logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के चंद्रपुर स्थित चन्द्रहासिनी विद्यापीठ परिसर में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बहुउद्देशीय चिकित्सालय क्षेत्रवासियों को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो आने वाले समय में जनसेवा का सशक्त केंद्र बनेगा। वित्त मंत्री ने गोपाल जी महाप्रभु एवं माँ चन्द्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास के शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा संचालित सीबीएसई विद्यालय के बाद अब आरोग्य धाम की स्थापना समाजसेवा के इस अभियान को नई ऊँचाई देगी। चंद्रपुर माँ चन्द्रहासिनी शक्तिपीठ के कारण छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रशासनिक सेवा के दौरान से अपने वर्षों पुराने आत्मीय संबंध का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल, विद्यालय और ट्रस्ट से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रशासनिक बाधा पर राज्य सरकार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेगी।

2 hrs ago
user_Lala upadhyay
Lala upadhyay
Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
2 hrs ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के चंद्रपुर स्थित चन्द्रहासिनी विद्यापीठ परिसर में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बहुउद्देशीय चिकित्सालय क्षेत्रवासियों को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो आने वाले समय में जनसेवा का सशक्त केंद्र बनेगा। वित्त मंत्री ने गोपाल जी महाप्रभु एवं माँ चन्द्रहासिनी देवी मंदिर सार्वजनिक न्यास के शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा संचालित सीबीएसई विद्यालय के बाद अब आरोग्य धाम की स्थापना समाजसेवा के इस अभियान को नई ऊँचाई देगी। चंद्रपुर माँ चन्द्रहासिनी शक्तिपीठ के कारण छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्रशासनिक सेवा के दौरान से अपने वर्षों पुराने आत्मीय संबंध का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल, विद्यालय और ट्रस्ट से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रशासनिक बाधा पर राज्य सरकार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेगी।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में डभरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अटल चौक से थाना चौक तक भारी संख्या में रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना चौक पर अपना आक्रोश जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रखी। मौके पर मौजूद विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी प्रदर्शनकारियों ने युवाओं के हितों की रक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग दोहराई। इस प्रदर्शन में विधायक रामकुमार यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति सरोज डनसेना, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शान्ती देवी साहू और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राईसकिंग खुटे सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में डभरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अटल चौक से थाना चौक तक भारी संख्या में रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना चौक पर अपना आक्रोश जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रखी। मौके पर मौजूद विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी प्रदर्शनकारियों ने युवाओं के हितों की रक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग दोहराई।

इस प्रदर्शन में विधायक रामकुमार यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति सरोज डनसेना, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शान्ती देवी साहू और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राईसकिंग खुटे सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    15 min ago
  • कोरबा जिले के गढ़उपरोड़ा क्षेत्र स्थित कदमझरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर गंभीर आरोप लगे हैं। जर्जर हो चुके भवन के बीच संचालित इस केंद्र के उपस्थिति रिकॉर्ड को लेकर भी अब सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    कोरबा जिले के गढ़उपरोड़ा क्षेत्र स्थित कदमझरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर गंभीर आरोप लगे हैं। जर्जर हो चुके भवन के बीच संचालित इस केंद्र के उपस्थिति रिकॉर्ड को लेकर भी अब सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • रायगढ़ की तमनार पुलिस ने वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली की आड़ में 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की महाठगी करने वाले मुख्य सूत्रधार कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पणिगांव निवासी आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) के तहत अपराध क्रमांक 179/2026 दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ठगी का यह बड़ा मामला तब सामने आया जब पीड़ित सद्दाम हुसैन और सुरेश मानिकपुरी ने 44.40 लाख रुपये ऐंठने की शिकायत तमनार थाने में दर्ज कराई। आरोपी ने वाहन कारोबार और जमीन बेचने का झांसा देकर नगद व बैंक ट्रांसफर के जरिए रकम ली और खसरा नंबर 428/4 की जिस जमीन का सौदा पीड़ितों से किया, उसकी रजिस्ट्री चुपके से किसी अन्य महिला के नाम कर दी। जांच के दौरान पुरुषोत्तम सिदार, दिनेश शर्मा, संतोष साहू और मनोज सारथी समेत 10 से 15 अन्य लोग भी ठगी का शिकार पाए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर ठगी की रकम से खरीदी गई 20 लाख रुपये मूल्य की 1 स्कॉर्पियो और 1 बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है। मामले में एसएसबी शशि मोहन सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ठगी करने वालों को कानून के साथ अपनी काली कमाई का भी पाई-पाई हिसाब देना होगा और धोखाधड़ी से बनाई गई हर अवैध संपत्ति पर पुलिस की पैनी नजर है। प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल यादव, सहायक उप निरीक्षक सुरति लाल सिदार और पुलिस टीम अब आरोपी के बैंक खातों, अवैध संपत्तियों और नेटवर्क की सघन जांच कर रही है।
    2
    रायगढ़ की तमनार पुलिस ने वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली की आड़ में 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की महाठगी करने वाले मुख्य सूत्रधार कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पणिगांव निवासी आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) के तहत अपराध क्रमांक 179/2026 दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ठगी का यह बड़ा मामला तब सामने आया जब पीड़ित सद्दाम हुसैन और सुरेश मानिकपुरी ने 44.40 लाख रुपये ऐंठने की शिकायत तमनार थाने में दर्ज कराई। आरोपी ने वाहन कारोबार और जमीन बेचने का झांसा देकर नगद व बैंक ट्रांसफर के जरिए रकम ली और खसरा नंबर 428/4 की जिस जमीन का सौदा पीड़ितों से किया, उसकी रजिस्ट्री चुपके से किसी अन्य महिला के नाम कर दी। जांच के दौरान पुरुषोत्तम सिदार, दिनेश शर्मा, संतोष साहू और मनोज सारथी समेत 10 से 15 अन्य लोग भी ठगी का शिकार पाए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर ठगी की रकम से खरीदी गई 20 लाख रुपये मूल्य की 1 स्कॉर्पियो और 1 बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है।

