logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत का पंचांग शक संवत नहीं, विक्रम संवत ही सर्वमान्य है: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भारत का पंचांग शक संवत नहीं, विक्रम संवत ही सर्वमान्य है: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत* विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर सागर में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति, परंपरा और समृद्धि का दिया संदेश भारतवर्ष को विदेशी आक्रांताओं से मुक्त करने वाले उज्जैनी के प्रतापी राजा सम्राट विक्रमादित्य की बेमिसाल ताकत उस विक्रम संवत की है जिसके आधार पर आज भी हमारे सभी तीज ,त्यौहार ,संस्कार व ज्योतिष गणनाएं होती है भारत का पंचांग शक संवत नहीं विक्रम संवत ही सर्वमान्य है। यह विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। स्थानीय रवींद्र भवन में आयोजित सृष्टि आरंभ दिवस, कोटि सूर्योपासना एवं नाट्य मंचन कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि शुद्धध काल गणना अथवा कालक्रम को आधार बनाने की वजह यदि इतिहास की पुर्नवृत्तियों और उसकी राजनीतिक भावनात्मक पक्ष को समझो तो विक्रम संवत ही भारत का राष्ट्रीय पंचांग कहलाने का हकदार है उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने और समृद्धि की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। गुड़ी पड़वा भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ने वाला पर्व है, जो एकता, सद्भाव और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि चैत्र प्रतिपदा का यह नवसंवत्सर प्रकृति में नवजीवन और हरितिमा का प्रतीक है तथा यह दो ऋतुओं के संधिकाल का महत्वपूर्ण समय होता है। मंत्री श्री राजपूत ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि इसी दिन महान सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का प्रारंभ किया था। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की ध्वजा हर युग में हमारी पहचान रही है और आज सम्पूर्ण विश्व भारतीय परंपराओं के महत्व को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के कालखंड में देवालयों का भव्य विकास हुआ और सम्राट विक्रमादित्य ने न्याय, दान और सुशासन की परंपरा स्थापित की। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसी सांस्कृतिक धारा को आगे बढ़ा रहे हैं। मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर 1 करोड़ 1 लाख रुपए की राशि का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रारंभ किया गया है, जिसके लिए गुड़ी पड़वा से नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह सम्मान भारतीय संस्कृति, दर्शन, परंपरा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुखदेव मिश्रा ,डॉ वीरेंद्र पाठक,छुट्टन तिवारी ,अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एसडीएम अमन मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, विनय दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक एवं संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रंग थिएटर सागर द्वारा बृजेश रिछारिया के निर्देशन में नाट्य मंचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री राजपूत का सम्मान किया गया तथा उन्होंने कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

9 hrs ago
user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
नीरज वैद्यराज पत्रकार
सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

