logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित जीआईसी तिराहे पर दो बाइकों की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों द्वारा जमकर गाली-गलौज की गई और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। सड़क पर स्थिति को लगातार बिगड़ता देख पुलिस दोनों पक्षों को आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले गई।

22 hrs ago
user_MAHARAJ SINGH
MAHARAJ SINGH
Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित जीआईसी तिराहे पर दो बाइकों की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों द्वारा जमकर गाली-गलौज की गई और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। सड़क पर स्थिति को लगातार बिगड़ता देख पुलिस दोनों पक्षों को आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP आंदोलन को डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव का समर्थन मिला है। समाजवादी पार्टी के इन नेताओं ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर सरकार को घेरा। इस दौरान डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। जंतर-मंतर पर आयोजित इस CJP आंदोलन में शामिल होकर दोनों नेताओं ने आंदोलनकारियों के पक्ष में अपनी आवाज़ बुलंद की है।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP आंदोलन को डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव का समर्थन मिला है। समाजवादी पार्टी के इन नेताओं ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर सरकार को घेरा। इस दौरान डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। जंतर-मंतर पर आयोजित इस CJP आंदोलन में शामिल होकर दोनों नेताओं ने आंदोलनकारियों के पक्ष में अपनी आवाज़ बुलंद की है।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दबंगों ने एक दलित परिवार को अपना निशाना बनाते हुए उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन के कुछ कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रशासन के ये कर्मचारी इस मामले में उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दबंगों ने एक दलित परिवार को अपना निशाना बनाते हुए उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन के कुछ कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रशासन के ये कर्मचारी इस मामले में उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने गुरुवार को चार खंभा स्थित निर्माणाधीन आधुनिक आधार सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए एडीएम ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि हर हाल में 25 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर केंद्र को संचालन के लिए तैयार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान आधार सेवा केंद्र के सहायक प्रबंधक संदेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह केंद्र चार खंभा स्थित शर्मा जी का डेरा परिसर में बनाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा देश भर में ऐसे आधुनिक केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं ताकि नागरिकों को सभी सेवाएं एक ही जगह पारदर्शी तरीके से मिल सकें। केंद्र शुरू होने के बाद लोगों को नए आधार नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल संशोधन और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सुविधाओं के लिए अलग-अलग भटकना नहीं पड़ेगा। एडीएम अरविंद कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक आधार सेवा केंद्र के शुरू होने से जिले के नागरिकों को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से सेवाएं मिलेंगी, जिससे लोगों का समय और अनावश्यक भागदौड़ दोनों बचेंगे।
    1
    शाहजहांपुर में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने गुरुवार को चार खंभा स्थित निर्माणाधीन आधुनिक आधार सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए एडीएम ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि हर हाल में 25 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर केंद्र को संचालन के लिए तैयार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान आधार सेवा केंद्र के सहायक प्रबंधक संदेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह केंद्र चार खंभा स्थित शर्मा जी का डेरा परिसर में बनाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा देश भर में ऐसे आधुनिक केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं ताकि नागरिकों को सभी सेवाएं एक ही जगह पारदर्शी तरीके से मिल सकें। केंद्र शुरू होने के बाद लोगों को नए आधार नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल संशोधन और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सुविधाओं के लिए अलग-अलग भटकना नहीं पड़ेगा।

एडीएम अरविंद कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक आधार सेवा केंद्र के शुरू होने से जिले के नागरिकों को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से सेवाएं मिलेंगी, जिससे लोगों का समय और अनावश्यक भागदौड़ दोनों बचेंगे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • शाहजहांपुर के रोडवेज बस स्टैंड में नगर निगम की इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचालन को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति बन गई। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने बैरियर के अंदर खड़ी ई-बस को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने के निर्देश दिए, जिस पर ई-बस संचालन से जुड़े ठेकेदार के कर्मचारियों और ट्रैफिक पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोडवेज बस स्टैंड पर यातायात सुचारु रखने और यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए पहले से ही बैरियर व्यवस्था लागू है। इसके बावजूद ई-बस को बैरियर के भीतर खड़ा किए जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई।
    1
    शाहजहांपुर के रोडवेज बस स्टैंड में नगर निगम की इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचालन को लेकर गुरुवार को विवाद की स्थिति बन गई। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने बैरियर के अंदर खड़ी ई-बस को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने के निर्देश दिए, जिस पर ई-बस संचालन से जुड़े ठेकेदार के कर्मचारियों और ट्रैफिक पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोडवेज बस स्टैंड पर यातायात सुचारु रखने और यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए पहले से ही बैरियर व्यवस्था लागू है। इसके बावजूद ई-बस को बैरियर के भीतर खड़ा किए जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई।
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • शाहजहाँपुर जिले के खुदागंज ब्लॉक परिसर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय के बाहर शुद्ध पेयजल के लिए लगाया गया आरओ प्लांट लंबे समय से बंद पड़ा है। मौके पर निरीक्षण के दौरान इस आरओ से पानी नहीं आ रहा था, जिससे दफ्तर आने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक परिसर में हर दिन बड़ी संख्या में लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं, लेकिन पानी की सुविधा ठप होने के कारण उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान आरओ प्लांट के चारों ओर बेलें और झाड़ियां उगी हुई मिलीं, जिससे साफ पता चलता है कि काफी समय से इसकी कोई देखरेख नहीं की गई है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात एकाउंटेंट आदेश ने बताया कि आरओ में लगी आवश्यक मशीन को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। इसके साथ ही, आरओ में लगा समर (पंप) संबंधित विभाग के कर्मचारी निकालकर ले गए थे, जिसके कारण आरओ का संचालन पूरी तरह बंद है। वहीं, जब इस मामले में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से जानकारी ली गई तो उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना रुख अपनाते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी ही नहीं है। ब्लॉक परिसर में आने वाले लोगों ने संबंधित विभाग से इस आरओ प्लांट की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर इसे दोबारा चालू करने की मांग की है, ताकि कर्मचारियों, शिक्षकों और आम जनता को शुद्ध पेयजल मिल सके।
    3
    शाहजहाँपुर जिले के खुदागंज ब्लॉक परिसर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय के बाहर शुद्ध पेयजल के लिए लगाया गया आरओ प्लांट लंबे समय से बंद पड़ा है। मौके पर निरीक्षण के दौरान इस आरओ से पानी नहीं आ रहा था, जिससे दफ्तर आने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक परिसर में हर दिन बड़ी संख्या में लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं, लेकिन पानी की सुविधा ठप होने के कारण उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है।

