सोहगीवरवा में SSB 22वीं वाहिनी का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 111 मरीजों का हुआ उपचार गुरुवार दोपहर 3:00 बजे सोहगीवरवा में सशस्त्र सीमा बल (SSB) 22वीं वाहिनी द्वारा निःशुल्क ग्रामीण चिकित्सा ओपीडी शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. अमित नंदन त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में कुल 111 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया, जिनमें 32 पुरुष, 51 महिलाएं और 28 बच्चे शामिल रहे। सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस दौरान चिकित्सकीय टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर के माध्यम से दूरदराज के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराई गईं। इस सराहनीय पहल के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने एसएसबी के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की।

- Post by Neeraj Ahiran1
- पुलिया टूटने से बहुआर-निचलौल मार्ग बाधित, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी बहुआर-निचलौल मार्ग पर बैठवलिया स्थित हनुमान मंदिर के पास बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। पुलिया में लगी सीमेंट की ह्यूम पाइप टूट जाने के कारण इस मार्ग से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को निचलौल तहसील मुख्यालय आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे से गांव का गंदा पानी निकालने के लिए पहले से पुलिया का निर्माण किया गया था। पुलिया के जाम होने पर ग्राम प्रधान गौरीशंकर मद्धेशिया द्वारा खुदाई कराकर सीमेंट की ह्यूम पाइप डलवाई गई थी, लेकिन भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण यह पाइप कुछ ही दिनों में टूट गई। पुलिया टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। उन्हें विद्यालय जाने के लिए अब लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और जोखिम दोनों बढ़ गए हैं। ग्रामीण प्रभाकर जयसवाल, कन्हैया जायसवाल, अनिल जायसवाल, राजदेव, रामप्रीत और शैलेश सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से तत्काल नई पुलिया के निर्माण की मांग की है। इस संबंध में ग्राम सचिव मोहम्मद अब्दुल्लाह अंसारी ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर लिया गया है और जल्द ही नई पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।2
- आज KKR और SRH में से किसका खुलेगा जीत का खाता? टॉस बनाएगा बॉस1
- महराजगंज में अब भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस पाने के नियम सख्त हो गए हैं। परिवहन विभाग ने नई व्यवस्था लागू कर दी है, जिसमें 15 दिनों का प्रशिक्षण अनिवार्य होगा। जिले में 2 नए ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया की तारीख आगे बढ़ा दी गई है—जल्द ही ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। यह कदम सड़क सुरक्षा और प्रशिक्षित ड्राइवरों की संख्या बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। . || Maharajganj News || Maharajganj || Aapan Maharajganj || Driving licence rule . #Maharajganj #DrivingLicense #HeavyVehicleLicense1
- गोरखपुर में कांग्रेस की बड़ी बैठक | 2027 चुनाव की तैयारी तेज | सरकार बदलने का दिया नारा | Congress Meeting Gorakhpur1
- विश्व शांति की कामना के साथ 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बुद्धिस्ट कांक्लेव का कुशीनगर में समापन हो गया। कांक्लेव के दौरान विश्व शांति के लिए बुद्ध मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया कुशीनगर विश्व शांति की कामना के साथ 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बुद्धिस्ट कांक्लेव का कुशीनगर में समापन हो गया। कांक्लेव के दौरान विश्व शांति के लिए बुद्ध मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया और बौद्ध संस्कृति व वैश्विक शांति पर विस्तृत मंथन हुआ।समापन सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी समापन सत्र को संबोधित किया।4
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन खिलाफ पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया। एसओ राजकुमार सिंह की टीम ने एक सप्ताह में 2 लोडर और 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज किए। सभी वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत कब्जे में लिया गया। इलाके में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा है। . #Maharajganj #IllegalMining #PoliceAction #Sinduria #UPNews Maharajganj News1