logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्नौज: विधान सभा चुनाव 2027 को सफल बनाने हेतु भाजपा नेता ने जनसंपर्क कर, बांटे पत्रक। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध कन्नौज: भाजपाइयों ने रविवार को छिबरामऊ नगर में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए विधान सभा के सैकड़ों लोगों से संवाद किया। विपिन द्विवेदी (निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष भाजपा) के नेतृत्व में यह महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। उन्होंने पूर्व सहकारिता मंत्री राम प्रकाश त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस महाअभियान का शुभारंभ किया। भाजपाइयों ने प्रत्येक व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं घरों पर जनसंपर्क करते हुए पत्रक बांटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनों के बारे में बताया। भाजपा नेता विपिन द्विवेदी ने आगामी 2027 विधान सभा चुनाव में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने का आवाहन किया। इस दौरान सुशांत शुक्ला, पीयूष गुप्ता मीडिया प्रभारी भाजपा, ओम जाटव, श्याम तिवारी, लखन,सचिन, राजकरण ठाकुर, आशुतोष दुबे, विक्रांत, पुनीत भदौरिया,संतोष,विमल, राजेंद्र कठेरिया, दीपू सविता एवं रोहित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

11 hrs ago
user_पत्रकार विकास दीक्षित
पत्रकार विकास दीक्षित
Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

कन्नौज: विधान सभा चुनाव 2027 को सफल बनाने हेतु भाजपा नेता ने जनसंपर्क कर, बांटे पत्रक। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध कन्नौज: भाजपाइयों ने रविवार को छिबरामऊ नगर में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए विधान सभा के सैकड़ों लोगों से संवाद किया। विपिन द्विवेदी (निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष भाजपा) के नेतृत्व में यह महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। उन्होंने पूर्व सहकारिता मंत्री राम प्रकाश त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस महाअभियान का शुभारंभ किया। भाजपाइयों ने प्रत्येक व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं घरों पर जनसंपर्क करते हुए पत्रक बांटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनों के बारे में बताया। भाजपा नेता विपिन द्विवेदी ने आगामी 2027 विधान सभा चुनाव में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने का आवाहन किया। इस दौरान सुशांत शुक्ला, पीयूष गुप्ता मीडिया प्रभारी भाजपा, ओम जाटव, श्याम तिवारी, लखन,सचिन, राजकरण ठाकुर, आशुतोष दुबे, विक्रांत, पुनीत भदौरिया,संतोष,विमल, राजेंद्र कठेरिया, दीपू सविता एवं रोहित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आलू किसानों की बदहाली को लेकर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना आलू किसानों की बदहाली को लेकर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना कन्नौज। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट में किए गए धरना-प्रदर्शन के बाद पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आलू किसान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और सरकार को किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि धरने के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि आलू किसानों को उनकी फसल का उचित और लाभकारी मूल्य दिलाया जाए तथा उनकी बदहाली दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि आलू किसान पूरी तरह से परेशान और बर्बादी की कगार पर है। एक ओर खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। खाद महंगी होने के साथ ही आलू के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आलू का उचित रेट तय करना चाहिए, खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए और किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    4
    आलू किसानों की बदहाली को लेकर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

आलू किसानों की बदहाली को लेकर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
कन्नौज। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट में किए गए धरना-प्रदर्शन के बाद पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आलू किसान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और सरकार को किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए।
पूर्व विधायक ने कहा कि धरने के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि आलू किसानों को उनकी फसल का उचित और लाभकारी मूल्य दिलाया जाए तथा उनकी बदहाली दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
उन्होंने कहा कि आलू किसान पूरी तरह से परेशान और बर्बादी की कगार पर है। एक ओर खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। खाद महंगी होने के साथ ही आलू के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आलू का उचित रेट तय करना चाहिए, खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए और किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष, बांटे लंच पैकेट; ग्रामीणों ने दिया आशीर्वाद ​अरवल। क्षेत्र में बाढ़ का कहर लगातार जारी है, जहाँ शासन-प्रशासन, क्षेत्रीय विधायक, समाज सेवी और विभिन्न संस्थाएं पीड़ितों की मदद में जुटी हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों के नेता भी इस संकट की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। ​इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव 'वीरे' ने बाढ़ प्रभावित गांव जसमई और जिगनी का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों के घर-घर जाकर स्थिति का जायजा लिया और उन्हें खाद्य सामग्री के रूप में लंच पैकेट वितरित किए। ​मुसीबत के समय में मिली इस त्वरित सहायता से ग्रामीणों के चेहरे पर राहत नजर आई। लंच पैकेट प्राप्त करने के बाद बाढ़ पीड़ितों और बुजुर्गों ने पूर्व जिलाध्यक्ष को सहदय धन्यवाद देते हुए ढेरों दुआएं व आशीर्वाद दिया। ​इस अवसर पर सपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि संकट की इस आपदा में वे हर संभव तरीके से पीड़ितों के साथ खड़े हैं और क्षेत्र में किसी भी पीड़ित को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। वितरण के दौरान स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    3
    बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष, बांटे लंच पैकेट; ग्रामीणों ने दिया आशीर्वाद
​अरवल। क्षेत्र में बाढ़ का कहर लगातार जारी है, जहाँ शासन-प्रशासन, क्षेत्रीय विधायक, समाज सेवी और विभिन्न संस्थाएं पीड़ितों की मदद में जुटी हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों के नेता भी इस संकट की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
​इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव 'वीरे' ने बाढ़ प्रभावित गांव जसमई और जिगनी का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों के घर-घर जाकर स्थिति का जायजा लिया और उन्हें खाद्य सामग्री के रूप में लंच पैकेट वितरित किए।
​मुसीबत के समय में मिली इस त्वरित सहायता से ग्रामीणों के चेहरे पर राहत नजर आई। लंच पैकेट प्राप्त करने के बाद बाढ़ पीड़ितों और बुजुर्गों ने पूर्व जिलाध्यक्ष को सहदय धन्यवाद देते हुए ढेरों दुआएं व आशीर्वाद दिया।
​इस अवसर पर सपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि संकट की इस आपदा में वे हर संभव तरीके से पीड़ितों के साथ खड़े हैं और क्षेत्र में किसी भी पीड़ित को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। वितरण के दौरान स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    user_Abhishek Trivedi
    Abhishek Trivedi
    Local News Reporter कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ हिंदी भाषा देश की पहचान बन गई है मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ हिंदी हमारी शान है हिंदी हमारी जान है हिंदी से ही सब की पहचान है
    1
    मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ हिंदी भाषा देश की पहचान बन गई है
मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ  हिंदी हमारी शान है हिंदी हमारी जान है हिंदी से ही सब की पहचान है
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नमस्कार, आप देख रहे हैं GD News Network। ​धार्मिक आस्था और जन-उत्साह के मेल के साथ, मिश्राना मोहल्ला, गुलाब बाग में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। भगवान श्री गणेश के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुबह से ही अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजे पूजा पंडाल में बप्पा की प्रतिमा स्थापित होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से आसपास का पूरा इलाका गूंज उठा। ​वॉइस ओवर (VO): ​गुलाब बाग के मिश्राना मोहल्ला में आयोजित इस वार्षिक गणेशोत्सव में श्रद्धा और अटूट विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान पूजा-अर्चना और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा में भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक भजनों के माध्यम से वातावरण को और अधिक दिव्य बना दिया, तो वहीं युवाओं ने बप्पा के स्वागत में जमकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया। ​इस भव्य और अनुशासित आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय निवासियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और सहयोग की एक मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर श्री राजवीर सिंह कठेरिया, विजय सिंह शाक्य, परमानंद शाक्य, संजू शाक्य, पुरुषोत्तम शाक्य, गंगा सिंह शाक्य, नीरज कठेरिया, मर्फी कठेरिया, सोमेश कठेरिया, सत्येंद्र कठेरिया, निखिल शाक्य, विशाल कश्यप, सरवन शाक्य, हर्ष कठेरिया, रोहित शाक्य, तुलसीराम शाक्य, आदित्य शाक्य, राजू शाक्य, सुभाष कठेरिया, अमन कठेरिया, रंजीत राजपूत और बंटी कठेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी लोगों ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला और उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा। आरती के उपरांत सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की शांति, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। ​एंकर आउट्रो: ​गणेश चतुर्थी का यह उत्सव न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान रहा, बल्कि इसने पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का भी काम किया। GD News Network की ओर से सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
    3
    नमस्कार, आप देख रहे हैं GD News Network।
​धार्मिक आस्था और जन-उत्साह के मेल के साथ, मिश्राना मोहल्ला, गुलाब बाग में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। भगवान श्री गणेश के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुबह से ही अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजे पूजा पंडाल में बप्पा की प्रतिमा स्थापित होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से आसपास का पूरा इलाका गूंज उठा।
​वॉइस ओवर (VO):
​गुलाब बाग के मिश्राना मोहल्ला में आयोजित इस वार्षिक गणेशोत्सव में श्रद्धा और अटूट विश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान पूजा-अर्चना और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा में भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक भजनों के माध्यम से वातावरण को और अधिक दिव्य बना दिया, तो वहीं युवाओं ने बप्पा के स्वागत में जमकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया।
