logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डूडी बरी और नंथू जहली के बीच खेतों के पास नाले में मिला अज्ञात युवक का अधजला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र में डूडी बरी और नंथू जहली गांव के बीच खेतों के पास निकले नाले में रविवार को एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान जहली गांव निवासी प्रमोद सिंह के खेत के पास नाले में एक अधजला शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर डेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

6 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डेरापुर थाना क्षेत्र में डूडी बरी और नंथू जहली गांव के बीच खेतों के पास निकले नाले में रविवार को एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान जहली गांव निवासी प्रमोद सिंह के खेत के पास नाले में एक अधजला शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर डेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    डेरापुर थाना क्षेत्र में डूडी बरी और नंथू जहली गांव के बीच खेतों के पास निकले नाले में रविवार को एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान जहली गांव निवासी प्रमोद सिंह के खेत के पास नाले में एक अधजला शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों की सूचना पर डेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नकली सोना देकर 10 लाख की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, तिहाड़ जेल जा चुकी महिला भी शामिल अकबरपुर (कानपुर देहात)। अकबरपुर पुलिस ने खुदाई में मिला सोना बताकर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह में शामिल महिला वर्ष 2014 में अपने पति की हत्या के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट चुकी है। मामले की शुरुआत 12 मार्च 2026 को हुई, जब शिवली कस्बे के शिवाजी नगर निवासी कपड़ा व्यापारी फैयाज अली ने अकबरपुर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सितंबर 2025 में उनकी दुकान पर एक महिला और दो पुरुष कपड़े खरीदने आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने फैयाज को विश्वास में लेकर बताया कि मजदूरी के दौरान खुदाई में उन्हें सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं, जिन्हें वे सस्ते में बेचना चाहते हैं। आरोपियों ने असली सोने का एक मनका निकालकर फैयाज को जांच के लिए दिया। जांच में मनका असली निकलने पर व्यापारी उनके झांसे में आ गया। इसके बाद ठगों ने उसे अकबरपुर पुल के पास बुलाया और असली सोने की जगह पीतल की माला थमाकर 10 लाख रुपये ले लिए। बाद में जांच कराने पर माला पीतल की निकली। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। 14 मार्च को अकबरपुर पुलिस बनार अलीपुर बंबा पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी, तभी पेड़ के नीचे खड़े पांच संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखनऊ निवासी पपिया उर्फ प्रभु, बुलंदशहर निवासी मोहन और लाल सिंह तथा उन्नाव निवासी किशन और शांति देवी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे समूह में घूमकर दुकानदारों को निशाना बनाते थे। पहले असली सोने का मनका जांच के लिए देते थे और सौदा तय होने पर पीतल की माला थमाकर फरार हो जाते थे। उन्होंने कबूल किया कि शिवली के व्यापारी से ठगे गए 10 लाख रुपये आपस में बांट लिए थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह रनिया रायपुर क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर संचालक को भी इसी तरह ठगने की योजना बना रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 हजार रुपये नकद, 1.724 किलोग्राम पीतल की माला और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    1
    नकली सोना देकर 10 लाख की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, तिहाड़ जेल जा चुकी महिला भी शामिल
अकबरपुर (कानपुर देहात)। अकबरपुर पुलिस ने खुदाई में मिला सोना बताकर भोले-भाले लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह में शामिल महिला वर्ष 2014 में अपने पति की हत्या के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट चुकी है।
मामले की शुरुआत 12 मार्च 2026 को हुई, जब शिवली कस्बे के शिवाजी नगर निवासी कपड़ा व्यापारी फैयाज अली ने अकबरपुर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सितंबर 2025 में उनकी दुकान पर एक महिला और दो पुरुष कपड़े खरीदने आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने फैयाज को विश्वास में लेकर बताया कि मजदूरी के दौरान खुदाई में उन्हें सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं, जिन्हें वे सस्ते में बेचना चाहते हैं।
आरोपियों ने असली सोने का एक मनका निकालकर फैयाज को जांच के लिए दिया। जांच में मनका असली निकलने पर व्यापारी उनके झांसे में आ गया। इसके बाद ठगों ने उसे अकबरपुर पुल के पास बुलाया और असली सोने की जगह पीतल की माला थमाकर 10 लाख रुपये ले लिए। बाद में जांच कराने पर माला पीतल की निकली।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। 