logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार के चंदासी में राज्य की सबसे बड़ी कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। इस भव्य यात्रा में कुल पचास हज़ार कलश शामिल हुए, जिसे बिहार की अब तक की सबसे विशाल कलश यात्रा बताया जा रहा है।

2 hrs ago
user_Akash  gupta
Akash gupta
Lawyer नौबतपुर, पटना, बिहार•
2 hrs ago

बिहार के चंदासी में राज्य की सबसे बड़ी कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। इस भव्य यात्रा में कुल पचास हज़ार कलश शामिल हुए, जिसे बिहार की अब तक की सबसे विशाल कलश यात्रा बताया जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • मिस्टर एक्स की शॉर्ट फिल्म 'विवाह' सामने आई है, जिसमें वे मंजुलेका के साथ नज़र आए हैं।
    1
    मिस्टर एक्स की शॉर्ट फिल्म 'विवाह' सामने आई है, जिसमें वे मंजुलेका के साथ नज़र आए हैं।
    user_Mr X
    Mr X
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    49 min ago
  • सम्राट चौधरी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर बहनों के साथ कुछ भी होता है, तो उसका निश्चित रूप से जवाब दिया जाएगा।
    1
    सम्राट चौधरी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर बहनों के साथ कुछ भी होता है, तो उसका निश्चित रूप से जवाब दिया जाएगा।
    user_Patna Breaking
    Patna Breaking
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • खान सर और रौशन आनंद सर के बीच चल रहे विवाद को लेकर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का एक बयान इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    खान सर और रौशन आनंद सर के बीच चल रहे विवाद को लेकर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का एक बयान इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_INDIAN TIMES NEWS
    INDIAN TIMES NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • गया पुलिस ने बीती देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आमस थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के समीप 45 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे दो अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया है। इस दौरान दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अपराधियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ सुजीत चौधरी और श्रवण कुमार के रूप में की है। सुजीत चौधरी को दो गोली लगी हैं, जबकि श्रवण कुमार को एक गोली पैर में लगी है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए कुछ जेवरात भी बरामद किए हैं। यह मामला बीते 27 मई का है, जब गुरुआ थाना क्षेत्र के गुरुआ बाजार में एक आभूषण दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी दुकान के बाहर ही अपराधियों ने उसे गोली मारकर 40 लाख रुपये के गहने और 5 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। अपराधी गहनों से भरा थैला लेकर अंधाधुंध गोली चलाते हुए फरार हो गए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुआ लूट मामले से जुड़े सभी अपराधी आमस थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के पास इकट्ठा हुए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की, लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर गोली चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया, जिससे उनके पैरों में गोली लगी। फिलहाल, पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है।
    1
    गया पुलिस ने बीती देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आमस थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के समीप 45 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे दो अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया है। इस दौरान दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अपराधियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ सुजीत चौधरी और श्रवण कुमार के रूप में की है। सुजीत चौधरी को दो गोली लगी हैं, जबकि श्रवण कुमार को एक गोली पैर में लगी है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए कुछ जेवरात भी बरामद किए हैं।

यह मामला बीते 27 मई का है, जब गुरुआ थाना क्षेत्र के गुरुआ बाजार में एक आभूषण दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी दुकान के बाहर ही अपराधियों ने उसे गोली मारकर 40 लाख रुपये के गहने और 5 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। अपराधी गहनों से भरा थैला लेकर अंधाधुंध गोली चलाते हुए फरार हो गए थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुआ लूट मामले से जुड़े सभी अपराधी आमस थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के पास इकट्ठा हुए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की, लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर गोली चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया, जिससे उनके पैरों में गोली लगी।

फिलहाल, पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • राजधानी पटना में एक प्राइवेट स्कूल संचालक को जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद, स्कूल संचालक ने प्रशासन से अपनी और अपने संस्थान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    राजधानी पटना में एक प्राइवेट स्कूल संचालक को जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना के बाद, स्कूल संचालक ने प्रशासन से अपनी और अपने संस्थान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    Press advisory Patna Rural, Patna•
    9 hrs ago
  • सोमवार को पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय में फतुहा उपप्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में फतुहा के अलावलपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य डॉ रवींद्र कुमार सिंह ने विजय हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मसाढ़ी पंचायत की पंचायत समिति सदस्या नीता देवी को 11 के मुकाबले 05 मतों से पराजित किया। कुल 18 पंचायत समिति सदस्य वाले सदन में डॉ रवींद्र कुमार सिंह को ग्यारह वोट मिले, जबकि नीता देवी को पांच मत प्राप्त हुए। उपप्रमुख पद पर विजयी होने के बाद डॉ रवींद्र कुमार सिंह को एसडीएम सत्यम सहाय ने जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। फतुहा प्रखंड में दोपहर को डॉ रवींद्र कुमार सिंह के पहुंचते ही उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री, रेखा देवी, आनंद मधुकर, पप्पू कुमार, लालाराय, संतोष कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। डॉ रवींद्र कुमार सिंह के फतुहा प्रखंड के उपप्रमुख बनने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
    4
    सोमवार को पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय में फतुहा उपप्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में फतुहा के अलावलपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य डॉ रवींद्र कुमार सिंह ने विजय हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मसाढ़ी पंचायत की पंचायत समिति सदस्या नीता देवी को 11 के मुकाबले 05 मतों से पराजित किया। कुल 18 पंचायत समिति सदस्य वाले सदन में डॉ रवींद्र कुमार सिंह को ग्यारह वोट मिले, जबकि नीता देवी को पांच मत प्राप्त हुए। उपप्रमुख पद पर विजयी होने के बाद डॉ रवींद्र कुमार सिंह को एसडीएम सत्यम सहाय ने जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया।

