लाखनी में 5 मई को रक्तदान-चिकित्सा परामर्श शिविर, शिविर का पोस्टर का विमोचन किया, डायमंड गुरु जैसाराम लोहमरोड़ की पुण्यतिथि पर होगा आयोजन ग्राम पंचायत लाखनी में 5 मई को एक विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर डायमंड गुरु जैसाराम लोहमरोड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर अम्बेडकर भवन लाखनी में होगा। आयोजक कर्नल एलसी वर्मा और अजय लोहमरोड़ ने बताया कि शिविर में धायल हॉस्पिटल के फिजिशियन, स्त्रीरोग और हड्डीरोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। रक्तदान शिविर 5 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। गुरुजी के पिता सुवालाल लोहमरोड़ ने आम जनता से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। हाल ही में शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन के दौरान अजय लोहमरोड़, आशुतोष, सानिया, मेघा, समता दल के अध्यक्ष श्यामलाल मेघवाल, महावीर और धायल हॉस्पिटल की टीम के सदस्य उपस्थित थे।
लाखनी में 5 मई को रक्तदान-चिकित्सा परामर्श शिविर, शिविर का पोस्टर का विमोचन किया, डायमंड गुरु जैसाराम लोहमरोड़ की पुण्यतिथि पर होगा आयोजन ग्राम पंचायत लाखनी में 5 मई को एक विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर डायमंड गुरु जैसाराम लोहमरोड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर अम्बेडकर भवन लाखनी में होगा। आयोजक कर्नल एलसी वर्मा और अजय लोहमरोड़ ने बताया कि शिविर में धायल हॉस्पिटल के फिजिशियन, स्त्रीरोग और हड्डीरोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। रक्तदान शिविर 5 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। गुरुजी के पिता सुवालाल लोहमरोड़ ने आम जनता से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। हाल ही में शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन के दौरान अजय लोहमरोड़, आशुतोष, सानिया, मेघा, समता दल के अध्यक्ष श्यामलाल मेघवाल, महावीर और धायल हॉस्पिटल की टीम के सदस्य उपस्थित थे।
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by Social Media Rajasthan-11
- चिड़ावा: चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर 11 में एक अनोखा और प्रेरणादायक मामला सामने आया, जहां गोद-भराई की रस्म देखते ही देखते शादी में बदल गई। इस खास पल का गवाह बना पूरा परिवार, जबकि विदेश में मौजूद पिता ने वीडियो कॉल के जरिए अपनी बेटी को आशीर्वाद दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पप्पू चेजारा की पुत्री निकिता वर्मा की गोद-भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान नवलगढ़ निवासी दूल्हे अजय (पुत्र स्वर्गीय जगदीश) अपने परिजनों के साथ समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। माहौल खुशियों से भरा था, तभी दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से एक बड़ा फैसला लेते हुए इस रस्म को विवाह में बदल दिया। *वीडियो कॉल बना भावनाओं का सेतु* निकिता के पिता विदेश में होने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए पूरे आयोजन को देखा और बेटी को आशीर्वाद दिया। यह पल परिवार के लिए बेहद भावुक और यादगार बन गया। *सादगी में रचा विवाह, बिना दहेज दिया बड़ा संदेश* इस अचानक हुए विवाह की सबसे खास बात रही कि दोनों परिवारों ने बिना दहेज के शादी करने का संकल्प लिया। लड़की के चाचा मुकेश वर्मा और लड़के के चाचा योगेश कुमार ने बताया कि यह निर्णय पूरी सहमति और खुशी के साथ लिया गया। उन्होंने कहा कि यह शादी समाज के लिए एक संदेश है कि रिश्ते प्रेम, सम्मान और विश्वास पर टिके होते हैं, न कि लेन-देन पर। *बनी प्रेरणा, बढ़ी गरिमा* इस अनोखे विवाह ने न केवल समारोह की गरिमा बढ़ाई, बल्कि यह समाज के लिए एक सकारात्मक उदाहरण भी बन गया। सादगी, आपसी समझ और बिना दहेज के इस शादी ने यह साबित कर दिया कि बदलते समय के साथ परंपराओं को बेहतर दिशा दी जा सकती है।1
- शाहपुरा कचरा डिपो में आग लगने की सुचना पर दमकल ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।1
- झुंझुनूं । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा विरोध कर उसे पास करवाने में रोड़ा बनने तथा इनके द्वारा महिलाओं के अधिकारो पर कुठाराघात करने के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जयपुर में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में झुंझुनू जिले से सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे और सम्मेलन में भाग लिया। जिले की प्रत्येक विधानसभा से बस एव निजी वाहनो से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर गए । भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने कांग्रेस व उनके अन्य सहयोगी दलों द्वारा महिलाओं के अधिकारो का विरोध करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं दिया और वे नारी शक्ति को अपमानित व कमजोर करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जिसे भाजपा और जनता कभी बर्दास्त नहीं करेगी । भाजपा प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओ ने पैदल मार्च कर अहिंसा सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शेखावत, महावीर ढाका, शहर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसिंह माँठ, जिला प्रवक्ता हनुमान सिंह, महिला मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, वर्षा चौधरी, अनीता सैनी, सुशीला झाझड़िया, विनोद कंवर, संतोष चौधरी, मनीषा सैनी, मंजू, मुन्नी, प्रमिला, रक्षा, चंदा, रितु सैनी, माया, विनीता, ऋतु , सुधा, कृष्णा, अनिल जोशी, जगदीश गोस्वामी, कृष्ण कुमार पुरोहित, श्याम सुंदर, नरेश चौधरी, श्रवण सिंह, विनोद जांगिड़, राकेश गुर्जर, प्रमोद कुमावत, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिला एव पुरुष उपस्थित रहे । भाजपा नेता बबलू चौधरी के नेतृत्व में झुझुनू विधानसभा से कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे झुनझुनू । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल का संसद में कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा विरोध कर उसे पास करवाने में रोड़ा बनने तथा इनके द्वारा महिलाओं के अधिकारो पर वार करने के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जयपुर में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में झुझुनू जिले की झुझुनूँ विधानसभा से भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिलाएं व पुरुष जयपुर जन आक्रोश कार्यक्रम में शामिल हुए । भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के निर्देशन में तथा भाजपा नेता बबलू चौधरी के नेतृत्व में विधानसभा से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ता बस व निजी वाहनों से जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन एव पद यात्रा में शामिल हुए । इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, जगदीश गोस्वामी, अनिल जोशी, कृष्ण कुमार पुरोहित, श्रीमती सावित्री सैनी, सुशीला झाझड़िया, अनीता सैनी, विनोद कंवर, संतोष चौधरी, मनीषा सैनी, मंजू, मुन्नी, प्रमिला, रक्षा, चंदा, रितु सैनी, माया, विनीता, ऋतु , सुधा, परमेश्वरी, प्रभा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष जयपुर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।2
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1