निरीक्षण के दौरान आरओ प्लांट के चारों ओर बेलें और झाड़ियां उगी हुई मिलीं, जिससे साफ पता चलता है कि काफी समय से इसकी कोई देखरेख नहीं की गई है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात एकाउंटेंट आदेश ने बताया कि आरओ में लगी आवश्यक मशीन को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। इसके साथ ही, आरओ में लगा समर (पंप) संबंधित विभाग के कर्मचारी निकालकर ले गए थे, जिसके कारण आरओ का संचालन पूरी तरह बंद है। वहीं, जब इस मामले में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से जानकारी ली गई तो उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना रुख अपनाते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी ही नहीं है।

ब्लॉक परिसर में आने वाले लोगों ने संबंधित विभाग से इस आरओ प्लांट की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर इसे दोबारा चालू करने की मांग की है, ताकि कर्मचारियों, शिक्षकों और आम जनता को शुद्ध पेयजल मिल सके।
    user_Syed AzharUsman
    Syed AzharUsman
    Local News Reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • शाहजहांपुर में आवास आवंटन में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्व धर्म समाज एकता समिति ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। समिति की प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा और जसविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आवास आवंटन की प्रक्रिया में व्यापक स्तर पर हो रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।
    1
    शाहजहांपुर में आवास आवंटन में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्व धर्म समाज एकता समिति ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। समिति की प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा और जसविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आवास आवंटन की प्रक्रिया में व्यापक स्तर पर हो रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शाहजहाँपुर शहर का आधुनिक आधार सेवा केंद्र 25 दिन में बनकर तैयार हो जाएगा। एडीएम ने इस केंद्र का निरीक्षण किया है।
    1
    शाहजहाँपुर शहर का आधुनिक आधार सेवा केंद्र 25 दिन में बनकर तैयार हो जाएगा। एडीएम ने इस केंद्र का निरीक्षण किया है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • शाहजहांपुर में आधार नामांकन और अपडेट सेवाओं को लेकर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दोटूक चेतावनी दी कि आधार संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण और आमजन को बेहतर सुविधाएं देने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में अल्लाहगंज क्षेत्र में आ रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने डाक विभाग के अधिकारी रजनीश शुक्ला को निर्देश दिए कि 27 जुलाई से अल्लाहगंज डाकघर में आधार नामांकन एवं संशोधन सेवाएं शुरू की जाएं। इस डाकघर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे और इससे अधिक आयु के लोगों के लिए संशोधन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, आधार सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए बायोमेट्रिक मशीनों की संख्या बढ़ाने और यूआईडीएआई के टोल फ्री नंबर 1947 व निर्धारित शुल्कों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के आवेदनों का निस्तारण 45 दिनों के भीतर करने, 100 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के मामलों को प्राथमिकता देने तथा अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) को अभियान चलाकर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क है। साथ ही 7 से 15 वर्ष की आयु के बीच यह सुविधा 30 सितंबर 2026 तक बिना किसी शुल्क के मिलेगी, जबकि अन्य मामलों में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹125 और डेमोग्राफिक अपडेट के लिए ₹75 का शुल्क निर्धारित है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    शाहजहांपुर में आधार नामांकन और अपडेट सेवाओं को लेकर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दोटूक चेतावनी दी कि आधार संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण और आमजन को बेहतर सुविधाएं देने के कड़े निर्देश दिए।

बैठक में अल्लाहगंज क्षेत्र में आ रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने डाक विभाग के अधिकारी रजनीश शुक्ला को निर्देश दिए कि 27 जुलाई से अल्लाहगंज डाकघर में आधार नामांकन एवं संशोधन सेवाएं शुरू की जाएं। इस डाकघर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे और इससे अधिक आयु के लोगों के लिए संशोधन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, आधार सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए बायोमेट्रिक मशीनों की संख्या बढ़ाने और यूआईडीएआई के टोल फ्री नंबर 1947 व निर्धारित शुल्कों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के आवेदनों का निस्तारण 45 दिनों के भीतर करने, 100 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के मामलों को प्राथमिकता देने तथा अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) को अभियान चलाकर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क है। साथ ही 7 से 15 वर्ष की आयु के बीच यह सुविधा 30 सितंबर 2026 तक बिना किसी शुल्क के मिलेगी, जबकि अन्य मामलों में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹125 और डेमोग्राफिक अपडेट के लिए ₹75 का शुल्क निर्धारित है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित जीआईसी तिराहे पर दो बाइकों की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों द्वारा जमकर गाली-गलौज की गई और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। सड़क पर स्थिति को लगातार बिगड़ता देख पुलिस दोनों पक्षों को आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले गई।
    1
    शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित जीआईसी तिराहे पर दो बाइकों की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों द्वारा जमकर गाली-गलौज की गई और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। सड़क पर स्थिति को लगातार बिगड़ता देख पुलिस दोनों पक्षों को आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले गई।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.