logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पृथक बुंदेलखंड की मांग को लेकर जन आक्रोश यात्रा छतरपुर पहुंची, मशाल जुलूस निकालकर बुलंद की आवाज छतरपुर - पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा सोमवार को छतरपुर जिले में पहुंची। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में छत्रसाल चौराहा से मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पृथक राज्य की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। भानू सहाय ने कहा कि महाराजा छत्रसाल की वीरभूमि छतरपुर में आज जन आक्रोश यात्रा का पहुंचना आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि छतरपुर की धरती महाराजा छत्रसाल की शौर्य, स्वाभिमान और संघर्ष की गाथाओं से जुड़ी रही है। जिस तरह महाराजा छत्रसाल ने बुंदेलखंड की अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया था, उसी प्रेरणा से आज बुंदेलखंड राज्य निर्माण का आंदोलन आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि छत्रसाल की वीरता और बलिदान की यह भूमि बुंदेलखंड राज्य निर्माण के मार्ग को और मजबूत करेगी। बताया गया कि यह जन आक्रोश यात्रा 16 फरवरी को वनवासी राम की नगरी चित्रकूट स्थित कामतानाथ मंदिर से प्रारंभ हुई थी, जो 13 मार्च को ओरछा धाम स्थित रामराजा सरकार के दरबार में पहुंचेगी। यात्रा चित्रकूट से शुरू होकर बांदा, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, ललितपुर, दतिया, जालौन, हमीरपुर और महोबा होते हुए छतरपुर जिले में पहुंची। यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले गांवों में लोगों ने यात्रा का समर्थन करते हुए राज्य निर्माण की मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। यात्रा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण का वादा तीन वर्षों में पूरा करने की बात कही गई थी, लेकिन 12 साल बीत जाने के बाद भी राज्य का गठन नहीं हुआ। इसके विरोध में पूरे बुंदेलखंड में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है और एक लाख संघर्षशील लोगों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। यात्रा के दौरान छतरपुर कचहरी में अधिवक्ताओं से भी जनसंपर्क किया गया। अधिवक्ताओं ने पृथक बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में प्रधानमंत्री से शीघ्र राज्य गठन की मांग की। इस अवसर पर अशोक सक्सेना एडवोकेट, रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, प्रदीप झा, इमरान नौगांव, विकास पाल, हरिओम प्रजापति, गोलू ठाकुर, रामजी पारीछा, विवेक जैन, संत राम मास्टर और सिकंदर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

12 hrs ago
user_Mukesh Gautam
Mukesh Gautam
Advertising agency Chhatarpur Nagar, Madhya Pradesh•
12 hrs ago
9b74714a-044b-4edc-b9ac-c520899fe2b2

पृथक बुंदेलखंड की मांग को लेकर जन आक्रोश यात्रा छतरपुर पहुंची, मशाल जुलूस निकालकर बुलंद की आवाज छतरपुर - पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा सोमवार को छतरपुर जिले में पहुंची। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में छत्रसाल चौराहा से मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पृथक राज्य की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। भानू सहाय ने कहा कि महाराजा छत्रसाल की वीरभूमि छतरपुर में आज जन आक्रोश यात्रा का पहुंचना आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि छतरपुर की धरती महाराजा छत्रसाल की शौर्य, स्वाभिमान और संघर्ष की गाथाओं से जुड़ी रही है। जिस तरह महाराजा छत्रसाल ने बुंदेलखंड की अस्मिता

b7f2b60c-1a01-449c-b070-de71f5ab72c8

और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया था, उसी प्रेरणा से आज बुंदेलखंड राज्य निर्माण का आंदोलन आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि छत्रसाल की वीरता और बलिदान की यह भूमि बुंदेलखंड राज्य निर्माण के मार्ग को और मजबूत करेगी। बताया गया कि यह जन आक्रोश यात्रा 16 फरवरी को वनवासी राम की नगरी चित्रकूट स्थित कामतानाथ मंदिर से प्रारंभ हुई थी, जो 13 मार्च को ओरछा धाम स्थित रामराजा सरकार के दरबार में पहुंचेगी। यात्रा चित्रकूट से शुरू होकर बांदा, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, ललितपुर, दतिया, जालौन, हमीरपुर और महोबा होते हुए छतरपुर जिले में पहुंची। यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले गांवों में लोगों ने यात्रा का समर्थन करते हुए राज्य निर्माण की मांग को लेकर

