logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवागत ब्लॉक अध्यक्ष कमल पुष्पद का हुआ भव्य स्वागत, सभी पदाधिकारी व सदस्य रहे मौजूद नवागत ब्लॉक अध्यक्ष कमल पुष्पद का भव्य स्वागत ........................................ शुजालपुर। पत्रकार हितों की रक्षा के लिए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, प्रांत अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के नेतृत्व में शासन एवं प्रशासन से निरंतर संघर्ष करता रहेगा। शुजालपुर ब्लॉक के नवागत अध्यक्ष श्री कमल पुष्पद को संगठन एवं पत्रकारिता का दीर्घ अनुभव प्राप्त है। वे सक्रिय पत्रकारों में वरिष्ठतम हैं, अतः सभी साथियों से अपेक्षा है कि वे उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उक्त विचार संभागीय अध्यक्ष श्री मनोज जैन ने नवागत ब्लॉक अध्यक्ष श्री कमल पुष्पद के सम्मान में विश्राम गृह में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक सक्सेना (चिंटू) ने शुजालपुर में संगठन की 20 वर्षों की सक्रियता तथा श्री पुष्पद की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। संभागीय उपाध्यक्ष श्री किशोर खन्ना ने भी श्री पुष्पद की नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री पुरुषोत्तम परवानी, श्री अमित मालवीय, श्री संतोष राजपूत, श्री भोजराज परमार, श्री मनीष पटेल, श्री संजय गोस्वामी, श्री धर्मेंद्र परमार, श्री संतोष परमार, श्री निर्मल गोस्वामी, श्री जाकिर मंसूरी, श्री सोनू मीणा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक सक्सेना ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री ओम मेवाड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री विनोद सक्सेना, श्री नमन प्रताप परमार, श्री वसीम खान, श्री संजय सोनी, श्री गोलू खन्ना, श्री जीवन पुष्पद, श्री चंद्रेश सेन, श्री मुकेश सेनी, श्री प्रवीण जोशी,श्री अशोक पांचाल, श्री मुकेश पंचाल, ऋषि जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

13 hrs ago
user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
सत्य एक्सप्रेस न्यूज
पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
13 hrs ago

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवागत ब्लॉक अध्यक्ष कमल पुष्पद का हुआ भव्य स्वागत, सभी पदाधिकारी व सदस्य रहे मौजूद नवागत ब्लॉक अध्यक्ष कमल पुष्पद का भव्य स्वागत ........................................ शुजालपुर। पत्रकार हितों की रक्षा के लिए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, प्रांत अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के नेतृत्व में शासन एवं प्रशासन से निरंतर संघर्ष करता रहेगा। शुजालपुर ब्लॉक के नवागत अध्यक्ष श्री कमल पुष्पद को संगठन एवं पत्रकारिता का दीर्घ अनुभव प्राप्त है। वे सक्रिय पत्रकारों में वरिष्ठतम हैं, अतः सभी साथियों से अपेक्षा है कि वे उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उक्त विचार संभागीय अध्यक्ष श्री मनोज जैन ने नवागत ब्लॉक अध्यक्ष श्री कमल पुष्पद के सम्मान में विश्राम गृह में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक सक्सेना (चिंटू) ने शुजालपुर में संगठन की 20 वर्षों की सक्रियता तथा श्री पुष्पद की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। संभागीय उपाध्यक्ष श्री किशोर खन्ना ने भी श्री पुष्पद की नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री पुरुषोत्तम परवानी, श्री अमित मालवीय, श्री संतोष राजपूत, श्री भोजराज परमार, श्री मनीष पटेल, श्री संजय गोस्वामी, श्री धर्मेंद्र परमार, श्री संतोष परमार, श्री निर्मल गोस्वामी, श्री जाकिर मंसूरी, श्री सोनू मीणा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक सक्सेना ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री ओम मेवाड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री विनोद सक्सेना, श्री नमन प्रताप परमार, श्री वसीम खान, श्री संजय सोनी, श्री गोलू खन्ना, श्री जीवन पुष्पद, श्री चंद्रेश सेन, श्री मुकेश सेनी, श्री प्रवीण जोशी,श्री अशोक पांचाल, श्री मुकेश पंचाल, ऋषि जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

