logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टीकमगढ़ जेल के कैदियों को मुनि श्री विकौशल सागर जी ने शराब एवं मांस का त्याग कराया- टीकमगढ़ जेल के कैदियों को मुनि श्री विकौशल सागर जी ने शराब एवं मांस का त्याग कराया- टीकमगढ़ परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण मुनि श्री 108 विकौशल सागर जी महाराज ने आज टीकमगढ़ जेल में कैदियों तथा जेलर सहित सभी अधिकारियों को संबोधित किया तथा सभी कैदियों को शराब, मांस तथा आत्महत्या करने का भी त्याग कराया। इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि वास्तव में आप जो दुख भोग रहे हो इसका कारण कोई और नहीं अपितु आप स्वयं ही हो। दूसरा व्यक्ति ना तो किसी को दुख दे सकता है ना ही सुख। एकमात्र स्वयं के कार्य व्यक्ति के भाग्य के निर्माता है वह अपने लिए अच्छा कार्य करके अच्छा भाग्य तथा बुरे कार्य करके दुर्भाग्य का निर्माण कर सकता है। अच्छे कार्यों से अच्छी उपलब्धियां जैसे आज्ञाकारी पुत्र,शीलवती पत्नी ,कुटुंब धन वैभव संपदा की प्राप्ति होती है तथा बुरे कार्यों से नरक गति एवं पशु गति के दुख भोगने पड़ते हैं इसीलिए बुराइयों को छोड़ना ही समझदारी है। बुराइयां यानी पाप कर्म - भगवान महावीर स्वामी ने हिंसा, झूठ, चोरी ,कुशील एवं परिग्रह इन्हें पाप कहा है अतः ऐसे कार्यों को छोड़कर अच्छे कार्यों में संलग्न होना चाहिए। मुनिश्री ने धर्म की परिभाषा बदलते हुए कहा कि वास्तव में जो स्वयं को खराब लगे उसे स्वप्न में भी दूसरों के लिए ना करना ना मन से ना वचन से ना क्रिया से, यह वास्तव में धर्म का प्रथम लक्षण है ऐसा शास्त्रों में उल्लेख है। संविधान में भी इन पांच पापों के आधारभूत नियमों की रचना की गई है। इस प्रकार यदि हम दुखों से बचना चाहते हैं तो पहले इन पांच पापों को छोड़ें।अंत में कैदियों ने मुनि श्री के प्रवचनों से प्रभावित होकर मांस,शराब तथा आत्महत्या का त्याग किया तदुपरांत जेलर साहब तथा अन्य अधिकारियों को जैन समाज के व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया। मुनिश्री के द्वारा उनके लिए साहित्य भी प्रदान किया गया तथा वहां की लाइब्रेरी के लिए भी परम पूज्य आचार्य श्री विराग सागर जी द्वारा रचित साहित्य प्रदान किया गया। जेलर साहब ने प्रवचन के उपरांत संपूर्ण जेल का मुनि श्री के लिए निरीक्षण करवाया जिसमें पुस्तकालय, सिलाई सेंटर ,आरोग्यधाम हॉस्पिटल तथा भोजनालय आदि दिखलाए गए अंत में मुनिश्री को नमस्कार करके सभी ने उनका आभार प्रकट किया।

7 hrs ago
user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
नीरज वैद्यराज पत्रकार
सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

टीकमगढ़ जेल के कैदियों को मुनि श्री विकौशल सागर जी ने शराब एवं मांस का त्याग कराया- टीकमगढ़ जेल के कैदियों को मुनि श्री विकौशल सागर जी ने शराब एवं मांस का त्याग कराया- टीकमगढ़ परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमण मुनि श्री 108 विकौशल सागर जी महाराज ने आज टीकमगढ़ जेल में कैदियों तथा जेलर सहित सभी अधिकारियों को संबोधित किया तथा सभी कैदियों को शराब, मांस तथा आत्महत्या करने का भी त्याग कराया। इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि वास्तव में आप जो दुख भोग रहे हो इसका कारण कोई और नहीं अपितु आप स्वयं ही हो। दूसरा व्यक्ति ना तो किसी को दुख दे सकता है ना ही सुख। एकमात्र स्वयं के कार्य व्यक्ति के भाग्य के निर्माता है वह अपने लिए अच्छा कार्य करके अच्छा भाग्य तथा बुरे कार्य करके दुर्भाग्य का निर्माण कर सकता है। अच्छे कार्यों से अच्छी उपलब्धियां जैसे आज्ञाकारी पुत्र,शीलवती पत्नी ,कुटुंब धन वैभव संपदा की प्राप्ति होती है तथा बुरे कार्यों से नरक गति एवं पशु गति के दुख भोगने पड़ते हैं इसीलिए बुराइयों को छोड़ना ही समझदारी है। बुराइयां यानी पाप कर्म - भगवान महावीर स्वामी ने हिंसा, झूठ, चोरी ,कुशील एवं परिग्रह इन्हें पाप कहा है अतः ऐसे कार्यों को छोड़कर अच्छे कार्यों में संलग्न होना चाहिए। मुनिश्री ने धर्म की परिभाषा बदलते हुए कहा कि वास्तव में जो स्वयं को खराब लगे उसे स्वप्न में भी दूसरों के लिए ना करना ना मन से ना वचन से ना क्रिया से, यह वास्तव में धर्म का प्रथम लक्षण है ऐसा शास्त्रों में उल्लेख है। संविधान में भी इन पांच पापों के आधारभूत नियमों की रचना की गई है। इस प्रकार यदि हम दुखों से बचना चाहते हैं तो पहले इन पांच पापों को छोड़ें।