बीना रिपोर्टर राजेश बबेले कुरवाई रोड पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से हुए घायलः लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले कुरवाई रोड पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से हुए घायलः प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सागर रेफर किया; तेज रफ्तार से हुआ हादसा राजेश बबेले बीना। कुरवाई रोड पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से हुए घायलः प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सागर रेफर किया; तेज रफ्तार से हुआ हादसा।मिली जानकारी अनुसार बुधवार को कुरवाई रोड स्थित बायपास पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर कृष्णकांत सिंह राजपूत (20) पिता चिमन सिंह राजपूत निवासी ग्राम बागोदा, कुरवाई सवार थे। दूसरी बाइक पर हर्ष साहू (18) पिता शिवनारायण साहू और शुभम सेन (18) पिता अजय सेन, दोनों निवासी कुरवाई सवार थे। *घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया* शहर के कुरवाई रोड पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हुई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल में डॉ. संजीव अग्रवाल ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर रेफर कर दिया गया।घायल कृष्णकांत सिंह राजपूत ने बताया कि वह कुरवाई रोड पर जा रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए।
बीना रिपोर्टर राजेश बबेले कुरवाई रोड पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से हुए घायलः लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले कुरवाई रोड पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से हुए घायलः प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सागर रेफर किया; तेज रफ्तार से हुआ हादसा राजेश बबेले बीना। कुरवाई रोड पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से हुए घायलः प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सागर रेफर किया; तेज रफ्तार से हुआ हादसा।मिली जानकारी अनुसार बुधवार को
कुरवाई रोड स्थित बायपास पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर कृष्णकांत सिंह राजपूत (20) पिता चिमन सिंह राजपूत निवासी ग्राम बागोदा, कुरवाई सवार थे। दूसरी बाइक पर हर्ष साहू (18) पिता शिवनारायण साहू और शुभम सेन (18) पिता अजय सेन, दोनों निवासी कुरवाई सवार थे। *घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया* शहर के
कुरवाई रोड पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हुई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल में डॉ. संजीव अग्रवाल ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर रेफर कर दिया गया।घायल कृष्णकांत सिंह राजपूत ने बताया कि वह कुरवाई रोड पर जा रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए।
- भारत का पंचांग शक संवत नहीं, विक्रम संवत ही सर्वमान्य है: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत* विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर सागर में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति, परंपरा और समृद्धि का दिया संदेश भारतवर्ष को विदेशी आक्रांताओं से मुक्त करने वाले उज्जैनी के प्रतापी राजा सम्राट विक्रमादित्य की बेमिसाल ताकत उस विक्रम संवत की है जिसके आधार पर आज भी हमारे सभी तीज ,त्यौहार ,संस्कार व ज्योतिष गणनाएं होती है भारत का पंचांग शक संवत नहीं विक्रम संवत ही सर्वमान्य है। यह विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। स्थानीय रवींद्र भवन में आयोजित सृष्टि आरंभ दिवस, कोटि सूर्योपासना एवं नाट्य मंचन कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि शुद्धध काल गणना अथवा कालक्रम को आधार बनाने की वजह यदि इतिहास की पुर्नवृत्तियों और उसकी राजनीतिक भावनात्मक पक्ष को समझो तो विक्रम संवत ही भारत का राष्ट्रीय पंचांग कहलाने का हकदार है उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने और समृद्धि की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। गुड़ी पड़वा भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ने वाला पर्व है, जो एकता, सद्भाव और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि चैत्र प्रतिपदा का यह नवसंवत्सर प्रकृति में नवजीवन और हरितिमा का प्रतीक है तथा यह दो ऋतुओं के संधिकाल का महत्वपूर्ण समय होता है। मंत्री श्री राजपूत ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि इसी दिन महान सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का प्रारंभ किया था। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की ध्वजा हर युग में हमारी पहचान रही है और आज सम्पूर्ण विश्व भारतीय परंपराओं के महत्व को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के कालखंड में देवालयों का भव्य विकास हुआ और सम्राट विक्रमादित्य ने न्याय, दान और सुशासन की परंपरा स्थापित की। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसी सांस्कृतिक धारा को आगे बढ़ा रहे हैं। मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर 1 करोड़ 1 लाख रुपए की राशि का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रारंभ किया गया है, जिसके लिए गुड़ी पड़वा से नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह सम्मान भारतीय संस्कृति, दर्शन, परंपरा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुखदेव मिश्रा ,डॉ वीरेंद्र पाठक,छुट्टन तिवारी ,अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एसडीएम अमन मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, विनय दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक एवं संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रंग थिएटर सागर द्वारा बृजेश रिछारिया के निर्देशन में नाट्य मंचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री राजपूत का सम्मान किया गया तथा उन्होंने कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री मोहन यादव जन्मदिन मनाने बच्चों के पास पहुंचे देखें Video2
- Post by News reporter1