More news from Shajapur and nearby areas
  • शुजालपुर में अवैध खनन से बिजली टॉवर खतरे में: 132 केवी टॉवर गिरने से शाजापुर-शुजालपुर की बिजली आपूर्ति बाधित होगी मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार पाटीदार की विशेष रिपोर्ट,📌📍 शुजालपुर में नेवज नदी के किनारे अवैध खनन ने अब गंभीर रूप ले लिया है। अकोदिया-शुजालपुर मार्ग पर बड़े पुल के पास 132 केवी के बिजली टॉवर के आसपास करीब 15 फीट गहरी खुदाई कर दी गई है। इससे टॉवर की नींव कमजोर हो गई है और उसके गिरने का खतरा बढ़ गया है। बिजली आपर्ति ठप होने का खतरायह टॉवर गिरने की स्थिति में शुजालपुर और शाजापुर जिले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। साथ ही, नदी में करंट फैलने से बड़े हादसे की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट की स्थिति बन सकती है। बताया जा रहा है कि टॉवर के चारों ओर मिट्टी और मुरम का बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया गया है। बारिश और बाढ़ के दौरान मिट्टी के कटाव से टॉवर के गिरने की संभावना और बढ़ जाएगी। विभागों ने भेजी रिपोर्ट, कार्रवाई का इंतजार खनिज, राजस्व और बिजली विभाग ने इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है। पावर ट्रांसमिशन के सहायक यंत्री पप्पू सिंह सोलंकी ने बताया कि इस खतरे की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। खनिज विभाग के गणेश सुनारे ने भी निरीक्षण कर रिपोर्ट देने की पुष्टि की, जबकि तहसीलदार किरण धाकड़ से संपर्क नहीं हो सका।अवैध खनन से टॉवर की नींव कमजोर हो गई है। अवैध खनन से रास्ते भी प्रभावित इसी नदी मार्ग पर प्रतिमा विसर्जन का पारंपरिक रास्ता भी बंद हो गया है। नदी किनारे से मिट्टी निकालकर जमीन को ऊंचा कर दिया गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि निजी जमीन पर प्लॉटिंग के लिए यह भराव किया गया है। कई इलाकों में बिना डरे खनन कर रहे रेत माफिया क्षेत्र के टीटवास मार्ग, मायापुर, मगरोला, चितौनी और बाढ़पुर उगली मार्ग सहित कई जगहों पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन जारी है। हालात ऐसे हैं कि खनिज विभाग की कार्रवाई का भी असर नहीं दिख रहा। जानकारी के मुताबिक, खनिज विभाग की टीमों को भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में जब्त की गई एक पोकलैंड मशीन को माफिया सील तोड़कर मौके से ले गए। वहीं, बिना ई-ट्रांजिट पास के पकड़े गए एक डंपर को भी बिना जुर्माने के छोड़ दिए जाने की बात सामने आई है।
    1
    शुजालपुर में अवैध खनन से बिजली टॉवर खतरे में: 132 केवी टॉवर गिरने से शाजापुर-शुजालपुर की बिजली आपूर्ति बाधित होगी
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार पाटीदार की विशेष रिपोर्ट,📌📍
शुजालपुर में नेवज नदी के किनारे अवैध खनन ने अब गंभीर रूप ले लिया है। अकोदिया-शुजालपुर मार्ग पर बड़े पुल के पास 132 केवी के बिजली टॉवर के आसपास करीब 15 फीट गहरी खुदाई कर दी गई है। इससे टॉवर की नींव कमजोर हो गई है और उसके गिरने का खतरा बढ़ गया है।
बिजली आपर्ति ठप होने का खतरायह टॉवर गिरने की स्थिति में शुजालपुर और शाजापुर जिले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। साथ ही, नदी में करंट फैलने से बड़े हादसे की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में ब्लैकआउट की स्थिति बन सकती है।
बताया जा रहा है कि टॉवर के चारों ओर मिट्टी और मुरम का बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया गया है। बारिश और बाढ़ के दौरान मिट्टी के कटाव से टॉवर के गिरने की संभावना और बढ़ जाएगी।