​इस भव्य और अनुशासित आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय निवासियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और सहयोग की एक मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर श्री राजवीर सिंह कठेरिया, विजय सिंह शाक्य, परमानंद शाक्य, संजू शाक्य, पुरुषोत्तम शाक्य, गंगा सिंह शाक्य, नीरज कठेरिया, मर्फी कठेरिया, सोमेश कठेरिया, सत्येंद्र कठेरिया, निखिल शाक्य, विशाल कश्यप, सरवन शाक्य, हर्ष कठेरिया, रोहित शाक्य, तुलसीराम शाक्य, आदित्य शाक्य, राजू शाक्य, सुभाष कठेरिया, अमन कठेरिया, रंजीत राजपूत और बंटी कठेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी लोगों ने मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला और उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा। आरती के उपरांत सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की शांति, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
​एंकर आउट्रो:
​गणेश चतुर्थी का यह उत्सव न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान रहा, बल्कि इसने पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का भी काम किया। GD News Network की ओर से सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • "योगी बाबा तुम्हें बचाने नहीं आएंगे..." भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को सचिव की कथित धमकी! शाहजहांपुर के निगोही से ग्राम पंचायत सचिव की दबंगई और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को कथित जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृत्यु प्रमाण पत्र की लंबित फाइल के संबंध में फोन करने पर ग्राम पंचायत सचिव अवनीश सिंह ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा से गाली-गलौज की और गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक सचिव ने कथित तौर पर कहा— "योगी बाबा तुम्हें बचाने नहीं आएंगे... जहां मिलोगे वहीं गोली मार देंगे।" मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में आरोप कितने सही साबित होते हैं और प्रशासनिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा कथित धमकी के मामले में क्या कार्रवाई होती है। #Shahjahanpur #Nigohi #BJP #UPPolice #BreakingNews #HindNews247
    1
    "योगी बाबा तुम्हें बचाने नहीं आएंगे..." भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को सचिव की कथित धमकी!
शाहजहांपुर के निगोही से ग्राम पंचायत सचिव की दबंगई और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को कथित जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि मृत्यु प्रमाण पत्र की लंबित फाइल के संबंध में फोन करने पर ग्राम पंचायत सचिव अवनीश सिंह ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा से गाली-गलौज की और गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी।
शिकायत के मुताबिक सचिव ने कथित तौर पर कहा—
"योगी बाबा तुम्हें बचाने नहीं आएंगे... जहां मिलोगे वहीं गोली मार देंगे।"
मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में आरोप कितने सही साबित होते हैं और प्रशासनिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा कथित धमकी के मामले में क्या कार्रवाई होती है।
#Shahjahanpur #Nigohi #BJP #UPPolice #BreakingNews #HindNews247
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद सपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद सपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला कन्नौज। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब सपाइयों ने पुलिस को चकमा देकर सरकार का पुतला दहन कर दिया। धरने को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था। कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों पर नजर बनाए हुए थे, ताकि कोई भी व्यक्ति पुतला या अन्य आपत्तिजनक सामग्री लेकर परिसर में प्रवेश न कर सके। बताया गया कि पुलिस की सख्ती और निगरानी के बावजूद सपा कार्यकर्ता पुतला लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए। इसके बाद सपाइयों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। अचानक हुए पुतला दहन से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सपा नेताओं ने आलू किसानों को उनकी फसल का उचित एवं लाभकारी मूल्य दिलाने, आलू पर एमएसपी लागू करने, डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पुतले को बुझाने का प्रयास किया। घटना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
    1
    पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद सपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला
पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद सपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला
कन्नौज। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब सपाइयों ने पुलिस को चकमा देकर सरकार का पुतला दहन कर दिया।
धरने को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था। कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था और पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों पर नजर बनाए हुए थे, ताकि कोई भी व्यक्ति पुतला या अन्य आपत्तिजनक सामग्री लेकर परिसर में प्रवेश न कर सके।
बताया गया कि पुलिस की सख्ती और निगरानी के बावजूद सपा कार्यकर्ता पुतला लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए। इसके बाद सपाइयों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। अचानक हुए पुतला दहन से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
