मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने पर सख्ती, सरगुजा पुलिस की अपील अंबिकापुर, 15 अप्रैल 2026। सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ते जोखिम को देखते हुए सरगुजा पुलिस ने मालवाहक वाहनों में यात्रियों के परिवहन पर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मालवाहक वाहन मालिकों और चालकों की बैठक आयोजित कर नियमों की जानकारी देने और सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना, वाहन जब्ती और परमिट निरस्त करने जैसी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने बताया कि मालवाहक वाहन केवल सामान ढोने के लिए बनाए जाते हैं। इनमें यात्रियों के बैठने या खड़े होने की सुरक्षित व्यवस्था नहीं होती, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। खासकर शादी-ब्याह और अन्य आयोजनों में इन वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर ले जाना बेहद खतरनाक है। सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए केवल अधिकृत यात्री वाहनों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। इससे न केवल अपनी बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

- छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।1
- धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र इन दिनों हाथियों की लगातार बढ़ती सक्रियता से जूझ रहा है। जंगल से निकलकर गांवों और सड़कों तक पहुंच रहे हाथी जहां किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, वहीं आम लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल गहरा रहा है। बीते दिनों क्रौंधा मार्ग पर हाथियों का एक झुंड सड़क पार करते देखा गया था, जिससे कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं आज सुबह करीब 10 बजे रायगढ़ रोड पर एक अकेला हाथी कंपार्टमेंट 67 से 68 के जंगल की ओर सड़क पार करता नजर आया। हाथी के अचानक सड़क पर आने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग सहम गए। हालांकि मौके पर तैनात फॉरेस्ट अमला सतर्क रहा और स्थिति को संभाला। जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ रेंज में वर्तमान में लगभग 48 हाथी (नर, मादा व शावक सहित) विचरण कर रहे हैं, जबकि पूरे वनमंडल में इनकी संख्या करीब 120 बताई जा रही है। हाथियों की यह बढ़ती मौजूदगी अब केवल वन क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह सीधे जनजीवन को प्रभावित कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार फसलों को हो रहे नुकसान और सड़कों पर हाथियों की मौजूदगी से वे दहशत में हैं। ऐसे में लोगों ने वन विभाग से ठोस और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।2
- Post by ANGAD YADAV1
- ♦️पत्थलगांव में कार से 112.770 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया,जानकारी के अनुसार आरोपी उड़ीसा के संबलपुर से गांजा लेकर लैलूंगा–शिवपुर–पत्थलगांव मार्ग से उत्तरप्रदेश ले जाने का ख़बर मिल रही है। ➡️ रायगढ़ पुलिस को सूचना मिलते ही तस्करों का पीछा किया गया । ➡️ जशपुर पुलिस ने पत्थलगांव पुरानी बस्ती के पास घेराबंदी कर कार सहित दोनों आरोपियों को धर दबोच लिया । ➡️ आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में NDPS एक्ट धारा 20 (B) (2) (C) के तहत अपराध पंजीबद्ध। तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इलियट कार क्रमांक DL-3 CB-5298 जप्त कर लिया । 💰 जप्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹54 लाख 🚗 कार की कीमत लगभग ₹02 लाख 👤 गिरफ्तार आरोपी — 1️⃣ संजीव कुमार नट (30 वर्ष) निवासी – ग्राम गोविंद नगर, थाना भरथना, जिला ईटावा (उत्तरप्रदेश) 2️⃣ विजय पंडित (28 वर्ष) निवासी – ग्राम बराउ, थाना भगवानपुर, जिला वैशाली (बिहार) वर्तमान पता – लोनावाला, पुणे (महाराष्ट्र) का बताया जा रहा है। ⚖️ दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।1
- न्यूजवॉल अपडेट सरगुजा संभाग सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि दिनांक 11.4.26 को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने मुखबीर की सूचना पर आईटीआई कॉलोनी विश्रामपुर मकान नंबर 1030 में निवासरत भोले घसिया के शयन कक्ष से 132 नग SPASMO PROXYVON PLUS capsule, 73 नग ALPRASCEN tablet एवं 90 नग ALPRAX Alprazolam tablet जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत कार्यवाही कर रिमाण्ड के लिए सूरजपुर आबकारी नियंत्रण कक्ष लाया गया..आरोपी भोले घसिया को आबकारी नियंत्रण कक्ष सूरजपुर में प्रधान आरक्षक मेवालाल सोनवानी एवं एक महिला सैनिक के हवाले कर एक अन्य कार्यवाही के लिए आबकारी उड़नदस्ता एवं सूरजपुर की टीम दूसरी तरफ चली गई.. तभी आरोपी भोले घसिया पानी पीने के बहाने चकमा देकर फरार हो गया था.. भोले घसिया ने आज दिनांक 15/04/26 को माननीय विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स के समक्ष आत्मसमर्पण किया..आरोपे भोले घसिया को पुनः गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से रिमाण्ड लेकर आज जेल दाखिल कर दिया गया है।।1
- Post by हमर जशपुर1
- वाहन स्वामी ध्यान दें: सार्वजनिक स्थलों पर खराब वाहन छोड़ने वालों पर निगम सख्त, समय सीमा के बाद सीधे नीलामी.. अम्बिकापुर। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अब सीधे वाहन स्वामियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक सड़कों और प्रमुख स्थलों पर लंबे समय से लावारिस हालत में अपने खराब (कंडम) वाहन छोड़ने वाले मालिकों को प्रशासन ने कड़ी चेतावनी जारी की है। इन वाहनों के कारण सड़कों पर जगह कम हो रही है, जिससे आम जनता को आवाजाही में काफी दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर यह सख्त कदम बीते 17 मार्च 2026 को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद उठाया गया है। अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुई इस चर्चा में यह बात सामने आई कि सड़कों के किनारे खड़े ये कबाड़ वाहन न केवल यातायात में बाधा हैं, बल्कि शहर की सुरक्षा और सुंदरता पर भी असर डाल रहे हैं। इसी के मद्देनजर अब सभी संबंधित वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए तत्काल कार्रवाई करें। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 322 के तहत जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी वाहन स्वामी सार्वजनिक मार्ग अथवा स्थलों पर खड़े अपने खराब वाहनों को अगले 7 दिनों के भीतर वहां से हटा लें। निगम ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि निर्धारित समय के भीतर मालिक अपने वाहनों को नहीं हटाते हैं, तो प्रशासन उन्हें लावारिस मानकर जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। नगर निगम की इस मुहिम के तहत जब्त किए गए वाहनों को धारा 322 (4) के तहत नीलाम करने की तैयारी भी कर ली गई है। निगम प्रशासन ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए समय-सीमा का पालन करें और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग दें।भौगोलिक संदर्भ1
- जशपुर में बड़ा ठगी कांड! 👉 “पैसा दुगुना” करने का झांसा 👉 बगीचा-सन्ना के कई ग्रामीण बने शिकार 👉 6 आरोपी गिरफ्तार Hedgexfund नाम की नेटवर्क कंपनी के जरिए लोगों को 3 महीने में पैसा डबल करने का लालच दिया गया… ग्रामीणों ने लाखों रुपए निवेश किए, लेकिन कुछ ही समय बाद पूरा सिस्टम बंद हो गया 😳 💰 ठगी की रकम लाखों में होने की आशंका1