उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद स्थित धौर्रा के अटल आवासीय विद्यालय में गुरुवार को कुछ छात्रों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी और मेडिकल टीम तुरंत विद्यालय पहुंची। वहां विद्यालय के सभी 300 छात्रों की स्वास्थ्य जांच कराई गई, जिसमें से 37 छात्रों में पेट दर्द और उल्टी के लक्षण पाए गए। इसके बाद सभी प्रभावित छात्रों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज/जिला अस्पताल, ललितपुर भेजकर भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद जिलाधिकारी ने स्वयं अस्पताल का दौरा किया और उपचाराधीन छात्रों तथा चिकित्सकों से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। चिकित्सकों के मुताबिक सभी बीमार छात्रों की स्थिति फिलहाल सामान्य है। मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि सभी बच्चों को पूरी तरह से स्वस्थ होने तक चिकित्सकीय निगरानी में ही रखा जाए। दूसरी तरफ, विद्यालय में बच्चों को परोसे गए भोजन की खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जांच की गई है और भोजन के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद स्थित धौर्रा के अटल आवासीय विद्यालय में गुरुवार को कुछ छात्रों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी और मेडिकल टीम तुरंत विद्यालय पहुंची। वहां विद्यालय के सभी 300 छात्रों की स्वास्थ्य जांच कराई गई, जिसमें से 37 छात्रों में पेट दर्द और उल्टी के लक्षण पाए गए। इसके बाद सभी प्रभावित छात्रों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज/जिला अस्पताल, ललितपुर भेजकर भर्ती कराया
गया। इस घटना के बाद जिलाधिकारी ने स्वयं अस्पताल का दौरा किया और उपचाराधीन छात्रों तथा चिकित्सकों से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। चिकित्सकों के मुताबिक सभी बीमार छात्रों की स्थिति फिलहाल सामान्य है। मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि सभी बच्चों को पूरी तरह से स्वस्थ होने तक चिकित्सकीय निगरानी में ही रखा जाए। दूसरी तरफ, विद्यालय में बच्चों को परोसे गए भोजन की खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जांच की गई है और भोजन के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
- उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद स्थित धौर्रा के अटल आवासीय विद्यालय में गुरुवार को कुछ छात्रों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी और मेडिकल टीम तुरंत विद्यालय पहुंची। वहां विद्यालय के सभी 300 छात्रों की स्वास्थ्य जांच कराई गई, जिसमें से 37 छात्रों में पेट दर्द और उल्टी के लक्षण पाए गए। इसके बाद सभी प्रभावित छात्रों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज/जिला अस्पताल, ललितपुर भेजकर भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद जिलाधिकारी ने स्वयं अस्पताल का दौरा किया और उपचाराधीन छात्रों तथा चिकित्सकों से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। चिकित्सकों के मुताबिक सभी बीमार छात्रों की स्थिति फिलहाल सामान्य है। मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि सभी बच्चों को पूरी तरह से स्वस्थ होने तक चिकित्सकीय निगरानी में ही रखा जाए। दूसरी तरफ, विद्यालय में बच्चों को परोसे गए भोजन की खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जांच की गई है और भोजन के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।2
- छतरपुर के घुवारा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8, नई बस्ती में नगर परिषद का एक और कारनामा सामने आया है, जहाँ की सड़कें पिछले कई दिनों से बिना बारिश के ही तालाब बन गई हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे इलाके में कीचड़, बदबू और मच्छरों का राज हो गया है। इस बदतर स्थिति के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, अपनी ड्यूटी पर जाने वाले लोगों और बीमार बुजुर्गों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय जनता इस अव्यवस्था से बेहद परेशान है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी नदारद हैं। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी नगर परिषद घुवारा की नींद नहीं टूटी है, न तो सड़कों की सफाई कराई गई और न ही नालियों का लीकेज बंद किया गया। इस मामले में सबसे बड़ा आरोप सीएमओ बाला प्रसाद पर लगा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीएमओ साहब को जनता की तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है और वे सिर्फ कमीशनखोरी में मस्त हैं। इस गंदे पानी के भराव के कारण अब वार्ड में गंभीर बीमारियाँ फैलने का खतरा मंडराने लगा है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे एक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। वार्डवासियों की स्पष्ट मांग है कि तुरंत जलभराव हटाया जाए, नाली को ठीक किया जाए और सड़क को पूरी तरह साफ किया जाए।1
- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा में कोल्हू पर भारी भीड़ होने के कारण लोगों को गुल्ली का तेल पिराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। आज यहां कोल्हू पर इतनी अधिक भीड़ उमड़ी हुई है कि लोगों को तेल पिराने के लिए अपना नंबर आने में ही 3 या 4 दिन का समय लग रहा है।1
- ललितपुर के मड़ावरा में नवीन तहसील के पास दो बाइकों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मड़ावरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रजोला निवासी पहाड़सिंह (25) पुत्र जगत सिंह अपनी बाइक से मड़ावरा कस्बे से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क किनारे काफी दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए दूसरे व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात को सुचारु कराया। डॉक्टरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ावरा में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, पहाड़सिंह की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति का उपचार अस्पताल में जारी है।1