है... सोनाहातू। लगातार 2 दिन से हो रहे भारी बारिश के कारण झारखंड के प्रसिद्ध स्वर्ण रेखा नदी का गंगा मंदिर डूबने के कगार पर है। स्वर्णरेखा नदी का गंगा मंदिर सोनहातू पूर्वी क्षेत्र के महातीर्थ सतीघाट के किनारे बसा है, यहां झारखंड का प्रसिद्ध ऐतिहासिक सतीघाट मेला लगता है।
OM PRAKASH
झारखंड का प्रसिद्ध ऐतिहासिक महातीर्थ सतीघाट का स्वर्ण रेखा नदी का गंगा मंदिर डूबने के कगार पर है... सोनाहातू। लगातार 2 दिन से हो रहे भारी बारिश के कारण झारखंड के प्रसिद्ध स्वर्ण रेखा नदी का गंगा मंदिर डूबने के कगार पर है। स्वर्णरेखा नदी का गंगा मंदिर सोनहातू पूर्वी क्षेत्र के महातीर्थ सतीघाट के किनारे बसा है, यहां झारखंड का प्रसिद्ध ऐतिहासिक सतीघाट मेला लगता है।
More news from झारखंड and nearby areas
- झारखंड का प्रसिद्ध ऐतिहासिक महातीर्थ सतीघाट का स्वर्ण रेखा नदी का गंगा मंदिर डूबने के कगार पर है... सोनाहातू। लगातार 2 दिन से हो रहे भारी बारिश के कारण झारखंड के प्रसिद्ध स्वर्ण रेखा नदी का गंगा मंदिर डूबने के कगार पर है। स्वर्णरेखा नदी का गंगा मंदिर सोनहातू पूर्वी क्षेत्र के महातीर्थ सतीघाट के किनारे बसा है, यहां झारखंड का प्रसिद्ध ऐतिहासिक सतीघाट मेला लगता है।1
- बारिश से डूब गया है राहे गांव, लोग परेशान , प्रशासन से मदद की लगाई गुहार राहे - भारी बारिश से राहे प्रखंड अंतर्गत राहे गांव का धोबी मुहल्ला ओर ठाकुर मोहल्ला डूब गया है। लोग अपने घरों में कैद है। तीन दिन से हो रही बारिश से गांव के हर गली में नहर का पानी बहने लगा जो धीरे धीरे घुटना से ऊपर हो गया। 100 से अधिक परिवार सीधे तौर पर नहर के पानी से पर प्रभावित है। पानी निकासी का पर्याप्त व्यवस्था नही होने के कारण काफी समय तक जल जमाव बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि मानसून की पहली बारिश 6 जुलाई से हर मुहल्ला डुबा हुआ है। ग्रामीण भगवान भरोसे रह रहे हैं। नहर का पानी सीधे धोबी मुहल्ला से होते हुए ठाकुर मोहल्ला,ओर तेली मुहल्ले में ठहर जा रहा है। पानी जमाव के बाद ऊपर का पानी निकासी को ओर बह रहा है। दो माह से ग्रामीण परेशान है। रविवार को विधवा महिला का घर ध्वस्त होने के बाद मंगलवार को ठाकुर मोहल्ला के सुषेण प्रमाणिक का खपरैल घर धराशाई हो गया है।एक दर्जन घर गिरने के कगार में है।1
- लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, बाजारों में पसरा सन्नाटा सिल्ली:-सिल्ली में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।अनवरत बारिश के कारण लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है और कई इलाकों में जल जमाव की समस्या से आवागमन में परेशानियां हो रही है।बारिश के कारण व्यापार पर भी काफी असर पड़ा है।कई इलाकों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।स्वर्णरेखा नदी का भी जल स्तर काफी बढ़ गया है।कई घरों में बारिश का पानी घुस जाने से लोगों को काफी कठिनाइयां हो रही है।कई सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई है,जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश से कई बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और व्यापार पूरी तरह प्रभावित रहा। हालांकि हो रही बारिश से जहां गर्मी और उमस से राहत मिली है वहीं निचले इलाकों में जल जमाव होने की समस्या खड़ी हो गई है।1
- ईरबा सपाही नदी उफान पर, पुलिया के ऊपर बहा पानी; आवागमन प्रभावित ओरमांझी: मूसलाधार बारिश ने मंगलवार को ईरबा क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित कर दिया। ईरबा के पाहन टोली स्थित सपाही नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा। पानी का बहाव बढ़ते ही इस रास्ते से आवागमन मुश्किल हो गया और कई ग्रामीणों, राहगीरों के साथ टेक्सटाइल कंपनियों में काम करने जा रहे लोगों को पुलिया के पास से ही वापस लौटना पड़ा। सपाही नदी पर बनी यह पुलिया डहु, बसाती, बर्वे, महुवाटोली समेत कई गांवों को ईरबा से जोड़ती है। आसपास के ग्रामीण इसी रास्ते से ईरबा बाजार-हाट, अस्पताल और अन्य जरूरी कामों के लिए आवागमन करते हैं। वहीं, ईरबा और कूल्ही क्षेत्र में स्थित टेक्सटाइल कंपनियों में काम करने वाले बड़ी संख्या में कर्मचारी भी रोज इसी सड़क से होकर आते-जाते हैं।1
- बिहार से रांची पहुंची नशे की खेप, महिला तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- हाथियों के झुंड ने कॉलेज के पीछे डाला डेरा, ग्रामीणों में दहशत रजरप्पा। मुरुबन्दा स्थित रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे इन दिनों हाथियों के झुंड ने डेरा जमा लिया है। हाथियों की मौजूदगी से कॉलेज के आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। झुंड के लगातार इलाके में मौजूद रहने से ग्रामीणों को जान-माल की चिंता सताने लगी है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर तत्काल निगरानी बढ़ाने तथा उन्हें सुरक्षित क्षेत्र की ओर ले जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड के कारण आसपास के क्षेत्रों में आवाजाही को लेकर भी खतरा बना हुआ है। वन विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे हाथियों के झुंड के पास जाने या उन्हें उकसाने का प्रयास न करें। ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने और हाथियों की सूचना मिलने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।1
- रांची : JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, प्रोजेक्ट भवन में जोरदार प्रदर्शन1
- परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। WATCH रांची, झारखंड। JSSC CGL परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार, परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ प्रोजेक्ट भवन में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम लोग हर तरह के जांच के लिए तैयार हैं। आप जांच कीजिए, जो गलत है, उस पर कार्रवाई कीजिए लेकिन कुछ लोगों के लिए हमारे साथ ऐसा अन्याय मत कीजिए... मैं जांच करवाने के लिए तैयार हूं। आप जो बोलिएगा। मैं अपने सारे दस्तावेज लेकर आया हूं... आप CBI जांच कीजिए। आपको जो करना है, वो कीजिए मगर हमारे साथ ऐसा अन्याय मत कीजिए। हम लोग मर जाएंगे।"1