विभागों ने भेजी रिपोर्ट, कार्रवाई का इंतजार
खनिज, राजस्व और बिजली विभाग ने इस मामले में रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है। पावर ट्रांसमिशन के सहायक यंत्री पप्पू सिंह सोलंकी ने बताया कि इस खतरे की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। खनिज विभाग के गणेश सुनारे ने भी निरीक्षण कर रिपोर्ट देने की पुष्टि की, जबकि तहसीलदार किरण धाकड़ से संपर्क नहीं हो सका।अवैध खनन से टॉवर की नींव कमजोर हो गई है।
अवैध खनन से रास्ते भी प्रभावित
इसी नदी मार्ग पर प्रतिमा विसर्जन का पारंपरिक रास्ता भी बंद हो गया है। नदी किनारे से मिट्टी निकालकर जमीन को ऊंचा कर दिया गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि निजी जमीन पर प्लॉटिंग के लिए यह भराव किया गया है।
कई इलाकों में बिना डरे खनन कर रहे रेत माफिया
क्षेत्र के टीटवास मार्ग, मायापुर, मगरोला, चितौनी और बाढ़पुर उगली मार्ग सहित कई जगहों पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन जारी है। हालात ऐसे हैं कि खनिज विभाग की कार्रवाई का भी असर नहीं दिख रहा।
जानकारी के मुताबिक, खनिज विभाग की टीमों को भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में जब्त की गई एक पोकलैंड मशीन को माफिया सील तोड़कर मौके से ले गए। वहीं, बिना ई-ट्रांजिट पास के पकड़े गए एक डंपर को भी बिना जुर्माने के छोड़ दिए जाने की बात सामने आई है।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Shujalpur, Shajapur•
    1 hr ago
  • शुजालपुर। शहर की प्याज-लहसुन मंडी में उस समय हड़कंप मच गया जब किसानों ने एक संदिग्ध युवक को जेबकतरी करते हुए पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार इन दिनों कृषि उपज मंडी सहित प्याज-लहसुन मंडी में किसानों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसका फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक मंडी परिसर में किसानों की जेब काटने के इरादे से घूम रहा था। इसी दौरान सतर्क किसानों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अभी तक पुलिस थाने में कोई आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। मंडी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए किसानों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    शुजालपुर। शहर की प्याज-लहसुन मंडी में उस समय हड़कंप मच गया जब किसानों ने एक संदिग्ध युवक को जेबकतरी करते हुए पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार इन दिनों कृषि उपज मंडी सहित प्याज-लहसुन मंडी में किसानों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसका फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक मंडी परिसर में किसानों की जेब काटने के इरादे से घूम रहा था। इसी दौरान सतर्क किसानों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अभी तक पुलिस थाने में कोई आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
मंडी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए किसानों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    5 hrs ago
  • Post by अर्जुनभिलाला
    1
    Post by अर्जुनभिलाला
    user_अर्जुनभिलाला
    अर्जुनभिलाला
    Video Creator सारंगपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया - दिनांक 01/03/2026 को फरियादी लालसिंह राजपुत पिता मनोहर सिंह निवासी ग्राम बिजनाखेड़ी ने मोहन बड़ोदिया थाने में रिपोर्ट किया कि में अपने साथियों के साथ ग्राम देहरीपाल से ग्राम देहरीपाल चक सोसायटी के पैसे वसूली हेतु जा रहा था तभी रास्ते में हमें प्रकाश बंजारा पिता नाथुलाल बंजारा निवासी ग्राम देहरीपाल चक का मिला व हमें गालींया देकर पैसे मांगे व अडी-बाजी कर कॉलर पकड कर मेरे से 3,600 रू बहादुर बंजारा के खाते में डलवा लिये। रिपोर्ट पर थाना हाजा पर अपराध धारा 296बी, 115 (2), 351 (3), 119(1), 309 (4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया अरविन्द सिंह तोमर द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान आरोपी प्रकाश बंजारा पिता नाथुलाल बंजारा निवासी ग्राम देहरीपाल चक की तलाश करते आरोपी गांव छोड़कर भाग गया था व पुलिस कि गिरफ्तारी से बचने के लिये स्थान बदल-बदल छिपता फिर रहा था। दिनांक 17/04/2026 को मुखबीर द्वारा प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपी प्रकाश बंजारा पिता नाथुलाल बंजारा निवासी ग्राम देहरीपाल चक को पुलिस टीम द्वारा मनासा जिला नीमच से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत आज शनिवार दोपहर 2 बजे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया अरविन्द सिंह तोमर, उनि कैलाश नारायण यादव, प्रआर. जितेन्द्र सितपरा, प्रआर भंवर लाल वर्मा, प्रआर, हेमेन्द्र जादौन, आर. सुरेश राठोर, आर. कपिल यादव, आर. रामेश्वर आर. अर्जुन बागड़ी आर. सोनू यादव आर. शिवचरण, आर. राहुल कुम्भकार, आर. जीवन, आर.चा. विष्णु दांगी व आर. सत्यानरायण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    मोहन बड़ोदिया - दिनांक 01/03/2026 को फरियादी लालसिंह राजपुत पिता मनोहर सिंह निवासी ग्राम बिजनाखेड़ी ने मोहन बड़ोदिया थाने में रिपोर्ट किया कि में अपने साथियों के साथ ग्राम देहरीपाल से ग्राम देहरीपाल चक सोसायटी के पैसे वसूली हेतु जा रहा था तभी रास्ते में हमें प्रकाश बंजारा पिता नाथुलाल बंजारा निवासी ग्राम देहरीपाल चक का मिला व हमें गालींया देकर पैसे मांगे व अडी-बाजी कर कॉलर पकड कर मेरे से 3,600 रू बहादुर बंजारा के खाते में डलवा लिये। रिपोर्ट पर थाना हाजा पर अपराध धारा 296बी, 115 (2), 351 (3), 119(1), 309 (4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया अरविन्द सिंह तोमर द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान आरोपी प्रकाश बंजारा पिता नाथुलाल बंजारा निवासी ग्राम देहरीपाल चक की तलाश करते आरोपी गांव छोड़कर भाग गया था व पुलिस कि गिरफ्तारी से बचने के लिये स्थान बदल-बदल छिपता फिर रहा था। दिनांक 17/04/2026 को मुखबीर द्वारा प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपी प्रकाश बंजारा पिता नाथुलाल बंजारा निवासी ग्राम देहरीपाल चक को पुलिस टीम द्वारा मनासा जिला नीमच से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत आज शनिवार दोपहर 2 बजे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया अरविन्द सिंह तोमर, उनि कैलाश नारायण यादव, प्रआर. जितेन्द्र सितपरा, प्रआर भंवर लाल वर्मा, प्रआर, हेमेन्द्र जादौन, आर. सुरेश राठोर, आर. कपिल यादव, आर. रामेश्वर आर. अर्जुन बागड़ी आर. सोनू यादव आर. शिवचरण, आर. राहुल कुम्भकार, आर. जीवन, आर.चा. विष्णु दांगी व आर. सत्यानरायण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *टेट परीक्षा के विरोध में शिक्षकों का भोपाल में जंगी प्रदर्शन, मोहन बड़ोदिया ब्लाक से पहुंचेंगे सैकड़ों शिक्षक* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*
    1
    📡  *_साधना प्लस न्यूज_* 
*टेट परीक्षा के विरोध में शिक्षकों का भोपाल में जंगी प्रदर्शन, मोहन बड़ोदिया ब्लाक से पहुंचेंगे सैकड़ों शिक्षक*
*गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 
📱 *9584097180*
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इस रोड को ठीक करवाया जाए बहुत तकलीफ़ हो रही है आम नागरिकों को लोग गिर रहे हैं लोगों को चोट आ रही है
    1
    इस रोड को ठीक करवाया जाए बहुत तकलीफ़ हो रही है आम नागरिकों को लोग गिर रहे हैं लोगों को चोट आ रही है
    user_Harish Pathan Sehore
    Harish Pathan Sehore
    सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दतिया:दतिया पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग पीताम्बरा शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना।
    1