अंत में कैदियों ने मुनि श्री के प्रवचनों से प्रभावित होकर मांस,शराब तथा आत्महत्या का त्याग किया तदुपरांत जेलर साहब तथा अन्य अधिकारियों को जैन समाज के व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया। मुनिश्री के द्वारा उनके लिए साहित्य भी प्रदान किया गया तथा वहां की लाइब्रेरी के लिए भी परम पूज्य आचार्य श्री विराग सागर जी द्वारा रचित साहित्य प्रदान किया गया। जेलर साहब ने प्रवचन के उपरांत संपूर्ण जेल का मुनि श्री के लिए निरीक्षण करवाया जिसमें पुस्तकालय, सिलाई सेंटर ,आरोग्यधाम हॉस्पिटल तथा भोजनालय आदि दिखलाए गए अंत में मुनिश्री को नमस्कार करके सभी ने उनका आभार प्रकट किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भारत का पंचांग शक संवत नहीं, विक्रम संवत ही सर्वमान्य है: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत* विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर सागर में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति, परंपरा और समृद्धि का दिया संदेश भारतवर्ष को विदेशी आक्रांताओं से मुक्त करने वाले उज्जैनी के प्रतापी राजा सम्राट विक्रमादित्य की बेमिसाल ताकत उस विक्रम संवत की है जिसके आधार पर आज भी हमारे सभी तीज ,त्यौहार ,संस्कार व ज्योतिष गणनाएं होती है भारत का पंचांग शक संवत नहीं विक्रम संवत ही सर्वमान्य है। यह विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। स्थानीय रवींद्र भवन में आयोजित सृष्टि आरंभ दिवस, कोटि सूर्योपासना एवं नाट्य मंचन कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि शुद्धध काल गणना अथवा कालक्रम को आधार बनाने की वजह यदि इतिहास की पुर्नवृत्तियों और उसकी राजनीतिक भावनात्मक पक्ष को समझो तो विक्रम संवत ही भारत का राष्ट्रीय पंचांग कहलाने का हकदार है उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने और समृद्धि की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। गुड़ी पड़वा भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ने वाला पर्व है, जो एकता, सद्भाव और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि चैत्र प्रतिपदा का यह नवसंवत्सर प्रकृति में नवजीवन और हरितिमा का प्रतीक है तथा यह दो ऋतुओं के संधिकाल का महत्वपूर्ण समय होता है। मंत्री श्री राजपूत ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि इसी दिन महान सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का प्रारंभ किया था। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की ध्वजा हर युग में हमारी पहचान रही है और आज सम्पूर्ण विश्व भारतीय परंपराओं के महत्व को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के कालखंड में देवालयों का भव्य विकास हुआ और सम्राट विक्रमादित्य ने न्याय, दान और सुशासन की परंपरा स्थापित की। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसी सांस्कृतिक धारा को आगे बढ़ा रहे हैं। मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर 1 करोड़ 1 लाख रुपए की राशि का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रारंभ किया गया है, जिसके लिए गुड़ी पड़वा से नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह सम्मान भारतीय संस्कृति, दर्शन, परंपरा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुखदेव मिश्रा ,डॉ वीरेंद्र पाठक,छुट्टन तिवारी ,अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एसडीएम अमन मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, विनय दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक एवं संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रंग थिएटर सागर द्वारा बृजेश रिछारिया के निर्देशन में नाट्य मंचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री राजपूत का सम्मान किया गया तथा उन्होंने कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