9ac12d2b-7445-4120-81ba-11646b3047b9

आक्रोश व्यक्त किया। यात्रा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण का वादा तीन वर्षों में पूरा करने की बात कही गई थी, लेकिन 12 साल बीत जाने के बाद भी राज्य का गठन नहीं हुआ। इसके विरोध में पूरे बुंदेलखंड में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है और एक लाख संघर्षशील लोगों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा। यात्रा के दौरान छतरपुर कचहरी में अधिवक्ताओं से भी जनसंपर्क किया गया। अधिवक्ताओं ने पृथक बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में प्रधानमंत्री से शीघ्र राज्य गठन की मांग की। इस अवसर पर अशोक सक्सेना एडवोकेट, रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, प्रदीप झा, इमरान नौगांव, विकास पाल, हरिओम प्रजापति, गोलू ठाकुर, रामजी पारीछा, विवेक जैन, संत राम मास्टर और सिकंदर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by गणेश यादव
    1
    Post by गणेश यादव
    user_गणेश यादव
    गणेश यादव
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का संचालन पारदर्शी तरीके से होना चाहिए और इसमें शासन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी व्यक्ति या समूह को मंदिर पर निजी अधिकार जताने का हक नहीं है। यह सार्वजनिक आस्था से जुड़ा स्थल है, इसलिए इसका संचालन नियमों और प्रशासनिक व्यवस्था के तहत ही होना चाहिए।
    1
    उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का संचालन पारदर्शी तरीके से होना चाहिए और इसमें शासन की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी व्यक्ति या समूह को मंदिर पर निजी अधिकार जताने का हक नहीं है। यह सार्वजनिक आस्था से जुड़ा स्थल है, इसलिए इसका संचालन नियमों और प्रशासनिक व्यवस्था के तहत ही होना चाहिए।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छतरपुर। जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र में दिव्यांग दलित युवक को गोली मारने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय राजे त्रिलोक सिंह के बेटे रविराज सिंह ने 26 फरवरी को गांव के भैयालाल अहिरवार को गोली मार दी। घटना में घायल भैयालाल अहिरवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज अभी भी झांसी के अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना को 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली परिवार से होने के कारण पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है। वहीं घायल भैयालाल अहिरवार ने भी आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार के मुताबिक पुलिस ने एफआईआर में भी संदेह का हवाला देते हुए आरोपी को बचाने की कोशिश की है। इस पूरे मामले को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है और पीड़ित पक्ष प्रशासन से निष्पक्ष जांच व आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।
    1
    छतरपुर। जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र में दिव्यांग दलित युवक को गोली मारने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय राजे त्रिलोक सिंह के बेटे रविराज सिंह ने 26 फरवरी को गांव के भैयालाल अहिरवार को गोली मार दी।
घटना में घायल भैयालाल अहिरवार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज अभी भी झांसी के अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना को 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
परिजनों का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली परिवार से होने के कारण पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरत रही है। वहीं घायल भैयालाल अहिरवार ने भी आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
परिवार के मुताबिक पुलिस ने एफआईआर में भी संदेह का हवाला देते हुए आरोपी को बचाने की कोशिश की है। इस पूरे मामले को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है और पीड़ित पक्ष प्रशासन से निष्पक्ष जांच व आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency Chhatarpur Nagar, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होने की होड़ अब कितनी खतरनाक हो चुकी है, इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है। चर्चित इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर जहर भाई की पत्नी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे को स्कूटी की डिक्की में डालते हुए वीडियो बनाया गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने के लिए बनाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराज़गी भी देखने को मिल रही है और कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या वायरल होने के चक्कर में अब बच्चों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया जाएगा?"
    1
    सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होने की होड़ अब कितनी खतरनाक हो चुकी है, इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया है। चर्चित इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर जहर भाई की पत्नी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे को स्कूटी की डिक्की में डालते हुए वीडियो बनाया गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने के लिए बनाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराज़गी भी देखने को मिल रही है और कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या वायरल होने के चक्कर में अब बच्चों की सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया जाएगा?"
    user_पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    Court reporter लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने के लिए एकांतवास पर जाने वाले हैं। गुरु आज्ञा के अनुसार बाबा बद्रीनाथ के बर्फीले पहाड़ों में साधना करेंगे और इस दौरान पूरी तरह से मोबाइल, टीवी, इंटरव्यू और सोशल मीडिया से दूर रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस अवधि में कोई भी दिव्य दरबार नहीं लगाया जाएगा और बाबा पूरी तरह ईश्वर भक्ति और तपस्या में लीन रहेंगे। इस फैसले के बाद भक्तों के बीच इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वीडियो को Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें।
    1
    बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने के लिए एकांतवास पर जाने वाले हैं। गुरु आज्ञा के अनुसार बाबा बद्रीनाथ के बर्फीले पहाड़ों में साधना करेंगे और इस दौरान पूरी तरह से मोबाइल, टीवी, इंटरव्यू और सोशल मीडिया से दूर रहेंगे।
बताया जा रहा है कि इस अवधि में कोई भी दिव्य दरबार नहीं लगाया जाएगा और बाबा पूरी तरह ईश्वर भक्ति और तपस्या में लीन रहेंगे।
इस फैसले के बाद भक्तों के बीच इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
वीडियो को Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें।
    user_Ankit Speaks News
    Ankit Speaks News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ट्रेन के गेट के पायदान को पकड़े हुए नाच रहा था। इसी दौरान अचानक पास खड़े बिजली के पोल से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही युवक संतुलन खो बैठा और नीचे गिर पड़ा। घटना होते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने तुरंत ट्रेन स्टाफ को सूचना दी। यह घटना एक बार फिर चलती ट्रेन में स्टंट करने के खतरे को उजागर करती है।
    1
    चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ट्रेन के गेट के पायदान को पकड़े हुए नाच रहा था। इसी दौरान अचानक पास खड़े बिजली के पोल से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही युवक संतुलन खो बैठा और नीचे गिर पड़ा।
घटना होते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने तुरंत ट्रेन स्टाफ को सूचना दी। यह घटना एक बार फिर चलती ट्रेन में स्टंट करने के खतरे को उजागर करती है।
    user_रिपोर्टर आदित्य बुंदेला
    रिपोर्टर आदित्य बुंदेला
    Court reporter लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उर्दमऊ में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आधा एकड़ फसल नष्ट; कई लोग रडार पर छतरपुर जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत उर्दमऊ और खिरी के बीच स्थित एक खेत में आधा एकड़ से अधिक भूमि पर की जा रही अफीम की अवैध खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आगम जैन के निर्देश पर एसडीओपी अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह की टीम द्वारा की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मलखान कुशवाहा के खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत में लगी अफीम की फसल पर कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार इस अवैध खेती में करीब 6 लोगों की साझेदारी बताई जा रही है, जिनमें मलखान कुशवाहा के साथ सहयोगी राजेन्द्र दीक्षित (सरपंच) सहित अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
    3
    उर्दमऊ में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आधा एकड़ फसल नष्ट; कई लोग रडार पर
छतरपुर जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत उर्दमऊ और खिरी के बीच स्थित एक खेत में आधा एकड़ से अधिक भूमि पर की जा रही अफीम की अवैध खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आगम जैन के निर्देश पर एसडीओपी अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह की टीम द्वारा की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मलखान कुशवाहा के खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत में लगी अफीम की फसल पर कार्रवाई की।
सूत्रों के अनुसार इस अवैध खेती में करीब 6 लोगों की साझेदारी बताई जा रही है, जिनमें मलखान कुशवाहा के साथ सहयोगी राजेन्द्र दीक्षित (सरपंच) सहित अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।
    user_प्रिंस भरभूँजा जिला ब्यूरो अनादि टीवी छतरपुर
    प्रिंस भरभूँजा जिला ब्यूरो अनादि टीवी छतरपुर
    महाराजपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by गणेश यादव
    1
    Post by गणेश यादव
    user_गणेश यादव
    गणेश यादव
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.