भारत का पंचांग शक संवत नहीं, विक्रम संवत ही सर्वमान्य है: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भारत का पंचांग शक संवत नहीं, विक्रम संवत ही सर्वमान्य है: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत* विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर सागर में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति, परंपरा और समृद्धि का दिया संदेश भारतवर्ष को विदेशी आक्रांताओं से मुक्त करने वाले उज्जैनी के प्रतापी राजा सम्राट विक्रमादित्य की बेमिसाल ताकत उस विक्रम संवत की है जिसके आधार पर आज भी हमारे सभी तीज ,त्यौहार ,संस्कार व ज्योतिष गणनाएं होती है भारत का पंचांग शक संवत नहीं विक्रम संवत ही सर्वमान्य है। यह विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। स्थानीय रवींद्र भवन में आयोजित सृष्टि आरंभ दिवस, कोटि सूर्योपासना एवं नाट्य मंचन कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि शुद्धध काल गणना अथवा कालक्रम को आधार बनाने की वजह यदि इतिहास की पुर्नवृत्तियों और उसकी राजनीतिक भावनात्मक पक्ष को समझो तो विक्रम संवत ही भारत का राष्ट्रीय पंचांग कहलाने का हकदार है उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने और समृद्धि की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। गुड़ी पड़वा भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ने वाला पर्व है, जो एकता, सद्भाव और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि चैत्र प्रतिपदा का यह नवसंवत्सर प्रकृति में नवजीवन और हरितिमा का प्रतीक है तथा यह दो ऋतुओं के संधिकाल का महत्वपूर्ण समय होता है। मंत्री श्री राजपूत ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि इसी दिन महान सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का प्रारंभ किया था। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की ध्वजा हर युग में हमारी पहचान रही है और आज सम्पूर्ण विश्व भारतीय परंपराओं के महत्व को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के कालखंड में देवालयों का भव्य विकास हुआ और सम्राट विक्रमादित्य ने न्याय, दान और सुशासन की परंपरा स्थापित की। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसी सांस्कृतिक धारा को आगे बढ़ा रहे हैं। मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर 1 करोड़ 1 लाख रुपए की राशि का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रारंभ किया गया है, जिसके लिए गुड़ी पड़वा से नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह सम्मान भारतीय संस्कृति, दर्शन, परंपरा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुखदेव मिश्रा ,डॉ वीरेंद्र पाठक,छुट्टन तिवारी ,अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एसडीएम अमन मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, विनय दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक एवं संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रंग थिएटर सागर द्वारा बृजेश रिछारिया के निर्देशन में नाट्य मंचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री राजपूत का सम्मान किया गया तथा उन्होंने कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by User3213
    1
    Post by User3213
    user_User3213
    User3213
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Raghvendr Singh
    1
    Post by Raghvendr Singh
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले कुरवाई रोड पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से हुए घायलः प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सागर रेफर किया; तेज रफ्तार से हुआ हादसा राजेश बबेले बीना। कुरवाई रोड पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से हुए घायलः प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सागर रेफर किया; तेज रफ्तार से हुआ हादसा।मिली जानकारी अनुसार बुधवार को कुरवाई रोड स्थित बायपास पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर कृष्णकांत सिंह राजपूत (20) पिता चिमन सिंह राजपूत निवासी ग्राम बागोदा, कुरवाई सवार थे। दूसरी बाइक पर हर्ष साहू (18) पिता शिवनारायण साहू और शुभम सेन (18) पिता अजय सेन, दोनों निवासी कुरवाई सवार थे। *घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया* शहर के कुरवाई रोड पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हुई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल में डॉ. संजीव अग्रवाल ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर रेफर कर दिया गया।घायल कृष्णकांत सिंह राजपूत ने बताया कि वह कुरवाई रोड पर जा रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए।