    1
    भारत का पंचांग शक  संवत नहीं, विक्रम संवत ही सर्वमान्य है: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत* 
विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर सागर में आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति, परंपरा और समृद्धि का दिया संदेश
भारतवर्ष को विदेशी आक्रांताओं से मुक्त करने वाले उज्जैनी के प्रतापी राजा सम्राट विक्रमादित्य की बेमिसाल ताकत उस विक्रम संवत की है  जिसके आधार पर आज भी हमारे सभी  तीज ,त्यौहार ,संस्कार व ज्योतिष गणनाएं होती है भारत का पंचांग शक संवत नहीं विक्रम संवत ही सर्वमान्य है।
यह विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।
स्थानीय रवींद्र भवन में आयोजित सृष्टि आरंभ दिवस, कोटि सूर्योपासना एवं नाट्य मंचन कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि शुद्धध काल गणना अथवा कालक्रम को आधार बनाने की वजह यदि इतिहास की पुर्नवृत्तियों और उसकी राजनीतिक भावनात्मक पक्ष को समझो तो विक्रम संवत ही भारत का राष्ट्रीय पंचांग कहलाने का हकदार है उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने और समृद्धि की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।
गुड़ी पड़वा भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ने वाला पर्व है, जो एकता, सद्भाव और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि चैत्र प्रतिपदा का यह नवसंवत्सर प्रकृति में नवजीवन और हरितिमा का प्रतीक है तथा यह दो ऋतुओं के संधिकाल का महत्वपूर्ण समय होता है।
मंत्री श्री राजपूत ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि इसी दिन महान सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का प्रारंभ किया था। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की ध्वजा हर युग में हमारी पहचान रही है और आज सम्पूर्ण विश्व भारतीय परंपराओं के महत्व को स्वीकार कर रहा है।
उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के कालखंड में देवालयों का भव्य विकास हुआ और सम्राट विक्रमादित्य ने न्याय, दान और सुशासन की परंपरा स्थापित की। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसी सांस्कृतिक धारा को आगे बढ़ा रहे हैं।
मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर 1 करोड़ 1 लाख रुपए की राशि का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रारंभ किया गया है, जिसके लिए गुड़ी पड़वा से नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह सम्मान भारतीय संस्कृति, दर्शन, परंपरा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुखदेव मिश्रा ,डॉ वीरेंद्र पाठक,छुट्टन तिवारी ,अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एसडीएम अमन मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, विनय दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक एवं संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रंग थिएटर सागर द्वारा बृजेश रिछारिया के निर्देशन में नाट्य मंचन भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री राजपूत का सम्मान किया गया तथा उन्होंने कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री मोहन यादव जन्मदिन मनाने बच्चों के पास पहुंचे देखें Video
    2
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री मोहन यादव जन्मदिन मनाने बच्चों के पास पहुंचे देखें  Video
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by News reporter
    1
    Post by News reporter
    user_News reporter
    News reporter
