जालौन पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, नकदी-जेवरात समेत चोरी का माल बरामद जालौन। जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच कोतवाली जालौन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों पर विभिन्न जिलों में 38 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि 15 मार्च 2026 को कोतवाली जालौन पुलिस अपराध और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिरिया खेड़ा हनुमान मंदिर से करीब 500 मीटर पहले प्रतापपुरा रोड पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रोशनलाल उर्फ बड़े उर्फ धीरेन्द्र (35) पुत्र सिपाहीलाल निवासी सराय गड़ेवा थाना रूरा, जिला कानपुर देहात (वर्तमान पता तिलकनगर कस्बा औरैया) तथा दीपक उर्फ दीपू (25) पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम गहेसर थाना दिबियापुर, जिला औरैया के रूप में बताई। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जालौन और कालपी क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1,31,400 रुपये नकद, जेवरात और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जो चोरी की घटनाओं से संबंधित बताया जा रहा है।
जालौन पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, नकदी-जेवरात समेत चोरी का माल बरामद जालौन। जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच कोतवाली जालौन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों पर विभिन्न जिलों में 38 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि 15 मार्च 2026 को कोतवाली जालौन पुलिस अपराध और संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिरिया खेड़ा हनुमान मंदिर से करीब 500 मीटर पहले प्रतापपुरा रोड पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रोशनलाल उर्फ बड़े उर्फ धीरेन्द्र (35) पुत्र सिपाहीलाल निवासी सराय गड़ेवा थाना रूरा, जिला कानपुर देहात (वर्तमान पता तिलकनगर कस्बा औरैया) तथा दीपक उर्फ दीपू (25) पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम गहेसर थाना दिबियापुर, जिला औरैया के रूप में बताई। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जालौन और कालपी क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1,31,400 रुपये नकद, जेवरात और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जो चोरी की घटनाओं से संबंधित बताया जा रहा है।
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय चोर पकड़े हैं इनके पास से लाखों रुपए के चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- उरई में कठेरिया समाज का भव्य सामूहिक विवाह समारोह, सांसद डिम्पल यादव ने 17 जोड़ों को दिया आशीर्वाद उरई (जालौन)। शहर में कठेरिया समाज द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 17 कन्याओं का विवाह पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैनपुरी की सांसद Dimple Yadav ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।समारोह में दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक परिधान में सजे-धजे मंच पर पहुंचे, जहां पंडितों द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं। जैसे ही सात फेरे और कन्यादान की रस्में पूरी हुईं, वहां मौजूद परिजनों और समाज के लोगों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और आसपास के क्षेत्रों से आए नागरिक मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री, कपड़े और अन्य उपयोगी उपहार भी भेंट किए गए।अपने संबोधन में Dimple Yadav ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो पाता है। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और उनके सम्मान व सुरक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि कठेरिया समाज द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सामूहिक विवाह समारोह का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाना है।समारोह के अंत में सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर विदा किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और समाज के लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।1
- उरई। यूपी वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन ने डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स एसोसिएशन का दर्जा देने की घोषणा की। जालौन अब मान्यता प्राप्त 34वाँ जिला बन गया है। एसोसिएशन की ओर से अब पुराने खिलाड़ियों को मैदान में लाकर युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगी। अध्यक्ष पद पर विनयदीप तिवारी और सचिव का दीपेंद्र प्रताप सिंह दायित्व संभालेंगे। शहर के एक होटल के सभागार में आयोजित समारोह में यूपीवीसीए के पदाधिकारियों के अलावा शहर के पुराने खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसोसिशन के पंजीकरण का प्रमाणपत्र जिले के पदाधिकारियों को सौंपा गया।1
- Post by Mera Auraiya5
- *कस्बा बिधूना के मोहल्ला जवाहरनगर में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई।* *आग लगने से घर के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।* *घर में खड़ी दो बाइक हीरो स्प्लेंडर और टीवीएस अपाचे, इन्वर्टर-बैटरा व गृहस्थी का सामान आग में नष्ट।* *मकान बीएसएफ जवान विशाल कुमार का है, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात हैं।* *घटना के समय घर में मौजूद 6 लोग सो रहे थे, धुआं और लपटें उठने पर मची अफरा-तफरी।* *पड़ोसियों ने समरसेबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया।* *सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।* *पीड़ित परिवार के अनुसार अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ।*4
- डेरापुर थाना क्षेत्र में डूडी बरी और नंथू जहली गांव के बीच खेतों के पास निकले नाले में रविवार को एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान जहली गांव निवासी प्रमोद सिंह के खेत के पास नाले में एक अधजला शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर डेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- Post by Bheem rajawat 96288004584
- जालौन जिले के कोंच में गैस एजेंसी पर छापा, उपभोक्ताओं की जानकारी बिना सिलेंडर बुकिंग का आरोप जालौन जिले के Konch में गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर अधिकारियों ने एक गैस एजेंसी पर अचानक छापा मारा, जहां जांच के दौरान कई अनियमितताओं की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी कि उनकी जानकारी के बिना ही उनके नाम पर गैस सिलेंडर बुक कर दिए जाते थे और डिलीवरी भी दिखा दी जाती थी। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और अगर किसी तरह की गड़बड़ी या कालाबाजारी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अब गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी2
- खण्ड विकास अधिकारी कुठौन्द के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने खौला मोर्चा। जालौन के कुठौंद ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अरुण सिंह के खिलाफ ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने बीडीओ पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधानों ने माधौगढ़ क्षेत्र के विधायक मूलचंद निरंजन को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रधानों का आरोप है कि ब्लॉक क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान के लिए बीडीओ द्वारा कमीशन की मांग की जाती है। उनका कहना है कि जिन ग्राम प्रधानों और ठेकेदारों द्वारा कमीशन दिया जाता है, उन्हीं के कार्यों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाता है, जबकि अन्य कार्यों के भुगतान में अनावश्यक देरी की जाती है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्राम पंचायतों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते अब उन्हें सामूहिक रूप से विरोध करना पड़ा। प्रधानों ने विधायक से हस्तक्षेप कर पूरे मामले की जांच कराने और बीडीओ को पद से हटाने की मांग की है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश प्रदेश सचिव सुनीता देवी ग्राम प्रधान देवेन्द्र कुमार, गम्भीर सिंह रिंकू सिंह श्याम सिंह, प्रशांत बाथम, बृजेश कुमार आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे। ग्राम प्रधान की1