    3
    लोकेशन बीना 
रिपोर्टर राजेश बबेले 
कुरवाई रोड पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से हुए घायलः प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सागर रेफर किया; तेज रफ्तार से हुआ हादसा
राजेश बबेले 
बीना। कुरवाई रोड पर दो बाइकों की हुई जोरदार भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से हुए घायलः प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सागर रेफर किया; तेज रफ्तार से हुआ हादसा।मिली जानकारी अनुसार बुधवार को कुरवाई रोड स्थित बायपास पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर कृष्णकांत सिंह राजपूत (20) पिता चिमन सिंह राजपूत निवासी ग्राम बागोदा, कुरवाई सवार थे। दूसरी बाइक पर हर्ष साहू (18) पिता शिवनारायण साहू और शुभम सेन (18) पिता अजय सेन, दोनों निवासी कुरवाई सवार थे।
*घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया*
शहर के कुरवाई रोड पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हुई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल में डॉ. संजीव अग्रवाल ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर रेफर कर दिया गया।घायल कृष्णकांत सिंह राजपूत ने बताया कि वह कुरवाई रोड पर जा रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • टीकमगढ़ जेल के कैदियों को मुनि श्री विकौशल सागर जी ने शराब एवं मांस का त्याग कराया- टीकमगढ़ परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण मुनि श्री 108 विकौशल सागर जी महाराज ने आज टीकमगढ़ जेल में कैदियों तथा जेलर सहित सभी अधिकारियों को संबोधित किया तथा सभी कैदियों को शराब, मांस तथा आत्महत्या करने का भी त्याग कराया। इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि वास्तव में आप जो दुख भोग रहे हो इसका कारण कोई और नहीं अपितु आप स्वयं ही हो। दूसरा व्यक्ति ना तो किसी को दुख दे सकता है ना ही सुख। एकमात्र स्वयं के कार्य व्यक्ति के भाग्य के निर्माता है वह अपने लिए अच्छा कार्य करके अच्छा भाग्य तथा बुरे कार्य करके दुर्भाग्य का निर्माण कर सकता है। अच्छे कार्यों से अच्छी उपलब्धियां जैसे आज्ञाकारी पुत्र,शीलवती पत्नी ,कुटुंब धन वैभव संपदा की प्राप्ति होती है तथा बुरे कार्यों से नरक गति एवं पशु गति के दुख भोगने पड़ते हैं इसीलिए बुराइयों को छोड़ना ही समझदारी है। बुराइयां यानी पाप कर्म - भगवान महावीर स्वामी ने हिंसा, झूठ, चोरी ,कुशील एवं परिग्रह इन्हें पाप कहा है अतः ऐसे कार्यों को छोड़कर अच्छे कार्यों में संलग्न होना चाहिए। मुनिश्री ने धर्म की परिभाषा बदलते हुए कहा कि वास्तव में जो स्वयं को खराब लगे उसे स्वप्न में भी दूसरों के लिए ना करना ना मन से ना वचन से ना क्रिया से, यह वास्तव में धर्म का प्रथम लक्षण है ऐसा शास्त्रों में उल्लेख है। संविधान में भी इन पांच पापों के आधारभूत नियमों की रचना की गई है। इस प्रकार यदि हम दुखों से बचना चाहते हैं तो पहले इन पांच पापों को छोड़ें।अंत में कैदियों ने मुनि श्री के प्रवचनों से प्रभावित होकर मांस,शराब तथा आत्महत्या का त्याग किया तदुपरांत जेलर साहब तथा अन्य अधिकारियों को जैन समाज के व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया। मुनिश्री के द्वारा उनके लिए साहित्य भी प्रदान किया गया तथा वहां की लाइब्रेरी के लिए भी परम पूज्य आचार्य श्री विराग सागर जी द्वारा रचित साहित्य प्रदान किया गया। जेलर साहब ने प्रवचन के उपरांत संपूर्ण जेल का मुनि श्री के लिए निरीक्षण करवाया जिसमें पुस्तकालय, सिलाई सेंटर ,आरोग्यधाम हॉस्पिटल तथा भोजनालय आदि दिखलाए गए अंत में मुनिश्री को नमस्कार करके सभी ने उनका आभार प्रकट किया।
    1
    टीकमगढ़ जेल के कैदियों को मुनि श्री विकौशल सागर जी ने शराब एवं मांस का त्याग कराया-
टीकमगढ़ परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण मुनि श्री 108 विकौशल सागर जी महाराज ने आज टीकमगढ़ जेल में कैदियों तथा जेलर सहित सभी अधिकारियों को संबोधित किया तथा सभी कैदियों को शराब, मांस तथा आत्महत्या करने का भी त्याग कराया।
इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि वास्तव में आप जो दुख भोग रहे हो इसका कारण कोई और नहीं अपितु आप स्वयं ही हो। दूसरा व्यक्ति ना तो किसी को दुख दे सकता है ना ही सुख। एकमात्र स्वयं के कार्य व्यक्ति के भाग्य के निर्माता है वह अपने लिए अच्छा कार्य करके अच्छा भाग्य तथा बुरे कार्य करके दुर्भाग्य का निर्माण कर सकता है। अच्छे कार्यों से अच्छी उपलब्धियां जैसे आज्ञाकारी पुत्र,शीलवती पत्नी ,कुटुंब धन वैभव संपदा की प्राप्ति होती है तथा बुरे कार्यों से नरक गति एवं पशु गति के दुख भोगने पड़ते हैं इसीलिए बुराइयों को छोड़ना ही समझदारी है। बुराइयां यानी पाप कर्म - भगवान महावीर स्वामी ने हिंसा, झूठ, चोरी ,कुशील एवं परिग्रह इन्हें पाप कहा है अतः ऐसे कार्यों को छोड़कर अच्छे कार्यों में संलग्न होना चाहिए। मुनिश्री ने धर्म की  परिभाषा बदलते हुए कहा कि वास्तव में जो स्वयं को खराब लगे उसे स्वप्न में भी दूसरों के लिए ना करना ना मन से ना वचन से ना क्रिया से, यह वास्तव में धर्म का प्रथम लक्षण है ऐसा शास्त्रों में उल्लेख है। संविधान में भी इन पांच पापों के आधारभूत नियमों की रचना की गई है। इस प्रकार यदि हम दुखों से बचना चाहते हैं तो पहले इन पांच पापों को छोड़ें।अंत में कैदियों ने मुनि श्री के प्रवचनों से प्रभावित होकर मांस,शराब तथा आत्महत्या का त्याग किया तदुपरांत जेलर  साहब तथा अन्य अधिकारियों को जैन समाज के व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया। मुनिश्री के द्वारा उनके लिए साहित्य भी प्रदान किया गया तथा वहां की लाइब्रेरी के लिए भी परम पूज्य आचार्य श्री विराग सागर जी द्वारा रचित साहित्य प्रदान किया गया। 
जेलर साहब ने प्रवचन के उपरांत संपूर्ण जेल का मुनि श्री के लिए निरीक्षण करवाया जिसमें पुस्तकालय, सिलाई सेंटर ,आरोग्यधाम हॉस्पिटल तथा भोजनालय आदि दिखलाए गए अंत में मुनिश्री को नमस्कार करके सभी ने उनका आभार प्रकट किया।
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सागर के कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे व्यक्ति कुछ इस तरह बताई अपनी आपबीती, लगाई कलेक्टर से न्याय की गुहार
    1
    सागर के कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे व्यक्ति कुछ इस तरह बताई अपनी आपबीती, लगाई कलेक्टर से न्याय की गुहार
    user_Journalist suraj sen
    Journalist suraj sen
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 🛬🛬🛬🛬🛬❌❌❌❌🚒🚒🚒🚒🚒🚒🚒🚒🚨🚨🚨🚨❌❌❌❌❌ सावधान
    1
    🛬🛬🛬🛬🛬❌❌❌❌🚒🚒🚒🚒🚒🚒🚒🚒🚨🚨🚨🚨❌❌❌❌❌ सावधान
    user_Moti ray
    Moti ray
    Farmer सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • धू-धू जलती कार में पत्नी को राख बनते देखता रहा 'जल्लाद' डॉक्टर, CNG टैंक ने खोल दी पोल, पढ़ें उस रात का खौफनाक सच MP के सागर के गढ़ाकोटा से सामने आई इस दिल दहला देने वाली 'क्राइम स्टोरी' ने रक्षक और भक्षक के बीच के अंतर को मिटा दिया है. एक डॉक्टर जिसने लोगों की जान बचाने की शपथ ली थी, वही अपनी पत्नी का 'जल्लाद' बन बैठा. शक, बेवफाई और साजिश की इस खौफनाक दास्तां ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. 20 मार्च की रात थी और इलाका मध्य प्रदेश के सागर जिले का चनाटोरिया. यहां सड़क किनारे धू-धू कर जलती एक कार को देख रास्ते से गुजरने वाले इक्के दुक्के राहगीर सहम गए. खबर मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और नजारा देख चौंक गई. शुरुआत में इसे एक दर्दनाक हादसा माना जा रहा था, लेकिन जब राख के नीचे से सुराग निकले, तो एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश हुआ जिसे सुनकर रूह कांप जाए. यह कोई एक्सीडेंट नहीं, बल्कि एक पत्नी का 'कोल्ड ब्लडेड मर्डर' था.
    1
    धू-धू जलती कार में पत्नी को राख बनते देखता रहा 'जल्लाद' डॉक्टर, CNG टैंक ने खोल दी पोल, पढ़ें उस रात का खौफनाक सच
MP के सागर के गढ़ाकोटा से सामने आई इस दिल दहला देने वाली 'क्राइम स्टोरी' ने रक्षक और भक्षक के बीच के अंतर को मिटा दिया है. एक डॉक्टर जिसने लोगों की जान बचाने की शपथ ली थी, वही अपनी पत्नी का 'जल्लाद' बन बैठा. शक, बेवफाई और साजिश की इस खौफनाक दास्तां ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.
