logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुलन्दशहर पुलिस का सराहनीय प्रयास, महिलाओं और छात्राओं को नियमों और समर्थन के लिए जागरूक किया मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत बुलन्दशहर पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में जाकर बालिकाओं/महिलाओ को महिला अपराधों से बचाव एवं हेल्पलाइन सेवाओं आदि के संबन्ध में जागरुक किया गया ।

10 hrs ago
user_Bulandshahr Times News
Bulandshahr Times News
Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
321cab08-b0c2-4546-b9c0-9c6cdf1534f2
33e95714-35a5-4f2b-a14a-f6aca9e4b385
07481548-d639-424d-9e87-33c993fb8dd2
8c96fffc-0716-43ec-b46f-2abc263e6f9c

बुलन्दशहर पुलिस का सराहनीय प्रयास, महिलाओं और छात्राओं को नियमों और समर्थन के लिए जागरूक किया मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत बुलन्दशहर पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में जाकर बालिकाओं/महिलाओ को महिला अपराधों से बचाव एवं हेल्पलाइन सेवाओं आदि के संबन्ध में जागरुक किया गया ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वाहन चोरी के वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी रंजीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बंबे के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो शेरपुर के आगे श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई। पुलिस के मुताबिक, घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र जसवंत सिंह, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त Ertiga कार तथा सिकंदराबाद क्षेत्र से चोरी किए गए दो ट्रकों के एसीएम बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को दो ट्रकों से एसीएम चोरी के मामले में सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज था और आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को शातिर अपराधी बताते हुए उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, टप्पेबाजी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
    4
    वाहन चोरी के वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार
बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी रंजीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बंबे के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा।
पुलिस ने पीछा किया तो शेरपुर के आगे श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई। पुलिस के मुताबिक, घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र जसवंत सिंह, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त Ertiga कार तथा सिकंदराबाद क्षेत्र से चोरी किए गए दो ट्रकों के एसीएम बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को दो ट्रकों से एसीएम चोरी के मामले में सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज था और आरोपी वांछित चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी को शातिर अपराधी बताते हुए उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, टप्पेबाजी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
    user_Dinesh kumar pal
    Dinesh kumar pal
    Advertising agency बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र के छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान पिंटू के रूप में की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र के छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान पिंटू के रूप में की।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र के गाँव भराना की महिलाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ठान लें तो वे कुछ भी कर सकती हैं! ​सड़कें ठीक कराने के बाद, अब इन महिलाओं ने गाँव के बच्चों की शिक्षा की कमान संभाल ली है। बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इन महिलाओं ने सीधे DM ऑफिस का रुख किया है और गाँव में एक आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की जोरदार गुहार लगाई है। ​नारी शक्ति का यह कदम वाकई मिसाल है! रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    1
    बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र के गाँव भराना की महिलाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ठान लें तो वे कुछ भी कर सकती हैं!
​सड़कें ठीक कराने के बाद, अब इन महिलाओं ने गाँव के बच्चों की शिक्षा की कमान संभाल ली है।
बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इन महिलाओं ने सीधे DM ऑफिस का रुख किया है और गाँव में एक आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की जोरदार गुहार लगाई है।
​नारी शक्ति का यह कदम वाकई मिसाल है!
रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • खबरा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, उठाई समाधान की मांग खबरा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, उठाई समाधान की मांग ​खबरा / बुलंदशहर: ग्रामीण अंचल में सड़कों की बदहाली और जलभराव की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। खबरा गांव से खुर्जा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर गहरे जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों व ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​सड़क पर जलभराव होने से मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुका है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। खुर्जा जाने वाले दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों को हर रोज जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन चालक कीचड़ में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर संबंधित विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस मुख्य मार्ग की सुध नहीं ली गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
    1
    खबरा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, उठाई समाधान की मांग
खबरा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान, उठाई समाधान की मांग
​खबरा / बुलंदशहर:
ग्रामीण अंचल में सड़कों की बदहाली और जलभराव की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। खबरा गांव से खुर्जा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर गहरे जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों व ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
​सड़क पर जलभराव होने से मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुका है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। खुर्जा जाने वाले दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों को हर रोज जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन चालक कीचड़ में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
​स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर संबंधित विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस मुख्य मार्ग की सुध नहीं ली गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    Classified ads newspaper publisher सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थिति में लहू लुहान अवस्था में मिला ई-रिक्शा चालक
    1
    बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थिति में लहू लुहान अवस्था में मिला ई-रिक्शा चालक
    user_& टीवी इंडिया
    & टीवी इंडिया
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    13 hrs ago
  • छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है। छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है।
    1
    छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।

लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है।
छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।
लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है।
    user_Monu singh
    Monu singh
    Electrician खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ककोड़ में शिव नाडर फाउंडेशन का साक्षरता अभियान, 600 से अधिक महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित; बीएसए वीरेंद्र कुमार बोले- साक्षरता से ही मजबूत होगा समाज हेडलाइन: ककोड़ में शिव नाडर फाउंडेशन का साक्षरता अभियान, 600 से अधिक महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित; बीएसए वीरेंद्र कुमार बोले- साक्षरता से ही मजबूत होगा समाज स्लग: ककोड़ में साक्षरता अभियान के तहत प्रमाण-पत्र वितरण समारोह बुलंदशहर के विकासखंड सिकंदराबाद के ककोड़ क्षेत्र में मंगलवार को शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से साक्षरता अभियान के तहत प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 600 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में बुलंदशहर के बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं प्रांजल कुमार, रॉबिन सरकार, जो संस्थापक हैं, और विनय आनंद वर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि और अतिथियों ने साक्षरता अभियान से जुड़ी नव-साक्षर महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस दौरान महिलाओं को निरंतर शिक्षा से जुड़े रहने और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के बाद बीएसए वीरेंद्र कुमार ने पत्रकारों से बातचीत की। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और साक्षरता को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों को किसी कारणवश पढ़ने-लिखने का अवसर नहीं मिल पाया, उन तक शिक्षा पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि साक्षरता का उद्देश्य केवल पढ़ना-लिखना सिखाना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने से परिवार और समाज दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तकनीक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार को लेकर बीएसए ने कहा कि मौजूदा समय में तकनीक शिक्षा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा से जोड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने प्रमाण-पत्र पाने वाली महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए उपलब्धि का विषय है और इससे आगे सीखने का उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने महिलाओं से निरंतर शिक्षा से जुड़े रहने और अपने आसपास के लोगों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में लर्नर्स और वॉलंटियर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि साक्षरता अभियान से उनके जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव आया है। आयोजकों ने कहा कि विभिन्न टीमों, वॉलंटियर्स और समाज के सहयोग से अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। बीएसए वीरेंद्र कुमार ने साक्षरता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के विस्तार के लिए विभाग, संस्थाओं, वॉलंटियर्स और समाज की सामूहिक भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
    4
    ककोड़ में शिव नाडर फाउंडेशन का साक्षरता अभियान, 600 से अधिक महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित; बीएसए वीरेंद्र कुमार बोले- साक्षरता से ही मजबूत होगा समाज

हेडलाइन:
ककोड़ में शिव नाडर फाउंडेशन का साक्षरता अभियान, 600 से अधिक महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित; बीएसए वीरेंद्र कुमार बोले- साक्षरता से ही मजबूत होगा समाज
स्लग:
ककोड़ में साक्षरता अभियान के तहत प्रमाण-पत्र वितरण समारोह
बुलंदशहर के विकासखंड सिकंदराबाद के ककोड़ क्षेत्र में मंगलवार को शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से साक्षरता अभियान के तहत प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 600 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
कार्यक्रम में बुलंदशहर के बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं प्रांजल कुमार, रॉबिन सरकार, जो संस्थापक हैं, और विनय आनंद वर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि और अतिथियों ने साक्षरता अभियान से जुड़ी नव-साक्षर महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस दौरान महिलाओं को निरंतर शिक्षा से जुड़े रहने और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के बाद बीएसए वीरेंद्र कुमार ने पत्रकारों से बातचीत की। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और साक्षरता को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों को किसी कारणवश पढ़ने-लिखने का अवसर नहीं मिल पाया, उन तक शिक्षा पहुंचाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि साक्षरता का उद्देश्य केवल पढ़ना-लिखना सिखाना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने से परिवार और समाज दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
तकनीक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार को लेकर बीएसए ने कहा कि मौजूदा समय में तकनीक शिक्षा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा से जोड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए।
उन्होंने प्रमाण-पत्र पाने वाली महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए उपलब्धि का विषय है और इससे आगे सीखने का उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने महिलाओं से निरंतर शिक्षा से जुड़े रहने और अपने आसपास के लोगों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम में लर्नर्स और वॉलंटियर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि साक्षरता अभियान से उनके जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव आया है। आयोजकों ने कहा कि विभिन्न टीमों, वॉलंटियर्स और समाज के सहयोग से अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।
बीएसए वीरेंद्र कुमार ने साक्षरता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के विस्तार के लिए विभाग, संस्थाओं, वॉलंटियर्स और समाज की सामूहिक भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
    user_कपिल कुमार दैनिक भास्कर
    कपिल कुमार दैनिक भास्कर
    सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • थल सेना कैंप से लौटे एनसीसी कैडेटों का सम्मान,,,,,,,,, अनूपशहर। एल. डी. ए. वी. इंटर कॉलेज, अनूपशहर के दो होनहार एनसीसी कैडेटों ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय थल सेना कैंप (TSC) में उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। कैडेट शिवम कुमार का चयन ऑब्सटैकल ट्रेनिंग (Obstacle Training) वर्ग में तथा कैडेट राशि तोमर का चयन फायरिंग में (Shooting) हुआ था। कठिन चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद दोनों कैडेटों ने राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कैंप में प्रतिभाग किया। कैंप से वापस विद्यालय पहुंचने पर दोनों कैडेटों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला पंत, श्री अभय सिन्हा, अखण्ड प्रताप सिंह,एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट धर्मेन्द्र कुमार सहित शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने दोनों कैडेटों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या ने कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। विद्यालय परिवार ने दोनों कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
    1
    थल सेना कैंप से लौटे एनसीसी कैडेटों का सम्मान,,,,,,,,,
अनूपशहर। एल. डी. ए. वी. इंटर कॉलेज, अनूपशहर के दो होनहार एनसीसी कैडेटों ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय थल सेना कैंप (TSC) में उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
कैडेट शिवम कुमार का चयन ऑब्सटैकल ट्रेनिंग (Obstacle Training) वर्ग में तथा कैडेट राशि तोमर का चयन फायरिंग में (Shooting)  हुआ था। कठिन चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद दोनों कैडेटों ने राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कैंप में प्रतिभाग किया।
कैंप से वापस विद्यालय पहुंचने पर दोनों कैडेटों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला पंत, श्री अभय सिन्हा, अखण्ड प्रताप सिंह,एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट धर्मेन्द्र कुमार सहित शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने दोनों कैडेटों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।
प्रधानाचार्या ने कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
विद्यालय परिवार ने दोनों कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.