    दतिया:दतिया पहुंचे मंत्री विश्वास सारंग पीताम्बरा शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नवागत ब्लॉक अध्यक्ष कमल पुष्पद का भव्य स्वागत ........................................ शुजालपुर। पत्रकार हितों की रक्षा के लिए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, प्रांत अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के नेतृत्व में शासन एवं प्रशासन से निरंतर संघर्ष करता रहेगा। शुजालपुर ब्लॉक के नवागत अध्यक्ष श्री कमल पुष्पद को संगठन एवं पत्रकारिता का दीर्घ अनुभव प्राप्त है। वे सक्रिय पत्रकारों में वरिष्ठतम हैं, अतः सभी साथियों से अपेक्षा है कि वे उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उक्त विचार संभागीय अध्यक्ष श्री मनोज जैन ने नवागत ब्लॉक अध्यक्ष श्री कमल पुष्पद के सम्मान में विश्राम गृह में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक सक्सेना (चिंटू) ने शुजालपुर में संगठन की 20 वर्षों की सक्रियता तथा श्री पुष्पद की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। संभागीय उपाध्यक्ष श्री किशोर खन्ना ने भी श्री पुष्पद की नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री पुरुषोत्तम परवानी, श्री अमित मालवीय, श्री संतोष राजपूत, श्री भोजराज परमार, श्री मनीष पटेल, श्री संजय गोस्वामी, श्री धर्मेंद्र परमार, श्री संतोष परमार, श्री निर्मल गोस्वामी, श्री जाकिर मंसूरी, श्री सोनू मीणा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक सक्सेना ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री ओम मेवाड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री विनोद सक्सेना, श्री नमन प्रताप परमार, श्री वसीम खान, श्री संजय सोनी, श्री गोलू खन्ना, श्री जीवन पुष्पद, श्री चंद्रेश सेन, श्री मुकेश सेनी, श्री प्रवीण जोशी,श्री अशोक पांचाल, श्री मुकेश पंचाल, ऋषि जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
    1
    नवागत ब्लॉक अध्यक्ष कमल पुष्पद का भव्य स्वागत
........................................
शुजालपुर। पत्रकार हितों की रक्षा के लिए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, प्रांत अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के नेतृत्व में शासन एवं प्रशासन से निरंतर संघर्ष करता रहेगा। शुजालपुर ब्लॉक के नवागत अध्यक्ष श्री कमल पुष्पद को संगठन एवं पत्रकारिता का दीर्घ अनुभव प्राप्त है। वे सक्रिय पत्रकारों में वरिष्ठतम हैं, अतः सभी साथियों से अपेक्षा है कि वे उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
उक्त विचार संभागीय अध्यक्ष श्री मनोज जैन ने नवागत ब्लॉक अध्यक्ष श्री कमल पुष्पद के सम्मान में विश्राम गृह में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान व्यक्त किए।
जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक सक्सेना (चिंटू) ने शुजालपुर में संगठन की 20 वर्षों की सक्रियता तथा श्री पुष्पद की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
संभागीय उपाध्यक्ष श्री किशोर खन्ना ने भी श्री पुष्पद की नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री पुरुषोत्तम परवानी, श्री अमित मालवीय, श्री संतोष राजपूत, श्री भोजराज परमार, श्री मनीष पटेल, श्री संजय गोस्वामी, श्री धर्मेंद्र परमार, श्री संतोष परमार, श्री निर्मल गोस्वामी, श्री जाकिर मंसूरी, श्री सोनू मीणा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक सक्सेना ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री ओम मेवाड़ा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री विनोद सक्सेना, श्री नमन प्रताप परमार, श्री वसीम खान, श्री संजय सोनी, श्री गोलू खन्ना, श्री जीवन पुष्पद, श्री चंद्रेश सेन, श्री मुकेश सेनी, श्री प्रवीण जोशी,श्री अशोक पांचाल, श्री मुकेश पंचाल, ऋषि जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.