Shuru
Apke Nagar Ki App…
Lakhan Rajak
More news from झारखंड and nearby areas
- गिरिडीह में तेज रफ्तार कार ने बेकाबू होने के बाद सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। कार लोगों पर चढ़ते हुए सड़क की दूसरी ओर केले के पौधे से सटकर रुक गई। घटना में 50 वर्ष सरयू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर।।1
- *सोनारडीह ओपी के 300 गज की दुरी पर शुक्रवार की संध्या हुई गोलीबारी की घटना को बाघमारा विधायक ने काफ़ी दुर्भाग्यपूर्ण बताया. मौके पर मृतक के आवास पहुंचकर उन्होंने पीड़ित परिवार जनों से मिल कर घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया. इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर घटना का उदभेदन कर दोषी लोगो की गिरफ्तारी की मांग की. विधायक ने बाघमारा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर गहरी चिंता जताई..1
- नोएडा हिंसा पर बड़ा खुलासा, ये श्रमिक आंदोलन नहीं बल्कि...; निकला पाकिस्तान कनेक्शन नोएडा में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर पुलिस कमिश्नर ने बड़ा खुलासा करते हुए इसे सुनियोजित और दुर्भावनापूर्ण (मेलाफाइड इंटेंशन) गतिविधि बताया है. उनके अनुसार, यह कोई सामान्य श्रमिक आंदोलन नहीं था, बल्कि इसे योजनाबद्ध तरीके से भड़काने की कोशिश की गई. पुलिस जांच में मनीषा चौहान, रूपेश राय और आदित्य आनंद के नाम सामने आए हैं, जिन पर मजदूरों को उकसाने और माहौल खराब करने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक, रूपेश राय वर्ष 2018 से और आदित्य आनंद 2020 से देशभर में विभिन्न आंदोलनों के दौरान सक्रिय रहे हैं. जहां कहीं भी कोई प्रदर्शन या घबराहट होता है, वहां इनकी मौजूदगी देखी गई है. रूपेश खुद को ऑटो चालक बताता है, जबकि आदित्य बेरोजगार बताया जा रहा है. घटनाक्रम के अनुसार, 31 मार्च और 1 अप्रैल को नोएडा में आंदोलन की शुरुआत हुई. इसके बाद 9 और 10 अप्रैल को QR कोड के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए, जिनके जरिए बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा गया. 10 अप्रैल को श्रमिकों ने प्रदर्शन किया, जबकि 11 अप्रैल को उन्हें रोड जाम करने के लिए उकसाया गया. हालांकि, उसी दिन प्रशासन और श्रमिकों के बीच शांतिपूर्ण समझौता हो गया था, लेकिन इसके बावजूद भड़काऊ भाषण देकर माहौल फिर से तनावपूर्ण बना दिया गया. पुलिस के मुताबिक, 11 अप्रैल को रूपेश राय और मनीषा चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि आदित्य आनंद अभी फरार है. 13 अप्रैल को मदरसन कंपनी के सामने दोबारा भीड़ जुटाने के लिए उकसाया गया. इसी दिन, प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर फर्जी और भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई, जिसे मजदूरों द्वारा देखा और साझा किया जा रहा था.1
- सदन में उस वक्त ठहाके गूंज उठे जब रवि किशन ने अपनी पत्नी को लेकर दिलचस्प किस्सा सुनाया 😄 उन्होंने कहा— “पत्नी पांव नहीं छूने देती, लेकिन जब वो गहरी नींद में होती है तब मैं छूता हूं…” साथ ही पत्नी को देवी और लक्ष्मी बताते हुए उनके साथ निभाने की बात भी कही ❤️ #RaviKishan #ViralStatement #Parliament #FunnyMoment #TrendingNews #IndianPolitics #ViralVideo #NewsUpdate #SocialMediaBuzz #RespectWomen #WifeRespect #IndianCulture #BreakingNews1
- सोनारडीह ओपी क्षेत्र में घर में घुसकर संजीव सिंह समर्थक शुभम यादव नामक युवक को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारी घायल शुभम यादव का इलाज धनबाद के अशर्फी अस्पताल में चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल लिया इस घटना के संबंध में बाघमारा के एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह चौधरी ने क्या कुछ कहाआइए जानते हैं रिपोर्ट में1
- धनबाद में खौफ का मंजर: सत्तू को लेकर विवाद, युवक ने दुकानदार को किया लहूलुहान।1
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व जेबीसीसीआई सदस्य कामरेड एस के बक्शी की पुण्य तिथि शनिवार कों डुमरा गेस्ट हाऊस में मनाया गया. इस मौके पर बरोरा एवं ब्लॉक टू एरिया के यूनियन समर्थकों ने बक्शी दा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर कामरेड जे के झा केंद्रीय सचिव ने कहा कि बख्शी दा के पुण्य तिथि आज संघर्ष दिवस के रूप में पूरे कोल इंडिया में मनाया जा रहा है. बख्शी दा अपने संघर्ष के बल पर सीटू और बीसीकेयू को आज इस मुकाम तक ले गए. अपने यूनियन के साथ साथ अन्य संगठन के लोग भी दादा को उच्च सम्मान देते थे. इस अवसर पर मुख्य रूप से बैद्यनाथ यादव, अनिल बाउरी, देवानंद राजभर, प्रताप वर्णवाल, धनंजय महतो, आशीष राय, फुलेंदर ठाकुर, दिलीप नोनिया, कैलाश महतो, राजाराम गहलोत, राजू मोहली, मनोज सेन समेत उपस्थित जनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया.1
- कार्यशाला में अक्षय तृतीया के दौरान संभावित बाल विवाह की रोकथाम के लिए विशेष रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि उन सभी धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा, जहाँ विवाह संपन्न कराए जाते हैं।1
- Post by Niraj Kumar1