लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ का पदस्थापना समारोह सम्पन्न। ** चित्तौडगढ 1 अगस्त। लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ क़ी 2026-27 क़ी नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह शुक्रवार रात्रि को रामरखी गार्डन मे आयोजित किया। वरिष्ठ लायन बसंती लाल वैद क़ी अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम क़ी शुरुआत श्रीमती आशा वैद ने ध्वज वंदना, विश्व शान्ति हेतु 2 मिनिट के मौन व राष्ट्र गान से हुई क्लब सचिव एस एन बंसल ने गत वर्ष क़ी सेवा गतिविधियों का प्रतिवेदन सभा मे प्रस्तुत किया। मनासा से आए रीजन चेयरमैन रमेश मुंडडा व जोन चेयरमैन विक्रम खरोदिया ने आगामी प्रांतीय कार्यक्रमों हेतु प्रेरित किया मुख्य अतिथि पूर्व कॉन्सिल चेयरमैन अरविन्द चतुर उदयपुर ने कहा क़ी 40 वर्ष पुराना लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ ने सेवा कार्यक्रमों व विशेष कर नेत्र दान कार्यक्रम मे अपनी छाप पुरे प्रान्त मे छोड़ी है। पदस्थापना अधिकारी उप प्रान्त पाल जितेन्द्र मित्तल मंदसौर ने क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय सिंह नरुका, सचिव मंजीत सिंह ग्रेवल व कोषाध्यक्ष पद पर प्रहलादराय सोनी को अपने कर्तव्यों व दायित्वों का बोध कराते हुए विधिवत पदस्थापित किया व पूरी टीम के लिए शुभकामनायें दी 5 नये सदस्य लोकेश जागेटिया, सावेज नदीम, अरुण शर्मा,राजीव शर्मा अनिल सोनी भी को शपथ दिलाई गई समारोह मे लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ के अलावा कपासन, नींभाहेड़ा एवं मनासा लायंस क्लब के सदस्य बड़ी संख्या उपस्थित थे संचालन एस एन बंसल ने किया
लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ का पदस्थापना समारोह सम्पन्न। ** चित्तौडगढ 1 अगस्त। लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ क़ी 2026-27 क़ी नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह शुक्रवार रात्रि को रामरखी गार्डन मे आयोजित किया। वरिष्ठ लायन बसंती लाल वैद क़ी अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम क़ी शुरुआत श्रीमती आशा वैद ने ध्वज वंदना, विश्व शान्ति हेतु 2 मिनिट के मौन व राष्ट्र गान से हुई क्लब सचिव एस एन बंसल ने गत वर्ष क़ी सेवा गतिविधियों का प्रतिवेदन सभा मे प्रस्तुत किया। मनासा से आए रीजन चेयरमैन रमेश मुंडडा व जोन चेयरमैन विक्रम खरोदिया ने आगामी प्रांतीय कार्यक्रमों हेतु प्रेरित किया मुख्य अतिथि पूर्व कॉन्सिल चेयरमैन अरविन्द चतुर उदयपुर ने कहा क़ी 40 वर्ष पुराना लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ ने सेवा कार्यक्रमों व विशेष कर नेत्र दान कार्यक्रम मे अपनी छाप पुरे प्रान्त मे छोड़ी है। पदस्थापना अधिकारी उप प्रान्त पाल जितेन्द्र मित्तल मंदसौर ने क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय सिंह नरुका, सचिव मंजीत सिंह ग्रेवल व कोषाध्यक्ष पद पर प्रहलादराय सोनी को अपने कर्तव्यों व दायित्वों का बोध कराते हुए विधिवत पदस्थापित किया व पूरी टीम के लिए शुभकामनायें दी 5 नये सदस्य लोकेश जागेटिया, सावेज नदीम, अरुण शर्मा,राजीव शर्मा अनिल सोनी भी को शपथ दिलाई गई समारोह मे लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ के अलावा कपासन, नींभाहेड़ा एवं मनासा लायंस क्लब के सदस्य बड़ी संख्या उपस्थित थे संचालन एस एन बंसल ने किया
- LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन 🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏1
- तेहरान-रियाद के बीच गुप्त समझौता ईरान से डील करवाकर पाक ने रुकवाए थे सऊदी पर हमले ईरान और अमेरिका के बीच जंग में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर नया खुलासा हुआ है। पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने जंग की शुरुआत के बाद ईरान और सऊदी अरब के बीच गोपनीय डील कराया था। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती चरण में सऊदी अरब पर ईरान की तरफ से बार-बार मिसाइल हमले हुए, लेकिन समझौता होने के बाद ये हमले बंद हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के आखिर में मुनीर ने ईरान की आईआरजीसी के कमांडर अहमद वाहिदी के साथ चल रहे जॉइंट ऑयल ट्रांसपोर्ट ऑपरेशन को दबाव के तौर पर इस्तेमाल किया। इस ऑपरेशन के तहत पिछले साल के आखिर से ईरान ने अमेरिका का नया युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया अमेरिका ने लगातार 13वीं रात ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमले किए। वहीं, ईरान ने डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से इराकी पीएम के जरिए भेजा गया युद्धविराम प्रस्ताव ठुकरा दिया। ईरान ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज मुद्दे के समाधान के बिना वह किसी अस्थायी युद्धविराम को स्वीकार नहीं करेगा। हालिया हमलों में ईरान में 55 लोगों की मौत और 600 के घायल होने की खबर है। ईरानी तेल को पाकिस्तान लाया जा रहा है। मुनीर ने वाहिदी को चेताय था कि अगर सऊदी इलाके पर हमले जारी रहे तो जॉइंट ऑयल ऑपरेशन का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।1