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🔷 पुलिस पंचायत में सुलझे जटिल विवाद — लाखों की राशि वापस, बिछड़े रिश्तों में बनी सहमति विदिशा जिले में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में संचालित पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पंचायत कोर कमेटी के सदस्य श्री आर. कुलश्रेष्ठ, श्री प्रमोद व्यास, अतुल शाह, डॉ. सचिन गर्ग एवं पार्थ पितलिया उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न पारिवारिक एवं आर्थिक विवादों की सुनवाई करते हुए कई जटिल मामलों का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण किया गया। 🔹 जमीन सौदे में फंसे 15 लाख रुपये वापस दिलाए एक बुजुर्ग महिला द्वारा जमीन क्रय हेतु दिए गए 15 लाख रुपये विक्रेता द्वारा वापस नहीं किए जा रहे थे। पुलिस पंचायत ने दोनों पक्षों को कानूनी पहलुओं से अवगत कराते हुए समझाइश दी, जिसके बाद सहमति बनते हुए आवेदिका को पूरी राशि वापस दिलाई गई। साथ ही 2.5 लाख रुपये ब्याज स्वरूप अतिरिक्त देने पर भी सहमति बनी। 🔹 मां-बेटे के विवाद में भावनात्मक समाधान गंजबासौदा निवासी एक वरिष्ठ महिला अपने ही घर से अलग रहने को मजबूर थीं। पंचायत में समझाइश के बाद सहमति बनी कि महिला घर के ऊपरी हिस्से में तथा बेटा-बहू निचले हिस्से में निवास करेंगे। एक माह बाद स्थिति की समीक्षा के निर्देश भी दिए गए। 🔹 ट्रक विक्रय विवाद में तत्काल भुगतान दिवंगत पुत्र के ट्रक विक्रय से संबंधित शेष राशि को लेकर उत्पन्न विवाद में पंचायत के हस्तक्षेप से भोपाल निवासी खरीदार द्वारा मौके पर ही आवेदिका के खाते में राशि स्थानांतरित की गई, जिससे महिला को त्वरित न्याय मिला। 🔹 गिरवी जेवर प्रकरण में रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश एक पुराने गिरवी प्रकरण में अत्यधिक राशि की मांग किए जाने पर पंचायत ने संबंधित पक्ष को आवश्यक दस्तावेजों सहित अगली तिथि पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। बैठक में अन्य प्रकरणों की भी सुनवाई की गई, जिनमें कुछ मामलों में पक्षकारों की अनुपस्थिति के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। पुलिस पंचायत के माध्यम से न केवल आर्थिक विवादों का समाधान हो रहा है, बल्कि पारिवारिक रिश्तों में समन्वय स्थापित कर समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण भी किया जा रहा है।
    6
    🔷 पुलिस पंचायत में सुलझे जटिल विवाद — लाखों की राशि वापस, बिछड़े रिश्तों में बनी सहमति
विदिशा जिले में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में संचालित पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पंचायत कोर कमेटी के सदस्य श्री आर. कुलश्रेष्ठ, श्री प्रमोद व्यास, अतुल शाह, डॉ. सचिन गर्ग एवं पार्थ पितलिया उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न पारिवारिक एवं आर्थिक विवादों की सुनवाई करते हुए कई जटिल मामलों का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण किया गया।
🔹 जमीन सौदे में फंसे 15 लाख रुपये वापस दिलाए
एक बुजुर्ग महिला द्वारा जमीन क्रय हेतु दिए गए 15 लाख रुपये विक्रेता द्वारा वापस नहीं किए जा रहे थे। पुलिस पंचायत ने दोनों पक्षों को कानूनी पहलुओं से अवगत कराते हुए समझाइश दी, जिसके बाद सहमति बनते हुए आवेदिका को पूरी राशि वापस दिलाई गई। साथ ही 2.5 लाख रुपये ब्याज स्वरूप अतिरिक्त देने पर भी सहमति बनी।
🔹 मां-बेटे के विवाद में भावनात्मक समाधान
गंजबासौदा निवासी एक वरिष्ठ महिला अपने ही घर से अलग रहने को मजबूर थीं। पंचायत में समझाइश के बाद सहमति बनी कि महिला घर के ऊपरी हिस्से में तथा बेटा-बहू निचले हिस्से में निवास करेंगे। एक माह बाद स्थिति की समीक्षा के निर्देश भी दिए गए।
🔹 ट्रक विक्रय विवाद में तत्काल भुगतान
दिवंगत पुत्र के ट्रक विक्रय से संबंधित शेष राशि को लेकर उत्पन्न विवाद में पंचायत के हस्तक्षेप से भोपाल निवासी खरीदार द्वारा मौके पर ही आवेदिका के खाते में राशि स्थानांतरित की गई, जिससे महिला को त्वरित न्याय मिला।
🔹 गिरवी जेवर प्रकरण में रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश
एक पुराने गिरवी प्रकरण में अत्यधिक राशि की मांग किए जाने पर पंचायत ने संबंधित पक्ष को आवश्यक दस्तावेजों सहित अगली तिथि पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।
बैठक में अन्य प्रकरणों की भी सुनवाई की गई, जिनमें कुछ मामलों में पक्षकारों की अनुपस्थिति के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई।