14 मार्च को अकबरपुर पुलिस बनार अलीपुर बंबा पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी, तभी पेड़ के नीचे खड़े पांच संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लखनऊ निवासी पपिया उर्फ प्रभु, बुलंदशहर निवासी मोहन और लाल सिंह तथा उन्नाव निवासी किशन और शांति देवी के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे समूह में घूमकर दुकानदारों को निशाना बनाते थे। पहले असली सोने का मनका जांच के लिए देते थे और सौदा तय होने पर पीतल की माला थमाकर फरार हो जाते थे। उन्होंने कबूल किया कि शिवली के व्यापारी से ठगे गए 10 लाख रुपये आपस में बांट लिए थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह रनिया रायपुर क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर संचालक को भी इसी तरह ठगने की योजना बना रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 हजार रुपये नकद, 1.724 किलोग्राम पीतल की माला और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • डेरापुर सीएचसी में शनिवार को करीब 2 बजे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, संगिनी तथा सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन एक प्रभावी टीका है। यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में तीन माह तक विशेष अभियान चलाकर एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद इस टीके को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान टीकाकरण की प्रक्रिया, लक्ष्य समूह और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि क्षेत्र में अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस टीके का लाभ मिल सके।
    1
    डेरापुर सीएचसी में शनिवार को करीब 2 बजे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, संगिनी तथा सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन एक प्रभावी टीका है। यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में तीन माह तक विशेष अभियान चलाकर एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद इस टीके को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान टीकाकरण की प्रक्रिया, लक्ष्य समूह और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि क्षेत्र में अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस टीके का लाभ मिल सके।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Mera Auraiya
    5
    Post by Mera Auraiya
    user_Mera Auraiya
    Mera Auraiya
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *कस्बा बिधूना के मोहल्ला जवाहरनगर में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई।* *आग लगने से घर के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।* *घर में खड़ी दो बाइक हीरो स्प्लेंडर और टीवीएस अपाचे, इन्वर्टर-बैटरा व गृहस्थी का सामान आग में नष्ट।* *मकान बीएसएफ जवान विशाल कुमार का है, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात हैं।* *घटना के समय घर में मौजूद 6 लोग सो रहे थे, धुआं और लपटें उठने पर मची अफरा-तफरी।* *पड़ोसियों ने समरसेबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया।* *सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।* *पीड़ित परिवार के अनुसार अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ।*
    4
    *कस्बा बिधूना के मोहल्ला जवाहरनगर में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई।*
*आग लगने से घर के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।*
*घर में खड़ी दो बाइक हीरो स्प्लेंडर और टीवीएस अपाचे, इन्वर्टर-बैटरा व गृहस्थी का सामान आग में नष्ट।*
*मकान बीएसएफ जवान विशाल कुमार का है, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात हैं।*
*घटना के समय घर में मौजूद 6 लोग सो रहे थे, धुआं और लपटें उठने पर मची अफरा-तफरी।*
*पड़ोसियों ने समरसेबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया।*
*सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।*
*पीड़ित परिवार के अनुसार अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ।*
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • झींझक कानपुर देहात मे भारी वाहनों को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री है लेकिन जाम की समस्या जस की तस भारी वाहन तो बंद लेकिन भारी भूसे से भरे ट्रक्टर कर रहे रोड जाम ट्रक्टर को बना रखा ब्यावसायिक वाहन जब की ट्रैक्टर है कृषि कार्य के लिए लेकिन लोगो ने ट्रैक्टर को बना दिया ब्यावसायिक
    1
    झींझक कानपुर देहात मे भारी वाहनों को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री है लेकिन जाम की समस्या जस की तस भारी वाहन तो बंद लेकिन भारी भूसे से भरे ट्रक्टर कर रहे रोड जाम ट्रक्टर को बना रखा ब्यावसायिक वाहन जब की ट्रैक्टर है कृषि कार्य के लिए लेकिन लोगो ने ट्रैक्टर को बना दिया ब्यावसायिक
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • mahayogi Shiv avtari Guru Gorakh nath ji
    1
    mahayogi Shiv avtari Guru Gorakh nath ji
    user_Deva nath
    Deva nath
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • डेरापुर थाना क्षेत्र में डूडी बरी और नंथू जहली गांव के बीच खेतों के पास निकले नाले में रविवार को एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान जहली गांव निवासी प्रमोद सिंह के खेत के पास नाले में एक अधजला शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर डेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    डेरापुर थाना क्षेत्र में डूडी बरी और नंथू जहली गांव के बीच खेतों के पास निकले नाले में रविवार को एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान जहली गांव निवासी प्रमोद सिंह के खेत के पास नाले में एक अधजला शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों की सूचना पर डेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.