फतुहा प्रखंड में दोपहर को डॉ रवींद्र कुमार सिंह के पहुंचते ही उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री, रेखा देवी, आनंद मधुकर, पप्पू कुमार, लालाराय, संतोष कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। डॉ रवींद्र कुमार सिंह के फतुहा प्रखंड के उपप्रमुख बनने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • यह भारत का एक ऐसा 'साइंटिस्ट आदमी' है जिसने सांपों से अपना एक बेल्ट बना दिया है।
    1
    यह भारत का एक ऐसा 'साइंटिस्ट आदमी' है जिसने सांपों से अपना एक बेल्ट बना दिया है।
    user_Akash  gupta
    Akash gupta
    Lawyer नौबतपुर, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के चंडासी गांव में निर्मित विश्व की सबसे बड़ी 108 फीट ऊंची अर्धनारीश्वर प्रतिमा और भव्य मंदिर परिसर में मंगलवार को प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा, आस्था और उत्साह से भरे इस ऐतिहासिक आयोजन में संपतचक, गौरीचक, पुनपुन, फतुहा समेत आसपास के सैकड़ों गांवों से 20 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। इनमें लगभग 11 हजार महिलाओं, युवतियों और कन्याओं ने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया। यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर लगभग छह किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पुनपुन नदी तट पहुंची, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा गया, जिसके बाद श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे और विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई, जबकि हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे, धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन और शिव भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई, और बड़ी संख्या में लोग नंगे पांव यात्रा में शामिल हुए। आयोजन समिति एवं स्थानीय लोगों ने पूरे मार्ग पर पानी का छिड़काव करवाया और जगह-जगह शरबत, पेयजल व जलपान की व्यवस्था की। मंदिर परिसर पहुंचने पर श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं भोजन भी उपलब्ध कराया गया। लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह भव्य धार्मिक परिसर कई वर्षों की सतत मेहनत और जनसहयोग का परिणाम है, जिसके निर्माण में बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों के अनुभवी कारीगरों और शिल्पकारों ने योगदान दिया है। 108 फीट की अर्धनारीश्वर प्रतिमा (आधार सहित कुल 143 फीट) के अलावा, परिसर में भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की विशाल प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं, जो इसे देश ही नहीं, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी अर्धनारीश्वर प्रतिमा बनाती हैं। मंदिर परिसर में 17 जून से 25 जून तक 1008 हवन कुंडों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न तीर्थस्थलों और धार्मिक संस्थानों से पहुंचे लगभग एक हजार विद्वान ब्राह्मण एवं आचार्य शामिल हो रहे हैं, जिनमें सर्वाधिक संख्या उत्तर प्रदेश से आए वैदिक विद्वानों की है। इस दौरान पूरे यज्ञ परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। इस आयोजन को सफल बनाने में 'हर-हर महादेव' टीम के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं, जो श्रद्धालुओं की सेवा, यज्ञशाला की व्यवस्था, भोजन, आवास, पेयजल और यातायात संचालन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आयोजन समिति के प्रमुख एवं समाजसेवी शत्रुंजय कुमार सिंह उर्फ सातों सिंह मुखिया ने बताया कि यह मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, जनसहभागिता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक भी है, और आने वाले दिनों में यह बिहार के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में शामिल होगा। कलश यात्रा और महायज्ञ को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे, जिसके तहत गौरीचक थानाध्यक्ष सुमन कुमार और अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहा। पुलिस प्रशासन ने लगातार कलश यात्रा के साथ रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा और मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी की ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन समिति के अनुसार, 26 जून को वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच अर्धनारीश्वर, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय सहित मंदिर परिसर में स्थापित सभी प्रतिमाओं का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से संत-महात्माओं, धर्माचार्यों और हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
    2
    पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के चंडासी गांव में निर्मित विश्व की सबसे बड़ी 108 फीट ऊंची अर्धनारीश्वर प्रतिमा और भव्य मंदिर परिसर में मंगलवार को प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धा, आस्था और उत्साह से भरे इस ऐतिहासिक आयोजन में संपतचक, गौरीचक, पुनपुन, फतुहा समेत आसपास के सैकड़ों गांवों से 20 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। इनमें लगभग 11 हजार महिलाओं, युवतियों और कन्याओं ने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया।

यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर लगभग छह किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पुनपुन नदी तट पहुंची, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा गया, जिसके बाद श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे और विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई, जबकि हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे, धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन और शिव भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई, और बड़ी संख्या में लोग नंगे पांव यात्रा में शामिल हुए। आयोजन समिति एवं स्थानीय लोगों ने पूरे मार्ग पर पानी का छिड़काव करवाया और जगह-जगह शरबत, पेयजल व जलपान की व्यवस्था की। मंदिर परिसर पहुंचने पर श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं भोजन भी उपलब्ध कराया गया। लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह भव्य धार्मिक परिसर कई वर्षों की सतत मेहनत और जनसहयोग का परिणाम है, जिसके निर्माण में बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों के अनुभवी कारीगरों और शिल्पकारों ने योगदान दिया है। 108 फीट की अर्धनारीश्वर प्रतिमा (आधार सहित कुल 143 फीट) के अलावा, परिसर में भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की विशाल प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं, जो इसे देश ही नहीं, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी अर्धनारीश्वर प्रतिमा बनाती हैं।

मंदिर परिसर में 17 जून से 25 जून तक 1008 हवन कुंडों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न तीर्थस्थलों और धार्मिक संस्थानों से पहुंचे लगभग एक हजार विद्वान ब्राह्मण एवं आचार्य शामिल हो रहे हैं, जिनमें सर्वाधिक संख्या उत्तर प्रदेश से आए वैदिक विद्वानों की है। इस दौरान पूरे यज्ञ परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। इस आयोजन को सफल बनाने में 'हर-हर महादेव' टीम के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं, जो श्रद्धालुओं की सेवा, यज्ञशाला की व्यवस्था, भोजन, आवास, पेयजल और यातायात संचालन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आयोजन समिति के प्रमुख एवं समाजसेवी शत्रुंजय कुमार सिंह उर्फ सातों सिंह मुखिया ने बताया कि यह मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, जनसहभागिता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक भी है, और आने वाले दिनों में यह बिहार के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में शामिल होगा।

कलश यात्रा और महायज्ञ को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे, जिसके तहत गौरीचक थानाध्यक्ष सुमन कुमार और अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहा। पुलिस प्रशासन ने लगातार कलश यात्रा के साथ रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा और मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी की ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन समिति के अनुसार, 26 जून को वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच अर्धनारीश्वर, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय सहित मंदिर परिसर में स्थापित सभी प्रतिमाओं का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से संत-महात्माओं, धर्माचार्यों और हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • पटना के फतुहा स्थित आशीष मैरेज हॉल में सोमवार को भाजपा संगठन जिला बाढ़ के तत्वावधान में विकसित भारत सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन जिलाध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ, जिसका संचालन महामंत्री गजेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद और बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने विकसित भारत संकल्प को दोहराते हुए नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए विकास कार्यों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मोदी सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस दौरान, सांसद रविशंकर प्रसाद ने भाजपा समर्थक राम स्वार्थ प्रसाद को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाकर सम्मानित भी किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह, जिला प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, विकास गोल्डी यादव, कुंवर विजय पासवान, राणा राजेंद्र पासवान, मुन्ना सिंह, अरविंद यादव, शोभा देवी, प्रतिमा पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, सुनील वर्मा सहित सैकड़ों भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
    4
    पटना के फतुहा स्थित आशीष मैरेज हॉल में सोमवार को भाजपा संगठन जिला बाढ़ के तत्वावधान में विकसित भारत सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन जिलाध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ, जिसका संचालन महामंत्री गजेंद्र सिंह ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद और बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने विकसित भारत संकल्प को दोहराते हुए नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए विकास कार्यों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मोदी सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस दौरान, सांसद रविशंकर प्रसाद ने भाजपा समर्थक राम स्वार्थ प्रसाद को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाकर सम्मानित भी किया।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह, जिला प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, विकास गोल्डी यादव, कुंवर विजय पासवान, राणा राजेंद्र पासवान, मुन्ना सिंह, अरविंद यादव, शोभा देवी, प्रतिमा पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, सुनील वर्मा सहित सैकड़ों भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.