पुलिस पंचायत के माध्यम से न केवल आर्थिक विवादों का समाधान हो रहा है, बल्कि पारिवारिक रिश्तों में समन्वय स्थापित कर समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण भी किया जा रहा है।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री मोहन यादव जन्मदिन मनाने बच्चों के पास पहुंचे देखें
    1
    लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री मोहन यादव जन्मदिन मनाने बच्चों के पास पहुंचे देखें
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लोकेशन :- बीना रिपोर्टर :-राकेश सेन बीना(सागर) नरसिंह हिंदू संगठन द्वारा बुधवार को नरसिंह मंदिर परिणय गार्डन में प्रेस से मिला कार्यक्रम में 27 मार्च को राम जन्म महोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने की लिए आम नागरिकों से अपील की है उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से अनेक झांकियां शामिल हो रही हैं। सुबह 11:00 नरसिंह मंदिर पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा तत्पश्चात 4:00 बजे से शुभ है यात्रा नरसिंह मंदिर से प्रारंभ होगी सर्वोदय चौराहा पर महा आरती की जाएगी उसके पश्चात सर्वोदय चौराहा से स्टेशन रोड गांधी तिराहा महावीर चौक मां जागेश्वरी मार्ग से होती हुई नरसिंह मंदिर पर संपन्न होगी इस मौके पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सभी से आग्रह किया है कि घर के सामने रंगोली सजाकर भगवान श्री राम की यात्रा का स्वागत करें। राम नवमी के पावन अवसर पर नरसिंह हिंदू संगठन द्वारा इस वर्ष भी भव्य राम जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 27 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें सायं 4 बजे नरसिंह मंदिर प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। संगठन के सदस्य विकास राजपूत ने बताया कि शोभायात्रा में देश के विभिन्न प्रदेशों की आकर्षक झाकियां एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इनमें काशी का अघोरी नृत्य, छत्तीसगढ़ की नवदुर्गा झांकी, कोलकाता की महाकाली द्वारा महिषासुर मर्दन, वृंदावन की महारासलीला, दक्षिण भारत की कांतारा प्रस्तुति, हरियाणा से बाहुबली हनुमान, आदि शामिल झांकियां होगी संगठन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने घरों के बाहर रंगोली बनाकर एवं आरती कर भगवान का स्वागत करें, जिससे पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण का निर्माण हो सके।
    1
    लोकेशन :- बीना
रिपोर्टर :-राकेश सेन 
बीना(सागर) नरसिंह हिंदू संगठन द्वारा बुधवार को नरसिंह मंदिर परिणय गार्डन में प्रेस से मिला कार्यक्रम में 27 मार्च को राम जन्म महोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने की लिए आम नागरिकों से अपील की है उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से अनेक झांकियां शामिल हो रही हैं। 
सुबह 11:00 नरसिंह मंदिर पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा तत्पश्चात 4:00 बजे से शुभ है यात्रा नरसिंह मंदिर से प्रारंभ होगी सर्वोदय चौराहा पर महा आरती की जाएगी उसके पश्चात सर्वोदय चौराहा से स्टेशन रोड गांधी तिराहा महावीर चौक मां जागेश्वरी मार्ग से होती हुई नरसिंह मंदिर पर संपन्न होगी इस मौके पर सभी उपस्थित सदस्यों ने सभी से आग्रह किया है कि घर के सामने रंगोली सजाकर भगवान श्री राम की यात्रा का स्वागत करें।
राम नवमी के पावन अवसर पर नरसिंह हिंदू संगठन द्वारा इस वर्ष भी भव्य राम जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 27 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें सायं 4 बजे नरसिंह मंदिर प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
संगठन के सदस्य विकास राजपूत ने बताया कि शोभायात्रा में देश के विभिन्न प्रदेशों की आकर्षक झाकियां एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इनमें काशी का अघोरी नृत्य, छत्तीसगढ़ की नवदुर्गा झांकी, कोलकाता की महाकाली द्वारा महिषासुर मर्दन, वृंदावन की महारासलीला, दक्षिण भारत की कांतारा प्रस्तुति, हरियाणा से बाहुबली हनुमान, आदि शामिल झांकियां होगी