मामले में एसएसबी शशि मोहन सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ठगी करने वालों को कानून के साथ अपनी काली कमाई का भी पाई-पाई हिसाब देना होगा और धोखाधड़ी से बनाई गई हर अवैध संपत्ति पर पुलिस की पैनी नजर है। प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल यादव, सहायक उप निरीक्षक सुरति लाल सिदार और पुलिस टीम अब आरोपी के बैंक खातों, अवैध संपत्तियों और नेटवर्क की सघन जांच कर रही है।
    user_RISHIKESH MISHRA
    RISHIKESH MISHRA
    Local News Reporter Raigarh, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित संजय मार्केट में भारी गंदगी और दुर्गंध पसरी हुई है। कचरे के ढेरों और उससे उठती बदबू के कारण बाजार में आने वाले खरीदार और व्यापारी दोनों बेहद परेशान हैं। वहीं, इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों का भी गंदगी और बदबू के कारण जीना मुहाल हो गया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित संजय मार्केट में भारी गंदगी और दुर्गंध पसरी हुई है। कचरे के ढेरों और उससे उठती बदबू के कारण बाजार में आने वाले खरीदार और व्यापारी दोनों बेहद परेशान हैं। वहीं, इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों का भी गंदगी और बदबू के कारण जीना मुहाल हो गया है।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • कोरबा में एक कमरे के भीतर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतक का नाम रोहन उर्फ अमन श्रीवास बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
    1
    कोरबा में एक कमरे के भीतर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतक का नाम रोहन उर्फ अमन श्रीवास बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला अस्पताल में पदस्थ प्रभारी सिविल सर्जन श्री संतोष कुमार पटेल को एसीबी बिलासपुर की टीम ने अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिला अस्पताल सक्ती में फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के पद पर कार्यरत गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी यूनिट बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मूल पदस्थापना सी एम एच ओ कार्यालय पोरथा में है और वे फरवरी 2026 से जिला अस्पताल सक्ती में अटैचमेंट पर कार्यरत हैं। आरोप के अनुसार, प्रभारी सिविल सर्जन श्री संतोष कुमार पटेल द्वारा मई से जून 2026 तक का पे डेटा सी एम एच ओ कार्यालय नहीं भेजा जा रहा था। डेटा भेजने के बदले उन्होंने फरवरी से जून तक प्रति माह 20,000 रुपये के हिसाब से 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। आरोपी सिविल सर्जन ने प्रार्थी को रिश्वत की राशि लेकर अपने अस्थायी निवास डभरा बुलाया था। प्रार्थी द्वारा डभरा कॉलेज मोड़ के पास बुलाए जाने पर आरोपी श्री संतोष कुमार पटेल रात करीब 9 बजे पहुंचे। जैसे ही वे प्रार्थी के स्कार्पियो वाहन में बैठकर 1 लाख रुपये की रिश्वती रकम ले रहे थे, आसपास मौजूद एसीबी टीम ने उन्हें पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की 1 लाख रुपये की रकम बरामद कर ली है और आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
    1
    छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला अस्पताल में पदस्थ प्रभारी सिविल सर्जन श्री संतोष कुमार पटेल को एसीबी बिलासपुर की टीम ने अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिला अस्पताल सक्ती में फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के पद पर कार्यरत गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी यूनिट बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मूल पदस्थापना सी एम एच ओ कार्यालय पोरथा में है और वे फरवरी 2026 से जिला अस्पताल सक्ती में अटैचमेंट पर कार्यरत हैं।

आरोप के अनुसार, प्रभारी सिविल सर्जन श्री संतोष कुमार पटेल द्वारा मई से जून 2026 तक का पे डेटा सी एम एच ओ कार्यालय नहीं भेजा जा रहा था। डेटा भेजने के बदले उन्होंने फरवरी से जून तक प्रति माह 20,000 रुपये के हिसाब से 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। आरोपी सिविल सर्जन ने प्रार्थी को रिश्वत की राशि लेकर अपने अस्थायी निवास डभरा बुलाया था।

प्रार्थी द्वारा डभरा कॉलेज मोड़ के पास बुलाए जाने पर आरोपी श्री संतोष कुमार पटेल रात करीब 9 बजे पहुंचे। जैसे ही वे प्रार्थी के स्कार्पियो वाहन में बैठकर 1 लाख रुपये की रिश्वती रकम ले रहे थे, आसपास मौजूद एसीबी टीम ने उन्हें पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की 1 लाख रुपये की रकम बरामद कर ली है और आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • अंबिकापुर के दो युवक दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में वे एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और जोरदार ठोकर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
    1
    अंबिकापुर के दो युवक दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में वे एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और जोरदार ठोकर मार दी।

इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
    user_Shubham Mishra
    Shubham Mishra
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.