Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज आयोजित 'मुद्दों की महापंचायत' कार्यक्रम में सी न्यूज़ भारत की ओर से सम्मानित किया गया है।
Mahesh Nagaich
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज आयोजित 'मुद्दों की महापंचायत' कार्यक्रम में सी न्यूज़ भारत की ओर से सम्मानित किया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद स्थित धौर्रा के अटल आवासीय विद्यालय में गुरुवार को कुछ छात्रों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी और मेडिकल टीम तुरंत विद्यालय पहुंची। वहां विद्यालय के सभी 300 छात्रों की स्वास्थ्य जांच कराई गई, जिसमें से 37 छात्रों में पेट दर्द और उल्टी के लक्षण पाए गए। इसके बाद सभी प्रभावित छात्रों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज/जिला अस्पताल, ललितपुर भेजकर भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद जिलाधिकारी ने स्वयं अस्पताल का दौरा किया और उपचाराधीन छात्रों तथा चिकित्सकों से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। चिकित्सकों के मुताबिक सभी बीमार छात्रों की स्थिति फिलहाल सामान्य है। मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि सभी बच्चों को पूरी तरह से स्वस्थ होने तक चिकित्सकीय निगरानी में ही रखा जाए। दूसरी तरफ, विद्यालय में बच्चों को परोसे गए भोजन की खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जांच की गई है और भोजन के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।2
- सागर जिले के बीना के नई बस्ती से जगन्नाथ पुरी यात्रा पूरे धूमधाम के साथ निकाली गई।1
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में दुष्कर्म की वारदात में शामिल एक बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर आवश्यक उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घायल आरोपी की पहचान सुरेंद्र सेन (उम्र करीब 25 वर्ष), निवासी ग्राम बमरौली, थाना कोतवाली ललितपुर के रूप में हुई है, जो तालबेहट में हुई दुष्कर्म की वारदात में संलिप्त था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और एक बलेनो कार बरामद की है।1
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में चलती कार में दुष्कर्म मामले के वांछित आरोपी सुरेन्द्र सेन को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। ललितपुर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम के साथ हुई इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, बलेनो कार, मोबाइल और शराब की बोतल बरामद की है। इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।1