संगठन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने घरों के बाहर रंगोली बनाकर एवं आरती कर भगवान का स्वागत करें, जिससे पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण का निर्माण हो सके।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जन्मदिन मनाने नौरादेही अभ्यारण पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री मोहन यादव देखें जंगल सफारी का Video
    1
    जन्मदिन मनाने नौरादेही अभ्यारण पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मंत्री मोहन यादव देखें जंगल सफारी का Video
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नगर पालिका सीएमओ आर गौरव द्वारा की गई कार्रवाई सब्जी के ठेले अतिक्रमण रोड पर लग रहे हैं सब्जी के ठेले नगर पालिका द्वारा झांसी फटक ओवर ब्रिज के नीचे लगेंगे सब्जी के ठेले नहीं तो होंगे तराजू जप्त
    1
    नगर पालिका सीएमओ आर गौरव द्वारा की गई कार्रवाई सब्जी के ठेले अतिक्रमण रोड पर लग रहे हैं सब्जी के ठेले नगर पालिका द्वारा झांसी फटक ओवर ब्रिज के नीचे लगेंगे सब्जी के ठेले नहीं तो होंगे तराजू जप्त
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मैहर। मां शारदा धाम में दर्शन करने Bihar आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु दर्शन के उपरांत अन्नकूट प्रसादालय में लाइन में लगे हुए थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। घटना को देखते ही एसआई एस के सुपरवाइजरदीपक दूबे ने तुरंत स्थिति को संभाला और बिना समय गंवाए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर श्रद्धालु को सहारा दिया। उन्होंने तत्काल उपस्थित डॉक्टरों को बुलाकर प्राथमिक जांच कराई। इसके बाद एसआईएस के सुपरवाइजर दीपक दुबे एवं उनकी टीम—संजय, आदित्य, राजू सहित अन्य सदस्यों—ने तत्परता दिखाते हुए घायल श्रद्धालु को तुरंत प्राथमिक उपचार दिलवाया और एंबुलेंस की व्यवस्था कर मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिले उपचार के चलते श्रद्धालु की जान बच गई। इस पूरी घटना में एसआई एस टीम के संजय, आदित्य, राजू एवं दीपक दूबे द्वारा दिखाए गए साहस, सूझबूझ और तत्परता की हर ओर सराहना हो रही है। वहीं शारदा प्रबंधन समिति के सदस्य सचिन मिश्रा द्वारा भी टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसी सजगता और तत्परता से ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। स्थानीय लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने भी टीम के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी तेजी और जिम्मेदारी से एक अनमोल जीवन सुरक्षित हो
    1
    मैहर। मां शारदा धाम में दर्शन करने Bihar आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु दर्शन के उपरांत अन्नकूट प्रसादालय में लाइन में लगे हुए थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया।
घटना को देखते ही एसआई एस के सुपरवाइजरदीपक दूबे ने तुरंत स्थिति को संभाला और बिना समय गंवाए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर श्रद्धालु को सहारा दिया। उन्होंने तत्काल उपस्थित डॉक्टरों को बुलाकर प्राथमिक जांच कराई।
इसके बाद एसआईएस के सुपरवाइजर दीपक दुबे एवं उनकी टीम—संजय, आदित्य, राजू सहित अन्य सदस्यों—ने तत्परता दिखाते हुए घायल श्रद्धालु को तुरंत प्राथमिक उपचार दिलवाया और एंबुलेंस की व्यवस्था कर मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया।
समय पर मिले उपचार के चलते श्रद्धालु की जान बच गई। इस पूरी घटना में एसआई एस टीम के संजय, आदित्य, राजू एवं दीपक दूबे द्वारा दिखाए गए साहस, सूझबूझ और तत्परता की हर ओर सराहना हो रही है।
वहीं शारदा प्रबंधन समिति के सदस्य सचिन मिश्रा द्वारा भी टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसी सजगता और तत्परता से ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
स्थानीय लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने भी टीम के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी तेजी और जिम्मेदारी से एक अनमोल जीवन सुरक्षित हो
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Batiyagarh, Damoh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.