सुमेरपुर में बनेगा हैलीपैड जमीन की तलाश शुरू हमीरपुर। शासन ने ब्लाक स्तर पर स्थाई हैलीपैड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कुरारा और मौदहा में जमीन चिन्हित हो गई है। सुमेरपुर कस्बे में जमीन की तलाश जारी है। कस्बे में तपोभूमि प्रांगण के मेला मैदान को अधिकारियों ने देखा था, लेकिन यह सर्वऋतु के लिए उपयुक्त जगह नहीं है। इस वजह से इसको खारिज करके दूसरी उपयुक्त जमीन तलाशी जा रही है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि शासन ने ब्लाक स्तर पर स्थाई हैलीपैड बनाने के प्रस्ताव मांगे हैं। जनपद के मौदहा, कुरारा में जमीन चिन्हित हो गई है। सुमेरपुर में जमीन तलाश जारी है। राजस्व विभाग ने गायत्री तपोभूमि प्रांगण के मेला मैदान की जमीन का निरीक्षण कराया था, लेकिन यह जमीन सर्वऋतु के लिए उपयुक्त नहीं है। बरसात में यहां पानी भर जाता है। इस वजह से इस जमीन को खारिज कर दिया है। दूसरी जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
सुमेरपुर में बनेगा हैलीपैड जमीन की तलाश शुरू हमीरपुर। शासन ने ब्लाक स्तर पर स्थाई हैलीपैड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कुरारा और मौदहा में जमीन चिन्हित हो गई है। सुमेरपुर कस्बे में जमीन की तलाश जारी है। कस्बे में तपोभूमि प्रांगण के मेला मैदान को अधिकारियों ने देखा था, लेकिन यह सर्वऋतु के लिए उपयुक्त जगह नहीं है। इस वजह से इसको खारिज करके दूसरी उपयुक्त जमीन तलाशी जा रही है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि शासन
ने ब्लाक स्तर पर स्थाई हैलीपैड बनाने के प्रस्ताव मांगे हैं। जनपद के मौदहा, कुरारा में जमीन चिन्हित हो गई है। सुमेरपुर में जमीन तलाश जारी है। राजस्व विभाग ने गायत्री तपोभूमि प्रांगण के मेला मैदान की जमीन का निरीक्षण कराया था, लेकिन यह जमीन सर्वऋतु के लिए उपयुक्त नहीं है। बरसात में यहां पानी भर जाता है। इस वजह से इस जमीन को खारिज कर दिया है। दूसरी जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
- हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने क्रांतिकारी आन्दोलन के आदि योद्धा वासुदेव बलवंत फडके की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि फड़के सही अर्थों में मातृभूमि के आदि सूरमा थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका जन्म महाराष्ट्र के सिरधों में बलवंत और सरस्वती बाई के घर 4 नवंबर 1845 को हुआ था। ये प्रारम्भ से देशधर्मी थे। इन्होंने कोल, भील और द्रविडों को लेकर रामोशी नाम का एक संगठन बनाया था। इसी के बैनर तले आजादी की लड़ाई लड़ी थी। भितरघात के फड़के भी शिकार हुए थे। इनकी जेल में ही मृत्यु हो गई थी और ये युवा काल में ही देश के काम आ गये थे। इनका निधन 17 फरवरी 1883 को हुआ था। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रिचा, रामनरायन सोनकर, विकास, रामबाबू, सतेन्द्र, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।2
- तीन दिन से लापता किसान का पुलिया में मिला शव ,मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने पुलिया में उतराता शव देख पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने अधेड़ किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तीन दिन से परिजन किसान की कर रहे थे तलाश, शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कमहरिया गांव का मामला।3
- KESCO टीम अधिकारियों का प्राइवेट कर्मी रवि के साथ पहुँचने पर भड़के संचालक और कर्मचारी ने लगाया उगाही का आरोप,500 !! यूपी,कानपुर स्वरूप नगर के कैफे में KESCO टीम का बिजली कनेक्शन काटने के बाद फिर से अधिकारियों का प्राइवेट कर्मी रवि के साथ पहुँचने पर भड़के संचालक और कर्मचारी ने उगाही का आरोप,500 दो, तभी बिजली1
- घाटमपुर-नगर पालिका के द्वारा ठेकेदार को मूसानगर रोड स्थित मोहल्ला जवाहर नगर पश्चिमी पर सड़क निर्माण कार्य कराने का ठेका दिया गया है।वहीं चंद पैसों की लालच में ठेकेदार के द्वारा घटिया किस्म के ईंट और सीमेंट के मसाले में मिलावट कर कार्य करा रहा है,लोगों में चर्चा है कि इस तरह का निर्माणकार्य न केवल जनता के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है बल्कि भविष्य में दुर्घटनाओं को भी निमंत्रण देता है। जिस तरीके का निर्माण कार्य हो रहा है उस तरह देखा जाए तो सड़क एक साल भी नहीं चल पाएगा और हालात ज्यों कि त्यों हो जाएगी,लोग फिर से उबड़-खाबड़ वाली रास्तों से गुजरने को मजबूर हो जाएंगे।अब देखने वाली बात यह होगी कि मामले में अधिकारियों के द्वारा क्या कार्रवाई होती है। हालांकि इस संबंध में जब नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया है कि वे जेई को भेज कर जांच करवाएंगे।1
- हमीरपुर। मुस्करा थाने के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बेटी की शादी के लिए भांजे के साथ खरीददारी करने आया था। कल बेटी की शादी होनी है, लेकिन हादसे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।1
- ग्राम- मदरालालपुर, ब्लाक-कदौरा जिला-जालौन, उत्तर प्रदेश हमारे गांव में सड़क चौड़ीकरण हो रहा है सड़क का कार्य दिन में होना चाहिए था लेकिन इधर ठेकेदार रात में सड़क चौड़ीकरण काम करवा रहा है सड़क चौड़ीकरण बहुत बेकार ढंग से किया जा रहा है4
- कानपुर देहात जहां पर महाशिवरात्रि के दिन लगता है विशाल मेला मुबारकपुर गांव।1
- यूजीसी लागू करने के लिए सैकड़ो लोगो ने किया प्रदर्शन, कस्बे मे घूमकर पहुँचे तहसील की जमकर नारेबाजी, तहसील पहुंचकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन, ओबीसी एससी एसटी सयुंक्त मोर्चा के बैनर तले तमाम राजनैतिक व गैरराजनैतिक लोग हुए एकत्र, जनपद के कोतवाली कस्बा राठ का मामला।4