- 🔷 पुलिस पंचायत में सुलझे जटिल विवाद — लाखों की राशि वापस, बिछड़े रिश्तों में बनी सहमति विदिशा जिले में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में संचालित पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पंचायत कोर कमेटी के सदस्य श्री आर. कुलश्रेष्ठ, श्री प्रमोद व्यास, अतुल शाह, डॉ. सचिन गर्ग एवं पार्थ पितलिया उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न पारिवारिक एवं आर्थिक विवादों की सुनवाई करते हुए कई जटिल मामलों का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण किया गया। 🔹 जमीन सौदे में फंसे 15 लाख रुपये वापस दिलाए एक बुजुर्ग महिला द्वारा जमीन क्रय हेतु दिए गए 15 लाख रुपये विक्रेता द्वारा वापस नहीं किए जा रहे थे। पुलिस पंचायत ने दोनों पक्षों को कानूनी पहलुओं से अवगत कराते हुए समझाइश दी, जिसके बाद सहमति बनते हुए आवेदिका को पूरी राशि वापस दिलाई गई। साथ ही 2.5 लाख रुपये ब्याज स्वरूप अतिरिक्त देने पर भी सहमति बनी। 🔹 मां-बेटे के विवाद में भावनात्मक समाधान गंजबासौदा निवासी एक वरिष्ठ महिला अपने ही घर से अलग रहने को मजबूर थीं। पंचायत में समझाइश के बाद सहमति बनी कि महिला घर के ऊपरी हिस्से में तथा बेटा-बहू निचले हिस्से में निवास करेंगे। एक माह बाद स्थिति की समीक्षा के निर्देश भी दिए गए। 🔹 ट्रक विक्रय विवाद में तत्काल भुगतान दिवंगत पुत्र के ट्रक विक्रय से संबंधित शेष राशि को लेकर उत्पन्न विवाद में पंचायत के हस्तक्षेप से भोपाल निवासी खरीदार द्वारा मौके पर ही आवेदिका के खाते में राशि स्थानांतरित की गई, जिससे महिला को त्वरित न्याय मिला। 🔹 गिरवी जेवर प्रकरण में रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश एक पुराने गिरवी प्रकरण में अत्यधिक राशि की मांग किए जाने पर पंचायत ने संबंधित पक्ष को आवश्यक दस्तावेजों सहित अगली तिथि पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य प्रकरणों की भी सुनवाई की गई, जिनमें कुछ मामलों में पक्षकारों की अनुपस्थिति के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। पुलिस पंचायत के माध्यम से न केवल आर्थिक विवादों का समाधान हो रहा है, बल्कि पारिवारिक रिश्तों में समन्वय स्थापित कर समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण भी किया जा रहा है।6
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री मोहन यादव जन्मदिन मनाने बच्चों के पास पहुंचे देखें1
- लोकेशन :- बीना रिपोर्टर :-राकेश सेन बीना(सागर) नरसिंह हिंदू संगठन द्वारा बुधवार को नरसिंह मंदिर परिणय गार्डन में प्रेस से मिला कार्यक्रम में 27 मार्च को राम जन्म महोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने की लिए आम नागरिकों से अपील की है उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से अनेक झांकियां शामिल हो रही हैं। सुबह 11:00 नरसिंह मंदिर पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा तत्पश्चात 4:00 बजे से शुभ है यात्रा नरसिंह मंदिर से प्रारंभ होगी सर्वोदय चौराहा पर महा आरती की जाएगी उसके पश्चात सर्वोदय चौराहा से स्टेशन रोड गांधी तिराहा महावीर चौक मां जागेश्वरी मार्ग से होती हुई नरसिंह मंदिर पर संपन्न होगी इस मौके पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सभी से आग्रह किया है कि घर के सामने रंगोली सजाकर भगवान श्री राम की यात्रा का स्वागत करें। राम नवमी के पावन अवसर पर नरसिंह हिंदू संगठन द्वारा इस वर्ष भी भव्य राम जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 27 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें सायं 4 बजे नरसिंह मंदिर प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। संगठन के सदस्य विकास राजपूत ने बताया कि शोभायात्रा में देश के विभिन्न प्रदेशों की आकर्षक झाकियां एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इनमें काशी का अघोरी नृत्य, छत्तीसगढ़ की नवदुर्गा झांकी, कोलकाता की महाकाली द्वारा महिषासुर मर्दन, वृंदावन की महारासलीला, दक्षिण भारत की कांतारा प्रस्तुति, हरियाणा से बाहुबली हनुमान, आदि शामिल झांकियां होगी संगठन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने घरों के बाहर रंगोली बनाकर एवं आरती कर भगवान का स्वागत करें, जिससे पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण का निर्माण हो सके।1
- जन्मदिन मनाने नौरादेही अभ्यारण पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री मोहन यादव देखें जंगल सफारी का Video1
- नगर पालिका सीएमओ आर गौरव द्वारा की गई कार्रवाई सब्जी के ठेले अतिक्रमण रोड पर लग रहे हैं सब्जी के ठेले नगर पालिका द्वारा झांसी फटक ओवर ब्रिज के नीचे लगेंगे सब्जी के ठेले नहीं तो होंगे तराजू जप्त1
- मैहर। मां शारदा धाम में दर्शन करने Bihar आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु दर्शन के उपरांत अन्नकूट प्रसादालय में लाइन में लगे हुए थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। घटना को देखते ही एसआई एस के सुपरवाइजरदीपक दूबे ने तुरंत स्थिति को संभाला और बिना समय गंवाए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर श्रद्धालु को सहारा दिया। उन्होंने तत्काल उपस्थित डॉक्टरों को बुलाकर प्राथमिक जांच कराई। इसके बाद एसआईएस के सुपरवाइजर दीपक दुबे एवं उनकी टीम—संजय, आदित्य, राजू सहित अन्य सदस्यों—ने तत्परता दिखाते हुए घायल श्रद्धालु को तुरंत प्राथमिक उपचार दिलवाया और एंबुलेंस की व्यवस्था कर मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिले उपचार के चलते श्रद्धालु की जान बच गई। इस पूरी घटना में एसआई एस टीम के संजय, आदित्य, राजू एवं दीपक दूबे द्वारा दिखाए गए साहस, सूझबूझ और तत्परता की हर ओर सराहना हो रही है। वहीं शारदा प्रबंधन समिति के सदस्य सचिन मिश्रा द्वारा भी टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसी सजगता और तत्परता से ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। स्थानीय लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने भी टीम के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी तेजी और जिम्मेदारी से एक अनमोल जीवन सुरक्षित हो1