छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला अस्पताल में पदस्थ प्रभारी सिविल सर्जन श्री संतोष कुमार पटेल को एसीबी बिलासपुर की टीम ने अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिला अस्पताल सक्ती में फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के पद पर कार्यरत गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी यूनिट बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मूल पदस्थापना सी एम एच ओ कार्यालय पोरथा में है और वे फरवरी 2026 से जिला अस्पताल सक्ती में अटैचमेंट पर कार्यरत हैं। आरोप के अनुसार, प्रभारी सिविल सर्जन श्री संतोष कुमार पटेल द्वारा मई से जून 2026 तक का पे डेटा सी एम एच ओ कार्यालय नहीं भेजा जा रहा था। डेटा भेजने के बदले उन्होंने फरवरी से जून तक प्रति माह 20,000 रुपये के हिसाब से 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। आरोपी सिविल सर्जन ने प्रार्थी को रिश्वत की राशि लेकर अपने अस्थायी निवास डभरा बुलाया था। प्रार्थी द्वारा डभरा कॉलेज मोड़ के पास बुलाए जाने पर आरोपी श्री संतोष कुमार पटेल रात करीब 9 बजे पहुंचे। जैसे ही वे प्रार्थी के स्कार्पियो वाहन में बैठकर 1 लाख रुपये की रिश्वती रकम ले रहे थे, आसपास मौजूद एसीबी टीम ने उन्हें पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की 1 लाख रुपये की रकम बरामद कर ली है और आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला अस्पताल में पदस्थ प्रभारी सिविल सर्जन श्री संतोष कुमार पटेल को एसीबी बिलासपुर की टीम ने अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिला अस्पताल सक्ती में फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के पद पर कार्यरत गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी यूनिट बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मूल पदस्थापना सी एम एच ओ कार्यालय पोरथा में है और वे फरवरी 2026 से जिला अस्पताल सक्ती में अटैचमेंट पर कार्यरत हैं। आरोप के अनुसार, प्रभारी सिविल सर्जन श्री संतोष कुमार पटेल द्वारा मई से जून 2026 तक का पे डेटा सी एम एच ओ कार्यालय नहीं भेजा जा रहा था। डेटा भेजने के बदले उन्होंने फरवरी से जून तक प्रति माह 20,000 रुपये के हिसाब से 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। आरोपी सिविल सर्जन ने प्रार्थी को रिश्वत की राशि लेकर अपने अस्थायी निवास डभरा बुलाया था। प्रार्थी द्वारा डभरा कॉलेज मोड़ के पास बुलाए जाने पर आरोपी श्री संतोष कुमार पटेल रात करीब 9 बजे पहुंचे। जैसे ही वे प्रार्थी के स्कार्पियो वाहन में बैठकर 1 लाख रुपये की रिश्वती रकम ले रहे थे, आसपास मौजूद एसीबी टीम ने उन्हें पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की 1 लाख रुपये की रकम बरामद कर ली है और आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में डभरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अटल चौक से थाना चौक तक भारी संख्या में रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना चौक पर अपना आक्रोश जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रखी। मौके पर मौजूद विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी प्रदर्शनकारियों ने युवाओं के हितों की रक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग दोहराई। इस प्रदर्शन में विधायक रामकुमार यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति सरोज डनसेना, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शान्ती देवी साहू और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राईसकिंग खुटे सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- कोरबा जिले के नोनविर्रा पंचायत में रोजगार सहायक की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक जिस तरह से अपने दायित्वों और कामकाज का संचालन कर रहे हैं, उस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।1
- कोरबा जिले के गढ़उपरोड़ा क्षेत्र स्थित कदमझरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर गंभीर आरोप लगे हैं। जर्जर हो चुके भवन के बीच संचालित इस केंद्र के उपस्थिति रिकॉर्ड को लेकर भी अब सवाल खड़े हो गए हैं।1
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पाली विकासखंड के तहत हरदीबाजार से नेवसा के बीच बहने वाली लीलागर नदी पर नया पुल तो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण अधूरा रहने से स्थानीय लोगों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि "हाथी निकल गया, लेकिन पूंछ अटक गई" वाली कहावत इस पुल पर पूरी तरह चरितार्थ हो रही है। यह मार्ग हरदीबाजार-नेवसा से उतरदा, सिरली, कसियाडीह, झांझ, बोईदा, नीरतू, कुली होते हुए सीपत और बिलासपुर तक हजारों लोगों के रोजाना आवागमन का मुख्य जरिया है। पुराना पुल काफी नीचा होने के कारण हर साल बारिश के दौरान नदी का पानी सड़क से 3 से 4 फीट ऊपर बहने लगता था, जिससे दोनों ओर का आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता था। सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लोक निर्माण विभाग (सेतु) द्वारा वर्ष 2024 में लगभग ₹1.75 करोड़ की लागत से नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। उम्मीद थी कि यह कार्य वर्ष 2025 की बारिश से पहले पूरा हो जाएगा, लेकिन पुल बनने के बाद संबंधित विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से एप्रोच रोड पर केवल गिट्टी बिछाकर काम रोक दिया गया है। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के गृह क्षेत्र की ओर जाने वाले इस प्रमुख मार्ग से यात्री बसों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की आवाजाही होती है। निर्माण कार्य अधूरा रहने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों को आशंका है कि यदि आने वाले दिनों में तेज बारिश हुई, तो नए पुल के ऊपर भी पानी आने का खतरा बना रहेगा और लोगों को एक बार फिर आवागमन की गंभीर समस्या से जूझना पड़ेगा।4
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया स्थित सोनारपारा के श्री गुंडिचा मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की विशेष पूजा-अर्चना पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर महाप्रभु को 112 प्रकार का महाप्रसाद अर्पित किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति समर्पण और आस्था का प्रतीक बताया। आठ दिनों से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। विशेष पूजा के बाद महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें शंखध्वनि, घंटानाद और हरिनाम संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा का आकर्षक पुष्प श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। पूजा और आरती के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महालक्ष्मी पूजा समिति के सदस्यों ने इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश सोनी ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और सभी के सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की।1
- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला अस्पताल में पदस्थ प्रभारी सिविल सर्जन श्री संतोष कुमार पटेल को एसीबी बिलासपुर की टीम ने अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिला अस्पताल सक्ती में फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के पद पर कार्यरत गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी यूनिट बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मूल पदस्थापना सी एम एच ओ कार्यालय पोरथा में है और वे फरवरी 2026 से जिला अस्पताल सक्ती में अटैचमेंट पर कार्यरत हैं। आरोप के अनुसार, प्रभारी सिविल सर्जन श्री संतोष कुमार पटेल द्वारा मई से जून 2026 तक का पे डेटा सी एम एच ओ कार्यालय नहीं भेजा जा रहा था। डेटा भेजने के बदले उन्होंने फरवरी से जून तक प्रति माह 20,000 रुपये के हिसाब से 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। आरोपी सिविल सर्जन ने प्रार्थी को रिश्वत की राशि लेकर अपने अस्थायी निवास डभरा बुलाया था। प्रार्थी द्वारा डभरा कॉलेज मोड़ के पास बुलाए जाने पर आरोपी श्री संतोष कुमार पटेल रात करीब 9 बजे पहुंचे। जैसे ही वे प्रार्थी के स्कार्पियो वाहन में बैठकर 1 लाख रुपये की रिश्वती रकम ले रहे थे, आसपास मौजूद एसीबी टीम ने उन्हें पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की 1 लाख रुपये की रकम बरामद कर ली है और आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।1
- अंबिकापुर के दो युवक दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में वे एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और जोरदार ठोकर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।1