सपा नेताओं ने आलू किसानों को उनकी फसल का उचित एवं लाभकारी मूल्य दिलाने, आलू पर एमएसपी लागू करने, डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पुतले को बुझाने का प्रयास किया। घटना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इस वक्त की बड़ी खबर कन्नौज से जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर के कलेक्ट पहुंचकर आलू सस्ता होने की वजह कृषि संबंध में दिया ज्ञापन आलू किसानों के सम्मान में समाजवादी पार्टी मैदान में । आलू के कम भाव और लागत न मिलना एवं डीएपी, यूरिया खाद की उपलब्धता न होने के कारण विशाल धरना एवं ज्ञापन। इस वक्त की बड़ी खबर कन्नौज से जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर के कलेक्ट पहुंचकर आलू सस्ता होने की वजह कृषि संबंध में दिया ज्ञापन आलू किसानों के सम्मान में समाजवादी पार्टी मैदान में । आलू के कम भाव और लागत न मिलना एवं डीएपी, यूरिया खाद की उपलब्धता न होने के कारण विशाल धरना एवं ज्ञापन।
    1
    इस वक्त की बड़ी खबर कन्नौज से जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर के कलेक्ट पहुंचकर आलू सस्ता होने की वजह कृषि संबंध में दिया ज्ञापन
आलू किसानों के सम्मान में समाजवादी पार्टी मैदान में ।
आलू के कम भाव और लागत न मिलना एवं डीएपी, यूरिया खाद की उपलब्धता न होने के कारण विशाल धरना एवं ज्ञापन।
इस वक्त की बड़ी खबर कन्नौज से जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर के कलेक्ट पहुंचकर आलू सस्ता होने की वजह कृषि संबंध में दिया ज्ञापन
आलू किसानों के सम्मान में समाजवादी पार्टी मैदान में ।
आलू के कम भाव और लागत न मिलना एवं डीएपी, यूरिया खाद की उपलब्धता न होने के कारण विशाल धरना एवं ज्ञापन।
    user_MAINURKHAN
    MAINURKHAN
    Advertising agency कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मैनपुरी: मिश्राना मोहल्ले के गुलाब बाग में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी मिश्राना मोहल्ला स्थित गुलाब बाग में हर वर्ष की भांति इस साल भी गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में राजवीर सिंह कठेरिया, विजय सिंह शाक्य, परमानंद शाक्य, संजू शाक्य, पुरुषोत्तम शाक्य, गंगा सिंह शाक्य, नीरज कठेरिया, मर्फी कठेरिया, सोमेश कठेरिया, सत्येंद्र कठेरिया, निखिल शाक्य, विशाल कश्यप, सरवन शाक्य, हर्ष कठेरिया, रोहित शाक्य, तुलसीराम शाक्य, आदित्य शाक्य, राजू शाक्य, सुभाष कठेरिया, अमन कठेरिया, रंजीत राजपूत और बंटी कठेरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    मैनपुरी: मिश्राना मोहल्ले के गुलाब बाग में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी
मिश्राना मोहल्ला स्थित गुलाब बाग में हर वर्ष की भांति इस साल भी गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में राजवीर सिंह कठेरिया, विजय सिंह शाक्य, परमानंद शाक्य, संजू शाक्य, पुरुषोत्तम शाक्य, गंगा सिंह शाक्य, नीरज कठेरिया, मर्फी कठेरिया, सोमेश कठेरिया, सत्येंद्र कठेरिया, निखिल शाक्य, विशाल कश्यप, सरवन शाक्य, हर्ष कठेरिया, रोहित शाक्य, तुलसीराम शाक्य, आदित्य शाक्य, राजू शाक्य, सुभाष कठेरिया, अमन कठेरिया, रंजीत राजपूत और बंटी कठेरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_MAINPURI LOCAL NEWS
    MAINPURI LOCAL NEWS
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मौत पर उठे सवाल* *भाई ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी* *सौरिख,कन्नौज* सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ चौकी अंतर्गत मिर्जापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मृतका रेखा पत्नी विमलेश उर्फ पिंकू अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है मामले में मृतका के भाई विजय प्रताप सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मायके पक्ष को सूचना समय पर नहीं दी गई, जिससे संदेह और बढ़ गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। *फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मौत पर उठे सवाल* *भाई ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी* *सौरिख,कन्नौज* सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ चौकी अंतर्गत मिर्जापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मृतका रेखा पत्नी विमलेश उर्फ पिंकू अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है मामले में मृतका के भाई विजय प्रताप सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मायके पक्ष को सूचना समय पर नहीं दी गई, जिससे संदेह और बढ़ गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    4
    *फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मौत पर उठे सवाल*

*भाई ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी*

 *सौरिख,कन्नौज* सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ चौकी अंतर्गत मिर्जापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

मृतका रेखा पत्नी विमलेश उर्फ पिंकू अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है मामले में मृतका के भाई विजय प्रताप सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मायके पक्ष को सूचना समय पर नहीं दी गई, जिससे संदेह और बढ़ गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मौत पर उठे सवाल*
*भाई ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी*
*सौरिख,कन्नौज* सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ चौकी अंतर्गत मिर्जापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
मृतका रेखा पत्नी विमलेश उर्फ पिंकू अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है मामले में मृतका के भाई विजय प्रताप सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मायके पक्ष को सूचना समय पर नहीं दी गई, जिससे संदेह और बढ़ गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.