- जीजा बना हैवान: 18 वर्षीय साली को मारी गोली, शव ठिकाने लगाने से पहले ही बनेड़ा पुलिस ने दबोचा,हत्या में प्रयुक्त दुनाली बंदूक बरामद भीलवाड़ा। जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के आमली कला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक जीजा ने अपनी 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश में था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका रेखा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपनी बड़ी बहन सीता और जीजा किशन कालबेलिया के साथ रह रही थी। घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है। मृतका के पिता पप्पू की रिपोर्ट पर बनेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी किशन कालबेलिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह तथा घटनाक्रम की हर कड़ी की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी शव को ठिकाने लगाने में सफल हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।1
- रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, श्रावणी मेला व 40वें मोहर्रम को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील रामपुरा। आगामी उत्सव एवं 40वें मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी शबेरा अंसारी, तहसीलदार कमलेश डुडवे, थाना प्रभारी निलेश सोलंकी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से आगामी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा नहीं करने की भी समझाइश दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य एवं पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।4
- अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू अच्छी बरसात की कामना को लेकर श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान शुरू भीलवाड़ा। अच्छी बारिश की कामना को लेकर पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित श्री मसानिया भैरवनाथ मंदिर में पांच दिवसीय अघोर अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। अनुष्ठान के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और भरपूर वर्षा की प्रार्थना की। मंदिर पुजारी संतोष कुमार खटीक ने बताया कि मंदिर परिसर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अघोर अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसमें विशेष रूप से अघोर साधना, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। यह अनुष्ठान लगातार पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों से प्राकृतिक संतुलन बेहतर होता है और अच्छी वर्षा के साथ क्षेत्र में खुशहाली आती है। अनुष्ठान के दौरान सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ के चलते समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।4
- सिटी थाने के पास चाय की गुमटी पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, पुलिस पर उठे सवाल नीमच शहर के मनासा नाका क्षेत्र में सिटी थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक चाय की गुमटी को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि यहां देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और नशाखोरी की गतिविधियां होती हैं। गुरुवार रात रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने पुलिस और नगर पालिका से गुमटी व अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- यूरोप में आग का तांडव... स्पेन में इमरजेंस फ्रांस में 50 हजार लोग रेस्क्यू किए गए पेरिस | यूरोप इस समय इतिहास की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है। स्पेन और फ्रांस में रिकॉर्डतोड हीटवेव के कारण जंगलों में भयानक आग लग गई है। स्पेन में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। फ्रांस में 50 हजार और स्पेन में 20 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आग से अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है।1
- "मैं नीमच हूँ… और मेरे फेफड़े काटे जा रहे हैं!" जंगलों की खामोश चीख, जवाब कौन देगा? नमस्कार… मैं नीमच हूँ… वही नीमच, जिसकी पहचान कभी नीम के पेड़ों, घने जंगलों और हरियाली से होती थी। लेकिन आज ऐसा लगता है जैसे मेरे फेफड़े धीरे-धीरे काटे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वन क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि होना जरूरी है, लेकिन इससे भी बड़ा सवाल यह है कि यदि इनमें सच्चाई है, तो जिम्मेदार विभाग अब तक मौन क्यों है? और यदि ये भ्रामक हैं, तो उनका खंडन क्यों नहीं किया गया? नीमच, मनासा, जावद, जीरन, रतनगढ़ और रामपुरा के वन क्षेत्रों को लेकर समय-समय पर अवैध कटाई और अतिक्रमण की शिकायतें उठती रही हैं। आखिर जंगलों की निगरानी कौन कर रहा है? कितनी वन भूमि सुरक्षित है? कितने अवैध कटान रोके गए? और कितनों पर कार्रवाई हुई? याद रखिए… पेड़ सिर्फ लकड़ी नहीं होते। यही पेड़ बारिश लाते हैं, भूजल बचाते हैं और हमें जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जब एक जंगल उजड़ता है, तो केवल पेड़ नहीं गिरते, बल्कि भविष्य भी कमजोर होता है। यह किसी पर आरोप लगाने की कोशिश नहीं, बल्कि सच सामने लाने की एक अपील है। यदि जंगल सुरक्षित हैं तो तथ्य जनता के सामने रखे जाएँ। और यदि कहीं गड़बड़ी हुई है, तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। क्योंकि सवाल सिर्फ पेड़ों का नहीं… सवाल नीमच की पहचान, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का है। मैं नीमच हूँ… और मैं पूछ रहा हूँ—क्या मेरे जंगल बचेंगे? 🌿1
- चित्तौड़गढ़ में गोलियों की गूंज! हिस्ट्रीशीटर परबू सिंह और पुलिस के बीच मुठभेड़, इलाके में मचा हड़कंप 🚨 बड़ी ब्रेकिंग: शक्ति, भक्ति, त्याग और बलिदान की पावन धरा चित्तौड़गढ़ से सनसनीखेज खबर! शंभूपुरा में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर परबू सिंह के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां, पैर में लगी गोली, पूरे जिले में हाई अलर्ट... जानिए आखिर क्या हुआ?1