छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पाली विकासखंड के तहत हरदीबाजार से नेवसा के बीच बहने वाली लीलागर नदी पर नया पुल तो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण अधूरा रहने से स्थानीय लोगों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि "हाथी निकल गया, लेकिन पूंछ अटक गई" वाली कहावत इस पुल पर पूरी तरह चरितार्थ हो रही है। यह मार्ग हरदीबाजार-नेवसा से उतरदा, सिरली, कसियाडीह, झांझ, बोईदा, नीरतू, कुली होते हुए सीपत और बिलासपुर तक हजारों लोगों के रोजाना आवागमन का मुख्य जरिया है। पुराना पुल काफी नीचा होने के कारण हर साल बारिश के दौरान नदी का पानी सड़क से 3 से 4 फीट ऊपर बहने लगता था, जिससे दोनों ओर का आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता था। सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लोक निर्माण विभाग (सेतु) द्वारा वर्ष 2024 में लगभग ₹1.75 करोड़ की लागत से नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। उम्मीद थी कि यह कार्य वर्ष 2025 की बारिश से पहले पूरा हो जाएगा, लेकिन पुल बनने के बाद संबंधित विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से एप्रोच रोड पर केवल गिट्टी बिछाकर काम रोक दिया गया है। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के गृह क्षेत्र की ओर जाने वाले इस प्रमुख मार्ग से यात्री बसों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की आवाजाही होती है। निर्माण कार्य अधूरा रहने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों को आशंका है कि यदि आने वाले दिनों में तेज बारिश हुई, तो नए पुल के ऊपर भी पानी आने का खतरा बना रहेगा और लोगों को एक बार फिर आवागमन की गंभीर समस्या से जूझना पड़ेगा।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पाली विकासखंड के तहत हरदीबाजार से नेवसा के बीच बहने वाली लीलागर नदी पर नया पुल तो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण अधूरा रहने से स्थानीय लोगों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि "हाथी निकल गया, लेकिन पूंछ अटक गई" वाली कहावत इस पुल पर पूरी तरह चरितार्थ हो
रही है। यह मार्ग हरदीबाजार-नेवसा से उतरदा, सिरली, कसियाडीह, झांझ, बोईदा, नीरतू, कुली होते हुए सीपत और बिलासपुर तक हजारों लोगों के रोजाना आवागमन का मुख्य जरिया है। पुराना पुल काफी नीचा होने के कारण हर साल बारिश के दौरान नदी का पानी सड़क से 3 से 4 फीट ऊपर बहने लगता था, जिससे दोनों ओर का आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता था। सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने
के लिए लोक निर्माण विभाग (सेतु) द्वारा वर्ष 2024 में लगभग ₹1.75 करोड़ की लागत से नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। उम्मीद थी कि यह कार्य वर्ष 2025 की बारिश से पहले पूरा हो जाएगा, लेकिन पुल बनने के बाद संबंधित विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से एप्रोच रोड पर केवल गिट्टी बिछाकर काम रोक दिया गया है। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के गृह क्षेत्र की
ओर जाने वाले इस प्रमुख मार्ग से यात्री बसों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की आवाजाही होती है। निर्माण कार्य अधूरा रहने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों को आशंका है कि यदि आने वाले दिनों में तेज बारिश हुई, तो नए पुल के ऊपर भी पानी आने का खतरा बना रहेगा और लोगों को एक बार फिर आवागमन की गंभीर समस्या से जूझना पड़ेगा।
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पाली विकासखंड के तहत हरदीबाजार से नेवसा के बीच बहने वाली लीलागर नदी पर नया पुल तो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण अधूरा रहने से स्थानीय लोगों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि "हाथी निकल गया, लेकिन पूंछ अटक गई" वाली कहावत इस पुल पर पूरी तरह चरितार्थ हो रही है। यह मार्ग हरदीबाजार-नेवसा से उतरदा, सिरली, कसियाडीह, झांझ, बोईदा, नीरतू, कुली होते हुए सीपत और बिलासपुर तक हजारों लोगों के रोजाना आवागमन का मुख्य जरिया है। पुराना पुल काफी नीचा होने के कारण हर साल बारिश के दौरान नदी का पानी सड़क से 3 से 4 फीट ऊपर बहने लगता था, जिससे दोनों ओर का आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता था। सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लोक निर्माण विभाग (सेतु) द्वारा वर्ष 2024 में लगभग ₹1.75 करोड़ की लागत से नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। उम्मीद थी कि यह कार्य वर्ष 2025 की बारिश से पहले पूरा हो जाएगा, लेकिन पुल बनने के बाद संबंधित विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से एप्रोच रोड पर केवल गिट्टी बिछाकर काम रोक दिया गया है। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के गृह क्षेत्र की ओर जाने वाले इस प्रमुख मार्ग से यात्री बसों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की आवाजाही होती है। निर्माण कार्य अधूरा रहने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों को आशंका है कि यदि आने वाले दिनों में तेज बारिश हुई, तो नए पुल के ऊपर भी पानी आने का खतरा बना रहेगा और लोगों को एक बार फिर आवागमन की गंभीर समस्या से जूझना पड़ेगा।4
- कोरबा जिले के नोनविर्रा पंचायत में रोजगार सहायक की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक जिस तरह से अपने दायित्वों और कामकाज का संचालन कर रहे हैं, उस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।1
- Post by Dwarika prasad Yadaw4
- कोरबा जिले के गढ़उपरोड़ा क्षेत्र स्थित कदमझरिया आंगनबाड़ी केंद्र पर गंभीर आरोप लगे हैं। जर्जर हो चुके भवन के बीच संचालित इस केंद्र के उपस्थिति रिकॉर्ड को लेकर भी अब सवाल खड़े हो गए हैं।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में डभरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अटल चौक से थाना चौक तक भारी संख्या में रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना चौक पर अपना आक्रोश जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रखी। मौके पर मौजूद विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी प्रदर्शनकारियों ने युवाओं के हितों की रक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग दोहराई। इस प्रदर्शन में विधायक रामकुमार यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति सरोज डनसेना, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शान्ती देवी साहू और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राईसकिंग खुटे सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- कोरबा में एक कमरे के भीतर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतक का नाम रोहन उर्फ अमन श्रीवास बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।1
- अंबिकापुर के दो युवक दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में वे एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और जोरदार ठोकर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।1