20 मार्च की रात थी और इलाका मध्य प्रदेश के सागर जिले का चनाटोरिया. यहां सड़क किनारे धू-धू कर जलती एक कार को देख रास्ते से गुजरने वाले इक्के दुक्के राहगीर सहम गए. खबर मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और नजारा देख चौंक गई. शुरुआत में इसे एक दर्दनाक हादसा माना जा रहा था, लेकिन जब राख के नीचे से सुराग निकले, तो एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश हुआ जिसे सुनकर रूह कांप जाए. यह कोई एक्सीडेंट नहीं, बल्कि एक पत्नी का 'कोल्ड ब्लडेड मर्डर' था.
    user_Roshni parihar
    Roshni parihar
    Sagar, Madhya Pradesh•
    17 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब की 12 पेटियां जप्त, ऑटो चालक गिरफ्तार, ₹1.50 लाख का माल बरामद राजेश बबेले बीना। जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव कुमार उईके एवं एसडीओपी बीना अजय सनकत के मार्गदर्शन में थाना आगासौद पुलिस द्वारा सशक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन के बड़े मामले का खुलासा किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 24.03.2026 को पुलिस चौकी मण्डी बामौरा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मण्डी बामौरा से बीना वाया निर्तला मार्ग पर एक सवारी ऑटो के माध्यम से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी श्री नितिन पाल द्वारा गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मण्डी बामौरा चौकी क्षेत्र में सघन वाहन चैकिंग प्रारंभ की। *12 पेटियां (लगभग 103 लीटर) अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000/- है* चैकिंग के दौरान संदिग्ध सवारी ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें देशी प्लेन एवं मसाला मदिरा की कुल 12 पेटियां (लगभग 103 लीटर) अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000/- है। साथ ही प्रयुक्त सवारी ऑटो वाहन, जिसकी कीमत लगभग ₹1,00,000/- आंकी गई, को भी जप्त किया गया। इस प्रकार कुल ₹1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रुपये) का माल बरामद किया गया। *ऑटो चालक को किया गिरफ्तार* मौके से ऑटो चालक राजकुमार बंसल पिता मुन्नालाल उम्र 40 वर्ष निवासी बीना को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *इन सभी की रही सराहनीय भूमिका* इस उल्लेखनीय कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव,रमानीवास शुक्ला,सुशील सिंह चौहान, आरक्षक नीरज राठौर, आरक्षक गजेन्द्र सिंह,आरक्षक ब्रजेश गेहलोत,आरक्षक रोहित विश्वकर्मा एवं सैनिक कैलाश दुबे की सराहनीय भूमिका रही।
    4
    लोकेशन बीना 
रिपोर्टर राजेश बबेले 
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब की 12 पेटियां जप्त, ऑटो चालक गिरफ्तार, ₹1.50 लाख का माल बरामद
राजेश बबेले 
बीना। जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव कुमार उईके एवं एसडीओपी बीना अजय सनकत के मार्गदर्शन में थाना आगासौद पुलिस द्वारा सशक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन के बड़े मामले का खुलासा किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 24.03.2026 को पुलिस चौकी मण्डी बामौरा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मण्डी बामौरा से बीना वाया निर्तला मार्ग पर एक सवारी ऑटो के माध्यम से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी श्री नितिन पाल द्वारा गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मण्डी बामौरा चौकी क्षेत्र में सघन वाहन चैकिंग प्रारंभ की।
*12 पेटियां (लगभग 103 लीटर) अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000/- है*
चैकिंग के दौरान संदिग्ध सवारी ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें देशी प्लेन एवं मसाला मदिरा की कुल 12 पेटियां (लगभग 103 लीटर) अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000/- है। साथ ही प्रयुक्त सवारी ऑटो वाहन, जिसकी कीमत लगभग ₹1,00,000/- आंकी गई, को भी जप्त किया गया। इस प्रकार कुल ₹1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रुपये) का माल बरामद किया गया।
*ऑटो चालक को किया गिरफ्तार* 
मौके से ऑटो चालक राजकुमार बंसल पिता मुन्नालाल उम्र 40 वर्ष निवासी बीना को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*इन सभी की रही सराहनीय भूमिका* 
इस उल्लेखनीय कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव,रमानीवास शुक्ला,सुशील सिंह चौहान, आरक्षक नीरज राठौर, आरक्षक गजेन्द्र सिंह,आरक्षक ब्रजेश गेहलोत,आरक्षक रोहित विश्वकर्मा एवं सैनिक कैलाश दुबे की सराहनीय भूमिका रही।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.